संदेश

वाल्मीकिनगर आईबी गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे

चित्र
  बगहा.बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने दो दिवसीय प्रवास यात्रा पर बुधवार की शाम पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकिनगर पहुंचे. सीएम नीतीश कुमार गुरुवार को दरुआबारी से समाधान यात्रा की शुरुआत करने वाले हैं. लिहाजा पूरा प्रशासनिक अमला चुस्त दुरुस्त है. वाल्मीकिनगर हवाई अड्डा पर सीएम नीतीश कुमार का भव्य स्वागत किया गया. वाल्मीकिनगर हवाई अड्डा पर मुख्यमंत्री को पुष्प-गुच्छ  भेंट कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ,नेताओं एवं जिला प्रशासन द्वारा उनका अभिनंदन किया गया. उसके बाद सीएम कारकेट काफिले के साथ इंडो नेपाल सीमा पर स्थित वाल्मीकिनगर आईबी गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे.      मुख्यमंत्री ने वाल्मीकिनगर में निर्माणाधीन इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर का भ्रमण के क्रम में मुख्यमंत्री ने इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया.  मुख्यमंत्री ने इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर के मुआयना के पश्चात पत्रकारों से बातचीत की. मुख्यमंत्री ने समाधान यात्रा के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न जगहों पर जाकर हो रहे विकास कार्यों की प्रगति...

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की बांका में तैयारी पूरी

चित्र
 कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की बांका में तैयारी पूरी, प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं ने किया कैम्प बांका से शुरू हो रहे भारत जोड़ो यात्रा में पहुंचेंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड्गे, तैयारी हुई पूरी पटना. बिहार के बांका के मंदार पर्वत से शुरू हो रही ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी पूरी हो चुकी है. 5 जनवरी से शुरू हो रही इस यात्रा में शामिल होने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पूर्वाह्न पटना पहुंच रहे हैं. यहां से वें बांका हेलिकॉप्टर से उड़ान भरेंगे जहां जनसभा को सम्बोधित करने के बाद पदयात्रा में शामिल होंगे. यह पदयात्रा पहले दिन 7.4 किमी चलेगी जिसमें पूरे प्रदेश के सभी जिलों से आये कांग्रेसजन जुटेंगे. बांका के मंदार पर्वत से शुरू हो रही इस पदयात्रा के सफलता के लिए कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह एक हफ्ते से लगातार बांका और आसपास के जिलों में कैम्प कर रहे हैं. साथ ही बिहार कांग्रेस के प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री भक्त चरण दास, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता व संचालन समिति के सदस्य प्रणव झा और हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा...

मोबिलाईजेशन कमिटी का गठन किया

चित्र
   पटना. कल दिनांक 5 जनवरी,2023 को भारत जोड़ो पदयात्रा कार्यक्रम का उद्घाटन अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के द्वारा किया जायेगा.      इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के सचिव एवं बिहार प्रभारी श्री राजेश सिन्हा सन्नी के निर्देशानुसार निम्नलिखित रूप से मोबिलाईजेशन कमिटी का गठन किया गया है,जो इस प्रकार है-युवा कांग्रेस के राजकमल यादव, अभिषेक आनन्द, रोहित मणि भूषण, राजीव रंजन, परशुराम कुमार, विशाल कुमार, अनमोल मिश्रा, सन्नी कुमार, पवन पासवान, मो.होदा, रवि कुमार, प्रशांत बनर्जी, शेख सलीम अंसारी, राजीव कुमार, निर्भय मिश्रा, रूपेश कुमार पटेल.  बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यालय सचिव रमेश कुमार ने बताया कि प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव अनूप कुमार उर्फ मृणाल कामेश को पदयात्रियों से समन्वय स्थापित करने के लिए संयोजक मनोनीत किया गया है. जिला एवं विधानसभा युवा कांग्रेस कमिटी के सभी पदाधिकारी इस कमिटी के सदस्य होंगे. बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव राहुल कुमार झा को इस कमिटी का सह-...

विशेष कैंप लगाकर भू-धारियों से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने का निर्देश दिया

चित्र
    नालंदा. जिला में निर्माणाधीन विभिन्न परियोजनाओं के तहत किये जा रहे भू-अर्जन कार्य को लेकर जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक की.मुआवजा भुगतान के लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए विशेष कैंप लगाकर भू-धारियों से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने का निर्देश दिया.   जिला में विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए किए जा रहे भू-अर्जन को लेकर जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने मंगलवार संध्या में समीक्षा बैठक की.विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं- हिलसा बाईपास (पूर्वी), इस्लामपुर बाईपास, नूरसराय बाईपास, नूरसराय-सिलाव पथ, तेलमर नरसंडा सालेपुर पथ, राष्ट्रीय राजमार्ग-31 (बख्तियारपुर- रजौली खंड) के फोरलेन निर्माण, भारतमाला परियोजना के तहत एनएच-119 डी (आमस-रामनगर) पथ,दरियापुर वीयर आदि परियोजनाओं से संबंधित भू-अर्जन कार्य की एक-एक कर समीक्षा की गई.      हिलसा पूर्वी बाईपास के लिए 6 मौजे के 548 अवार्डी से लगभग 47 एकड़ भूमि अर्जित की गई है.इनमें से 376 अवॉर्डी द्वारा मुआवजे की राशि प्राप्त की गई है.शेष लोगों से भी आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर मुआवजे का त्वरित भुगतान सुनिश्चित करने का निर्...

कुछ घरों में नल-जल से संबंधित समस्या के बारे में बताया गया

चित्र
  नालंदा. इस जिले के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज क्षेत्र भ्रमण के क्रम में विभिन्न पंचायतों का भ्रमण किया. भ्रमण के दौरान उन्होंने पंचायत स्तर पर विभिन्न योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया तथा स्थानीय लोगों से संवाद कर योजनाओं के संबंध में फ़ीडबैक लिया.उनके द्वारा स्थानीय समस्याओं की भी जानकारी ली गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश दिया.         क्षेत्र भ्रमण के क्रम में सबसे पहले रहुई प्रखंड के पतासंग पंचायत स्थित शाहपुर में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित/निर्माणाधीन  आवासों का अवलोकन किया. कुछ घरों में नल-जल से संबंधित समस्या के बारे में बताया गया. जिसे अविलंब दूर करने का निर्देश  जिला पंचायत राज पदाधिकारी को दिया गया.       सुपासंग पंचायत के उफरौल में भी मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित/निर्माणाधीन आवास का निरीक्षण किया गया. ग्रामीणों से भी संवाद कर समस्याओं से अवगत हुए. नल जल योजना के तहत पूर्व निर्मित जल मीनार पर पानी टंकी लगाने तथा कुछ गलियों में नाली के निर्माण की आवश्यकता लोगों द्वारा बताई गई।जिलाधिका...

5 जनवरी को धरना स्थल गर्दनीबाग,पटना में

चित्र
   पटना. बिहार में केंद्र सरकार के द्वारा संचालित योजना संचालित है. केंद्र सरकार के केंद्रांश और बिहार सरकार का राज्यांश मिलाकर स्वास्थ्य विभाग के ए.एन.एम.का वेतनादि मिलता है.पटना प्रमंडल के स्वास्थ्यकर्मियों का चार माह से वेतन बंदी है.विभिन्न मांगों को लेकर बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, प्रमंडल शाखा-पटना प्रमंडल,पटना के आह्वान पर 5 जनवरी को धरना स्थल गर्दनीबाग,पटना में वेतन बंदी,लूट,झूठ एवं दमन और शोषण के खिलाफ अपर मुख्य सचिव,स्वास्थ्य विभाग,बिहार सरकार,पटना के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने का निश्चय किया गया है. जिला मंत्री,पटना अमित कुमार मिश्र, जिला मंत्री,रोहतास मो.हसनैन, जिला मंत्री,बक्सर आनंद सिंह,जिला मंत्री,भोजपुर सुवेश सिंह और जिला मंत्री,नालंदा संजय कुमार ने सयुंक्त बयान जारी कर कहा है कि बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ स्वास्थ्य कर्मियों,संविदा पर कार्यरत कर्मिंयों,आउटसोर्सिंग कर्मी एवं स्कीम वर्कर की समस्याओं के लिए अनवरत संघर्षशील रहा है.संघर्ष के परिणामस्वरूप संविदा पर कार्यरत सर्वाधिक कर्मियों की सेवा स्वास्थ्य विभाग में ही नियमित हो पाय...

संत पिता फ्रांसिस ने बड़ौदा के भक्तों को सेबेस्तियाओ मस्कारेन्हास को बिशप के रूप में तोहफा दिया

चित्र
    बड़ौदा . गुजरात में है गांधीनगर महाधर्मप्रांत. इस गांधीनगर महाधर्मप्रांत के  महाधर्माध्यक्ष थोमस इग्नासियुस मैकवान हैं.उक्त महाधर्मप्रांत में बड़ौदा  धर्मप्रांत है.नव वर्ष 2023 की पूर्व संध्या पर वेटिकन सिटी में रहने वाले संत पिता फ्रांसिस ने बड़ौदा के भक्तों को सेबेस्तियाओ मस्कारेन्हास को बिशप के रूप में तोहफा दिया.         संत पापा फ्रांसिस ने शनिवार को माननीय फादर सेबेस्तियाओ मस्कारेन्हास एस.एफ.एक्स को बड़ौदा का धर्माध्यक्ष नियुक्त किया. इसकी घोषणा संत पापा ने शनिवार 31 दिसम्बर को की. फादर  सेबेस्तियाओ मस्कारेन्हास एसएफएक्स. इस समय संत फ्रांसिस जेवियर के मिशनरी धर्म समाज (पिलार) गोवा, के सुपीरियर जनरल के रूप में सेवारत हैं.     नवनियुक्त धर्माध्यक्ष सेबेस्तियाओ मस्कारेन्हास एसएफएक्स का जन्म 29 जुलाई 1959 को गोवा और दमन महाधर्मप्रांत के कॅमुरलिम सालसेत में हुआ था. उनका पुरोहिताभिषेक 6 मई 1984 को संत फ्रांसिस जेवियर के मिशनरी धर्म समाज (सोसाइटी ऑफ पिलार) में हुआ था.पुरोहिताभिषेक के बाद उन्होंने निम्नलिखित क्षेत्रों में अपनी सेवा...