संदेश

2023 का निवानो पीस पुरस्कार एकता परिषद जनसंगठन के संस्थापक रह चुके श्री राजगोपाल पी.व्ही. को

चित्र
 प्रस्तुति समारोह टोक्यो, जापान में गुरुवार, 11 मई, 2023 को होगा। एक पुरस्कार प्रमाण पत्र के अलावा, श्री राजगोपाल पी. वी. को एक पदक और बीस मिलियन येन प्राप्त होंगे..... भोपाल। बौद्ध संगठन रिशो कोसी काई के पहले अध्यक्ष थे निक्यो निवानो। उनको सम्मान देने लिए निवानों पीस फाउंडेशन में रखा गया है।फाउंडेशन की संपत्ति करीब 4.4 अरब येन है।फाउंडेशन ने अपने प्रथम अध्यक्ष निक्यो निवानो के नाम पर निवानो शांति पुरस्कार शुरू किया है।अबतक 39 लोगों को निवानो शांति पुरस्कार दिया जा चुका है। 2023 का निवानो पीस पुरस्कार एकता परिषद जनसंगठन के संस्थापक रह चुके श्री राजगोपाल पी.व्ही. को दिया जा रहा है।         बताया गया कि निवानों पीस फाउंडेशन के द्वारा किसी विशेष धर्म या क्षेत्र पर अनुचित जोर देने से बचने के लिए पीस फाउंडेशन हर साल दुनिया भर में मान्यता प्राप्त बौद्धिक और धार्मिक कद के लोगों से नामांकन मांगता है। नामांकन प्रक्रिया में, 125 देशों और कई धर्मों का प्रतिनिधित्व करने वाले करीब 600 लोगों और संगठनों से उम्मीदवारों का प्रस्ताव करने के लिए कहा जाता है। निवानो शांति पुरस्कार ...

कार्यशाला का उद्घाटन जिला पदाधिकारी गया डॉक्टर त्यागराजन एसएम द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया

चित्र
गया. जिले के होटल आर्यावर्त, गया में आई॰सी॰डी॰एस॰, स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में कार्यशाला का आयोजन किया गया, उक्त कार्यशाला का उद्घाटन जिला पदाधिकारी गया डॉक्टर त्यागराजन एसएम द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य एवं आई सी॰डी॰एस॰ में बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए सभी सेवाओं का बेहतर लाभ, लाभुकों तक पहुंचाना था. कार्यशाला में जिला पदाधिकारी द्वारा प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए बताया गया कि अपने स्तर से सभी सेवाओं का लाभ, लाभार्थियों को देना सुनिश्चित करें.विशेष रूप से टी॰एच॰आर॰, जननी बाल सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना इत्यादि का लाभ ससमय और सही प्रकार से सभी योग्य लाभार्थी को देना सुनिश्चित करें .  महिलाओं में एनीमिया को दूर करने एवं बच्चों में पाई जाने वाली विकलांगता जिसका ससमय इलाज से सुधार संभव है, उस पर फोकस कर कार्य करने के लिए   निर्देशित किया गया. साथ ही गर्भवती महिलाओं के लिए विभिन्न कैम्प लगाकर जागरूकता उत्पन्न  करने के लिए निर्देशित किया गया ताकि जानकारी के अभाव में विभिन्न कारणों ...

निक्की यादव के पिता सुनील यादव ने कानून से हत्यारे के लिए मौत की सजा की मांग की

चित्र
  हमें घटना के बारे में कल सुबह पता चला. मेरी बेटी से साथ अन्याय हुआ है. मैं चाहता हूं कि उसे मौत की सजा मिले. सुनील यादव, निक्की यादव के पिता, झज्जर, हरियाणा.....                                       आलोक कुमार नई दिल्ली. सभी लोग जानते हैं कि दिल्ली में श्रद्धा वॉल्कर की हत्या किस तरह से बेरहमी के साथ कर दी गयी थी.श्रद्धा वॉल्कर मर्डर  केस के बाद अब निक्की मर्डर केस सुर्खियों में है. यह धोखे की ऐसी कहानी है, जिसे सुनकर दिल दहल जाएगा. साहिल गहलोत नाम के एक शख्स ने अपनी लिव-इन पार्टनर निक्की यादव की हत्या की और उसकी लाश एक ढाबे के फ्रिज में छिपा दी. यह ढाबा, नजफगढ़ के मित्राऊं गांव में था. प्यार, हवस और धोखे की ये कहानी, सुनकर खुद पुलिस भी हैरान है.      दिल्ली में अब एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां 5 साल तक रिलेशन में रहने के बाद साहिल गहलोत नामक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड निक्की यादव का कार में ही मोबाइल के चार्जर से गला घोंट दिया और उसके शव को अपन...

वेरीफाई करके ट्यूटर के द्वारा राजन क्लेमेंट साह को ब्लू टिक मिला

चित्र
  *वेरीफाई करके ट्यूटर के द्वारा राजन क्लेमेंट साह को ब्लू टिक मिला  * नाउ राजन क्लेमेंट साह इज वेरीफाई  पटना.पटना नगर निगम के वार्ड नम्बर-22 बी के मगध कॉलोनी में रहते हैं बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष राजन क्लेमेंट साह.सोशल मीडिया ट्यटर से वर्ष 2017 से जुड़े हैं. गत 6 साल से बीजेपी और अल्पसंख्यक मोर्चा से संबंधित खबर को ट्वीट करते रहे हैं.इसके अलावे सामाजिक सरोकार को भी उठाते हैं.  बताया गया कि बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष राजन क्लेमेंट साह ने सोशल मीडिया ट्यूटर में 6 साल से काफी मेहनत कर रहे हैं.जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया है. उनका अकाउंट को ट्विटर ने वेरीफाई   करके ब्लू टिक कर दिया है.यह दिन राजन क्लेमेंट साह के लिए ऐतिहासिक रहा.वहीं राजन क्लेमेंट साह ट्विटर पर पोस्ट करके ब्लू टिक प्राप्त करने वाले प्रथम बिहारी क्रिश्चियन हो गए हैं.वे 2017 में ट्यूटर में प्रवेश किए.सामाजिक सरोकार को उठाते रहे हैं.1857 Following & 1122 followers हैं. आलोक कुमार

2014 में गौतम अडाणी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 609वें नंबर पर थे

 आलोक कुमार    नई दिल्ली. राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा मंगलवार को हुई.कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने 45 मिनट तक भाषण दिए.राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक बात बार-बार कहते थे कि वो पुराना राहुल अब मर चुका है. हालांकि, उनकी इस बात भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लोग मजाक बनाते थे.     लोकसभा में मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गौतम अडाणी और हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछे. राहुल ने 45 मिनट की स्पीच की शुरुआत भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पूछे गए लोगों के सवालों से की.फिर इन्हीं सवालों का हवाला देते हुए गौतम अडाणी के मुद्दे पर आ गए.       राहुल ने कहा, "2014 में गौतम अडाणी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 609वें नंबर पर थे. कुछ ही साल में न जाने क्या जादू हो गया, अडाणी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए." इस पर कांग्रेस सांसदों ने नारा लगाया ‘मोदी है तो मुमकिन है.’  इस स्पीच के दौरान NDA मेंबर्स ने ऐतराज भी जाहिर किया कि आप प्रधानमंत्री पर बिना आधार के आरोप लगा...

विमेंस आईपीएल का आक्शन 13 फरवरी को

चित्र
  पटना.राजधानी पटना के एक निजी स्कूल की दसवीं क्लास की छात्रा है.उसको क्रिकेट के गुर उसके पिता ने ही सिखाया है.बिहार क्रिकेट संघ ने बीसीसीआई को बिहार की 15 महिला क्रिकेटरों के नाम भी भेजे गए थे. जिनमें से सिर्फ यशिता सिंह के नाम पर मुहर लगी है.      विमेंस आईपीएल का आक्शन 13 फरवरी को होने जा रहा है.इसके लिए दुनिया भर से 350 महिला क्रिकेटरों का चयन किया गया है.इसमें राजधानी पटना के आशियाना नगर की रहने वाली 16 वर्षीय यशिता सिंह भी शामिल है.वह अपने प्रदर्शन की बदौलत सेलेक्टरों का ध्यान आकर्षित कर यह मुकाम हासिल किया है.  बिहार की बेटियां हर क्षेत्र में अपना नाम बना रही हैं. पूरी दुनिया भर में अपने हुनर का डंका बजा रही हैं. राजधानी पटना के आशियाना नगर की रहने वाली 16 वर्षीय यशिता ने क्रिकेट की दुनिया में कुछ ऐसी ही उपलब्धि हासिल की है. उनका चयन पहली बार होने जा रहे वीमेंस आईपीएल के ऑक्शन के लिये हुआ है. दुनिया भर से चुनी गई 350 महिला क्रिकेटरों में से यशिता सिंह ने भी अपने प्रदर्शन की बदौलत सेलेक्टरों का ध्यान आकर्षित कर यह मुकाम हासिल किया है.       ...

गांधी मूर्ति पर माल्यापर्ण कर तृतीय चरण के यात्रा को विराम दिया जायेगा

  पटना। भारत जोड़ो यात्रा,बिहार वैशाली जिला से चलकर पटना में प्रवेश कर कल दिनांक 10 फरवरी को पूर्वाह्न 9-00 बजे धनकी मोड़ (गांधी सेतु के समीप) पटना से प्रारंभ होगी जो अगमकुंआ पुल, गुलजारबाग चौराहा, नून का चौराहा, पटना साहिब स्टेशन, पूरब दरवाजा मारूफगंज होते हुए पटना साहिब गुरूद्वारा में मत्था टेककर दोपहर का विश्राम होगा। अपराह्न से चौक खाजेकला, पश्चिम दरवाजा, बड़ी पटनदेवी में दर्शन, आलमगंज, त्रिपोलिया, पत्थर की मस्जिद होते हुए दरगाह रोड में चादरपोशी, मुसल्लहपुर हाट, भीखना पहाड़ी, हथुआ मार्केट होते हुए गांधी मैदान गेट नं0-1 में संध्या के समय गांधी मूर्ति पर माल्यापर्ण कर तृतीय चरण के यात्रा को विराम दिया जायेगा। इस यात्रा में बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह, सांसद, कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा, विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डा0 मदन मोहन झा, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार सहित विधायक, विधान पार्षद, पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता ...