गांधीवादी समाजसेवी स्व.डॉ.एस.एन.सुब्बाराव की तस्वीर पर फूल अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया
* राज्य स्तरीय कानूनी प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ *शोषण व अत्याचार से मुक्ति और हक़ अधिकारों को प्राप्त करने के लिए कानूनों का ज्ञान होना बहुत जरूरी - डॉ. रन सिंह परमार जौरा, मुरैना। महात्मा गांधी सेवा आश्रम जौरा के सहयोग से चलाई जा रही भूमि अधिकार परियोजना के क्रियान्वयन के तहत महात्मा गांधी सेवा आश्रम जौरा में राज्यस्तरीय कानूनी प्रशिक्षण का शुभारंभ गांधी आश्रम के सचिव डॉ रन सिंह परमार , दिनेश सिकरवार एडवोकेट, एकता परिषद के वरिष्ठ साथी उदय भान सिंह, परियोजना राज्य समन्वयक डोंगर शर्मा एवं साबो बाई बहन ने भाई जी विख्यात गांधीवादी समाजसेवी स्व.डॉ.एस.एन.सुब्बाराव की तस्वीर पर फूल अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। इस अवसर पर संस्था सचिव डॉ.रन सिंह परमार ने कहा कि सरकार ने वंचितों के लिए कई कानून बनाए हैं। उनके कल्याण के लिए कई योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा हे, लेकिन कानूनी जानकारी के अभाव में यह वंचित वर्ग अपने अधिकार नहीं ले पा रहा है और कई योजनाओं का लाभ भी इन्हें ठीक से नहीं मिल पा रहा हे। इस कानूनी प्रशिक्षण का उद्देश्य उन सभी कानूनी बारीकियों को ब...