संदेश

आगामी लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया की उपयोगिता

चित्र
   पटना. बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के एक दिवसीय बैठक बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के चेयरमैन श्री मंगेश मनी की अध्यक्षता की गई, जिसमें बिहार युवा कांग्रेस के प्रभारी श्री ब्रिंदर सिंह ढिल्लो, सोशल मीडिया के प्रभारी मनीष भूमिहार का स्वागत किया गया.        युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के एक दिवसीय बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी ब्रिंदर सिंह ढिल्लो ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया की उपयोगिता को ध्यान में रखते युवा कांग्रेस के संगठन को मजबूती प्रदान करना उनका प्राथमिकता है.सोशल मीडिया प्रभारी ने संबोधित करते हुए कहा कि सोशल मीडिया को मजबूती प्रदान करते हुए प्रखंड स्तर तक बिहार में सोशल मीडिया की कमेटी का गठन करना.        बैठक को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने कहा कि आगामी सभी कार्यक्रम को मजबूती से किया जायेगा.सोशल मीडिया चेयरमैन मंगेश मानी ने सोशल मीडिया से  पार्टी  के प्रखंड एवं पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं को जोड़ने की बात कही .         ...

वर्षापात का सही आंकड़ा सही तरीके से संधारित करें पदाधिकारी

चित्र
 * वर्षापात का सही आंकड़ा सही तरीके से संधारित करें पदाधिकारी * नहरों से पर्याप्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश  * फसलों के आच्छादन पर सतत निगरानी रखें  गया। जिला पदाधिकारी, गया की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक समाहरणालय सभाकक्ष, गया में सम्पन्न हुई। जिला सांख्यिकी पदाधिकारी ने बताया कि माह जुलाई में 288.90 मि०मी० के विरुद्ध अभी तक 125.45 मिमी वर्षा हुई है। खरीफ मौसम में माह जून एवं जूलाई में कुल वर्षापात 429.60 मि०मी के विरुद्ध 163.95 मि०मी वर्षा हुई है। सबसे अधिक टिकारी प्रखंड में वर्षा हुई है।     जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि माह जून के अन्तिम सप्ताह से वर्षा की स्थिति सामान्य रही है जिससे किसानों के द्वारा बिचड़ा गिरा लिया गया है। परन्तु अभी तक धान की रोपनी के लिए पर्याप्त वर्षा नही हुई है, जिससे जिले में धान की रोपनी कार्य प्रभावित है। जिले में धान आच्छादन का लक्ष्य 190186.60 हे० है जिसके विरुद्ध लगभग 3603 हे० में धान रोपनी हुई है। सबसे ज्यादा टिकारी प्रखंड में 1046 हेक्टेयर में धान की रोपनी हुई है। यह रोपनी सोन उच्च स्तरीय नहर स...

फादर हरमन रफाएल के द्वारा पवित्र मिस्सा किया गया

चित्र
   चुहड़ी. चुहड़ी पल्ली की रहने वाली थी सपना  संजय. बता दें कि सोमवार 17 जुलाई को सड़क दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई. कल 18 जुलाई को 11ः00 बजे दिन में उनका अंतिम संस्कार पूरे रीति रिवाज से किया गया.आज 19 जुलाई की शाम 5ः00 बजे  उनकी आत्मा की शांति के लिए घर में  पवित्र मिस्सा आयोजित की गयी.   चुहड़ी पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर हरमन रफाएल के द्वारा पवित्र मिस्सा किया गया. फादर ने अपने  उपदेश में कहा  की  यह मृत्यु की कोई उम्र नहीं है. ईश्वर उनके बच्चों और उनके परिवार को ढांढस  बंधाए. बच्चे अभी मासूम है, यह उनके लिए अपूर्ण क्षति है. उन्हें इस परिस्थिति से बाहर निकलने के लिए काफी समय लगेगा. ईश्वर  इनके बच्चों को हमेशा अपनी छत्रछाया में रखें उन्हें कभी भी  मां की कमी महसूस होने ना दें. आकाश सेंसिल

सपना संजय का अंतिम संस्कार किया गया

चित्र
 सपना संजय का अंतिम संस्कार किया गया बेतिया.सोमवार की शाम 08ः00 बजे सड़क दुर्घटना में चुहड़ी पल्ली में स्थित लोयला  मिशन स्कूल में मिड डे मिल (एमडीएम) में खाना बनाने वाली सपना संजय की मौत थार गाड़ी की टक्कर में हो गई.बेतिया नगर निगम के छावनी सुप्रिया रोड़ में तेज रफ्तार से दौड़ती थार गाड़ी ने पांच राहगीरों को रौंद दिया. इस दर्दनाक हादसे में महिला समेत तीन राहगीरों की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि दो जख्मी हो गये हैं.   आज मंगलवार को ईसाई धर्म रीति से सपना संजू का अंतिम संस्कार किया गया.अपने पीछे बिलखते परिवार को छोड़ गयी.मां की छाया में पलने वाले दोनों बच्चों का हाल बेहाल हो गया.  बता दें कि सपना संजय की शादी वर्ष 2015 में संजय विजय बेंजामिन के साथ हुई थी.दोनों के दो पुत्र हैं. एक बच्चा तीसरी क्लास में पढ़ता है और दूसरा छोटा है. सपना संजय के पति देहरादून में काम करते हैं.खुद सपना संजय लोयला मिशन स्कूल में एमडीएम का खाना बनाती थी.    यहां के चर्च स्व.फादर जोसेफ मार्टिन ने बनाया है. इस चर्च में सपना संजय के पार्थिव शरीर को रखकर सहायक पल्ली पुरोहित फादर मनोज तिर्की ने अ...

दर्दनाक हादसे में महिला समेत चार राहगीरों की मौत हो गयी

चित्र
     छावनी सुप्रिया रोड़ में तेज रफ्तार थार गाड़ी ने पांच राहगीरों को रौंद दिया दर्दनाक हादसे में महिला समेत चार राहगीरों की मौत हो गयी मौके पर मरने वाली महिला चुहड़ी की सपना संजय है बेतिया.गत सोमवार को बेतिया नगर निगम के छावनी सुप्रिया रोड़ में तेज रफ्तार थार गाड़ी ने पांच राहगीरों को रौंद दिया. इस दर्दनाक हादसे में महिला समेत तीन राहगीरों की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि दो जख्मी हो गये हैं.इसमें चुहड़ी पल्ली की सपना संजय भी है.आज मंगलवार को चौथे की मौत हो गयी.पांचवें की हालत गंभीर बताया जा रहा है. सोमवार को सूचना मिलने पर पुलिस ने गार्डर से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई थार गाड़ी को कब्जे में ले लिया है. घटना के बाद  थार का चालक मौके से फरार बताया जा रहा है.जिसे बाद में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. घटना की सूचना मिलते ही बेतिया एसपी डी अमरकेश समेत सभी सीनियर पुलिस ऑफिसर घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. हादसे में मरे तीनों शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जबकि घायलों को एसपी ने इलाज के लिए जीएमसीएच भिजवाया है. इस घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई है.घटन...

किसी भी कीमत पर नहीं लागू होगी समान नागरिक संहिता

चित्र
   एनआईए की गैरकानूनी गतिविधियों पर भी रोक लगाए सरकार पटना.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा कि बिहार में किसी भी कीमत पर नहीं लागू होगी समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड) मुख्यमंत्री ने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के एक प्रतिनिधिमंडल को इस बारे में आश्वस्त किया. प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री आवास में नीतीश कुमार से भेंट की। भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद थे.      इस प्रतिनिधिमंडल में आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य, मौलाना ओबैदुल्लाह असदी, मौलाना अतिकउर रहमान बस्तवी, मौलाना बद्र अहमद तथा मौलाना अनिसउर रहमान कासिमी शामिल थे.     इसको लेकर भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा राज्य में यूसीसी लागू नहीं करने का फैसला सराहनीय है. राज्य में एनआईए की गैरकानूनी गतिविधियों पर भी रोक लगाने की जरूरत है.     उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के ठीक पहले भाजपा यूसीसी के जरिए देश में एक बार फिर सांप्रदायिक उन्माद फैलाने की प्रयास में है. केंद्र सरकार ने प्रस्तावित यूसीसी के ...

अपने संतान के रूप में 3.5 साल के बालक को गोद लिया

चित्र
  कनाडा से आए दंपत्ति ने बेतिया से बच्चे को गोद लिया बेतिया. पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया शहर में बानुछापर स्थित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान की चर्चा वैश्विक स्तर पर हो रही है. यहां रह रहे मासूम बच्चों को कई देशी एवं विदेशी दंपतियों ने गोद लिया है. इसी कड़ी में कनाडा के दंपत्ति Mr.Eric Norman dueck & Mrs.Autumn Lee Serrai dueck ने अपने संतान के रूप में 3.5 साल के बालक को गोद लिया.बच्चे को पाकर कनाडा के दंपत्ति के खुशियों का ठिकाना नहीं रहा. मौके पर उपस्थित श्री अनिल कुमार, डी0डी0सी0, श्री राजीव कुमार सिंह ए0डी0एम0, श्री विनोद कुमार एस0डी0एम0, पश्चिम चंपारण बच्चे के उज्जवल भविष्य की कामना किए. संस्थान में बच्चों को गोद लेते समय केक काटकर जन्मदिन मनाते हुए खुशी मनाई जाती है और उज्जवल भविष्य की कामना किया जाता है. इस बालक  का भी दत्तक ग्रहण इसी प्रकार मनाया गया. डीडीसी महोदय ने बालक का दत्तक ग्रहण आदेश एवं जन्म प्रमाण पत्र को सौंप दिया. सहायक निदेशक श्री अभय कुमार ने बताया कि इस बच्चियों को गोद देने के बाद अब तक 16 बच्चे देश के बाहर के दंपतियों के द्वारा गोद लिया गया. 2018 से ...