संदेश

कई मामलों में शिकायतों का हुआ निवारण

चित्र
  ’बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत  द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में जिलाधिकारी ने 14 मामलों की की सुनवाई.कई मामलों में शिकायतों का हुआ निवारण नालंदा. लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में जिलाधिकारी द्वारा 14 मामले की सुनवाई की गई.इनमें से कुछ मामलों का निवारण सुनवाई से पूर्व ही संबंधित लोक प्राधिकार द्वारा किया गया तथा कुछ मामलों में निवारण के लिए संबंधित लोक प्राधिकार के पदाधिकारियों को आदेश दिया गया.        परिवादी उपेन्द्र कुमार द्वारा अतिक्रमण हटाने से संबंधित दायर वाद में अपर समाहर्त्ता को जांच कर प्रतिवेदन समर्पित करने का आदेश दिया गया. परिवादी रामकली देवी के परवलपुर थाना से संबंधित परिवाद में प्रस्तुत जांच रिपोर्ट की समीक्षा के लिए पुलिस अधीक्षक को भेजा गया.      चंडी के अनिल साव द्वारा गैरमजरूआ आम जमीन से अतिक्रमण हटाये जाने से संबंधित दायर परिवाद में अंचलाधिकारी के रिपोर्ट के आधार पर स्थल जांच करने का निर्देश जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को दिया गया. अतिक्रमण से संबंधित दो ...

ऑनलाइन म्यूटेशन के लगभग 93 प्रतिशत मामले निष्पादित पाए गए

चित्र
* जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजस्व की समीक्षा बैठक.म्यूटेशन एवं परिमार्जन के लंबित मामलों का निर्धारित प्रावधान एवं प्रक्रिया के अनुरूप करें निष्पादन.सभी भूमि सुधार उप समाहर्त्ता अंचल के कार्यों की करेंगे नियमित समीक्षा तथा म्यूटेशन एवं परिमार्जन से संबंधित अभिलेखों का करेंगे रैंडम निरीक्षण नालंदा. इस जिले के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज हरदेव भवन सभागार में राजस्व से संबंधित कार्यों की समीक्षा की.ऑनलाइन म्यूटेशन के लगभग 93 प्रतिशत मामले निष्पादित पाए गए. इनमें से 59 प्रतिशत स्वीकृत तथा 41 प्रतिशत मामले स्वीकृत करते हुए निष्पादित किए गए.निर्धारित समय अवधि पार कर चुके 2730 मामले विभिन्न कारणों से लंबित पाए गए.   बताया गया कि राजगीर, अस्थावां, बेन, सिलाव, बिहार शरीफ, इस्लामपुर एवं थरथरी अंचल में 100 से अधिक मामले लंबित हैं. जिलाधिकारी ने इस पर काफी अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी अंचलाधिकारियों को इन मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता से निष्पादित करने का निर्देश दिया.    सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता को अंचल के कार्यों की नियमित रूप से समीक्षा तथा म्यूटेशन के मामलों, विशेष ...

सीएम नीतीश कुमार ने शोक जताया

चित्र
    * त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल प्रोफेसर सिद्धेश्वर प्रसाद का सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार संपन्न पटना. त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल प्रोफेसर सिद्धेश्वर प्रसाद का पटना में निधन हो गया. केंद्र और राज्य में मंत्री भी रहे सिद्धेश्वर बाबू पिछले कुछ समय से बीमार थे.पटना एम्स में उन्हें भर्ती कराया गया था. उन्हें रविवार को ही अस्पताल से कंकड़बाग स्थित आवास पर लाया गया, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली.वे 94 साल के थे.      उनका जन्म 19 जनवरी 1929 को नालंदा स्थित अस्थावां थाना इलाके के बिन्द गांव में हुआ था. वे नालंदा कॉलेज में हिन्दी के प्रोफेसर थे.नालंदा लोकसभा सीट से तीन बार सांसद भी रहे. 1962, 1967, 1971 में नालंदा लोकसभा से सांसद चुने गए थे. इंदिरा गांधी सरकार में वो मंत्री रहे. सिद्धेश्वर प्रसाद हिन्दी साहित्य जगत के महान शिक्षाविद थे. वे एक लेखक भी हैं, उनकी हिंदी भाषा में 22 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं.बताया जाता है कि उन्होंने इंदिरा गांधी के कहने पर राजीव गांधी और सोनिया को गांधी को हिंदी सिखाई थी.सिद्धेश्वर प्रसाद, 16 जून 1995 से 22 जून ...

भूकम्प से बचाव के लिए मॉक ड्रिल का किया गया आयोजन

चित्र
  भूकम्प सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत समाहरणालय के अधिकारियों, कर्मियों को भूकम्प से बचाव के लिए दी गयी जानकारी भूकम्प से बचाव के लिए मॉक ड्रिल का किया गया आयोजन 15 से 21 जनवरी तक मनाया जा रहा है भूकम्प सुरक्षा सप्ताह जिले के विभिन्न स्थलों पर जाकर भूकम्प से बचाव हेतु दी जा रही है जानकारी  बेतिया। बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार द्वारा भूकम्प सुरक्षा सप्ताह 15 से 21 जनवरी 2023 तक मनाया जा रहा है। इस दौरान जिले के विभिन्न स्थलों पर जाकर अधिकारियों, कर्मियों, छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, आमजनों को भूकम्प से बचाव के लिए क्या करें, क्या न करें के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है तथा मॉक ड्रिल भी कराया जा रहा है। इसी कड़ी में आज समाहरणालय के सभी अधिकारियों, कर्मियों को भूकम्प सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत भूकम्प से बचाव के लिए क्या करें, क्या न करें के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा मॉक ड्रिल भी कराया गया। इसके साथ ही अग्निशमन कार्यालय द्वारा आग से बचाव हेतु किये जाने वाले उपायों के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। मॉक ड्रिल के दौरान जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुम...

21 जनवरी को आयोजित होने वाले जॉब कैम्प की तैयारी प्रारंभ

चित्र
   * 21 जनवरी को डीआरसीसी में जॉब  कैंप  का आयोजन * स्थानीय स्तर पर 50 अभ्यर्थियों को दी जानी है नौकरी बेतिया.श्रम संसाधन विभाग जिला नियोजनालय के तत्वावधान में दिनांक-21.01.2023 को स्थानीय डीआरसीसी (जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र) के प्रांगण में जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है. इस दिन पूर्वाह्न 11.00 बजे से अपराह्न 04.00 बजे तक इच्छुक अभ्यर्थी जॉब कैंप में नियोजक से जॉब के विषय में जानकारी प्राप्त कर अपना आवेदन/बायोडाटा जमा कर सकते हैं.   पश्चिम चंपारण जिले के जिला नियोजन पदाधिकारी, श्री अंकित राज द्वारा बताया गया कि प्रभारी जिलाधिकारी, श्री अनिल कुमार के दिशा-निर्देश के आलोक में 21 जनवरी को आयोजित होने वाले जॉब कैम्प की तैयारी प्रारंभ कर दी गयी है तथा ससमय सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जायेगी. उन्होंने बताया कि निजी नियोजक, पद, योग्यता, उम्र, मानदेय, रिक्ति, कार्यस्थल आदि की विस्तृत जानकारी का प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है ताकि लक्ष्य के अनुरूप बेरोजगार युवक-युवतियों को नौकरी दिलाई जा सके.      उन्होंने बताया कि निती राज मोटर्स (टाटा मोट...

सभी दिव्यांगजन काफी प्रसन्न

चित्र
  * 28 दिव्यांगजनों को सम्बल योजना के तहत निःशुल्क उपलब्ध करायी गयी बैटरी चलित ट्राई साइकिल * बैटरी चलित ट्राई साइकिल प्राप्त कर काफी प्रसन्न दिखे दिव्यांगजन बेतिया. मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना (संबल) के तहत 28 दिव्यांगजनों को बैटरी चलित ट्राई साइकिल का वितरण प्रखण्ड परिसर गौनाहा में स्थित बुनियाद केंद्र में किया गया. इस वितरण कार्यक्रम में गौनाहा प्रखण्ड के 02, मैनाटाड़ के 3, सिकटा के 5 नरकटियागंज के 7 एवं लौरिया के 11 दिव्यांगजनों के बीच निःशुल्क बैट्री चालित ट्राई साइकिल का वितरण किया गया. बैटरी चलित ट्राई साइकिल प्राप्त कर सभी दिव्यांगजन काफी प्रसन्न थे.      सहायक निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, बेतिया द्वारा बताया गया कि योजना अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए दिव्यांगजनों द्वारा बिहार सरकार की ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन किया गया, जिसका सत्यापन जिला पदाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में गठित जिलास्तरीय स्क्रीनिंग समिति द्वारा किया गया. समिति द्वारा नरकटियागंज अनुमंडल में स्थित पांच प्रखंडों के 35 आवेदनों की स्वीकृति प्रदान की गई. वर्तमान में उपलब्ध 28 बैटरी चलित ट...

शारदा प्रसाद मिश्रा के निधन पर शोक

चित्र
  दुर्गापूजा समिति डाक बंगला के पूर्व आचार्य पंडित शारदा प्रसाद मिश्र शास्त्री का निधन पटना.कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम मिश्रा के पिता आचार्य शारदा प्रसाद मिश्रा के निधन पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है.  स्व0 शारदा प्रसाद मिश्र कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे तथा उनका उपचार पटना के एम्स में चल रहा था.आज दिनांक 17 जनवरी,23 को उनका देहांत हो गया.उनका पार्थिव शरीर 4-30 बजे उनके पटना के निवास स्थान श्रीकृष्ण नगर आवास पर अंतिम दर्शन के लिए लाया जायेगा.उनका अंतिम संस्कार कल दिनांक 18 जनवरी को मारकंडिका घाट बनारस में किया जायेगा. अपने शोक संदेश में डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि शारदा प्रसाद मिश्रा जी एक अच्छे समाजसेवी एवं नेकदिल इंसान थे.उनको धार्मिक कार्याे में विशेष रूचि थी तथा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे.उनके निधन से मैं काफी मर्माहत हूं तथा ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दुःख की इस घड़ी में परिवार के सदस्यों को धैर्य प्रदान करें. कांग्रेस विधायक दल के नेता अजित शर्मा, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ...