संदेश

व्यापार तंत्र के विरुद्ध विशेष रूप से कार्रवाई सुनिश्चित करने का स्पष्ट निर्देश

चित्र
  नालंदा.मद्य निषेध के सख्ती से अनुपालन को लेकर जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर एवं पुलिस अधीक्षक श्री अशोक मिश्रा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की.सभी संबंधित पदाधिकारियों को, विशेष रूप से थाना प्रभारियों को आसूचना संकलन पर विशेष रूप से बल देने को कहा गया. चौकीदार परेड को नियमित रूप से कारगर ढंग से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.     शराब के अवैध कारोबार में लिप्त व्यक्तियों एवं व्यापार तंत्र के विरुद्ध विशेष रूप से कार्रवाई सुनिश्चित करने का स्पष्ट निर्देश दिया गया.स्पिरिट का उपयोग करने वाले संस्थानों के स्टॉक का सत्यापन कराया जाएगा. इसके लिए संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी,उत्पाद अधीक्षक एवं औषधि निरीक्षक के संयुक्त दल के माध्यम से जांच कराई जाएगी. सभी थानों में जब्त शराब का त्वरित विनष्टीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.जप्त वाहन एवं भवन की नीलामी के लंबित मामलों का ससमय निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया. बैठक में अपर समाहर्त्ता, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, उत्पाद अधीक्षक तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखण्ड विकास पदाधिका...

मेयर उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने का निवेदन करते

चित्र
   पटना.पटना नगर निगम में 75 वार्ड है.इसमें मजबूती से मेयर की दावेदारी रजनी देवी पेश कर रही है.मेयर उम्मीदवार के सैकड़ों समर्थक हैं. इन समर्थकों में हर कौम के लोग शामिल है.जो मजबूती से अपने कौम के वोटर को मेयर उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने का निवेदन करते हैं.इसके साथ मैनपुरा ग्राम पंचायत के पूर्व मुखिया भाई धर्मेंद्र और पूर्व सरपंच श्री भगवान राय साथ चल रहे हैं.बीजेपी के नेता संजय राय भी सहयोग कर रहे हैं.इनका साथ देने के मतलब बीजेपी के कैडर वोट मिलना निश्चित है.सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति पप्पू राय हैं. जो मेयर उम्मीदवार रजनी देवी के देवर हैं.इनको चुनाव में जीत सुनिश्चित करने में महारत है.      जानकारी के अनुसार पटना नगर निगम का चुनाव 2017 में हुआ था.पंचायत से पटना नगर निगम में शामिल क्षेत्र में वार्ड संख्या 22 सी से रजनी देवी उम्मीदवार थीं. समाजसेवी पप्पू राय के चुनाव प्रबंधन के कारण रजनी देवी 22 सी चुनाव जीतकर वार्ड पार्षद बन गयी.इसके बाद डिप्टी मेयर का भी पद हथियाने में सफल हो गयी. इसमें निवर्तमान मेयर सीता साहू का भी साथ मिला.इसके बाद समाजसेवी पप्पू राय ने त्र...

टीम में नौबतपुर निवासी रक्तवीर कुंदन सिंह

चित्र
 * दिव्यांग आदित्य शर्मा का अद्भुत जज्बा, पहली बार रक्तदान कर बचाई जानरूप्रबोध जन सेवा संस्थान पटना.अगर हौसलों में दम हो और मन में परोपकार का भाव तो शारीरिक अक्षमता भी आपके रास्ते नहीं आ सकती। कुछ ऐसा ही जज्बा मोहम्मदपुर, जानीपुर (पटना) निवासी आदित्य शर्मा में नजर आया। सड़क दुर्घटना की वजह से अपना एक पैर गंवाने वाले दिव्यांग आदित्य शर्मा को जब ‘प्रबोध जन सेवा संस्थान‘ के मुख्य सहयोगी ग्राम अब्बूपुर लोदीपुर (पटना) निवासी रक्तवीर पिंटू शर्मा जी के द्वारा यह बताया गया की हमारे टीम में नौबतपुर निवासी रक्तवीर कुंदन सिंह जी के द्वारा दुल्हिन बाजार, पालीगंज (पटना) निवासी लालसा देवी का केस आया है। जो एम्स, पटना में इलाजरत है जिन्हें तत्काल रक्त की जरूरत है। जैसे ही यह जानकारी रक्तदाता आदित्य शर्मा को ज्ञात हुआ उन्होंने तत्काल रक्तदान करने की इच्छा जाहिर करते हुए एम्स, पटना पहुंच गए। रक्तदान उपरांत उन्होंने कहा- रक्तदान-जीवनदान है। अपना खून देकर किसी की जिंदगी बचाने से बड़ा पुण्य का काम कोई दूसरा नहीं। इंसान ने कई तरह के कृत्रिम अंग तो बना लिए, लेकिन खून को लैब में आज तक नहीं बनाया जा सका। इस...

अब तक 9600 क्रेडिट कार्ड निर्गत किए गए

चित्र
 * बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, कुशल युवा कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के लिए अधिक से अधिक आवेदन सृजित करने का निर्देश * विभिन्न स्तरों पर लंबित आवेदनों का त्वरित निष्पादन का निर्देश नालंदा.इस जिले के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र (डीआरसीसी) के कार्यों की समीक्षा की.बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत अब तक 9600 क्रेडिट कार्ड निर्गत किए गए हैं. इनमें से 8679 आवेदकों के लिए ऋण की राशि संबंधित शैक्षणिक संस्थानों को भुगतान किया गया है.इस योजना के तहत अब तक 156.5 करोड़ रुपए  ऋण की राशि का भुगतान किया जा चुका है.     वर्तमान वित्तीय वर्ष में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए निर्धारित लक्ष्य 2929 के विरुद्ध अब तक 1925 आवेदन सृजित किए गए हैं. इसके लिए सभी प्लस टू/ इंटर स्तरीय विद्यालय/ महाविद्यालय के छात्रों की काउंसलिंग कराई जा रही है. जिलाधिकारी ने काउंसलिंग में भाग लेने वाले छात्र/छात्राओं के साथ नियमित रूप से फॉलोअप करते हुए अधिक से अधिक छात्र/छात्राओं को इस योजना से लाभान्वित कराने का निर्देश दिया. ...

सेंट डोमिनिक सेवियो हाई स्कूल

चित्र
पटना.सेंट डोमिनिक सेवियो हाई स्कूल, दीघा, पटना के संस्थापक निदेशक स्वर्गीय जोसेफ पी. गॉल्स्टन थे. यह एक ईसाई धार्मिक अल्पसंख्यक संस्थान है.इसके नाते, यह मुख्य रूप से एंग्लो-इंडियन / ईसाई समुदाय की शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करता है, लेकिन सीटों की उपलब्धता के आधार पर धर्म जाति या समुदाय के बावजूद अन्य लोगों के लिए भी प्रवेश खुला है.  सेंट डोमिनिक सेवियो हाई स्कूल शिक्षा केंद्र, नासरीगंज, दीघा, पटना 1982 में स्थापित किया गया था.40 साल पूरा करने के उपलक्ष्य में सेंट डोमिनिक  सेवियो  हाई स्कूल मंे वार्षिक संगीत समारोह आयोजित किया गया.इस अवसर पर बिहार की पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी मुख्य अतिथि थीं.अभी बिहार विधानसभा के पुस्तकालय समिति की अध्यक्ष हैं.    सेंट डोमिनिक सेवियोज हाई स्कूल,जूनियर सेक्शन का रूबी जुबली एवं वार्षिक उत्सव विद्यालय के सभागार नासरीगंज, दीघा, पटना में आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि श्रीमती रेणु देवी माननीय अध्यक्ष पुस्तकालय समिति बिहार विधानसभा के द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया.नाटक दि स्लीपिंग ब्यूटी (एक  परी कथा) मशहूर लेखक गैमबतिस्...

सारण में जहरीली शराब से हुई मौत पर कांग्रेस ने गठित की 5 सदस्यीय जांच समिति

चित्र
*सारण में जहरीली शराब से हुई मौत पर कांग्रेस ने गठित की 5 सदस्यीय जांच समिति पटना. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने  जहरीली शराब से सारण जिले में हुई मौतों पर 5 सदस्यीय समिति का गठन किया है.बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने इस आशय का पत्र जारी करते हुए जांच सदस्यों को शीघ्रताशीघ्र प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस कमिटी में सौंपने का निर्देश दिया है. इस जांच समिति के बारे में  बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि इस पांच सदस्यीय जांच समिति में पार्टी के वरिष्ठ नेता व विधायक विजय शंकर दूबे, राजेश राम, आनन्द शंकर, प्रतिमा कुमारी दास के अलावे पूर्व महासचिव कपिलदेव प्रसाद यादव शामिल रहेंगे. इस जांच समिति को जहरीली शराब से हुई मौतों पर अपना प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष  को जल्द से जल्द जमा करना है. आलोक कुमार

प्रत्येक मतगणना टेबल पर तीन-तीन पदाधिकारी

चित्र
* नगर पालिका आम निर्वाचन 2022 के तहत प्रथम चरण के मतदान की मतगणना की तैयारी पूरी *नालंदा कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पर मंगलवार को प्रातः 8:00 बजे से मतगणना होगी प्रारंभ नालंदा. नगर पालिका आम निर्वाचन 2022 के अवसर पर रविवार को प्रथम चरण में जिला के सात नगर निकायों में मतदान कार्य संपन्न हुआ.प्रथम चरण के सभी नगर निकायों के सभी पदों के लिए मतगणना का कार्य मंगलवार को नालंदा कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पर अलग-अलग मतगणना कक्ष में किया जाएगा.         सभी नगर निकायों में मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं वार्ड पार्षद के पदों के लिए अलग-अलग मतगणना की जाएगी.नगर पंचायत एकंगरसराय, चंडी, हरनौत, नालंदा, सिलाव एवं गिरियक के मतगणना कक्ष में प्रत्येक पद के लिए पांच-पांच अलग-अलग टेबल (प्रत्येक नगर निकाय के लिए कुल 15 टेबल) तथा नगर परिषद हिलसा के मतगणना कक्ष में प्रत्येक पद के लिए दस-दस अलग-अलग टेबल(कुल 30 टेबल) पर मतगणना का कार्य किया जाएगा.      प्रत्येक मतगणना टेबल पर तीन-तीन पदाधिकारी/कर्मी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना सहायक, एक मतगणना माइक्रो ऑब्...