संदेश

सभी संबंधित योजनाओं का लाभ निचले स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से आपकी सरकार,आपके द्वार

चित्र
  सहरसाः इस जिले के ज़िलाधिकारी श्री आनंद शर्मा के आदेश पर कोशी बाँध के अन्दर बसे पंचायतों के आम नागरिकों को सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की जानकारी देने एवं सभी संबंधित योजनाओं का लाभ निचले स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से आपकी सरकार,आपके द्वार, हर बुधवार के तहत चिन्हित नवहट्टा प्रखंड के बकुनियाँ,महिषी प्रखंड के मनौवर एवं सलखुआ प्रखंड के उटेशरा पंचायतों में प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय संचालित किया गया. आलोक कुमार

पल्ली परिषद की ओर पल्ली पुरोहित ने जारी कर दिए

चित्र
   * शुक्रवार को पल्ली पुरोहित ने वाट्सएप पर दो संदेश जारी किये   पटनाः राजधानी पटना के दीघा क्षेत्र में रोमन कैथोलिक समुदाय की कुर्जी पल्ली है. इसे कुर्जी पैरिश भी कहा जाता है. कुर्जी पल्ली में पुरोहित रहते हैं.एक प्रधान पल्ली पुरोहित होते हैं और शेष सहायक पल्ली पुरोहित कहलाते हैं. इन दोनों स्तर के पुरोहितों को परामर्श देने के लिए पल्ली परिषद गठित है. पल्ली परिषद के पार्षद मोहल्लों से जीतकर आते हैं.पल्ली परिषद के पदेन अध्यक्ष पल्ली पुरोहित होते हैं.केवल परामर्श देने वाले परिषद होने से लोग पार्षद बनना नहीं चाहते हैं.तो ऐसी परिस्थिति में अपने चहेते लोगों को मनोनीत कर लेते हैं. यह वास्तव में पूर्णतः परामर्शदात्री परिषद है.जो केवल परामर्श ही दे सकते हैं और नियम नहीं बना सकते हैं. खुद एक कुर्जी पल्ली परिषद के पूर्व पार्षद ने कहा कि पल्ली परिषद परामर्शदात्री परिषद है.हां, पल्ली परिषद के पार्षदों के परामर्श अथवा अपने मन से पल्ली पुरोहित नियम बनाकर पल्ली परिषद के माथे मढ़ देते हैं. बताया जाता है कि शुक्रवार को पल्ली पुरोहित ने वाट्सएप पर दो संदेश जारी किये है. एक में पल्ली परिषद ...

मोतिहारी में स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़ा 1 से 15 जुलाई तक

चित्र
  मोतिहारीः पूर्वी चंपारण, मोतिहारी के धरती पर आए श्री श्रीकांत माधव, अध्यक्ष, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड का भव्य स्वागत जिलाधिकारी, श्री शीर्षत कपिल अशोक द्वारा किया गया.प्रातः में अतिथि गृह, मोतिहारी से गांधी संग्रहालय ,मोतिहारी तक स्कूली छात्र/ छात्राओं के साथ उन्होंने साइकिल रैली में भाग लिया. गांधी संग्रहालय, मोतिहारी में स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़ा 1 जुलाई से 15 जुलाई 2022 तक संपन्न कराने संबंधी  शपथ कार्यक्रम में उन्होंने भाग लिया.गांधी संग्रहालय मोतिहारी में उन्होंने पौधारोपण भी किया. भ्रमण के दौरान रोइंग क्लब पहुंचकर मोती झील में नौका विहार का भी उन्होंने आनंद उठाया.कचहरी चौक, मोतिहारी के पास स्थित नवनिर्मित प्रेक्षागृह एवं खेल भवन के निरीक्षण के क्रम में बेहतर निर्माण कार्य की उन्होंने सराहना की. इस अवसर पर श्री निखिल दीप माथुर, मुख्य महाप्रबंधक (रिटेल सेल्स) बिहार, श्री विभाष कुमार, कार्यकारी निदेशक एवं राज्य प्रमुख, बिहार, अनुमंडल पदाधिकारी मोतिहारी सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मोतिहारी सदर के अलावे अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं स्थानीय गणम...

आपसी भाईचारे के लिए मांगी दुआ

चित्र
   मोतिहारीः शहर में जिला प्रशासन की देखरेख में अदा की गई ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज अदा की गयी.नमाज अदा कर जिलावासियों ने अमन, चैन तथा आपसी भाईचारे के लिए मांगी दुआ.सुरक्षा की दृष्टि से मस्जिदों के बाहर पुलिस कर्मियों एवं पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई. जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर जिलेवासियों को  शुभकामनाएं दीं.मीना बाजार में सदर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष नगर द्वारा शहर के शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर चलाया गया अभियान.उक्त मौके पर सभी प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे. आलोक कुमार

मेला मार्ग की सड़कों के तत्काल आवश्यक मरम्मती कराने का निर्देश नगर निगम को

चित्र
  नालंदाः इस जिले में लंगोटा मेला का आयोजन 13 जुलाई से 19 जुलाई की अवधि में किया जाना है.लंगोटा मेला के अवसर पर बाबा मनीराम अखाड़ा की तरफ जाने वाले मार्गों पर संध्या 5 बजे से रात्रि 11 बजे तक ट्रक, ट्रैक्टर एवं अन्य बड़े मालवाहक वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा.  बता दें कि लंगोटा मेला का आयोजन 13 जुलाई से 19 जुलाई की अवधि में किया जाना है.इसके आयोजन पूर्व तैयारियों को लेकर शनिवार संध्या जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न पदाधिकारियों एवं अखाड़ा  प्रबंधन समिति के प्रतिनिधियों के साथ बाबा मनीराम अखाड़ा परिसर में बैठक की. मेला क्षेत्र में लोगों की संभावित भीड़ को संज्ञान में लेते हुए  सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित रखने के उद्देश्य से अखाड़े की ओर जाने वाले मार्गों में संध्या में मालवाहक वाहनों का प्रवेश निषेध रखने का निर्णय लिया गया है. लिए गए निर्णय के अनुसार 11 जुलाई से 19 जुलाई की अवधि में प्रत्येक दिन संध्या 5 बजे से रात्रि 11 बजे तक सोगरा कॉलेज से बाबा मनीराम अखाड़ा की तरफ तथा झिंगनगर से अखाड़ा की तरफ़ मार्ग पर ट्रक, ट्रैक्टर एवं अन्य बड़े मालवाहक वाहनों का प्रवेश/परिचाल...

हरियाणा में आनंद एलेक्जांडर और ग्लाडिस आनंद वैवाहिक बंधन में बंधे

चित्र
 आसनसोलःहर किसी के जीवन में शादी का दिन सबसे अहम दिन माना जाता है. और यह दिन अधिकतर कपल्स की लाइफ में एक ही बार आता है. ऐसे में जब शादी की सालगिरह आ रही होती है, तो उस दिन और उन लम्हों से जुड़ी सारी यादें आँखों के सामने तैरने लगती हैं. ऐसे में उन यादों को और भी खूबसूरत बनाने के लिए हम अपने फेवरेट कपल्स को विश करते हैं.  फिर चाहे वह हमारे मम्मी-पापा हों, या भैया-भाभी, दीदी-जीजू हों, या फिर बेटा  या बेटी या दोस्त.  उन्हें उनके जीवन के खास और यादगार दिन के लिए विश करना तो बनता है. वह भी तब जब उनकी शादी की 16 वीं सालगिरह हो. रविवार 10 जुलाई को आनंद एलेक्जांडर और ग्लाडिस आनंद का शादी की 16 वीं सालगिरह है.10.07.2006 को संत जोसेफ चर्च,फरिदाबाद,हरियाणा में आनंद एलेक्जांडर और ग्लाडिस आनंद  वैवाहिक बंधन में बंधे थे. शादी की पवित्र डोर से बंधा है ये प्यार भरा बंधन, जीवन भर यूं ही रहें साथ-साथ ये कहता है मन, हमारे इस प्यार को नजर न लगे किसी की, मेरे हमसफर आपको हैप्पी 16जी वेडिंग एनिवर्सरी    

बिहार राज्य अंतर्गत सर्वाधिक द्वितीय किस्त भुगतान करने के लिए सम्मानित किया

चित्र
गयाः माननीय मंत्री ग्रामीण विकास विभाग एवं संयुक्त सचिव ग्रामीण विकास विभाग  द्वारा उप विकास आयुक्त गया श्री विनोद दुहन को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण आवास प्लस 2021-22  बिहार राज्य अंतर्गत सर्वाधिक द्वितीय किस्त भुगतान करने  के लिए सम्मानित किया गया. बिहार में वित्तीय वर्ष 2021-22 गया जिला को 128645 लक्ष्य प्राप्त है, जो राज्य में अन्य जिला की अपेक्षा सर्वाधिक हैं, जिसमे 123777 आवासों को स्वीकृति दी जा चुकी है. सर्वाधिक प्रथम एवं द्वितीय किस्त का भुगतान किया गया है. नगर प्रखंड एवं टिकारी का प्रदर्शन स्वीकृति एवं प्रथम/द्वितीय किस्त में अच्छा रहा है. आलोक कुमार