संदेश

शिल्पी कुमारी से कहने पर ही तीनपहिया गाड़ी मिल सका

चित्र
  पटना.पटना जिले में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के प्रचार-प्रसार का शोर शुक्रवार यानी आज शाम पांच बजे थम गया. अगर कोई उम्मीदवार प्रचार-प्रसार करेंगे तो वह आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा और उसपर कार्रवाई होगी. पहले चरण का मतदान 18 दिसंबर को है. रविवार को मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा और शाम पांच बजे तक वोटिंग होगी. जिले के 12 नगर निकायों में मतदान होना है. जिसमें 10 नगर परिषद और दो नगर पंचायत शामिल है.जिला निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से प्रत्येक नगर निकाय के लिए निर्वाची पदाधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है.      बिहार नगर निकाय चुनाव में पार्षद, उप मुख्य पार्षद व मुख्य पार्षद के लिए वोटिंग होनी है. इसलिए अलग-अलग पदों के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर तीन ईवीएम का उपयोग होगा. वोटिंग के लिए तीन वोटिंग कंपार्टमेंट भी बनाये जायेंगे. ऐसे में मतदाताओं को एक बार नहीं तीन बार ईवीएम पर बटन दबाना होगा. एक मतदाता को वोट डालने में 30 सेकेंड का समय लगेगा. तीनों पद का बीयू भी अलग-अलग वोटिंग कंपार्टमेंट में रहेगा. नगर परिषद बाढ़, मोकामा एवं मसौढ़ी के मुख्य पार्षद , नगर परिषद बिहटा के उ...

लेमनग्रास जैसी फसलों का क्षेत्र विस्तार किया जाय़

चित्र
 चतुर्थ कृषि रोड मैप के सूत्रण के लिए जिला पदाधिकारी गया की अध्यक्षता में प्रगतिशील किसानों से विचार-विमर्श एवं उनके सुझाव लेने के लिए कार्यशाला हुई आयोजित.गया जिले में पानी की समस्या रहती है सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली को प्रोत्साहित किया जाय.फसल विविधिकरण को बढ़ावा दिया जाय लेमनग्रास जैसी फसलों का क्षेत्र विस्तार किया जाय़..... गया. डा॰ त्यागराजन एस॰एम॰, जिला पदाधिकारी, गया की अध्यक्षता में चौथे कृषि रोड मैप के सूत्रण के लिये समाहरणालय, गया के सभाकक्ष में कार्यशाला आयोजन किया गया. इस कार्यशाला में गया जिला के सभी प्रखंडों से प्रगतिशील किसानों को आमंत्रित कर उनके विचार-विमर्श कर उनके सुझावों प्राप्त किया गया.कार्यशाला में श्री सुदामा महतो, जिला कृषि पदाधिकारी, गया के अलावा कृषि विज्ञान केन्द्र मानपुर एवं आमस के प्रधान, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक, सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता, उप परियोजना निदेशक, सहायक निदेशक, उद्यान, सहायक निदेशक, शष्य, भूमि संरक्षण, गया, सभी अनुमण्डल, कृषि पदाधिकारी...

राज्यस्तरीय मेडिकल टीम द्वारा मझौआ पंचायत में दिव्यांगता के कारणों की जांच

चित्र
    राज्यस्तरीय मेडिकल टीम द्वारा मझौआ पंचायत में दिव्यांगता के कारणों की जांच की गयी.हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर, परसौनी में दिव्यांगों की मेडिकल टीम ने की विस्तृत जांच. जांच   शिविर का जिलाधिकारी ने लिया जायजा.दिव्यांगों को समुचित इलाज से किया जा सके दुरुस्त, अन्य व्यक्ति दिव्यांग के नहीं हो शिकार, इसके लिए जिला प्रशासन है संवेदनशील.सर्किट हाउस में जिलाधिकारी के साथ संपन्न हुई बैठक... बेतिया.राज्यस्तरीय मेडिकल टीम द्वारा आज बगहा-01 प्रखंड अंतर्गत मझौआ पंचायत का भ्रमण कर दिव्यांगता के कारणों की जांच की गई. साथ ही हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर, परसौनी में दिव्यांगता से प्रभावित हुए व्यक्ति, बच्चों से बातचीत कर उनकी विस्तृत जानकारी ली गयी. उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. उनसे यह जाना गया कि आखिर किन कारणों से इस क्षेत्र में दिव्यांगों की अधिकता है.     राज्यस्तरीय टीम में डॉ0 सुनील झा, निदेशक प्रमुख, स्वास्थ्य सेवाएं, बिहार, डॉ0 विजय प्रकाश राय, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी, शिशु, बिहार, डॉ0 अनिल कुमार, विभागाध्यक्ष, शिशु रोग, बिहार सहित डॉ0 कुमार सौरभ, डॉ0 वरुण कुमार, ...

वरीय पुलिस अधीक्षक के मुख्य गेट को जामकर जमकर नारेबाजी किया

चित्र
 लहेरियासराय.भाकपा (माले ) व इंसाफ  मंच के बैनर  तले  आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन भाकपा (माले ) के राज्य कमिटी  सदस्य अभिषेक कुमार, इंसाफ  मंच के  प्रदेश  उपाध्यक्ष नेयाज अहमद, पप्पू पासवान, इंसाफ मंच  के जिलाध्यक्ष अकबर  रजा, धर्मेश यादव, ललन पासवान, शिवन यादव, देवेंद्र कुमार आदि के नेतृत्व में लहेरियासराय पोलो मैदान से सैकड़ो की संख्या में जुलुस निकला जो लहेरीसराय टावर, लहेरियासराय  थाना  होते हुये वरीय  पुलिस अधीक्षक के मुख्य गेट  को जामकर  जमकर  नारेबाजी किया.  बता दे कि रजवाड़ाकांड में निर्दोष माले नेता पप्पू खा, अशोक  पासवान को दोष  मुक्त करने, कमतौल  थाना  के क्षेत्र में जगतनाथ  राम के हत्या के न्याय के सवालों  को उठाने  पर ग्रामीणों पर  लादे गये मुकदमे 148/22 और  150/22 में ग्रामीणों को राहत देने,  माले नेता शिवन यादव पर  जानलेवा हमला करने  वाले आरोपियों  की गिरफ़तारी करने, कमतौल  थाना  कांड संख्या 237/22 में...

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सरस्वती नदी की साफ-सफाई

चित्र
* राजगीर में मलमास मेला के आयोजन पूर्व तैयारी को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक श्रद्धालुओं के लिए की जाएगी समुचित व्यवस्था * माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सरस्वती नदी की साफ-सफाई,  सरस्वती कुंड/घाट के जीर्णोद्धार,कुण्ड क्षेत्र में प्रतीक्षा हॉल एवं श्रद्धालुओं के लिए शेड के निर्माण के लिए कवायद शुरू, इसके लिए जल संसाधन विभाग एवं भवन निर्माण विभाग द्वारा प्रक्रिया शुरू नालंदा.जुलाई-अगस्त 2023 में राजगीर में मलमास मेला का आयोजन निर्धारित है.मेला का शुभारंभ 18 जुलाई 2023 को निर्धारित है.मलमास मेला की पूर्व तैयारी को लेकर आज जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (आरआईसीसी) के सभागार में संबंधित पदाधिकारियों, स्थानीय पंडा समिति एवं राजगीर के गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक किया.      पंडा समिति के सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा पूर्व के अनुभवों के आधार पर आवश्यक फ़ीडबैक एवं सुझाव दिया गया. पंडा समिति के प्रतिनिधियों द्वारा मलमास मेला की अवधि में एकादशी, महाशिवरात्रि आदि जैसे महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में जानकारी दी गई तथा इन तिथिय...

मतदान केंद्र क्षेत्र में निर्वाचन तिथि से पूर्व लगातार फ्लैग मार्च करेंगे

चित्र
   * नगरपालिका आम निर्वाचन-2022 के अवसर पर प्रथम चरण में 18 दिसंबर को जिला के 7 नगर निकायों में 209 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान * स्वच्छ एवं निष्पक्ष मतदान को लेकर 7 सुपरज़ोनल दंडाधिकारी, 20 जोनल दंडाधिकारी एवं 42 ज़ोनल दण्डाधिकारी किये गए हैं प्रतिनियुक्त *जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग नालंदा. नगरपालिका आम निर्वाचन -2022 के अवसर पर प्रथम चरण में जिला के 7 नगर निकायों में 18 दिसंबर को मतदान होगा.नगर परिषद हिलसा, नगर पंचायत एकंगरसराय, नगर पंचायत चंडी, नगर पंचायत हरनौत,नगर पंचायत नालंदा, नगर पंचायत सिलाव एवं नगर पंचायत गिरियक के 115 वार्डों में कुल 209 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा.स्वच्छ एवं निष्पक्ष निर्वाचन को लेकर 7 सुपर जोनल दंडाधिकारी, 20 जोनल दंडाधिकारी एवं 42 सेक्टर दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गए हैं.      आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी नगरपालिका-सह- जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर एवं पुलिस अधीक्षक श्री अशोक मिश्रा द्वारा सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं सम्बद्ध पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की ग...

6 दशक पुरानी परियोजना का समग्र रिव्यू जरूरी

चित्र
 * 22-23 दिसंबर को रिव्यु कमिटी की होने वाली बैठक के लिए मांग पत्र तैयार करने पर चर्चा मुजफ्फरपुर.लंबे चले आंदोलनों के बाद दशकों पुरानी बागमती बांध परियोजना के रिव्यू हेतु बिहार सरकार ने कमिटी का गठन किया था. हालांकि इस कमिटी को अपना सुझाव बहुत पहले दे देना था, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हो सका है. आगामी 22-23 दिसंबर को एक बार फिर से कमिटी की बैठक है.            इसके मद्देनजर चास वास जीवन बचाओ बागमती संघर्ष मोर्चा की पटना में एक बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ साथी देवेंद्र कुमार ने की. बैठक में मांगपत्र तैयार करने पर चर्चा हुई. और इस बीच जलसंसाधन मंत्री और विभागीय सचिव से एक प्रतिनिधिमंडल के मिलने का निर्णय हुआ.       मोर्चा के संयोजक जितेन्द्र यादव के अलावा बैठक में खेग्रामस के राष्ट्रीय महासचिव धीरेन्द्र झा, नवल किशोर सिंह, जगरनाथ पासवान, मोनाजिर अहसन, रामलोचन सिंह,राम इकबाल राम, विवेक कुमार आदि शामिल हुए. वाटर एक्टिविस्ट रंजीव कुमार को पटना में कामकाज की जिम्मेवारी दी गई.  धीरेन्द्र झा ने कहा कि 6 दशक पुरानी परियोजना का समग्र रिव्...