राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने इस मुद्दे पर भाजपा पर तीखा हमला बोला
भाजपा महिलाओं को भोग की वस्तु समझती है: आलोक शर्मा पटना. कर्नाटक में हुए महिलाओं के यौन शोषण के मामले को कांग्रेस राष्ट्रीय मुद्दा बनाना चाहती है. इसी कड़ी में बुधवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में विशेष प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने इस मुद्दे पर भाजपा पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि कर्नाटक में हुई महिलाओं के यौन शोषण की घटना का जो वीडियो सामने आया है वह मानवता को शर्मसार करने वाली है. गौरतलब है कि इस अतिसंवेदनशील मामले में भाजपा एवं जनता दल (एस) के हसन लोकसभा क्षेत्र से संयुक्त प्रत्याशी प्राज्जवल रेवन्ना द्वारा सैकड़ो महिलाओं का यौन शोषण की घटना सामने आयी है.प्राज्जवल वर्तमान में सांसद हैं और पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एचडी देवगौड़ा के परिवार से आते हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनके लिए वोट भी मांग चुके हैं. मालूम हो कि कर्नाटक में जेडीएस और भाजपा एक साथ चुनाव लड़ रही है.शर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा को छह महीना पहले से इस घटना की जानकारी थी फिर भी...