शनिवार, 7 मई 2022

ई-रक्तकोष का स्थापना शासन का सराहनीय पहल

  

जमुई.बिहार में खून की आकस्मिक जरुरत होने पर ब्लड बैंकों पर लोगों की निर्भरता बढ़ जाती है, ऐसे में ब्लड बैंकों में खून की पर्याप्त उपलब्धता कई मरीजों के लिए जीवनदायनी साबित होती है.वहीं आम लोगों को परेशानी से राहत देते हुए शासन की तरफ से बिहार के सभी ब्लड बैंकों में ई-रक्तकोष की स्थापना की गई है पर इन दिनों जमुई ब्लड बैंक में उपलब्ध ब्लड का कई दिनों से ऑनलाइन रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है. रक्तदान व विभिन्न सामाजिक कार्यों में योगदान दे रहे सामाजिक कार्यकर्ता  सुमन सौरभ ने बताया की ई-रक्तकोष का स्थापना शासन का सराहनीय पहल है जिसमें ऑनलाइन ब्लड उपलब्धता का सारा रिकॉर्ड कोई भी देख सकता है पर यह जमुई का दुर्भाग्य है की अन्य जिलों की तरह जमुई में ऑनलाइन रिकॉर्ड 26 अप्रैल से उपलब्ध नहीं है.

वैसे जमुई के हमारे साथियों ने जब इसकी जानकारी दी तो मैने 30 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराया पर विभाग ने इसे अनसुना कर दिया.वैसे जानकारी के लिए बता दूँ अप्रैल 2022 के दूसरे सप्ताह तक ब्लड बैंक बेहतर तरीके से संचालित हो रहा था ऑनलाइन ब्लड उपलब्धता का रिकॉर्ड भी मिल रहा था पर उसके कुछ दिन बाद ही अपडेट मिलना बंद हो गया। विशेष जानकारी के लिए बता दूँ कुछ दिन पहले ही ब्लड बैंक को दो कैम्प दिया गया जिसमें लगभग 100 यूनिट ब्लड कलेक्ट किया गया था उसके बाद ऑनलाइन ब्लड उपलब्धता का रिकॉर्ड अपडेट नहीं होना ब्लड बैंक की कार्यप्रणाली को संदेह के घेरे में खड़ा करता है.

अंतिम ऑनलाइन रिपोर्ट की मानें तो उक्त ब्लड बैंक में ए पॉजिटिव के 10 ,बी पॉजिटिव के सात, ए नेगेटिव के 1, ओ पॉजिटिव के 10 कुल 28 यूनिट ही ब्लड उपलब्ध हैं. बांकी एबी नेगेटिव, ए नेगेटिव, बी नेगेटिव व ओ पॉजिटिव सहित अन्य का एक भी यूनिट ब्लड उपलब्ध नहीं है. ऐसे में अगर उक्त ग्रुप के रोगी सदर अस्पताल में अपना इलाज कराने आते हैं तो उनका क्या हाल होगा। लोगों को अपडेट नहीं मिलने से लोगों को परेशानी हो रही है.

सामाजिक कार्यकर्ता  सुमन सौरभ ने कुछ ब्लड बैंक का नाम उपलब्ध कराये हैं.जैसे राष्ट्रकवि दिनकर ब्लड बैंक,डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल बेगूसराय.देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद मेमोरियल रोटरी ब्लड बैंक,बेगुसराय, ब्लड बैंक नालंदा गढ़ बैंक बिहार शरीफ.ब्लड सेंटर सदर हॉस्पिटल बांका..ब्लड बैंक सदर हॉस्पिटल,बिहार शरीफ यह सभी ऑनलाइन है.

आलोक कुमार

एलपीजी सिलेंडर ढोने वाला वेंडर

                             

पटना.देश की आम जनता पहले से ही महंगाई की मार झेल रही है. इसी बीच लोगों के लिए एक और बुरी खबर आ रही है. दरअसल आज से देशभर में 14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है. इसका मतलब साफ है कि आज से ही लोगों को घरेलू सिलेंडर खरीदने के लिए पहले से ज्यादा जेब ढ़ीली करनी पड़ेगी. अब राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो के डोमेस्टिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत 999.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है.

आईओसी में नम्बर लगाने पर 1098 कीमत बता रही है.इसमें घर में सिलेंडर पहुंचाने वाले वेंडर की मांग अलग है.कम से कम 20 रुपये वेंडर डिमांड करता है.वेंडर से एलपीजी सिलेंडर की कीमत पूछेंगे तो 1120 रुपये कहेगा.

इस संदर्भ में मगध इंटरप्राइजेज के कार्यालय कर्मियों का कहना है कि वेंडर को आप ही देते हैं.वह जबरदस्ती पॉकेट से नहीं निकालता हैं.वह आपकी मर्जी है कि एलपीजी सिलेंडर की कीमत से अतिरिक्त राशि दे अथवा नहीं दें.हम लोग यानी मगध इंटरप्राइजेस के द्वारा प्रति एलपीजी सिलेंडर 12 रुपये देते हैं.एक बार में ठेले पर 12 एलपीजी सिलेंडर लेकर जाते हैं.इसका मतलब एक बार में 144 रुपये कमा लेते हैं.कहते हैं कि एक वेंडर दो बार ठेला निकालते हैं.इसका मतलब 288 रूपये कमा लेते हैं.288 रूपये में 20 रूपये अतिरिक्त राशि जोड़ दें तो एक वेंडर 24 सिलेंडर आपूर्ति  कर 480 कमा लेता है.इस तरह एक दिन में 768 रूपये अर्जित कर लेता है.30 दिनों में 23040 मजदूरी अर्जित कर लेता है.

इसके अतिरिक्त एलपीजी सिलेंडर ढोने वाला वेंडर नाजायज भी काम करता है.कम वजन करके एलपीजी सिलेंडर देता है. कुछ वेंडर उपभोक्ताओं को गच्चा भी देते हैं.उसका शिकार दर्जनों उपभोक्ता हुए हैं.एक वेंडर ने लीक हो रहे फुल सिलेंडर ले गया.काफी दबाव डालने पर वेंडर ने खाली सिलेंडर दिया.तब वेंडर ने उपभोक्ता से कहा कि गैस की 1000 रुपये कीमत देंगे.जब गैस की कीमत कम होगा.मोदी सरकार के राज में गैस की कीमत कम होगी?अब बढ़कर 1098 रू.हो गया है.

इस बीच मगध इंटरप्राइजेज ने उक्त वेंडर को नौकरी से बाहर कर दिया है.अभी वह खगौल में कार्यरत हैं.उक्त उपभोक्ता के द्वारा वेंडर को फोन किया जाता है.आजकल में दे देने का आश्वासन नेताओं की तरह कर रहा है.अपनी प्रतिक्रिया में आनंद लकड़ा कहते हैं कि अच्छे दिन आ गए आगे देखिए और अच्छे दिन आएंगे


आलोक कुमार 

एम्स पटना से चंचल गर्ल को छुट्टी दे दी गयी

 पटना.एक स्कूली गर्ल ने मकई का दाना खाने के समय असावधानी कर दी.इसका परिणाम निकला कि उसे एम्स पटना में भर्ती करवाना पड़ा.एम्स पटना में सफल आॅपरेशन करके डाक्टरों ने श्वसन नली में चले जाने वाले मकई का दाना को निकाल बाहर करने में सफल हो गये.सफल आॅपरेशन करने के बाद एम्स पटना से चंचल गर्ल को छुट्टी दे दी गयी.वह अभी घर लौट आयीं हैं. नाम उसका लीजा रोशेल है.अभी हाल में लीजा रोशेल का मोंटेसरी थ्री डी नोट्रेडम में अंतिम एग्जाम था.इसके बाद वह नोट्रेडम में क्लास वन में चली गयी.


बालू पर मोहल्ला में रहने वाले राजेश कुमार कहते हैं कि मेरी बेटी लीजा रोशेल मकई का दाना खाते वक्त सरका ली थी और वह दाना सीधा राइट साइड के सांस नली जाकर फंस गया.वह दाना एक महीने से सांस नली में फंसा हुआ था.सांस नली में फंस कर दाना बहुत ज्यादा प्रॉब्लम पैदा करने लगा.तब रोशेल को डॉक्टरों से दिखाया.डॉक्टरों ने रोशेल को देखकर केवल खांसी की दवा और एंटीबायोटिक दवा चलाते रहे.

उन्होंने कहा तब जाकर बोरिंग रोड में बेटी रोशेल को एक ई एन टी के डॉक्टर से दिखाया गया.तो उक्त डॉक्टर ने बताया सीटी स्कैन करवाना होगा. सीटी स्कैन करवाने से ही मर्ज पता चल पाएगा. उसके राइट साइड में सांस लेने वाली नली में कुछ फंसा हुआ है.उन्होंने तुरंत एम्स पटना में रेफर कर दिया.


उन्होंने कहा कि सुपुत्री रोशेल को लेकर एम्स पटना पहुंचे. एम्स पटना के डॉक्टर को बेटी लीजा रोशेल के बारे में सारी घटना बताई गई. फिर डॉक्टर ने मेरी बेटी को तुरंत भर्ती किया और ब्रांच कॉपी करके देखा की राइट साइड सांस लेने वाली नली में मकई का दाना फंसा हुआ है.डॉक्टर ने ऑपरेशन थिएटर ले जाते वक्त दोनों बात बता दी की आपकी बेटी सही भी आ सकती है और नहीं भी कुछ भी हो सकता है.

उन्होंने कहा कि फिर रोशेल को मैंने  ईश्वर का नाम लेकर डॉक्टर के हवाले कर दिया.बहुत सारे लोगों ने प्रार्थना की और करवाएं.उसके बाद ऑपरेशन थिएटर जाकर मेरी बेटी अच्छी हो कर  बाहर निकली. यह मेरे लिए और बेटी रोशेल के लिए ईश्वरीय चमत्कार ही था.मेरी बेटी बहुत प्रार्थना दुआओं और पूजा के साथ चमत्कार हो होकर ऑपरेशन थिएटर से बाहर निकली. यह ईश्वर का चमत्कार ही था. ईश्वर को धन्यवाद.माँ मरियम को धन्यवाद.

आलोक कुमार

67 वीं संयुक्त (प्रारंभिक ) प्रतियोगिता परीक्षा


मोतिहारी. पूर्वी चंपारण जिले में 40 केंद्रों पर बीपीएससी पीटी की परीक्षा संचालित होगी. जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में राधाकृष्णन सभागार, मोतिहारी में बिहार लोक सेवा आयोग पटना द्वारा आयोजित 67 वीं संयुक्त (प्रारंभिक ) प्रतियोगिता परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित केंद्राधीक्षक, जोनल मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी को ब्रीफिंग किया गया.कदाचार मुक्त परीक्षा, विधि व्यवस्था संधारण , स्वच्छ एवं पारदर्शिता पूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न कराने के लिए उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.


किसी भी परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में कैल्कुलेटर, मोबाइल, ब्लूटूथ, वाईफाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन,साधारण कलाई घड़ी, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी,स्मार्ट वॉच,पेजर इत्यादि जैसी इलेक्ट्रॉनिक सामग्री तथा व्हाइटनर, इरेजर एवं ब्लेड ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. किसी भी वीक्षक कर्मी के पास भी परीक्षा अवधि में मोबाइल नहीं रहेगा.

इस अवसर पर अपर समाहर्ता , सभी अनुमंडल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला नजारत शाखा उप समाहर्ता, वरीय कोषागार पदाधिकारी, सुपर जोनल दंडाधिकारी, सभी जोनल दंडाधिकारी, सभी स्टैटिक दंडाधिकारी , सभी केंद्राधीक्षक एवं संबंधित सभी पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

आलोक कुमार

संगठनात्मक चुनाव पर विस्तृत चर्चा

 



पटना.आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय,सदाकत आश्रम पटना में प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी, सहायक प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी, जिला अध्यक्षों एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ बिहार कांग्रेस के प्रभारी श्री भक्त चरण दास ने पार्टी की संगठनात्मक चुनाव पर विस्तृत चर्चा की.

प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी श्री  प्रदीप तामता,सांसद एवं सहायक निर्वाचन पदाधिकारी डा0 नरेश कुमार एवं श्री संदीप कुमार शर्मा ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्षों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पार्टी के संविधान के अनुरूप संगठनात्मक चुनाव में पार्टी के उन कार्यकर्ताओं और नेताओं को निष्पक्षता के साथ तरजीह दी जायेगी जिन्होंने सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है एवं सदस्यता अभियान के लक्ष्य को हासिल किया है.


पी0आर0ओ0 श्री प्रदीप तामता,सांसद ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि जिला में जाकर जिला के सभी वरीय नेताओं से सम्पर्क स्थापित कर निष्पक्षता के साथ समन्वय कायम कर अत्यधिक सदस्य बनाने वाले नेताओं को भरपूर सम्मान एवं पार्टी में स्थान मिले इस ओर लगनशीलता से काम करने का आह्वान किया.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने पहली बार बिहार पधारे प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी के नेताओं ने बड़ी लगन के साथ सदस्यता अभियान की है इसलिए जिन्होंने बढ़-चढ़कर सदस्यता अभियान में भाग लिया है उन्हें उचित स्थान अवश्य मिले. मंच का संचालन सदस्यता प्रभारी श्री ब्रजेश प्रसाद मुनन ने की.
 
बैठक में पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, विधायक दल के नेता अजित शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, डा0 समीर कुमार सिंह, श्याम सुन्दर सिंह धीरज, डा0 अशोक कुमार, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, अवधेश कुमार सिंह,विधायक विजय शंकर दूबे, विधान पार्षद प्रेम चन्द्र मिश्रा, राजेश कुमार, प्रतिमा कुमारी दास, आनन्द शंकर, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, चन्द्र प्रकाश सिंह, ब्रजेश पाण्डेय, कुमार आशीष सहित सभी जिला अध्यक्ष उपस्थित थे.

आलोक कुमार

शुक्रवार, 6 मई 2022

स्थानीय स्तर पर लोगों के समस्याओं का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए

 मोतिहारी.पूर्वी चंपारण जिले के जिलाधिकारी महोदय ने 102 फरियादियों की फरियाद सुन समस्याओं का त्वरित निष्पादन को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश दिया.जिलाधिकारी, श्री शीर्षत कपिल अशोक, राधाकृष्णन भवन, मोतिहारी में जनता दरबार के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए.साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे है.उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने अनुमंडल में जनता दरबार लगाकर स्थानीय स्तर पर लोगों के समस्याओं का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए.


सभी लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि आम लोगों के समस्याओं का निष्पादन के लिए जिला,अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित करें. साथ ही पूरी जवाबदेही के साथ संबंधित आवेदक के समस्याओं का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए.इस अवसर पर अपर समाहर्ता आपदा,  जिला विकास शाखा पदाधिकारी, जिला स्थापना शाखा पदाधिकारी,  सभी लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, डीपीओ आईसीडीएस,  विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा आदि उपस्थित थे.


आलोक कुमार

बेतिया धर्मप्रांत के उपयाजक गुंजन रफायल का पुरोहिताभिषेक समारोह 25 मई को

चखनी. बेतिया धर्मप्रांत में है चखनी पल्ली.यहां के ही निवासी हैं विक्टर हेनरी ठाकुर.बेतिया धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष बनने एवं कार्य सेवा करने के बाद विक्टर हेनरी ठाकुर रायपुर महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष बने.कई दशक के बाद रायपुर महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विक्टर हेनरी ठाकुर पैतृक स्थल चखनी पल्ली में आ रहे हैं.यहां पर जन्म लेने वाले गुंजन रफायल के पुरोहिताभिषेक समारोह में शामिल होने आ रहे हैं.वे चखनी पल्ली में आगामी 25 मई को होने वाला पावन पुरोहिताभिषेक समारोह के मुख्य अभिषेककर्ता हैं.


मालूम हुआ है कि इस समय बेतिया धर्मप्रांत के उपयाजक हैं गुंजन रफायल.उनको बुधवार 25 मई को सुबह 08ः30 चखनी पल्ली में स्थित पवित्र परिवार कैथोलिक चर्च में विधिवत याजक बनाया जाएगा.इसको पुरोहिताभिषेक समारोह कहा जाता है.पुरोहिताभिषेक समारोह का मुख्य अभिषेककर्ता रायपुर महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विक्टर हेनरी ठाकुर हैं. इनके साथ बेतिया धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष पीटर सेवास्टियन गोबिएस,रायगंज  धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष फूलजेंस अलोसियुस तिग्गा,मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष काजीटेन फ्रांसिस ओस्ता,बेतिया धर्मप्रांत के विकर जनरल फादर फिनटन साह, पटना महाधर्मप्रांत के फादर कुलदीप कुमार, बेतिया धर्मप्रांत के फादर बटी पौल,बेतिया धर्मप्रांत के फादर नौरबर्ट कुजूर,बेतिया धर्मप्रांत के फादर रोबर्ट तिग्गा आदि पुरोहित रहेंगे.

इस अवसर पर उपयाजक गुंजन रफायल ने पुरोहित बनने के पूर्व जहां-जहां अध्ययन किये हैं.उनको भी पुरोहिताभिषेक समारोह में बुलाया है.संत मेरी सेमिनरी चकारम,पटना के फादर रेक्टर और अन्य,संत अल्बर्ट कॉलेज,रांची के फादर रेक्टर और अन्य,मॉर्निंग स्टार कॉलेज,कोलकाता.उन्होंने बेतिया धर्मप्रांत के सभी फादर और सिस्टर्स,फादर,सिस्टर,पैरिश काउंसिल,महिला संघ,यूथ और पल्लीवासी चखनी.उपयाजक गुंजन रफायल ने पिताश्री मुकेश रफायल हैं.माताजी पूनम क्लारेंस हैं.दादी जी माग्रेट रफायल हैं.भाई विंसेंट और भाभी पल्लवी विंसेंट हैं.भाई गुंजेश,फैंकी रफायल,मुन्नी फैंकी,विनोद रफायल,माधुरी विनोद, सुशील शाह,भास्कर शाह,चाचा-चाची निर्मल रफायल,मामा-मामी,मौसा-मौसी,भाई-बहन एवं सभी रिश्तेदारों शुभचिंतक एवं सहयोगी.


आलोक कुमार 

The Configure Featured Post option in Blogger allows you to highlight a selected post prominently on

पेंशन का पैसा खाते में नहीं आया तो क्या करें?

 पेंशन का पैसा खाते में नहीं आया तो क्या करें? भारत में लाखों लोग अपनी आजीविका के लिए सरकारी पेंशन योजनाओं पर निर्भर हैं। वृद्धावस्था, विधव...

How to Configure Popular Posts in Blogger The Popular Posts widget highlights your most viewed post