सोमवार, 4 जुलाई 2022

संभावित बाढ़ आपदा पूर्व तैयारी को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन की बैठक

 

नालंदा. इस जिले के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज संभावित बाढ़ आपदा पूर्व तैयारी को लेकर आपदा प्रबंधन की बैठक की.जिला में स्थानांतरण के फलस्वरूप नव पदस्थापित सभी बाढ़ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्र का त्वरित स्थल भ्रमण कर सभी बांध तटबंध का निरीक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया.

वर्त्तमान में जारी सभी  बाढ़ निरोधी कार्यों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए पूर्ण कराने का निर्देश सभी अभियंताओं को दिया गया.पूर्व में विभिन्न बाढ़ प्रमंडल के अभियंताओं को तटबंध/जमींदारी बांध की मरम्मती से संबंधित कार्य के लिए 17 महत्वपूर्ण चिन्हित स्थल की विवरणी उपलब्ध कराई गई थी. कराए गए कार्यों के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई. लगभग सभी कार्य पूर्ण कराए गए हैं. जिलाधिकारी ने सभी अंचल अधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी को इन सभी योजनाओं का स्थल निरीक्षण कर कार्य के स्थिति से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.


आपदा प्रबंधन से संबंधित पूर्व की बैठक में जिला के माननीय जनप्रतिनिधिगण द्वारा भी बाढ़ निरोधी कार्यों के लिए कुछ स्थलों की सूची उपलब्ध कराई गई थी. उन सभी कार्यों से संबंधित अनुपालन की स्थिति का प्रतिवेदन सभी संबंधित कार्यपालक अभियंता को अविलंब समर्पित करने का निर्देश दिया गया.

विभिन्न प्राकृतिक/गैर प्राकृतिक आपदा में मृत लोगों के निकटतम आश्रितों को त्वरित रूप से अनुग्रह अनुदान की राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जाना है। ऐसे मामलों में अनावश्यक विलंब होने पर संबंधित कर्मी/पदाधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

 सभी अंचल अधिकारियों को अपना कार्यालय निरीक्षण कर भुगतान के लिए लंबित मामलों को चिन्हित कर अविलंब भुगतान सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया. सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मॉनिटरिंग का निर्देश दिया गया. जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि आपदा मुआवजा भुगतान से संबंधित कोई भी मामला कभी भी अनावश्यक रूप से लंबित नहीं होना चाहिए.

अगलगी से फसल क्षति तथा आपदा से पशु मृत्यु से संबंधित अनुदान के मामलों में वांछित प्रतिवेदन से संबंधित कार्रवाई सुनिश्चित कराने का निर्देश जिला कृषि पदाधिकारी एवं जिला पशुपालन पदाधिकारी को दिया गया.

बाढ़ आपदा की स्थिति में कुछ घंटों में सभी चिन्हित जगहों पर सामुदायिक रसोई का संचालन सुनिश्चित होना चाहिए.इसके लिए सभी आवश्यक पूर्व तैयारी सुनिश्चित रखने का निर्देश सभी अंचल अधिकारियों को दिया गया. पशु शिविर के लिए भी पशु चारा एवं दवा की पर्याप्त उपलब्धता समय से सुनिश्चित रखने की व्यवस्था का निर्देश दिया गया. स्वास्थ्य शिविर के लिए सभी आवश्यक मानव दवा विशेष रूप से सर्पदंश की दवा, ब्लीचिंग पाउडर आदि की उपलब्धता सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर सुनिश्चित कराने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया.

सभी नगर निकाय क्षेत्र में सभी नालों की लगातार साफ सफाई सुनिश्चित कराते हुए जल निकासी की समुचित व्यवस्था रखने का निर्देश दिया गया.जिला में परिचालन योग्य सभी नामों का निबंधन एक सप्ताह के अंदर जिला परिवहन पदाधिकारी के माध्यम से सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया.

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला आपदा शाखा प्रभारी, सभी बाढ़ नियंत्रण कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, अंचलाधिकारी तथा विभिन्न नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.


आलोक कुमार

परिवारजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त

  

बेतिया. वज्रपात से हुई मृत्यु पर आश्रित को दिया गया अनुग्रह अनुदान का लाभ.जिलाधिकारी द्वारा मृतक की आश्रित पत्नी को दिया गया चार लाख रूपये का चेक.लोटन गदी, पिता-स्व0 पर्वत गदी, साकिन-उतरी पटजिरवा, अंचल-बैरिया की मृत्यु 01 जुलाई 2022 को वज्रपात से हो गयी थी. जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार द्वारा उक्त मृतक की आश्रित पत्नी हसन तारा खातुन को अनुग्रह अनुदान के तहत आज चार लाख रुपये की राशि प्रदान की गयी.

जिलाधिकारी ने मृतक की आश्रित पत्नी तथा अन्य परिवारजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की तथा कहा कि आपदा की घड़ी में सरकार एवं जिला प्रशासन प्रभावित परिवारों के साथ है. वज्रपात से मृत्यु होने के उपरांत अनुग्रह अनुदान के तहत चार लाख रुपये की राशि दी जा रही है.सभी रुपये आपके हैं, इसका सदुपयोग कीजिए तथा अच्छे से जीविकोपार्जन कीजिए.

जिला आपदा प्रभारी पदाधिकारी-सह-अपर समाहर्ता, श्री अनिल राय द्वारा बताया गया कि इसके पूर्व नौतन प्रखंड अंतर्गत मंगलपुर गुदरिया वार्ड नंबर-02 के नारायण महतो, नौतन खाप टोला के सुबोध कुमार तथा मझौलिया रतनमाला की  रूखी देवी की मृत्यु के उपरांत चार-चार लाख रूपये का अनुग्रह अनुदान प्रदान किया गया है.

जिला प्रशासन द्वारा जिले वासियों से अपील की गयी है कि अत्यधिक वर्षापात एवं वज्रपात की स्थिति में पूरी सतर्कता बरतें. वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें तथा वज्रपात के दौरान घरों में रहें और सुरक्षित रहें.

आलोक कुमार

युवाओं के बड़े सपनों को हकीकत में बदलेगा डिस्ट्रिक्ट स्टार्ट-अप हब

 


बेतिया.युवाओं के बड़े सपनों को हकीकत में बदलेगा डिस्ट्रिक्ट स्टार्ट-अप हब.लोगों को आइडिया जनरेशन से लेकर बिजनेस विकसित करने तक के अवसर प्रदान करेगा. आई0आई0एम0, विशाखापत्तनम के साथ जिला प्रशासन, पश्चिमी चंपारण, बेतिया द्वारा किया जा रहा प्रारंभ.इच्छुक व्यक्ति अपने नये और इनोवेटिव बिज़नेस आईडियाज और प्रपोजल ईमेल आईडी district startup hub.wc@gmail.com पर अधिकतम एक हजार शब्दों में भेज सकते हैं.

युवाओं के लिए गुणवत्ता और बाजार-प्रासंगिक प्रशिक्षण तक पहुंच बढ़ाने व कौशल विकास के लिए संस्थागत तंत्र को सुदृढ़ करने के लिए डिस्ट्रिक्ट स्टार्टअप हब क्रियाशील है. डिस्ट्रिक्ट स्टार्ट-अप हब लोगों को आइडिया जनरेशन से लेकर बिजनेस विकसित करने तक के अवसर प्रदान करेगा.

जिलाधिकारी द्वारा आज समाहरणालय सभाकक्ष में डिस्ट्रिक्ट स्टार्ट-अप हब कार्य प्रगति की समीक्षा की गयी.उन्होंने कहा कि आइआइएम के सहयोग से जिला प्रशासन द्वारा जिले के युवाओं के बड़े सपने को सार्थक किया जाना है. डिस्ट्रिक्ट स्टार्ट-अप हब के तहत बड़े आईडियाज का इम्प्लीटेशन जिले में कराना है. इसके लिए फंडिंग तक की भी व्यवस्था की गयी है. आईआईएम के प्रतिनिधि इस दिशा में तेजी के साथ कारगर कार्रवाई करें.

उन्होंने निर्देश दिया कि डिस्ट्रिक्ट स्टार्ट-अप हब का फ्लायर के माध्यम से सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म सहित स्थानीय समाचार पत्रों, चैनलों आदि में व्यापक प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित किया जाए. साथ ही एक वर्कशॉप का आयोजन शीघ्र आयोजित किया जाए जिसमें जिले के इच्छुक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाय जो अपने इनोवेटिव बिज़नेस आइडियाज की बदौलत एक नया आयाम लिखना चाहते हैं.

समीक्षा के क्रम में आई.आई.एम., विशाखापत्तनम के प्रतिनिधि श्री ऋषभ कुमार द्वारा बताया गया कि आईआईएम, जिला प्रशासन, बिहार स्किल डेवलपमेंट मिशन के सामूहिक प्रयास से संकल्प योजना के अंतर्गत डिस्ट्रिक्ट स्टार्टअप हब क्रियाशील है. डिस्ट्रिक्ट स्टार्ट-अप हब एक संस्था के रूप में काम करेगा जो लोगों को आइडिया जनरेशन से लेकर बिजनेस विकसित करने तक के अवसर प्रदान करेगा.आईआईएम विशाखापत्तनम जैसे प्रमुख संस्थान की भागीदारी से इसकी विश्वसनीयता बढ़ेगी और साथ ही दीर्घकालिक समर्थन के लिए एक भागीदार के रूप में काम करेगा. 

उन्होंने बताया कि यह मॉडल इस संस्थान को दीर्घकालिक आधार पर चलाने में मदद करेगा। बिहार स्किल डेवलपमेंट मिशन जैसी बिहार सरकार की एजेंसियों का समर्थन एक सकारात्मक कारक होगा और यह प्रशिक्षण और उद्यमिता विकास कार्यक्रमों में शामिल रहा है. यह एक स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र बनाएगा और विशेष रूप से 18-35 आयु वर्ग के युवाओं के बीच नवाचार को बढ़ावा देगा. इसके अतिरिक्त उद्यमिता पर प्रशिक्षण और प्रमाणन कार्यक्रमों के डिजाइन और वितरण में मदद करेगा तथा प्रशिक्षण और प्रमाणन के लिए तकनीकी और कार्यात्मक सामग्री के विकास के लिए प्रमुख संस्थागत भागीदारों के साथ डीएसएच के संपर्क में सहायता करेगा.

उन्होंने बताया कि आवेदकों की जिला स्तरीय स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा की जाएगी और उसी के अनुसार उनका चयन किया जाएगा. इस योजना के तहत वैसे लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी जो नये और इनोवेटिव आइडिया के साथ अपने बिजनेस प्रपोजल को समिति के समक्ष रखेंगे. इच्छुक व्यक्ति समस्या समाधान पर फोकस के साथ अपने नये और इनोवेटिव बिज़नेस आईडियाज और प्रपोजल ईमेल districtstartuphub.wc@gmail.com पर अधिकतम एक हजार शब्दों में भेज सकते हैं.

आलोक कुमार

बिहार सरकार के विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह के पितृ शोक

पटना.बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और कद्दावर नेता नरेंद्र सिंह का पटना में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया.बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पुराने साथी तथा मंत्रिमंडल के पूर्व सहयोगी श्री नरेन्द्र सिंह जी के निधन से मर्माहत हैं. वे 1974 के जे०पी० आंदोलन के प्रखर सेनानी थे. उनके निधन से मुझे व्यक्तिगत रूप से बेहद दुःख पहुंचा है. वे अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे.उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें तथा उनके परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें.

 समाजवादी नेता नरेंद्र सिंह जमुई के भोड़ के रहने वाले थे. पटना के अपोलो हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली. वे बिहार सरकार में स्वास्थ्य और कृषि मंत्री रह चुके थे. उनका जन्म 23 नवंबर 1947 को हुआ था. उनका अंतिम संस्कार जमुई के पकरी स्थित किऊल नदी तट पर होगा. सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा.

बिहार सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री सह सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि बिहार की राजनीति में छात्र जीवन से सक्रिय और जेपी आंदोलन से आपातकाल तक के कठिन दौर में मेरे साथी पूर्व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह के आकस्मिक निधन से अत्यन्त दुखी हूँ.जब राज्य सरकार के उप मुख्यमंत्री के रूप में मुझे नरेंद्र सिंह जी के साथ काम करने का अवसर मिला, तब उनकी प्रशासनिक क्षमता ने बहुत प्रभावित किया.उनके निधन से सार्वजनिक जीवन में जो कमी अनुभव की जाएगी, इसकी भरपाई कठिन होगी.

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के निधन पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया है.अपने शोक संदेश में डॉ. मदन मोहन झा ने कहा कि नरेन्द्र बाबू 1970 से ही सक्रिय राजनीति में रहे और समाजवादी नेता के तौर पर उनकी बिहार में अलग पहचान थी. नरेन्द्र सिंह जी एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे. ये छात्र जीवन से ही राजनीति से जुड़े. सामाजिक कार्यों में भी उनकी गहरी अभिरुचि थी तथा वे अपने क्षेत्र के लोगों के बीच लोकप्रिय थे. उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है. भगवान उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करे.

कांग्रेस विधायक दल के नेता अजित शर्मा, पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, डॉ. समीर कुमार सिंह, डॉ. अशोक कुमार, श्याम सुंदर सिंह धीरज, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, विधान पार्षद प्रेम चन्द्र मिश्रा, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, सदस्यता प्रभारी ब्रजेश प्रसाद मुनन, ब्रजेश पाण्डेय, पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह, वीणा शाही, नरेन्द्र कुमार, आनंद शंकर, कुमार आशीष, अमित कुमार टुन्ना, असित नाथ तिवारी, ज्ञान रंजन, स्नेहाशीष वर्धन, गुंजन पटेल, ललन यादव, मृणाल अनामय ने नरेन्द्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है.


रविवार, 3 जुलाई 2022

“मैं जिस भाजपा का हिस्सा था, उसमें आंतरिक लोकतंत्र का अभाव है”


नई दिल्ली.विपक्षी दलों ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के राष्ट्रव्यापी चुनाव अभियान चलाने के लिए 11 सदस्यीय अभियान समिति का गठन किया है. उन 11 सदस्यों में कांग्रेस से जयराम रमेश, द्रमुक से तिरुचि शिवा, टीएमसी से सुखेंदु शेखर रॉय, सीपीआई (एम) से सीताराम येचुरी, समाजवादी पार्टी से रामगोपाल यादव, एनसीपी से प्रफुल्ल पटेल, टीआरएस से रंजीत रेड्डी, आरजेडी से मनोज झा, डी राजा भाकपा और सिविल सोसाइटी से सुधींद्र कुलकर्णी शामिल हैं. समिति में शिवसेना का एक उम्मीदवार भी होगा, जो महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट से जूझ रहा है.

इससे पहले, विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने कहा, ‘मैं उन सभी विपक्षी दलों का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने एक साथ आकर मुझे अपना उम्मीदवार चुना. कहा जा रहा है कि मैं चौथी पसंद हूं लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि अगर मैं 10वें नंबर पर था तो भी। मैं स्वीकार करता क्योंकि यह एक बड़ी लड़ाई है.’

यशवंत सिन्हा ने अपने प्रतिद्वंद्वी एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी को “प्रतीकवाद की राजनीति” का हिस्सा बताया और जोर देकर कहा कि वह पिछड़े समुदायों के कल्याण के संबंध में मोदी सरकार के ट्रैक रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेंगे.

सिन्हा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भगवा पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र का अभाव है। उन्होंने कहा, “मैं जिस भाजपा का हिस्सा था, उसमें आंतरिक लोकतंत्र का अभाव है.”

सिन्हा ने 28 जून से अपने अभियान की शुरुआत कर दिये हैं. उनका अभियान तमिलनाडु के चेन्नई से शुरू हुआ. सिन्हा ने पहले दक्षिण के राज्यों में समर्थन मांग रहे हैं, उसके बाद ही उत्तर के राज्यों में आएंगे.


जानकारी के लिए बता दें कि, सिन्हा ने अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार में वित्त मंत्री और विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया. उन्होंने 2018 में भाजपा से इस्तीफा दे दिया था और 2021 में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे. उन्होंने 21 जून को अपनी उम्मीदवारी की घोषणा से पहले तृणमूल कांग्रेस छोड़ दी थी.उल्लेखनीय है कि, भारत के राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 18 जुलाई को होना है और मतों की गिनती 21 जुलाई को की जाएगी.


आलोक कुमार


संत जोसेफ चर्च में गजब का नजारा देखने को मिला



मुजफ्फरपुर. मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष काजीटेन ने विकर जनरल फादर एलेक्स को कंहौली पल्ली का पल्ली पुरोहित नियुक्त किया है.कंहौली पल्ली में फादर रंजीत जोसेफ कार्यरत थे.उनको मुजफ्फरपुर में भेजा गया है.

आज रविवार को संत जोसेफ चर्च में गजब का नजारा देखने को मिला.इस पल्ली में 70 ईसाई परिवार रहते हैं.एक साधारण समारोह में संत जोसेफ चर्च के संरक्षक बनकर आने वाले फादर एलेक्स का स्वागत किया गया.वहीं इस पल्ली से जाने वाले फादर रंजीत जोसेफ की विदाई दी गयी.


यहां के पल्ली पुरोहित फादर रंजीत जोसेफ थे.उनका स्थानांतरण मुजफ्फरपुर में कर दिया गया है.वहीं मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत के विकर जनरल फादर एलेक्स को कंहौली पल्ली का पल्ली पुरोहित बनाया गया है.            

अनुराग मसीह कहते हैं हमारे पल्ली पुरोहितों ने केक काटा और फेयरवेल मनाने वाले फादर रंजीत जोसेफ ने केक खिलाकर फादर एलेक्स का वेलकम किया.उसी तरह वेलकम पाने वाले फादर एलेक्स ने  फेयरवेल मनाने वाले फादर रंजीत जोसेफ ने केक खिलाया.


आलोक कुमार

तटबंध के सुरक्षा के लिए पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए


सीतामढ़ी.जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने बाजपट्टी प्रखण्ड के बावा पुल पर बढ़ रहे जल स्तर एंव मरहा नदी के जल स्तर में हो रही वृद्धि के कारण भीखा बाजीतपुर सड़क पर चढ़ रहे पानी का किया निरीक्षण. बाजपट्टी से होकर निकलने वाले मड़हा नदी के तट का निरीक्षण किया. नदी तट पर जहां जहां कटान हो रहा है उन तटबंध के सुरक्षा के लिए पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश  दिए.

 स्थल निरिक्षण के दौरान जलस्तर मे वृद्धि को लेकर डीएम ने वहां नहा रहे बच्चों को बाहर निकाल उनसे अपील की नदी मे पानी बढ़ रहा है इसलिए इस मे न नहाए. पास के ग्रामवासियो को बुला कर कहा की नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है. किसी प्रकार की दुर्घटना न हो इसलिए अपने बच्चों को पानी से दूर रखे.  मवेशी न धोए तथा पानी से दूरी बनाए रखे. वहीं भीखा बाजीतपुर सड़क के कार्य मे अनीमियता को लेकर डीएम ने ग्रामीण कार्य विभाग पुपरी के कार्यपालक अभियंता को फटकार भी लगाई एवं अविलंब जांच करने का निर्देश दिया.

बाजपट्टी के अन्य क्षेत्रो का भ्रमण करने के बाद डीएम बथनाहा प्रखंड के कुम्मा मे बन रहे सड़क व पुलिया का निरिक्षण भी किया.  वहीं, कुम्मा मे बन रहे पुल के निरीक्षण के दौरान नदी मे बढ़ रहे जलस्तर को लेकर डीएम ने सबंधित कार्यपालक अभियंता को पुल के एप्रोच कार्य को जल्द खत्म करने का निर्देश दिया ताकि पानी बढ़ने से पहले एप्रोच का काम खत्म हो जाए व अवगमन सुचारु रूप से चालू रहे. उक्त निरीक्षण में ओएसडी प्रशांत कुमार के साथ संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे.                                  


आलोक कुमार  



The Configure Featured Post option in Blogger allows you to highlight a selected post prominently on

भारत में डिजिटल बैंकिंग का तेजी से विस्तार हुआ है

  परिचय पिछले कुछ वर्षों में भारत में डिजिटल बैंकिंग का तेजी से विस्तार हुआ है। टेक्नोलॉजी और इंटरनेट के बढ़ते इस्तेमाल से लोगों के लिए बैं...

How to Configure Popular Posts in Blogger The Popular Posts widget highlights your most viewed post