डीएम डॉ त्यागराजन एसएम ने उपस्थित व्यक्तियों के मामले को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों को जांच
गया। जिला पदाधिकारी के जनता दरबार रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी बिहार ( रेरा) के एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित रहने के कारण स्थगित रखा गया था, इसके बावजूद भी समाहरणालय परिसर में में आये हुए लगभग 100 से अधिक व्यक्तियों को आये देख, डीएम डॉ त्यागराजन एसएम ने उपस्थित व्यक्तियों के मामले को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों को जांच यथाशीघ्र कराते हुए जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। आवेदकों के कई मामलों में जिला पदाधिकारी द्वारा जिले के वरीय पदाधिकारी यथा उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी संबंधित प्रखंड के नामित जिला स्तरीय पदाधिकारी आदि द्वारा मामले को जांच करने का भी जिम्मा दिया गया है। जनता दरबार में प्रधानमंत्री आवास/ मुख्यमंत्री आवास योजना से संबंधित आए मामलों को जिला पदाधिकारी ने उप विकास आयुक्त को संबंधित आवेदनों को यथाशीघ्र जांच करते हुए पात्रता रखने वाले व्यक्तियों को प्रधानमंत्री / मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ देने के लिए अग्रेतर कार्य करने का निर्देश दि...