विधि व्यवस्था संधारण के लिए उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए

 


मोतिहारी. अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग, बिहार सरकार की अध्यक्षता में सभी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य भर में विधि व्यवस्था संधारण के लिए समीक्षा बैठक आयोजित की गई.केंद्र सरकार द्वारा सेना भर्ती में अग्निपथ योजना लागू किए जाने के विरोध में आक्रोशित छात्रों/युवाओं द्वारा विभिन्न जिलों में विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न किए जाने की सूचना मिल रही है. विधि व्यवस्था  संधारण के लिए उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.



उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि घटना में चिन्हित दोषियों को गिरफ्तार करना सुनिश्चित करें.अभिभावक अपने बच्चों पर विशेष ध्यान दें ताकि उनका भविष्य खराब न हो सके, संवेदन, अति संवेदनशील जगहों पर विशेष सतर्कता बरती जाए, मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए, सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जाए.

इसी परिपेक्ष्य में जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जिलेभर में सभी रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाए, संवेदन अति संवेदनशील क्षेत्रों, संस्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए, जगह जगह मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए, फास्ट मोबिलिटी के लिए वाहन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाए.

इस अवसर पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, रेलवे  डीआरएम, डीआईओ, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला नजारत शाखा पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ें थे...

आलोक कुमार

पूरे बिहार में भारत सरकार द्वारा अग्निपथ योजना -सेना में संविदा पर 4 वर्ष के लिए बहाली के विरोध

 

पटना.ई.डी. द्वारा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व श्री राहुल गांधी जी को लगातार पूछताछ कर परेशान करने एवं पूरे बिहार में भारत सरकार द्वारा अग्निपथ योजना -सेना में संविदा पर 4 वर्ष के लिए बहाली के विरोध में युवाओं के समर्थन में इनकम टैक्स गोलंबर पर पटना महानगर जिला कांग्रेस कमेटी एवं पटना ग्रामीण जिला कांग्रेस-1 के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया गया.

उक्त अवसर पर पटना महानगर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष शशि रंजन ने कहा कि शनिवार 18 जून को सड़क जाम कार्यक्रम किया जाएगा.इसके बाद 19 जून से 25 जून तक प्रखंड स्तर पर पदयात्रा एवं  25 जून से 15 जुलाई तक डोर-टू-डोर कम्पैन कार्यक्रम कर नेशनल हेराल्ड पर ई.डी. द्वारा किये जा रहे पूछताछ को जनता के बीच सार्वजनिक किया जायेगा.उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना पर जनता से आम राय लेकर युवाओं के समर्थन में पटना महानगर कांग्रेस संघर्ष जारी रहेगा.

पटना महानगर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष शशि रंजन ने कहा कि केन्द्र सरकार पिछले 8 साल में सबसे युवा देश को बेरोजगारी व अनपढ़ता के अंधकार में झोंका, अर्श से फर्श के आठ वर्ष-गर्त में अर्थव्यवथा, आमदनी नहीं हुई दोगुना, दर्द दिया सौ गुना. शौर्य के नाम पर वोट, सेना के हितों पर चोट, विकास से नहीं नाता, बस नफरत फैलाना आता इन्हीं बातों को केन्द्र सरकार चरितार्थ कर रही है.

पटना ग्रामीण जिला कांग्रेस-1 के अध्यक्ष डा0 आशुतोष शर्मा ने कहा कि पिछले 8 साल में भाजपा सरकार हर स्तर पर विफल साबित हुई है.चाहे वो नोटबंदी,जी.एस.टी., जैसे आर्थिक मसले हों या फिर खेती किसानी से जुड़े किसान बिल का मुद्दा हो, चाहे देश में सामाजिक सौहार्द्र का मसला हो या फिर महिला सुरक्षा का मसला हो. सरकार तमाम मसलो पर फिसड्डी साबित हुई है.आज की मौजूदा सरकार की सबसे बड़ी विफलता विदेश नीति और देश के राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में देखने को मिली. जहां ये अपने पड़ोसी मुल्कों से बेहतर सबंध स्थापित करने में नाकाम रहे वहीं चायना और पाकिस्तान इनको आंख दिखाता रहा.

वहीं बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश अध्यक्ष गुंजन पटेल के नेतृत्व में पटना के इनकम टैक्स गोलंबर पर नरेंद्र मोदी सरकार की सेना में बहाली के लिए लागू किए जा रहे  ‘अग्निपथ‘ कार्यक्रम के विरोध में प्रदर्शन किया.इस नई व्यवस्था में केवल 4 साल की सेवा अवधि की अवसर है.तथा सेवा समाप्त होने के बाद किसी पेंशन का नियम नहीं है.

इस मौके पर उपस्थित संवाददाताओं को संबोधित करते हुए श्री पटेल ने कहा की इस नए प्रावधान से न केवल युवाओं के भविष्य पर प्रश्नचिन्ह लगेगा बल्कि हमारी सैन्य शक्ति भी क्षीण होगी. फौज की नौकरी जीविकोपार्जन का साधन मात्र नहीं बल्कि मातृभूमि के लिए बलिदान का शीर्ष भाव है जिसे ये सरकार छिन्न भिन्न करना चाहती हैं. और शायद हमारे राहुल गांधी जी ही लगातार मोदी जी के नापाक मंसूबों पर पानी फेरते  रहे हैं इसलिए उन्हें ई.डी. का सम्मन भेजकर परेशान करने की कोशिश को जा रही है, जिसका भी युवा कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है.

उक्त अवसर पर पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना, डा0 आशुतोष शर्मा, शशि रंजन, मुकुल यादव, विकास कुमार झा, साहिल शर्मा,पूनम यादव, दीपक कुमार, शारीकुज्जमा फारूकी उर्फ खुर्रम अंजिष्णु भारती, विशाल यादव, आर्य अंचित के अलावे काफी संख्या में युवा कांग्रेस जन उपस्थित थे.

आलोक कुमार

उप विकास आयुक्त द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया

 


सीतामढ़ी. ’समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में जिला परिषद अध्यक्ष, जिला परिषद उपाध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में माननीय मुख्यमंत्री बिहार द्वारा त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का उन्मुखीकरण संबोधन वेबकास्टिंग के माध्यम से किया गया.’                                

समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में जिला परिषद अध्यक्षा अदिति कुमारी, जिला परिषद उपाध्यक्षा सांझा देवी एवं जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में माननीय मुख्यमंत्री बिहार द्वारा त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का उन्मुखीकरण संबोधन वेबकास्टिंग के माध्यम से किया गया. संबोधन से पहले कार्यक्रम की शुरुआत माननीया जिला परिषद अध्यक्षा, उपाध्यक्षा, जिला पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया. वही जिला पदाधिकारी द्वारा माननीया जिला परिषद अध्यक्षा, उपाध्यक्षा को पौधा देकर सम्मानित किया गया.


तत्पश्चात  जिला पंचायती राज पदाधिकारी अविनाश कुमार द्वारा पंचायती राज का उद्भव एवं विकास, नजरिया,पंचायती राज का क्रमिक विकास, बिहार पंचायती राज अधिनियम, पंचायतों की कार्यावधि, महिलाओं के लिए आरक्षण, एसटी/एससी के लिए जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण, पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षण प्रतिशत, ग्राम कचहरी का प्रावधान पंचायती राज के पदाधिकारियों के लिए मासिक नियत भत्ते का प्रावधान, पंचायत के अंग में ग्राम पंचायत, ग्राम सभाध्वार्ड सभा वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति, निगरानी समिति, स्थाई समिति, ग्राम पंचायत कार्यकारिणी समिति, ग्राम कचहरी, पंचायत समिति, जिला परिषद, पंचायत का दायरा, पंचायती राज के आर्थिक संसाधन, पंचायती राज में जिला परिषद की व्यवस्था, चुने गए सदस्यों में से अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव, स्थाई समिति, जिला परिषद के कार्य एवं जिला परिषद की सामान्य शक्तियो के बारे में परिचर्चा भवन में उपस्थित सभी जिला परिषद सदस्य को विशेष रूप से जानकारियां दी गई.


वहीं जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने अपने संबोधन में कहां की पंचायती राज  संस्था का समाज के सभी तरह के कार्यों में बहुत महत्वपूर्ण योगदान एवं सहभागिता होता है, हम सभी इस योगदान की प्रशंसा करते हैं. बिहार के धरातल पर राज्य सरकार के क्रियान्वयन में पंचायत राज का बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है पंचायती राज संस्था को सुदृढ़ करने एवं उसको सशक्तिकरण करने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है.विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं की संख्या सभी कार्यक्रमों में बढ़ाने के लिए पंचायती राज संस्था में सरकार द्वारा 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है.

वहीं जिला परिषद अध्यक्षा अदिति कुमारी द्वारा माननीय मुख्यमंत्री द्वारा त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का उन्मुखीकरण संबोधन को लेकर उनका धन्यवाद ज्ञापन किया एवं उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर समाज का विकास करेंगे. साथ ही सभी ने  पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों एवं कर्मियों के प्रशिक्षण के संदर्भ में पुस्तक का लोकार्पण किया. तत्पश्चात को उप विकास आयुक्त विनय कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया.उक्त कार्यक्रम में सभी जिला परिषद सदस्य,  अपर समाहर्ता कृष्ण प्रसाद गुप्ता, नगर आयुक्त मुमुक्षु कुमार चौधरी, जिला परिवहन पदाधिकारी रविन्द्र नाथ गुप्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विजय कुमार पांडे के साथ जिला के सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे. माननीय मुख्यमंत्री द्वारा त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का उन्मुखीकरण संबोधन, जिले के सभी प्रखंडों,पंचायतों में प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों के साथ वेबकास्टिंग के माध्यम से किया गया.                                    


आलोक कुमार

पुलिस बलों के सहयोग से विधि-व्यवस्था नियंत्रण किया गया


मोतिहारी. चांदमारी रेलवे गुमटी -मोतिहारी स्टेशन पर आज हुए उपद्रव पर डीएम मोतिहारी सहित अन्य अधिकारियों और पुलिस बलों के सहयोग से विधि-व्यवस्था नियंत्रण किया गया.मौके पर अपील की गयी है कि युवा गुमराह ना बनें, सही रास्ता चुनें, उपद्रव - हिंसा समाधान नहीं है.राष्ट्रपिता गांधी की कर्मभूमि पवित्र चंपारण में इस तरह का कृत्य शोभनीय नहीं है.अभिभावक भी अपने बच्चों पर ध्यान दें. युवा अपने भविष्य के साथ खिलवाड़ ना करें.दोषियों को चिन्हित कर कठोरतम कार्रवाई की जायेगी.अब तक 23 गिरफ्तार हो चुके हैं, अन्य की भी शिनाख्त की जा रही है. किसी के बहकावे में न आएँ, पुलिस-प्रशासन आपके सहयोग - सुरक्षा के लिए तत्पर है.


पप्पू कुमार सिंह कुशवाहा कहते हैं कि यह सही बात है. सरकारी संपत्ति कहीं ना कहीं आम जनता के हित के लिए ही होता है.इस को नष्ट करना अपने आप को क्षति पहुंचाने के बराबर है.नौजवानों से अनुरोध है, कृपया करके सरकारी संपत्ति नष्ट ना करें.रवि रंजन ने कहा कि अग्निपथ के पथ पे जो भी बिछा रहे हैं शूल,शायद उन्हें समझ नहीं ये उनकी बड़ी है भूल. संजय कुमार मुखिया ने कहा कि सरकारी संपत्ति को नुकसान करने पर हमारा ही नुकसान होगा. क्योंकि हमारे टैक्स से हिं सरकारी संपत्ति खरा है।अगर संपत्ति नुकसान होगा तो हमसे ही ठीक करने के लिए हमसे हीं वसूला जाएगा. हिंसा न करे.वशिष्ठ कुमार ने कहा कि कानून को हाथ में नहीं लें.सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से कोई फायदा नहीं बल्कि नुकसान है.जो भी बच्चे बहकावे में आकर इस

तरह का हरकत कर रहे है ध्यान रहे भीड़ में आपके परिवार के लोग भी हो सकते हैं. ऐसी घटना निंदनीय है.विनोद पटेल ने कहा किसी भी समस्या के समाधान के लिए हिंसा और उपद्रव एक रास्ता नहीं है.इसे शांति व्यवस्था पर काफी असर पड़ता है. इसे समस्या भी खत्म नहीं होती.हक के लिए मांग जायज है लेकिन सही रास्ता पर चलकर.


आलोक कुमार


नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के उन्मुखीकरण कार्यक्रम

 

मोतिहारी. माननीय मुख्यमंत्री, श्री नीतीश कुमार के द्वारा पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के उन्मुखीकरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण का आयोजन जिला स्तर पर जिला परिषद सभागार, मोतिहारी में एवं सभी प्रखंड मुख्यालय में आयोजित किया गया.सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जनहित में जारी राज्य में नशा मुक्ति, दहेज प्रथा उन्मूलन एवं बाल विवाह उन्मूलन के लिए समाज सुधार अभियान से संबंधित फोल्डर का विमोचन किया गया.


जिलाधिकारी महोदय ने पंचायती राज संस्थाओं के सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के द्वारा चलाए जा रहे हैं नशा मुक्ति, दहेज प्रथा उन्मूलन एवं बाल विवाह उन्मूलन के लिए समाज सुधार अभियान को सफल बनाया जाए.‘सुधरे व्यक्ति और परिवार होगा तभी समाज सुधार‘उन्होंने कहा कि सतत जीविकोपार्जन योजना को धरातल तक पहुंचाएं.अत्यंत निर्धन एवं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति तथा अन्य समुदायों के लक्षित परिवारों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाए.


इस अवसर पर जिलाधिकारी, श्री शीर्षत कपिल अशोक, माननीय जिला परिषद अध्यक्ष, श्रीमती ममता राय ,उपाध्यक्ष, श्रीमती गीता देवी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ,जिला नजारत शाखा पदाधिकारी के साथ साथ सभी  संबंधित पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित सदस्यगण सीधा प्रसारण कार्यक्रम में उपस्थित थे.


आलोक कुमार

बेतिया का गौरव वापस लाने के लिए जनता जनार्दन इस मुहिम से जुड़े

 *आगामी बेतिया नगर निगम के प्रत्याशियों को राजमाता महारानी जानकी कुँवर को सम्मान दिलवाने को मिला मुद्दा

* युवा जागरण मंच के अध्यक्ष और बेतिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या -26 के वार्ड पार्षद दीपेश सिंह के नेतृत्व में बेतिया समाहरणालय पर धरना  

* वार्ड संख्या -7 के भावी प्रत्याशी गोडेन अन्थोनी ठाकुर ने कहा है  कि बेतिया का गौरव वापस लाने के लिए जनता जनार्दन इस मुहिम से जुड़े

बेतिया.पश्चिम चंपारण जिला के बेतिया में स्थित महारानी जानकी कुँवर अस्पताल का नाम बदलने का मामला गरमाता चला जा रहा है.मालूम हो कि बिहार सरकार ने महारानी जानकी कुँवर  अस्पताल का नाम बदल कर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल कर दिया है.इस समय एक मेडिकल काॅलेज के विकसित करने की तर्ज पर करोड़ों रूपयों की लागत से इसका निर्माण कार्य भी प्रगति पर है.

वार्ड संख्या -7 के भावी प्रत्याशी गोडेन अन्थोनी ठाकुर ने कहा कि आने वाले कुछ सालों में यह बेतिया ही नहीं आस पास के सभी जिलों के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल वरदान साबित होने की प्रबल संभावना है. पर जिस जगह यह बन रही है वो बेतिया राज की विरासत है और इसमें कई दशकों पूर्व बेतिया राज के महाराज के द्वारा अपनी महारानी जानकी कुँवर के नाम पर इसे शुरू किया था.

उन्होंने कहा कि जो कि कालांतर पश्चात बिहार सरकार के साजिश का शिकार होकर महारानी जानकी कुँवर की अस्मिता को विलुप्त कर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के नाम पर कर दिया गया है. जिसको लेकर बेतिया के प्रबुद्ध लोगों से लेकर कई सामाजिक संगठनों ने विरोध करना भी शुरू कर दिया है.

वहीं युवा जागरण मंच के द्वारा 2017 से इस बदले हुए नाम को लेकर अपना मोर्चा खोल रखा है. इन पांच वर्षों में प्रशासन, सरकार और न्यायालय तक अपनी मांगों को लेकर अपना प्रदर्शन कानूनी रूप से करते रहे हैं. जिसका परिणाम है कि इस मामले में पटना उच्च न्यायालय में मामला अभी लंबित भी है.

हालांकि युवा जागरण मंच के सदस्यों में मांग नहीं पूरी होने को लेकर असंतोष जरूर है परन्तु निराशा नहीं है. जिसको लेकर बुधवार को बेतिया समाहरणालय गेट के समीप एक धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम किया गया.कार्यक्रम के पश्चात जिलाधिकारी को एक आवेदन भी सौंपा गया जिसमें यह पुनः मांग किया गया कि गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज का नाम पूर्व की भांति महारानी जानकी कुँवर  के नाम पर ही किया जाए.

धरना प्रदर्शन में संजू गिरी, दीपा सिंह अधिवक्ता,अमित नाथ तिवारी,नीरज सिंह राजपूत,पंकज चौधरी, रामजी कुमार, विकास राही, सुमित राय,पवन गोस्वामी, उत्कर्ष मिश्रा, अखिलेश कुशवाहा इत्यादि मौजूद रहें.

युवा जागरण मंच के अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद दीपेश सिंह ने कहा कि आज हम सब आपके जन अदालत में आये हैं.अब फैसला आपके हाथों में है. इसका फैसला आप को ही करना है. सर्वज्ञात है कि गरिमामयी गौरवशाली बेतिया के गौरव को समाप्त करने की साजिश की जा रही है.प्रथम महारानी जानकी कुँवर अस्पताल को अब जी.एम.सी.एच. के नाम से जाना जाएगा.द्वितीय चंद्रावत नदी विलुप्त होने के कगार पर है.तो क्या हम चुपचाप देखते रहे.बेतिया के इतिहास को हुए.जिस बेतिया का इतिहास महारानी के धरोहर के नाम से जाना चाहिए उस इतिहास को क्या हम बदलने दें! महारानी के नाम के साथ साथ उनकी संपत्ति भी विलुप्त करने की साजिश की जा रही है. जिस चंपारण की धरती से सत्याग्रह आंदोलन शुरू जिसके चलते अंग्रेजों का पांव भारत भूमि से उखड़ गया हम सब उसी चंपारण के लाल है तो क्या हमारा खून पानी हो चुका है जो सरकार की उदासीन रवैया को हम मूक दर्शक बनकर देखते का काम करें अगर मूक दर्शक नहीं सकते तो आइये हम फैसला करें और विलुप्त हो रहे महारानी के नाम को बचाने का कार्य करें.आज हम सब महारानी जानकी कुँवर अस्पताल का नाम बचाने के लिए हस्ताक्षर अभियान में शामिल होकर अपना-अपना हस्ताक्षर बनाकर सोयी हुई सरकार को जगाने का काम करें इसके लिए युवा जागरण मंच कार्यशील है.


आलोक कुमार

राहुल गांधी के समर्थन में बिहार कांग्रेस ने राज्यपाल को सौंपा मेमोरेंडम

 * राहुल गांधी के समर्थन में बिहार कांग्रेस ने राज्यपाल को सौंपा मेमोरेंडम

* कांग्रेस नेताओं ने ईडी के खिलाफ राज्यपाल को दिया मांग पत्र

* धरना, सत्याग्रह, प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को बिहार कांग्रेस ने सौंपा मांग पत्र

पटना. ईडी द्वारा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी के खिलाफ  लगातार पूछताछ कर परेशान किये जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं में केंद्रीय सत्ता के खिलाफ जबरदस्त रोष है.चरणबद्ध तरीके से लगातार बिहार कांग्रेस अपना विरोध दर्ज करा रही है. इसी के तहत आज  राजभवन के सामने बड़ी संख्या में जुटकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और ईडी के रवैय्ये के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल से मिलकर मांग पत्र भी सौंपा गया.

विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्तचरण दास व प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा कर रहे थे.बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने शीर्ष नेता राहुल गांधी के खिलाफ केंद्र सरकार की साजिश बताते हुए हालिया घटनाक्रम को लोकतंत्र का गला घोंटना बताया.

विरोध प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को मांग पत्र सौंप बाहर निकले बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा कि केंद्र की सरकार ने लोकतांत्रिक मूल्यों का गला घोंट दिया है और केवल राजनीतिक द्वेष में रोज नए प्रपंच रचकर कांग्रेस पार्टी और उसके सर्वोच्च नेताओं को परेशान कर रही है. केंद्र सरकार देश के नियामक एजेंसियों को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है.भारतीय राजनीति के इस काले अध्याय को भाजपा राष्ट्रभक्ति का चोला ओढ़ाकर कुकर्म को छिपाना चाह रही है.


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने कहा कि यह देश गांधी का देश है. हम कांग्रेसजन अहिंसात्मक तरीके से अपनी बातों को रख रहे हैं और लगातार केंद्रीय सत्ता का हमारे नेताओं को लक्षित करके किए जा रहे दमनकारी कार्रवाइयों से हम डरने वाले नहीं है. आजादी के लड़ाई में अहम योगदान देने वाले अखबार के संचालक कम्पनी को लेकर कांग्रेस को बदनाम करने की लगातार साजिशें चल रही है और देश में कांग्रेस की साख को गिराने में भाजपा और केंद्र की सरकार दिन रात फिजूल मुद्दों को उछालकर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की छवि धूमिल करने का कुत्सित प्रयास कर रही है. जरूरत पड़ेगी तो कांग्रेस का कार्यकर्ता प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेगा और केंद्र सरकार को लोकतांत्रिक मूल्यों का बोध कराएगा.

राज्यपाल से मिलकर मेमोरेंडम देने वाले प्रमुख लोगों में बिहार प्रभारी भक्त चरण दास, प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा, विधानमंडल दल के नेता अजीत शर्मा, राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष  कौकब कादरी ,श्याम सुंदर सिंह धीरज,  महिला कांग्रेस अध्यक्ष अमिता भूषण और पूर्व मंत्री डॉ ज्योति रहीं.

राजभवन मार्च में बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा, विधायक दल के नेता अजित शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, डॉ. समीर कुमार सिंह, श्याम सुन्दर सिंह धीरज, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, विधायक राजेश कुमार, अफाक आलम, प्रतिमा कुमारी दास, सिद्धार्थ सौरभ विजेंद्र चौधरी ,नीतू सिंह, आनंद शंकर, सदस्यता प्रभारी ब्रजेश प्रसाद मुनन, प्रदेश महिला अध्यक्ष, अमिता भूषण, ब्रजेश पाण्डेय, पूर्व मंत्री श्रीमती ज्योति, रविन्द्र नाथ मिश्रा, पूर्व विधायक गजानंद शाही, मनोज कुमार सिंह, डॉ. अजय कुमार सिंह, बंटी चौधरी, सरबत जहाँ फातमा, नागेन्द्र कुमार विकल, चन्द्र प्रकाश सिंह, गुंजन पटेल, राजेश कुमार सिन्हा, सकिलुर रहमान, डॉ. आशुतोष शर्मा, शशि रंजन, संजीव कर्मवीर, रामायण प्रसाद यादव, कमल देव नारायण शुक्ला, शशि कान्त तिवारी, अरबिंद लाल रजक, सिद्धार्थ क्षत्रिय, मृणाल अनामय, वेंकटेश रमण, सुधा मिश्रा, किशोर कुमार झा, अभिषेक सिंह, विनोद पाठक, असफर अहमद, ब्रज किशोर कुशवाहा, अखिलेश्वर सिंह, सिसिल शाह, मनोज सिन्हा, राजेंद्र चौधरी, सूर्यमणि सिंह, उदय शंकर पटेल, अजय सिंह, धनंजय शर्मा, संतोष श्रीवास्तव, मोहम्मद सोएब, निधि पाण्डेय, अश्विनी कुमार, सौरभ सिन्हा, मंजीत आनंद साहू, रेनू देवी कुशवाहा, प्रद्युमन यादव, अरविन्द कुमार मुकुल, आयुष भगत सहित सैंकड़ों अन्य नेतागण मौजूद रहें.


आलोक कुमार

Bihar : पवित्र मिस्सा और आठ बच्चों के प्रथम परमप्रसाद के साथ मनाया गया पल्ली दिवस

  बेतिया पल्ली में मरियम के जन्मोत्सव पर आस्था का उत्सव प्रार्थना, पवित्र मिस्सा और आठ बच्चों के प्रथम परमप्रसाद के साथ मनाया गया पल्ली दिवस...