संदेश

बिहार में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी

 बिहार में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई.पत्रकारों से बात करते हुए निर्वाचन आयुक्त दीपक प्रसाद ने कहा कि यह चुनाव तीन चरण में होगी . दो चरणों की तारीख घोषित कर दी गई है.जबकि तीसरे चरण की तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है. पहले चरण का चुनाव 10 अक्टूबर को होगा जिसकी गिनती 12 अक्टूबर को होगी. वहीं दूसरे चरण का मतदान 20 अक्टूबर को होगा जिसकी गिनती 22 अक्टूबर को होगी.इसको लेकर शुक्रवार को बिहार राज्य नगर पालिका आम निर्वाचन चुनाव 2022 की अधिसूचना जारी कर दी गई. आलोक कुमार

जिला स्तरीय पदाधिकारी जनता दरबार

चित्र
   बेन प्रखंड में आयोजित किया गया जनता दरबार.जिला पदाधिकारी ने लिया घूम-घूम कर लिया लोगों से आवेदन.विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी रहे मौके पर मौजूद.आवेदनों को यहीं किया गया डिजिटाइज्ड.... नालंदा. आज बेन प्रखंड के सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जिला पदाधिकारी नालंदा श्री शशांक शुभंकर सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी जनता दरबार में रहे उपस्थित. जिला पदाधिकारी ने जनता दरबार में आये लोगों के पास जा-जाकर लोगों की शिकायतें सुनीं तथा आवेदन पर संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया. प्राप्त आवेदनों को यहीं डिजिटाइज्ड किया गया ताकि संबंधित विभागों को भेजकर इसका फॉलो अप किया जा सके.आज के आयोजित जनता दरबार में कुल 71 आवेदन प्राप्त हुए जो राजस्व,नल-जल,आंगनवाड़ी,पंचायत,लोक शिकायत निवारण,जमावंदी, सड़क निर्माण,आवास निर्माण,जमीन रसीद कटवाने इत्यादि से संबंधित थे. आलोक कुमार

दहशत फैलाने के उद्देश्य से केंद्र के इशारे पर बिहार में एनआईए का पड़ रहा है छापा: माले

चित्र
 दहशत फैलाने के उद्देश्य से केंद्र के इशारे पर बिहार में एनआईए का पड़ रहा है छापा: माले महागठबंधन के दलों से अपील, केवल सीबीआई व आईडी पर ही नहीं एनआईए के छापे पर भी बोलें पटना. भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने पीएफआई व एसडीपीआई के संगठन से जुड़े लोगों के ठिकानों पर राज्य के विभिन्न जिलों में एनआईए द्वारा किए जा रहे छापे की निंदा की है. कहा कि यह केंद्र सरकार के इशारे पर हो रहा है. इसके जरिए भाजपा के लोग मुसलमानों के खिलाफ समाज में नफरत फैलाना चाहते हैं और उन्हें आतंकवादी-देशद्रोही बताकर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की कोशिश कर रहे हैं, ताकि एक बार फिर से लोकसभा का चुनाव जीत सकें. यह पूरी कार्रवाई भाजपा के मिशन 2024 के तहत की जा रही है. उन्होंने कहा कि हमने फुलवारीशरीफ घटनाक्रम में स्पष्ट तौर पर देखा कि किस प्रकार निर्दोष लोगों को टारगेट किया गया, उन्हें जेल भेज दिया गया और पूरे फुलवारी व मुस्लिम समुदाय को बदनाम करने की कोशिश की गई. एनआईए अब पूरे राज्य में दहशत फैला रहा है और आम लोगों के बीच मुस्लिम समुदाय की नकारात्मक छवि बना रहा है. इसे कभी स्वीकार नहीं किया जाएगा. उन्होंने बिहार सरकार और मह...

बिहार ऐपवा का 8वां राज्य सम्मेलन 11 सितंबर को पंडासराय में

चित्र
  बिहार ऐपवा का 8वां राज्य सम्मेलन 11 सितंबर को पंडासराय में आयोजित होगा.सम्मेलन के अवसर पर 10 को महंगाई विरोधी मार्च निकाला जाएगा.सम्मेलन में पूरे राज्य से 300 से ज्यादा प्रतिनिधि होंगे शामिल... दरभंगा. अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) का 8वां बिहार राज्य सम्मेलन 11 सितंबर को कॉमरेड आरती देवी सभागार, उषा शर्मा मंच केशव विवाह भवन पंडासराय में आयोजित है.सम्मेलन की तैयारी को लेकर जगह-जगह बैठक व फंड कलेक्शन अभियान जारी है. उक्त बातें आज पंडासराय स्थित भाकपा(माले) जिला कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ऐपवा राज्य सचिव शशि यादव ने कहा. उन्होंने आगे कहा कि इस सम्मेलन में पूरे बिहार से 300 से ज्यादा चुने हुए नेता कार्यकर्ता भाग लेंगे. साथ ही साथ पूरे बिहार की बदली हुई राजनीतिक परिदृश्य पर बात होगी। 10 सितंबर को महंगाई विरोधी मार्च का आयोजन भी किया जाएगा.जिसे ऐपवा के राज्य नेत्री सरोज चौबे व शशि यादव व  जिला अध्यक्ष साधना शर्मा,उपाध्यक्ष रानी सिंह ,भी संबोधित करेंगी. श्रीमती यादव ने बताया कि सम्मेलन की उद्घाटनकर्ता ऐपवा महासचिव मीना तिवारी, मुख्य वक्...

माले नेता पप्पू खां सहित सभी गिरफ्तार लोगों की रिहाई की मांग उठाई, मुकदमा वापस हो

चित्र
   माले नेता पप्पू खां सहित सभी गिरफ्तार लोगों की रिहाई की मांग उठाई, मुकदमा वापस हो पटना. बिहार के दरभंगा सहित राज्य के कई जिलों में गरीबों को उजाड़ने की जारी प्रक्रिया के सिलसिले में आज भाकपा-माले के विधायक दल के नेता महबूब आलम व उपनेता सत्यदेव राम ने बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से मुलाकात की और अपना एक ज्ञापन सौंपा. माले विधायक दल के नेता महबूब आलम ने बाद में एक बयान जारी करके कहा कि महागठबंधन की सरकार को अपनी कार्यशैली में अब बदलाव लाना होगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सैद्धांतिक तौर पर पहले कहा था कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए किसी भी गरीब का घर नहीं उजाड़ा जाएगा, लेकिन जमीन पर पुरानी नीति ही जारी है. दरभंगा की घटना बहुत बर्बर किस्म की है. उसके बाद बेगूसराय, खगड़िया, पूर्वी चंपारण आदि जिलों में भी जमीन से बेदखली का मामला सामने आया है. उन्होंने कहा कि हमने मुख्यमंत्री को दरभंगा जिले के मनीगाछी अंचल के नेहरा ओपी के रजवाड़ा दलित बस्ती में पुलिस व स्थानीय जमींदारों की बर्बरता से अवगत कराया. वहां तकरीबन 50 परिवारों के आशियाने को अचानक ध्वस्त कर दिया गया. जब लगभग 90 प्रति...

भारत वर्ष के हर जिला स्तर पर सर्वधर्म प्रार्थना

चित्र
 पटनाः आज तमिलनाडु के कन्याकुमारी से कांग्रेस के महत्वाकांक्षी सफर ‘भारत जोड़ो यात्रा‘ की शुरुआत हो गई है. 3570 किमी लंबी यह यात्रा पांच महीनों में 12 राज्यों से होकर गुजरेगी.राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता इस यात्रा में भाग ले रहे हैं. यात्रा शुरू करने से पहले राहुल गांधी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शहीद स्मारक पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी. यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल मौजूद थे . इधर बिहार में ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ को लेकर पटना महानगर जिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा आज दिनांक 7 सितम्बर,2022 को अपराह्न 5 बजे नेशनल हॉल कांग्रेस मैदान,कदमकुंआ पटना में सर्वधर्म प्रार्थना आयोजित की गई. भारत जोड़ो यात्रा आज कन्याकुमारी से कश्मीर तक शुरू हो गई है और 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 3750 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. यह एक ऐतिहासिक यात्रा श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरुआत की गई. आज भारत वर्ष के हर जिला स्तर पर सर्वधर्म प्रार्थना की गयी , इसके तहत बिहार के पटना महानगर कांग्रेस के अध्...

देश के आदर्शों और मूल्यों की रक्षा भी करनी होगी: शशि

चित्र
  पटनाः इन दिनों कांग्रेस नेताओं के अलावा सिविल सोसायटी से जुड़े लोग पदयात्रा कर रहे हैं.यह सिलसिला 7 सितम्बर से 5 महीने तक जारी रहेगा.इस पदयात्रा का उदेश्य है धर्मनिरपेक्ष भावना के लिए देश के लोगों को जोड़ना. करोड़ों भारतीयों की आवाज को बुलंद करना.  देश मौजूदा वक्त में जिन समस्याओं से जूझ रहा है, इसके बारे में जनता से बात करना.यह सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं मेरी कोशिश है कि ये सूरत बदलनी चाहिए.उसी सूरत को बदलने का प्रयास  राज्य स्तर पर भी हो रहा है. इस समय देश-विदेश-प्रदेश में जोरदार चर्चा कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा को लेकर है. इसकी शुरुआत 7 सितम्बर को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी ने किया. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में अधिकतर लोग कन्याकुमारी से ही भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो गए हैं.यह यात्रा एक दिन में 22-23 किलोमीटर तक चल रही है.कन्याकुमारी, तिरुवनंतपुरम कोची, निलांबुर मैसुरू,बेल्लारी, रायपुर, विकाराबाद, नांदेड,जलगांव जमोद, इंदौर, कोटा, दौसा, अलवर, बुलंदशहर, दिल्ली, अंबाला, पठानकोट,जम्मू और श्रीनगर तक जाते हुए हर सड़क पर, हर गली...