परिमार्जन के अभिलेखों की रैंडम जांच करने का निर्देश
इस्लामपुर: आज जिला पदाधिकारी नालंदा श्री शशांक शुभंकर द्वारा राजस्व शाखा की समीक्षात्मक वैठक की अध्यक्षता की गई.आर ओ आर में इस्लामपुर एवं राजगीर में अपेक्षाकृत प्रगति थोड़ा कम पाया गया तथा सभी अंचल पदाधिकारियों को 15 दिनों के अंदर शत-प्रतिशत आर ओ आर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. परिमार्जन के कई मामलों में निष्पादन की गुणवत्ता ठीक नहीं रहने पर अपर समाहर्ता एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता को परिमार्जन के अभिलेखों की रैंडम जांच करने का निर्देश दिया गया. भूमि सुधार उप समाहर्ता को परिमार्जन के लंबित मामलों को त्वरित निष्पादन कराने के निर्देश दिए गए.म्युटेशन के कई मामले 63 दिन बाद भी लंबित पाए गए.जिला पदाधिकारी ने भूमि सुधार उपसमाहर्ता को लंबित मामलों की जांच करने का निर्देश दिया. अभियान बसेरा में सबसे अधिक मामले अस्थावां अंचल के लंबित पाए गए.सभी अंचलाधिकारियों को आगामी बैठक के पूर्व मामले के निष्पादन के आदेश दिए गए. जल- जीवन-हरियाली के तहत सार्वजनिक कुओं को अतिक्रमण मुक्त करा लिया गया है परंतु जल-जीवन-हरियाली पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया है.सभी अंचलाधिकारियों को अप...