🔴 ताजा खबर
खबरें लोड हो रही हैं...

पूर्व केन्द्रीय मंत्री ललित नारायण मिश्र की 102 वीं जयंती

 आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में


पटना।आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में पूर्व केन्द्रीय मंत्री ललित नारायण मिश्र की 102 वीं जयंती मनायी गयी। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ललित बाबू विकास पुरुष थे। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्रिमण्डल के सदस्य के रूप में उन्होंने स्वतंत्रता से पहले उपेक्षित कोशी एवं मिथिला क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिये अनेक कार्यक्रम चलाये। ललित बाबू के प्रयास से मिथिला पेंटिंग को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति और स्थान मिला। रेल एवं सड़क मार्ग के विकास के लिये ललित बाबू ने कोशी एवं मिथिलांचल क्षेत्र में कई योजनाएँ कार्यान्वित कीं। उन्होंने कहा कि आज कृतज्ञ राष्ट्र, ललित बाबू के योगदान को स्मरण कर, उनकी स्मृति को शत-शत नमन करती है।

       इस अवसर पर डॉ हरखू झा, लाल बाबू लाल, ब्रजेश प्रसाद मुनन, निर्मल वर्मा,डॉ संजय यादव,  डा0 विनोद शर्मा, डॉ विनोद यादव, राजेश मिश्रा, उमेश कुमार राम, अरविन्द लाल रजक, मंजीत आनंद साहू,उदय शंकर पटेल, मृणाल अनामय, राज छविराज, राजेन्द्र चैधरी, नीतू सिंह निषाद,निधि पाण्डेय, सुदय शर्मा, मो0 शाहनवाज,गोरख नाथ, किशोर कुमार, शर्मा नन्द पाण्डेय, दशरथ प्रसाद केसरी एवं उपस्थित नेताओं ने भी ललित बाबू के चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


आलोक कुमार

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

welcome your comment on https://chingariprimenews.blogspot.com/

Jharkhand : खूंटी में आखिर चल क्या रहा है?

खूंटी में आखिर चल क्या रहा है? अमन-चैन पर मंडराता खतरा खूंटी में एक के बाद एक सामने आ रही हिंसक घटनाएं और उनके विरोध में हो रहे प्रदर्शन कई ...