संदेश

15 मार्च को जिला मुख्यालय के चयनित 14 केन्द्रों पर दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा

चित्र
पूर्ण स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त सम्पन्न करायी जायेगी अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा बेतिया। बिहार लोक सेवा आयोग, पटना द्वारा विज्ञापन संख्या-22/2024 के तहत अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा दिनांक-15.03.2024 को दो पाली (प्रथम पाली 09.30 बजे पूर्वाह्न से 12.00 बजे मध्याह्न तक एवं द्वितीय पाली 02.30 बजे अपराह्न से 05.00 बजे अपराह्न तक) में जिला मुख्यालय अवस्थित परीक्षा केन्द्रों पर निर्धारित है। इस परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की कुल संख्या-12456 है।       जिला मुख्यालय अवस्थित (1) रामलखन सिंह यादव महाविद्यालय, बेतिया (2) रा0 राज्य संपोषित कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, बेतिया (3) नोट्रेडम पब्लिक स्कूल, बेलबाग, बेतिया (4) रा0 आदर्श विपिन मध्य विद्यालय, बेतिया (5) मिशन मिडिल स्कूल, चर्च कैम्पस, चर्च रोड, बेतिया (6) रा0 विपिन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बेतिया (7) रा0 आमना उर्दू उच्च माध्यमिक विद्यालय, मिर्जा टोला, छावनी, बेतिया (के0आर0 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बेतिया (9) राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय, कुमारबाग (10) रा0 राज उच्चतर मा0 वि0, बे...

डा0 अम्बुज किशोर झा को वॉर रूम का नया चेयरमैन नियुक्त

चित्र
 प्रदेश अध्यक्ष ने किया कांग्रेस वॉर रूम का पुनर्गठन पटना.कांग्रेस में लोकसभा चुनाव की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है. इसकी बानगी आज देखने को मिली जब बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने अपने  वॉर रूम   का पुनर्गठन कर दिया. डा0 अम्बुज किशोर झा को  वॉर रूम  का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है.        डा0 झा के साथ दो सह चेयरमैन - कुमार आशीष एवं राज छविराज - को भी नियुक्त किया गया.प्रदेश अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने तीनों के नाम नियुक्ति पत्र जारी किए. डा0 सिंह ने कहा कि डा0 अम्बुज झा कांग्रेस के वफादार सिपाही रहे हैं एवं संगठन के कई पदों पर काम करने का दशकों का अनुभव है. चूंकि वॉर रूम सीधा केन्द्रीय मुख्यालय से जुड़ा होगा इसलिए डा0 झा का इसके मुखिया के तौर पर काम करने से पार्टी को चुनावी राजनीति में धार मिलेगी.      मालूम हो कि  वॉर रूम   के नवनियुक्त चेयरमैन डा0 झा एक शिक्षाविद् रहे हैं एवं पटना सिटी के गुरु गोविन्द सिंह महाविद्यालय से प्राचार्य के रूप में अवकाश प्राप्त हैं। वहीं क...

पांच संदेश को लेकर हम जनता के बीच जायेंगे

चित्र
 युवाओं को रोजगार कांग्रेस सरकार की होगी पहली प्राथमिकता  : डा0 समीर कुमार सिंह पटना। बिहार कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधान पार्षद डा0 समीर कुमार सिंह ने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आयी तो युवा देश की पहली प्राथमिकता होंगे। यह संदेश लेकर हम जनता के बीच जायेंगे। युवा देश का भविष्य है यह जानते तो सब हैं परन्तु इस ओर संजिदगी से कोई नहीं सोचता। आज युवा वर्ग की सबसे बड़ी त्रासदी है बेरोजगारी। डा0 सिंह ने ये बातें शनिवार को पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित विशेष प्रेसवार्ता में कही। गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी ने अपने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान देश के युवाओं के लिए अपना विजन घोषित किया था जिसमें रोजगार सम्बंधी पांच गारंटी उन्होंने दिए। डा0 समीर सिंह उन्हीं विजन को प्रेस से साझा किया।     उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में भारत का बेरोजगारी दर लगातार गिरता जा रहा है और आज यह 45 वर्षों में यह सबसे न्यूनतम स्तर पर है। युवा आज निराश, हताश और तनाव से ग्रसित है। मोदी के सालाना दो करोड़ नौकरी का वादा फजीवाड़ा साबित हुआ। इस गर्त से य...

टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में पिछले 92 साल से चला आ रहा एक घाटा खत्म कर दिया

चित्र
इंग्लैंड को पारी और 64 रन से हरा दिया धर्मशाला. भारत ने इंग्लैंड को 4-1 से हराकर एक शानदार क्रिकेट सीरीज जीती है. यह सीरीज विभिन्न पहलुओं के लिए महत्वपूर्ण थी. भारतीय टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा दिया है.      भारत ने धर्मशाला में पांचवें टेस्ट में इंग्लैंड को पारी और 64 रन से हरा दिया. इसके साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की सीरीज 4-1 से जीत ली है. इस नतीजे की बदौलत टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में पिछले 92 साल से चला आ रहा एक घाटा खत्म कर दिया है.        भारत ने 1932 में टेस्ट खेलना शुरू किया और धर्मशाला में हुए मुकाबले से पहले तक भारत की हार की संख्या जीत से ज्यादा थी.अब जीत-हार का हिसाब बराबर हो गया है. अब भारत के नाम 579 टेस्ट मैचों में 178 जीत और इतनी ही हार हैं. 1 टेस्ट टाई रहा है और 222 ड्रॉ रहे हैं.          टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ चार टीमें ऐसी हैं जिनके नाम हार की तुलना में जीत ज्यादा है. इनमें ऑस्ट्रेलिया (413 जीत, 232 हार), इंग्लैंड (392 जीत, 324 हार), साउथ अफ्रीका (178 जीत, 161...

युवा कांग्रेस ने युवा न्याय का किया विमोचन

चित्र
इंडिया गठबंधन की सरकार आते ही 30 लाख युवाओं को सबसे पहले नौकरी दी जाएगी           पटना.कांग्रेस पार्टी आम चुनाव को मद्देनजर रखते हुए युवाओं के लिए युवा न्याय किया शुरुआत की संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान की सरकार के पास कोई विजन नहीं है यह सरकार टेलीविजन की है इंडिया गठबंधन की सरकार आते ही 30 लाख युवाओं को सबसे पहले नौकरी दी जाएगी.        पीएम मोदी की गारंटी थी कि, हर साल दो करोड़ नौकरी देंगे लेकिन मोदी जी की गारंटी कहां गई. हमारा सवाल है कि कहां है वो नौकरियां? नई गारंटी लाने से दस साल पहले दी गई गारंटी का रिपोर्ट कार्ड क्या है. 2024 की नई गारंटी से पहले 2014 की गारंटी का क्या हुआ?देश में रिकॉर्ड तोड़ बेरोजगारी दस सालों में हुई है, ये सब मोदी जी और भाजपा की गलत नीतियों के कारण है. अडानी को दिनरात मजबूत करके युवाओं का रोजगार खराब कर मोदी जी वोट मांगने जा रहे हैं. उस अन्याय के खिलाफ रोजगार दो न्याय दो मुहिम की शुरुआत यूथ कांग्रेस कर रही है. युवा कांग्रेस सड़क पर उ...

भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर कुलदीप यादव के 50 लेने में सफल

चित्र
  कुलदीप यादव ने 15 ओवर में 72 रन देकर इंग्लैंड के पांच विकेट झटके   कानपुर. उत्तर प्रदेश के कानपुर में रहने वाले हैं कुलदीप यादव.उनका जन्म 14 दिसम्बर 1994 को हुआ है. एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी है जो घरेलू क्रिकेट उत्तरप्रदेश के लिए खेलते हैं.उन्होंने अपने टेस्ट क्रिकेट के कैरियर की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में 25 मार्च 2017 को की थी.      आज तकरीबन 7 साल के बाद कुलदीप यादव ने 15 ओवर में 72 रन देकर इंग्लैंड के पांच विकेट झटके. उन्होंने जैक क्राउली (79), बेन डकेट (27), ओली पोप (11), जॉनी बेयरस्टो (29) और बेन स्टोक्स (0) को आउट किया. चार विकेट लेते ही कुलदीप ने टेस्ट क्रिकेट में 50 विकेट भी पूरे कर लिए.फिलहाल उनके नाम 12 टेस्ट में 51 विकेट हैं। 40 रन देकर पांच विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.इतना ही नहीं कुलदीप टेस्ट क्रिकेट में 50 विकेट पूरे करने वाले भारत के पहले बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर हैं.वहीं, ओवरऑल वह ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे स्पिनर हैं. उनसे पहले दक्षिण अफ्रीका के पॉल एडम्स (कुल 134 व...

आईपीएस अधिकारी विकास वैभव के हाथों मोमेंटो एवं सर्टिफिकेट

चित्र
  पटना। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लेट्स इंस्पायर बिहार के संरक्षक सह आईपीएस अधिकारी विकास वैभव के हाथों मोमेंटो एवं सर्टिफिकेट मेरी आयरिन ओस्ता को प्रदान किया गया.वह संत पीटर स्कूल की निदेशिका हैं.जो गार्गी अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित की गयी.         इस नारी शक्ति सम्मान समारोह में तीन साल बेमिसाल....इसे सत्यापित करते हुए इस साल भी बिहार की महिलाओं को सम्मानित कर उनकी नारी शक्ति से बिहार को चरम उत्कर्ष पर ले जाने का सफल प्रमाण भी दिया गया. यह उल्लेखनीय है कि एक मंच पर ऑटो चालक से लेकर संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्राप्त बिहार की महिलाओं को सम्मानित करते हुए समाज में महिलाओं की भागीदारी को विशेष स्थान दिया गया. यह भी कहा गया कि ये केवल सम्मान समारोह नहीं अपितु बिहार तथा बिहार से बाहर रह रही महिलाओं की कार्यकुशलता और समाज के प्रति उनके निःस्वार्थ योगदान को देखते हुए उन्हें एक बड़ी पहचान दिलाने की कोशिश है. विदेशों में भी रह रही बिहारी महिलाओं को उनके उत्कृष्ट योगदान को समाज में आदर्श रूप में स्थापित करने की पहल है.         वैदिक युग...