संदेश

पितृपक्ष मेला में कोई हताहत ना हो

चित्र
  गया। इस वर्ष आयोजित होने वाले पितृपक्ष मेला महासंगम 2023 के अवसर किये गए तैयारी का जायजा लेने ज़िला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम ने सीता कुंड पहुँचे। कार्यपालक अभियंता गया जी डैम में बताया कि पिछले रात से काफी अच्छी वर्षा हुई है, जिसके कारण पानी का बहाव बढ़ा है। वर्तमान समय मे 10 फ़ीट पानी मौजूद है।       पितृपक्ष मेला में कोई हताहत ना हो, इसे लेकर वरीय उप समाहर्ता आपदा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि 25 सितंबर तक पूरी मजबूती के साथ सीता कुंड - पंचदेव घाट- सीता पथ - डैम की ओर एवं शमशान घाट- गजाधर घाट-देवघाट होते हुए डैम के लास्ट बिंदु तक पूरी मजबूती से बैरिकेटिंग करवाये साथ ही बैरिकेटिंग के ऊपर गहरा पानी है, आगे ना जाएं इत्यादि फ्लेक्स बैनर के माध्यम से प्रदर्शित करवाये। मेला अवधि में लगातार एसडीआरएफ एक गोताखोर को नाव सहित प्रतिनियुक्ति रखे। कोई घटना न हो, इसका पूरा ऐतिहात बरते।          सीता पथ पर किये जा रहे मिथिला पेंटिंग को भी देखा। बताया गया कि भारत का सबसे लंबा यह मिथिला पेंटिंग है। सीता पथ पर कुल 600 मीटर में यह मिथिला पेंटिंग बन रही ह...

ज़िला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता आरसीडी को निर्देश

चित्र
 गया। इस वर्ष आयोजित होने वाले पितृपक्ष मेला महासंगम 2023 के अवसर किये गए तैयारी का जायजा लेने ज़िला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम ने सीता कुंड पहुँचे। उसके पश्चात विभिन्न पार्किंग स्थानों का निरीक्षण किये।      केंदुई में असम नागालैंड से आये हुए तीर्थयात्रियों से मिला, उनसे गया जी के बारे में फीडबैक लिया। काफी सकारात्मक एवं सरकार सहित प्रशासन का भी काफी खुशी प्रकट किया। यात्रियों ने बताया कि पितृपक्ष मेला के पहले ही काफी सारी व्यवस्थाएं हम सभी तीर्थ यात्रियों के लिए की जा रही है जो काफी अच्छी पहल है। जिला पदाधिकारी ने भी उन सभी यात्रियों को धन्यवाद दिया और अच्छे से तर्पण किए जाने के भी जानकारी लिया।     निरीक्षण के क्रम में पंचायती अखाड़ा से तुतवाड़ी भाया चंदेश्वर जनता कॉलेज दुखहरनी मंदिर वाली सड़क, गया बोधगया केंदुई के पास सड़क, चांद चौरा रोड, पिता महेश्वर से कोइरीबारी सड़क, स्टेशन से बैरागी होते हुए रामशिला प्रेतशिला वाली सड़क खराब देखी गयी। ज़िला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता आरसीडी को निर्देश दिया कि अबिलम्ब उक्त सड़को को ठीक करवाये। आलोक कुमार

रैम्प का निर्माण कराया गया

चित्र
  जिलाधिकारी ने सेमरा के नवनिर्मित रेफरल अस्पताल एवं थाना का किया औचक निरीक्षण जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने आज बगहा-02 प्रखंड के सेमरा स्थित नवनिर्मित रेफरल अस्पताल एवं थाना का औचक निरीक्षण किया सेमरा. पश्चिम चंपारण में है सेमरा.नवनिर्मित रेफरल अस्पताल, सेमरा दो तल पर स्थित है। मरीजों की सुविधा   के लिए  रैम्प का निर्माण कराया गया है। दोनों ही तल पर रिसेप्शन काउंटर बना हुआ है। विभिन्न प्रकार के अलग-अलग रूम निर्मित पाए गए। कमरों की पहचान  के लिए  साईनेजेज लगे हुए पाए गए।  निरीक्षण के दौरान उपस्थित एमओआईसी द्वारा बताया गया कि बिजली की सुविधा नहीं रहने के कारण, सुचारू रूप से अस्पताल प्रारम्भ नहीं हो पाया है। पृच्छा के क्रम में बताया गया कि जनरेटर भी उपलब्ध नहीं है। मानव संसाधन के संदर्भ में बताया गया कि समीप के संस्थानों से प्रतियुक्ति करके संचालित कराया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा सिविल सर्जन को अविलंब प्रावधानों के आलोक में पहल करने का निर्देश दिया गया। साथ ही अस्पताल परिसर तथा समूचे अस्पताल की समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित करने  के लिए  न...

सिवागंगाई धर्मप्रांत के नवनियुक्त धर्माध्यक्ष लूर्दू आनन्दम

चित्र
 सिवागंगाई धर्मप्रांत के नवनियुक्त धर्माध्यक्ष लूर्दू आनन्दम  तमिलनाडु. सिवागंगाई धर्मप्रांत के नवनियुक्त धर्माध्यक्ष लूर्दू आनन्दम मदुराई महाधर्मप्रांत के पुरोहित हैं और इस समय पवित्र रोजरी पल्ली के पल्ली पुरोहित के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं.नवनियुक्त धर्माध्यक्ष लूर्दू आनन्दम का जन्म 15 अगस्त 1958 को सिवागंगाई धर्मप्रांत के तिरूवरंगम में हुआ था. मदुराई के अरूल अनन्दर कॉलेज से दर्शनशास्त्र की पढ़ाई के बाद, उन्होंने तिरूचिरापल्ली के संत पौल सेमिनरी से ईशशास्त्र की पढ़ाई की. बाद में, जर्मनी के फ्रेईबर्ग स्थित अल्बर्ट लुदविग युनिवर्सिटी से डॉक्ट्रेट की उपाधि हासिल की.नवनियुक्त धर्माध्यक्ष लूर्दू आनन्दम का पुरोहिताभिषेक 6 अप्रैल 1986 को मदुराई महाधर्मप्रांत के लिए हुआ. सेंट बेनेडिक्ट मठ अरुल नगर, करुंगलाकुडी, चोलापुरम सिवागंगाई .यह मदुरै महाधर्मप्रांत था.उसके बाद मदुरै महाधर्मप्रांत को पोप जॉन पॉल द्वितीय ने 3 जुलाई 1987 को विभाजित कर सिवागंगाई धर्मप्रांत का निर्माण करने का आदेश दिया.सिवागंगाई  धर्मप्रांत की स्थापना 25 जुलाई 1987 हो गई.सिवागंगाई धर्मप्रांत के प्रथम बिशप ए...

पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 भोला पासवान शास्त्री की 109 वीं जयन्ती

चित्र
  पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 भोला पासवान शास्त्री की 109 वीं जयन्ती आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनायी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री श्री कृपानाथ पाठक ने की।  सर्वप्रथम स्व0 भोला पासवान शास्त्री के तैल चित्र पर कांग्रेस नेताओं ने माल्यापर्ण किया। इस अवसर पर स्व0 भोला पासवान शास्त्री के प्रति श्रद्धाँजलि अर्पित करते हुए पूर्व मंत्री श्री कृपानाथ पाठक ने कहा कि भोला पासवान शास्त्री, बिहार के ही नहीं, बल्कि देश के बड़े कद्दावर नेता थे। वे तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे एवं इन्दिरा गाँधी के कार्यकाल में केन्द्रीय मंत्री भी थे। श्री  पाठक ने कहा कि स्व0 भोला पासवान शास्त्री की इमानदारी.कृतज्ञ परायणता एवं देशभक्ति की मिशाल देश के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा। आज कृतज्ञ देश स्व0 शास्त्री के देश निर्माण में योगदान को स्मरण कर उनकी स्मृति को शत-शत नमन करती है। इस अवसर पर विधान परिषद् में कांग्रेस दल के नेता  डा0 मदन मोहन झा ,विधान पार्षद प्रेम चन्द्र मिश्रा, मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़,  ब्रजेश प्रसाद मुनन, लाल बाबू लाल, आ...

दिक्कत है कि ये लोग तो लागू करेंगे नहीं: मुख्यमंत्री

चित्र
  पटना । मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत की। महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा इसका क्रेडिट लेने के पत्रकारों के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम तो शुरू से ही महिला आरक्षण के पक्षधर रहे हैं। संसद में मेरा दिया गया भाषण देख लीजिए। संसद और विधानसभा सब जगह महिलाओं को आरक्षण मिलना चाहिए लेकिन दिक्कत है कि ये लोग तो लागू करेंगे नहीं।       यह तो बहुत पहले हो जाना चाहिए था। हर 10 साल पर जनगणना होनी चाहिए थी लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। यह हमेशा समय पर होना चाहिए। हमने कहा कि इसमें जाति आधारित गणना भी होनी चाहिए। महिलाओं को सबसे पहले 50 प्रतिशत का आरक्षण हमने ही दिया। वर्ष 2006 में पंचायती राज संस्थाओं में और वर्ष 2007 में नगर निकायों में हमने महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया। हमने बड़ी संख्या में बहाली भी शुरू की। प्रारंभिक शिक्षक नियोजन में महिलाओं को 50 प्रतिशत का आरक्षण हमने दिया। बाद में सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत सीट आरक्षित कर दी गई। पुलिस में भी महिलाओं को 35 प्रतिशत का आरक्षण दिया गया । ...

कतरीसराय में दूसरा जन संवाद कार्यक्रम प्रखंड कार्यालय परिसर में

चित्र
नालंदा। कतरीसराय में दूसरा जन संवाद कार्यक्रम प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से कतरी एवं मैरा बरीठ पंचायत के लोग शामिल हुए। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी।     लघु वृत्तचित्र के माध्यम से विगत वर्षों में प्रखण्ड में किये गए विकास कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी दी गई।पुलिस अधीक्षक ने कतरीसराय ओपी को शीघ्र सामान्य थाना के रूप में परिवर्तित करने की बात कही। डायल 112 के बारे में बताया गया।    उप विकास आयुक्त द्वारा ग्रामीण विकास से संबंधित योजनाओं के साथ साथ बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, कुशल युवा कार्यक्रम आदि के बारे में जानकारी दी गई। डीपीएम जीविका द्वारा जीविका समूहों के गठन, उनके आर्थिक उन्नयन एवं स्वावलंबन के लिए, विभिन्न योजनाओं के तहत किये जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। जीविका समूह, ग्राम संगठन एवं संकुल के कार्यकलापों के बारे में विस्तार से बताया गया।    जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा परिवहन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। स...