गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों को बख्शा नहीं जायेगा
* दाखिल-खारिज में गड़बड़ी को लेकर राजस्व कर्मचारी निलंबित * आरोप पत्र गठित कर की जा रही है अनुशासनिक कार्रवाई * राजस्व कार्यों के निष्पादन में गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों को बख्शा नहीं जायेगा, की जायेगी सख्त कार्रवाई : जिलाधिकारी बगहा.दाखिल-खारिज मामले के निष्पादन में गड़बड़ी को लेकर पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय द्वारा श्री छठू उरांव, राजस्व कर्मचारी, अंचल कार्यालय, बगहा-01 को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने अंचल अधिकारी, बगहा-01 को श्री उरांव के विरूद्ध आरोप पत्र गठित कर अनुशासनिक कार्रवाई संचालित करने का निर्देश दिया है. ज्ञातव्य हो कि अंचल कार्यालय, बगहा-01 के राजस्व कर्मचारी, श्री छठू उरांव द्वारा दाखिल-खारिज वाद संख्या-4278 में जमाबंदीदार को मृत अंकित करते हुए जानबूझकर लापरवाही बरती गयी एवं तथ्यों को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत नहीं कर तथ्यों को छुपाते हुए गलत मंशा से दाखिल-खारिज स्वीकृत करने की अनुशंसा की गयी. जिलाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, बेतिया द्वारा इसे अत्यंत ही गंभीरता से लिया...