मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सरस्वती नदी की साफ-सफाई
* राजगीर में मलमास मेला के आयोजन पूर्व तैयारी को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक श्रद्धालुओं के लिए की जाएगी समुचित व्यवस्था * माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सरस्वती नदी की साफ-सफाई, सरस्वती कुंड/घाट के जीर्णोद्धार,कुण्ड क्षेत्र में प्रतीक्षा हॉल एवं श्रद्धालुओं के लिए शेड के निर्माण के लिए कवायद शुरू, इसके लिए जल संसाधन विभाग एवं भवन निर्माण विभाग द्वारा प्रक्रिया शुरू नालंदा.जुलाई-अगस्त 2023 में राजगीर में मलमास मेला का आयोजन निर्धारित है.मेला का शुभारंभ 18 जुलाई 2023 को निर्धारित है.मलमास मेला की पूर्व तैयारी को लेकर आज जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (आरआईसीसी) के सभागार में संबंधित पदाधिकारियों, स्थानीय पंडा समिति एवं राजगीर के गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक किया. पंडा समिति के सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा पूर्व के अनुभवों के आधार पर आवश्यक फ़ीडबैक एवं सुझाव दिया गया. पंडा समिति के प्रतिनिधियों द्वारा मलमास मेला की अवधि में एकादशी, महाशिवरात्रि आदि जैसे महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में जानकारी दी गई तथा इन तिथिय...