संदेश

कटाव रोधी कार्य ससमय पूर्ण कराने का निर्देश

चित्र
  * जिलाधिकारी ने ठकराहा, भितहां, मधुबनी प्रखंड का किया भ्रमण * हरख टोला, शिवपुर, पीपी तटबंध के विभिन्न प्वाइंटों पर किये जा रहे कटाव रोधी कार्यों का किया निरीक्षण * कटाव रोधी कार्य ससमय पूर्ण कराने का निर्देश * विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश * माननीय जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों से लिया फीडबैक बेतिया.पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय द्वारा आज ठकराहा, भितहां, मधुबनी प्रखंडों का भ्रमण कर संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई.   इस दौरान प्रखंड तथा अंचल कार्यालयों, पीएचसी का निरीक्षण किया गया तथा अधिकारियों को ससमय सभी कार्यों को निष्पादित करने हेतु निर्देशित किया गया.     इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा सामुदायिक शौचालय, जगिराहा, पंचायत सरकार भवन, ठकराहा तथा मधुबनी का जायजा लिया गया तथा माननीय जनप्रतिनिधिगण सहित आमजनों से फीडबैक लिया गया.           जिलाधिकारी द्वारा संभावित बाढ़ एवं कटाव से बचाव के लिए की जा रही तैयारियों, चापाकल मरम्मति, अग...

यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से बिहार सरकार द्वारा हरनौत में रेलवे ओवर ब्रिज

चित्र
 जिलाधिकारी ने हरनौत में रेलवे ओवर ब्रिज (आर ओ बी) के निर्माण को लेकर किया स्थल निरीक्षण निर्धारित मानक के अनुरूप आरओबी के नीचे नाला निर्माण का निर्देश हरनौत.यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से बिहार सरकार द्वारा हरनौत में रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण की स्वीकृति दी गई है.उक्त आरओबी का निर्माण बिहार राज्य पुल निर्माण निगम द्वारा किया जा रहा है.1300 मीटर लंबे इस आरओबी का निर्माण लगभग 66 करोड़ रुपए की लागत से राज्य सरकार द्वारा कराया जा रहा है.        कार्यकारी एजेंसी बिहार राज्य पुल निर्माण निगम द्वारा निविदा की प्रक्रिया पूरी की गई है, शीघ्र ही कार्य आरंभ किया जाएगा.जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज हरनौत में आरओबी के निर्धारित निर्माण स्थल का निरीक्षण किया.                 निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पुल निर्माण निगम के वरीय परियोजना अभियंता को आरओबी के नीचे सड़क के दोनों तरफ निर्धारित प्राक्कलन एवं मानक  के अनुरूप नाला निर्माण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया.निरीक्षण के क्रम में उन्होंने योजना के मानचित...

1218 दिनों के बाद कुर्जी पल्ली से जा रहे हैं

चित्र
 पटना.कुर्जी पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर  प्रशांत पायस माइकल ओस्ता का स्थानांतरण कुर्जी पल्ली से बरबीघा पल्ली में कर दिया गया है.वहीं पटना जेसुइट के प्रोविंशियल फादर डोनाल्ड मिरांडा ने तबादला पर हस्ताक्षर कर दिया है.इस तरह फादर पायस को हमारे पल्ली पुरोहित कहने वालों को जोरदार धक्का लगा है.        बताया गया कि कुर्जी पल्ली में फादर  प्रशांत पायस माइकल ओस्ता का आगमन प्रकाश प्रकाशना पर्व के दिन 05.01.2020 में हुआ था.1218 दिनों के बाद कुर्जी पल्ली से जा रहे हैं. वे बरबीघा मिशन के सरमेरा क्षेत्र में नए पल्ली की स्थापना करने के लिए वह अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे दिनांक 09 मई 2023 को हुए बरबीघा पल्ली में अपनी जिम्मेवारी संभाल लेंगे.          बताते चले कि कुर्जी पल्ली चर्च में मिस्सा में पटना जेसुइट का प्रोविंशियल डोनाल्ड मिरांडा,निवर्तमान पल्ली पुरोहित फादर सुसाई राज, नवनियुक्त पल्ली पुरोहित फादर प्रशांत पायस माइकल, सेराफिन जौन,फादर जोनसन,फादर हेनरी रिवेल्लो,फादर जौर्ज,फादर जोस,फादर जुनास लकड़ा,फादर इग्नासियुस,फादर निकोलस आदि को चंद...

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते अरुण मणिलाल गांधी जी का निधन

चित्र
   मणिलाल गांधी के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने शोक व्यक्त किया सीएम बिहार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते अरुण मणिलाल गांधी जी का निधन को दुखद बताया. स्व० अरुण मणिलाल गांधी जी महात्मा गांधी जी के द्वितीय पुत्र स्व० मणिलाल गांधी जी के बेटे थे. उनके निधन से सामाजिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें. पटना.राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते अरुण मणिलाल गांधी का निधन हो गया है. वो बापू के दूसरे बेटे मणिलाल गांधी के पुत्र थे. अरुण मणिलाल गांधी का 89 वर्ष की उम्र में निधन हुआ है. उन्होंने महाराष्ट्र के कोल्हापुर में अंतिम सांस ली. उनके बेटे तुषार गांधी ने मंगलवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. अरुण गांधी काफी समय से बीमार चल रहे थे. उनके बेटे तुषार गांधी ने जानकारी दी है कि आज ही अरुण गांधी का अंतिम संस्कार कोल्हापुर में किया जाएगा.    बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने उनके निधन पर दुख जताया है और कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते अरुण मणिलाल गांधी जी का निधन दुःखद. स्व० अरुण मणिलाल गांधी जी महात्मा गांधी जी के...

शोकाकुल परिवार दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें

चित्र
 वरिष्ठ कांग्रेस नेता ब्रजेश पांडेय के माता यशोदा पाण्डेय के निधन पर शोक पटना.वरिष्ठ कांग्रेस नेता ब्रजेश पांडेय के माता यशोदा पाण्डेय के निधन पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है.     अपने शोक संदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि यशोदा पाण्डेय जी एक धर्मपरायण महिला थी. यशोदा पाण्डेय जी समाजिक कार्याे में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती थी. उन्होंने कहा कि भगवान उनकी आत्मा को चिर शांति प्रदान करें तथा इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवार दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.    अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव तारिक अनवर, बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास, प्रभारी सचिव अजय कपूर, कांग्रेस विधायक दल के नेता अजित शर्मा,विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डा0 मदन मोहन झा,  पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार,  पार्टी के मुख्य सचेतक राजेश राम , पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 शकील अहमद, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, विधायक डा0शकील अहमद खान, प्रेमचन्द्र मिश्रा, मीडिया ...

बहरेपन का इलाज केवल प्रारंभिक पहचान से ही उपचार संभव

चित्र
गया.श्रवण श्रुति प्रोजेक्ट के तहत जिला में कम सुनने तथा बहरेपन के शिकार बच्चों की आवश्यक जांच तथा इलाज की सुविधा प्रदान की जा रही है. इस परियोजना का जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम द्वारा सीधा अनुश्रवण किया जा रहा है. इस प्रोजेक्ट के माध्यम से सुनने की क्षमता से प्रभावित या बहरेपन के शिकार बच्चों के इलाज की सुविधा प्रदान होने के कारण माता पिता के लिए एक आशा की किरण बन गया है. डब्ल्यूएचओ के अनुसार प्रति हजार बच्चे में से 5 से 8 बच्चे बहरेपन से पीड़ित पाए जाते हैं. बहरेपन का इलाज केवल प्रारंभिक पहचान से ही उपचार संभव है.           इसी कड़ी में आज गया स्टेशन बैरागी के समीप हियरिंग लॉस बच्चे जिन्हें कॉकलियर इंप्लाट मशीन या कोई अन्य मशीन लगाया गया है, उन बच्चों को बोलने का सिखाने का केंद्र अर्थात स्पीच थेरेपी केंद्र खोला गया है. इस केंद्र का उद्घाटन जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम ने फीता काटकर किया तथा हियरिंग लॉस वाले बच्चों ने जिला पदाधिकारी को गुलाब का फूल देकर उनका स्वागत किया.           गया में यह पहला स्पीच थेरेपी सेंटर है. गया में ऐस...

जल जीवन हरियाली में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पवन कुमार एवं मेघा को सम्मानित किया

चित्र
  गया. अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर जिला परिषद सभागार में उप विकास आयुक्त श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में मनरेगा मजदूर सम्मान दिवस का आयोजन किया गया.        उक्त समारोह में उप विकास आयुक्त  गया द्वारा जिला में मनरेगा अंतर्गत किए गए उत्कृष्ट कार्य  के तहत निर्मित किये गए अस्थाई परिसंपत्तियों के सृजन का विस्तृत ब्यौरा रखा गया. उनके द्वारा बताया गया की वित्तीय वर्ष 2022- 23 में 75 अमृत सरोवर के लक्ष्य के विरुद्ध 85 अमृत सरोवर का चयन किया गया एवं 35  अमृत सरोवर का कार्य पूर्ण करा भी दिया गया. उनके द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में गया जिला ने पूरे बिहार में सर्वाधिक 15870040 मानव दिवस का सृजन किया गया. उन्होंने कहां कि गया जिला में पूरे बिहार में सर्वाधिक अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति परिवार के मजदूरों को मनरेगा के तहत कार्य उपलब्ध कराया गया है. बच्चों एवं बच्चियों की सुरक्षा एवं निर्बाध शिक्षा को जारी रखने के लिए 209 स्कूल बाउंड्री का निश्चय किया गया है, जिसमें 142 विद्यालयों के निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है. उनके द्...