संदेश

आज 10 मामले की सुनवाई की गई

चित्र
  नालंदा.लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में जिलाधिकारी द्वारा आज 10 मामले की सुनवाई की गई.इनमें से कुछ मामलों का निवारण सुनवाई से पूर्व ही संबंधित लोक प्राधिकार द्वारा किया गया तथा कुछ मामलों में निवारण के लिए संबंधित लोक प्राधिकार के पदाधिकारियों को आदेश दिया गया. हरनौत के चेरो निवासी परिवादी शिव कुमार द्वारा उनकी खरीदगी की जमीन की बंदोबस्ती अन्य व्यक्ति के नाम किये जाने का परिवाद दायर किया गया.इस संबंध में लोक प्राधिकार द्वारा बताया गया कि समाहर्त्ता के न्यायालय में बंदोबस्ती अपील वाद दायर है उसके निर्णय के अनुरूप वाद का निवारण किया जाएगा.हिलसा के परिवादी आजाद कुमार द्वारा जमाबंदी कायम नहीं किये जाने की शिकायत दर्ज की गई. इस संबंध में अंचलाधिकारी हिलसा द्वारा प्रतिवेदित किया गया कि परिवादी के नाम से जमाबंदी कायम कर लगान रसीद निर्गत किया गया है. एकंगरसराय विशुनपुर के परिवादी श्यामदेव प्रसाद द्वारा उनकी जमीन की जमाबंदी अन्य व्यक्ति के नाम कायम किये जाने के परिवाद के आलोक में उन्हें गलत जमाबन्दी के रद्दीकरण के लिए अपर समाहर्त्ता के न्यायालय म...

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन की बैठक

चित्र
  नालंदा. इस जिले के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में आज हरदेव भवन सभागार में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन की बैठक आहूत की गई.रिकॉर्ड ऑफ राइट (आरओआर) के डिजिटाइजेशन का कार्य इस माह के अंत तक किया जाना है.अभी तक लगभग 45 प्रतिशत कार्य पूरा किया गया है.जिलाधिकारी ने इस पर असंतोष व्यक्त करते हुए सभी अंचल अधिकारियों को तेजी से कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत पूर्ण कराने का निर्देश दिया.सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता को इसका अनुश्रवण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. विभिन्न विभागों की परियोजनाओं के लिए भूमि की उपलब्धता प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने का निर्देश सभी अंचल अधिकारियों को दिया गया. 36 भूमिहीन विद्यालयों के लिए प्राथमिकता से भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव भेजने को कहा गया.स्वास्थ्य विभाग के सीएचसी/एपीएचसी/ एचएससी के लिए भी जहां जमीन चिन्हित नहीं किया जा सका है, अविलंब चिन्हित करने का निर्देश सभी अंचल अधिकारियों को दिया गया. सहकारिता विभाग के माध्यम से सब्जी संग्रहण केंद्र के निर्माण के लिए 9 प्रखंडों में उपयुक्त जमीन चिन्हित नहीं की जा सकती है. ...

अन्य विभागों में भी ऋण के लिए आवेदन करने के लिए प्रेरित किया

चित्र
सीतामढ़ी.इस जिले के जिला पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना के तहत स्वीकृति से संबंधित काउंसलिंग एवं प्रमाण पत्र सत्यापन कार्यक्रम का उद्घाटन किया.जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीना ने अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना के तहत स्वीकृति से संबंधित काउंसलिंग एवं प्रमाण पत्र सत्यापन कार्यक्रम का उद्घाटन समाहरणालय स्थित अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में फीता काट कर किया. उन्होंने मौके पर मौजूद आवेदकों से अल्पसंख्यक विकास विभाग के साथ अन्य विभागों में भी  ऋण  के लिए आवेदन करने के लिए प्रेरित किया.उन्होंने व्यवसाय शुरू करने से पूर्व प्रशिक्षण पर बल दिया ताकि व्यवसाय अच्छा से कर पायें. बैंकर के साथ मासिक समीक्षा बैठक किया जाएगा.किसी आवेदक को बैंक द्वारा अनावश्यक या जान बूझकर दौड़ाया जा रहा है, वैसे बैंक की शिकायत मिलने पर उक्त बैंक पर कारवाई की अनुशंसा की जाएगी.   कई अभ्यर्थियों का स्वयं काउंसलिंग भी किया, वहीं प्रमाणपत्रों की जांच की. आवेदकों से उनके द्वारा किये जाने वाले व्यवसाय के सबंध में विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की गयी. डीएम ने विशेषकर महिला अभ्यर्थियों को अच्छे व्यावसायि...

सभी अंचलों का औचक निरीक्षण का फीडबैक सभी संबंधित पदाधिकारियों से लिया

चित्र
  सीतामढ़ी.इस जिले के जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता मे समाहरणालय स्थित परिचर्चा  भवन में राजस्व से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई. जिसमें जिला पदाधिकारी के आदेश के आलोक में गुरुवार को हुए  सभी अंचलों का औचक निरीक्षण का फीडबैक सभी संबंधित पदाधिकारियों से  लिया गया. जिसमें दाखिल -खारिज को लेकर काफी अनियमितता पाई गई जिस पर जिला पदाधिकारी द्वारा  निर्देश दिया गया कि तीन दिनों के अंदर अभियान चलाकर ऑनलाइन म्यूटेशन कार्य को सभी अंचलाधिकारी निष्पादित करना सुनिश्चित करें. सभी हल्का कर्मचारियों एवं संबंधित डाटा एंट्री ऑपरेटर के साथ अंचल में कैंप कर कार्य को निष्पादित करें. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अंचलाधिकारी मापी पंजी, अतिक्रमण पंजी, जमाबंदी का परिमार्जन एवं अन्य सभी संबंधित योजनाओं के पंजियों का संधारण ठीक से करना सुनिश्चित करें.जिस पर आवेदन प्राप्त करने की तिथि जांच में निष्पादन की तिथि ससमय आवेदन निष्पादन की तिथि निर्धारित हो.उन्होंने ’शनिवारीय भूमि विवाद प्रतिवेदन, परिमार्जन, भूमि उपलब्धता संबंधित लंबित प्रतिवेदन, जमाबंदी, सरजमीनी सेवाएं, ऑनलाइन ल...

इनौस के राज्य उपाध्यक्ष तारिक अनवर सहित अन्य आंदोलनकारी को जेल से रिहा करों

चित्र
  अग्निपथ योजना के खिलाफ ऐपवा-आइसा का संयुक्त मार्च.अग्निपथ योजना के खिलाफ विधानसभा से प्रस्ताव पारित करें सरकार .नौजवानों को रोजगार देने के बदले दमन पर उतारू है सरकार .... दरभंगा.ऐपवा-आइसा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर आज पोलो मैदान से लहेरियासराय टावर तक विशाल प्रदर्शन जुलूस निकाला गया.इस अवसर पर अग्निपथ योजना वापस लेने, अग्निपथ योजना के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे थे.इनौस के राज्य उपाध्यक्ष तारिक अनवर सहित अन्य आंदोलनकारी को जेल से रिहा करने, सभी महिला कर्जदारों का कर्ज माफ करने, महंगाई पर रोक लगाने सहित अन्य मांग को उठाया गया.मार्च में मुख्य अतिथि के बतौर ऐपवा राज्य सचिव शशि यादव शामिल हुई.  मार्च का नेतृत्व ऐपवा जिला सचिव शनिचरी देवी, जिला अध्यक्ष साधना शर्मा, जिला परिषद सदस्य सुमित्रा देवी, आइसा जिला सह सचिव ओणम कुमारी, आइसा जिला उपाध्यक्ष सबा रौशनी कर रही थी.इस अवसर पर अपने संबोधन में ऐपवा राज्य  सचिव शशि यादव ने कही की मोदी सरकार जब से आई है तब से देश व संविधान को तहस-नहस करके रखी हुई है. आज देश के अंदर लोकतंत्र व संविधान खतरे में पड़ा हुआ हैं.देश के सुरक्षा व्यवस्था में ...
   अवैध रूप से आदतन शराब का कारोबार करने वाले एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में लिप्त 19 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध जिला दंडाधिकारी द्वारा सीसीए के तहत कार्रवाई नालंदा. शराब के अवैध कारोबार एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में आदतन संलिप्त  जिला के 19 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम 1981 की धारा 3 के अंतर्गत जिला दंडाधिकारी के न्यायालय द्वारा आदेश पारित किया गया है. सोहसराय थाना क्षेत्र के श्रृंगार हाट निवासी सुबोध चौधरी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत सोहसराय थाना में दो अलग-अलग कांड दर्ज हैं. अवैध रूप से शराब की बिक्री करने के आरोप में जेल जा चुके हैं तथा वर्तमान में जमानत पर मुक्त होने के पश्चात भी अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं.पारित आदेश के आलोक में  सुबोध चैधरी को दो माह तक  अपनी उपस्थिति प्रत्येक सोमवार,बुधवार एवं शुक्रवार को बिहार थाना में दर्ज करानी होगी। इस अवधि में थाना क्षेत्र से किसी कारणवश बाहर जाने की आवश्यकता होने पर संबंधित थानाध्यक्ष से अनुमति प्राप्त कर ही थाना क्षेत्र से बाहर जाएंगे. नगरनौसा थाना क्षेत्...

यह चम्पारण के लिए ऐतिहासिक व गर्व का क्षण है जिलाधिकारी महोदय

चित्र
    मोतिहारी :  पूर्वी चंपारण जिले के जिलाधिकारी हैं श्री शीर्षत कपिल अशोक. इस जिलाधिकारी को ‘जल प्रबंधन पर सर्वोत्तम अभ्यास‘ विषय पर प्रशिक्षण देने के लिए आमंत्रित किया गया था.उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री नेशनल अकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन (एलबीएसएनएए), मसूरी में जाकर 2020 बैच के आईएएस प्रशिक्षुओं को दिया. प्रवीण कुमार कहते हैं कि यह चम्पारण के लिए ऐतिहासिक व गर्व का क्षण है.उन्होंने जिलाधिकारी महोदय को हार्दिक बधाई दी है. मृदुल स्वभाव के धनी सबके प्रिय जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक साहब ने जिले का मान सम्मान बढ़ाकर चम्पारण का नाम फिर से रौशन कर दिया है.अपने नाम के अनुरुप बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं शीर्षत कपिल अशोक. वे 2011 बैच के आईएएस हैं.सामान्य श्रेणी से आईएएस की परीक्षा पास की और 68 वीं रैंक पाई है. महाराष्ट्र के रहने वाले हैं. सांगली जिले के तालुका मिराज के निवासी हैं. शीर्षत ने महाराष्ट्र के राहुरी में स्थित देश के सबसे बड़े कृषि इंजीनियरिंग संस्थानों में से एक महात्मा फूले कृषि विद्यापीठ से कृषि इंजीनियरिंग में बीटेक और भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र दिल्ली से एमएससी. की डि...