मंगलवार, 12 जुलाई 2022

जिले के लिए वरदान साबित होंगी एंबुलेंस



किशनगंज : आज 12.07.2022 को श्री श्रीकांत शास्त्री भा०प्र०से०, जिला पदाधिकारी, किशनगंज के द्वारा 06 नए एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बिहार सरकार द्वारा प्राप्त 102 एंबुलेंस सेवा के तहत 03 एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस एवं 03 बेसिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस को जिला पदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री ने हरी झंडी दिखाकर जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों के लिए रवाना किया .

ज्ञात हो की जिले में पूर्व से 19 एंबुलेंस संचालित हैं. वहीं पूर्व में संचालित एंबुलेंस के जर्जर होने के कारण स्वास्थ्य केंद्र को पुरानी एंबुलेंस के स्थान पर एक नई एंबुलेंस आवंटित की गई हैं. उल्लेखनीय है कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गत दिनों 534 एंबुलेंस गाड़ियों को सूबे के विभिन्न जिलों के लिए रवाना किया था .

इस दौरान जिलापदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री  ने बताया स्वास्थ्य केन्द्रों को नई एंबुलेंस मिलने से अब मरीजों व सड़क हादसों में घायलों को समय से अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा. जिला पदाधिकारी  को रवाना करने के पूर्व एंबुलेंस के अंदर की व्यवस्था एवं कार्यप्रणाली की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि आज आम लोगों को बेहतर एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 06 नई एम्बुलेंस का आम लोगों को सुपुर्द  किया जा रहा है.उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिविल सर्जन डॉ कौशल किशोर , एसीएमओ डॉ सुरेश प्रसाद , जिला योजना समन्वयक विस्वजित कुमार , एवं एनी स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे.

जिले के लिए  वरदान साबित होंगी एंबुलेंस


आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने  बताया की  जिले को कुल 06 एम्बुलेंस आवंटित किया गया है  इसमें से 03 एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस जिला सदर अस्पताल , ठाकुरगंज और बहादुरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए  है. इस एम्बुलेंस में ऑक्सीजन सुविधा के साथ-साथ वेंटिलेटर, डिफिब्रिलेटर-सह-कार्डियक मॉनिटर, सेन्ट्रल वेन कैथेटर आदि की सुविधा उपलब्ध होती है. इस प्रकार एक एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस चलंत गहन चिकित्सा कक्ष की तरह कार्य करता है.शेष 03 बेसिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस हैं जिसे पोठिया , कोचाधामन एवं तेधागाछ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को दिया गया है जो ऑक्सीजन सुविधायुक्त वैसे एंबुलेंस होते हैं जिनका उपयोग सामान्य रोगियों के परिवहन में किया जाता है.उक्त एम्बुलेंस एकीकृत रेफरल ट्रांसपोर्ट प्रणाली से संचालित जननी एवं 102 एवं 112  एंबुलेंस एप के माध्यम से घर में बुलाई जा सकती हैं. यह उन लोगों के लिए वरदान साबित होंगी जो सड़क दुर्घटना में घायल हो जाते हैं साथ ही ऐसे मरीज जिन्हें जिला या स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर रेफर किया जाता है. पूर्व में जो गाड़ियां थीं वे पुरानी हो गई थी. अब यह नई गाड़ियां मरीजों के लिए वरदान होंगी. इनमें से कुछ गाड़ियों में आधुनिक चिकित्सा प्रणाली के उपकरण लगाए गए हैं जिनमें तत्काल मरीज को मदद मिल सकेगी.

गर्भवती, शिशुओं, गंभीर रूप से बीमारों को होगा फायदा

सिविल सर्जन डॉ कौशल किशोर  ने कहा कि इन एम्बुलेंसों के परिचालन से आपात कालीन स्वास्थ्य परिवहन सेवा में गुणात्मक सुधार होगा और आम लोगों को इसका काफी लाभ प्राप्त होगा.उन्होंने कहा कि यह जो काम हुआ है, वह बहुत ही अच्छा हुआ है. ग्रामीण क्षेत्रों एवं शहरी क्षेत्रों के मरीजों को समय सीमा के अंदर आपातकालीन स्वास्थ्य परिवहन सेवा उपलब्ध होने से काफी सहूलियत होगी. इस पहल से मरीजों को उच्चतर इलाज की सुविधा वाले अस्पतालों में ले जाने काफी सुविधा होगी. ग्रामीण क्षेत्रों की गर्भवती माताओं, बीमार शिशुओं, गंभीर रूप से बीमार मरीजों एवं दुर्घटनाग्रस्त मरीजों की इससे तत्काल स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध हो सकेगी.

आलोक कुमार

कांग्रेस ने मनाई पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र बाबू की 106 वीं जयंती

 श्रद्धा से याद किये गए पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र बाबू


कांग्रेस ने मनाई पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र बाबू की 106 वीं जयंती


पटना. बिहार कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सत्येन्द्र नारायण सिन्हा की 106वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस दौरान उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई. बिहार कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी के अध्यक्षता में आयोजित जयंती कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि बिहार को विकास के राह पर अग्रसर करने के लिए सत्येंद्र बाबू ने असीमित प्रयास किये. उनके द्वारा बिहार में उद्योग कारखानों के स्थापना को लेकर दूरदर्शी सोच थी, जिसे उन्होंने मूर्त रूप दिया. बिहार के राजनैतिक इतिहास के नायक के रूप में उन्हें आज भी याद किया जाता है. उन्होंने सत्येंद्र बाबू को कांग्रेस के आदर्श पुरुष की संज्ञा दी और कहा कि उनके बताए रास्तों पर चलना होगा.

प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने सत्येंद्र बाबू के जयंती पर उनके द्वारा बिहार के विकास के लिए उठाए गए उनके कदमों पर प्रकाश डाला और कहा कि पंचायतीराज एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किये गए कार्यों को याद किया जाएगा.

सत्येंद्र बाबू के 106वीं जयंती के अवसर पर पूर्व विधायक लाल बाबु लाल, ज्ञान रंजन, अरबिंद लाल रजक, डॉ. आशुतोष शर्मा, राकेश कुमार, सत्येन्द्र कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, प्रदुमन कुमार यादव, उदय शंकर पटेल, निधि पाण्डेय, सत्येन्द्र पासवान, डॉ. ब्रज मोहन सिंह, संजय कुमार मिश्रा, विश्वनाथ बैठा, निरंजन कुमार, मसूद जफ़र, वीर बहादुर सिंह, बिरेन्द्र कुमार सिंह, आयुष भगत, पंकज कुमार सिंह, संजय कुमार सहित दर्जनों नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहें.



आलोक कुमार

पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए वर्तमान स्थिति से अवगत


गयाः इस जिले के जिला पदाधिकारी डॉ० त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में गया ज़िले में वर्षा के अभाव में संभावित सुखाड़ के स्थिति को देखते हुए जिला कृषि पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए वर्तमान स्थिति से अवगत हुए.

सर्वप्रथम जिला सांख्यिकी पदाधिकारी गया ने बताया कि 1 जून 2022 से 11 जुलाई 2022 तक सामान्य वर्षापात 240.59 मिलीमीटर होना था परंतु 72.72 वास्तविक वर्षापात मापा गया है.उन्होंने यह भी बताया कि 1 जुलाई 2022 से 11 जुलाई 2022 तक कुल 25.02 मिली मीटर वास्तविक वर्षापात हुई है.

बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि वर्षा नहीं होने के कारण किसान धान की खेती लगभग 0.57 प्रतिशत ही किसान धान बोए हैं. उन्होंने बताया कि गया जिले में धान की खेती के लिए 181832 हेक्टेयर में से 1030 हेक्टेयर ही मात्र आच्छादित हुए हैं. उसी प्रकार मक्का की खेती के लिए 7059 हेक्टेयर के विरुद्ध 1877 हेक्टेयर मात्रा आच्छादित हुए हैं जो 26.60 प्रतिशत है. उसी प्रकार दलहन की खेती के लिए अरहर दाल के लिए 4379 हेक्टेयर के विरुद्ध मात्र 1004 हैक्टेयर ही अच्छा गीत किया गया है जो 22.92ः है इसके साथ ही उरद 280 हेक्टेयर, कुल्थी 416 हेक्टेयर, मूंग दाल 61 हेक्टेयर तथा अन्य दलहन 63 हेक्टेयर  के लिए  लक्ष्य प्राप्त है परंतु आच्छादन शून्य है.

बैठक में लघु सिंचाई प्रमंडल के अभियंता द्वारा बताया गया कि गया जिले में कुल 181 नलकूप है जिनमें 69 नलकूप चालू तथा 112 नलकूप विभिन्न कारणों से बंद है. बैठक में बताया गया कि 25 नलकूप विद्युत दोष के कारण बंद है. अभियंता ने यह भी बताया कि 71 वैसे नलकूप है जिन्हें वर्तमान में मुखिया को राशि हस्तांतरण किया जा चुका है. जिला पदाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता बिजली विभाग को 1 सप्ताह के अंदर 25 नलकूप जो विद्युत दोष के कारण बंद है उसे चालू करने का निर्देश दिए. जिला पदाधिकारी ने उप विकास आयुक्त को निर्देश दिया है कि लघु सिंचाई के 181 नलकूप के विरुद्ध शत-प्रतिशत नलकूप को चालू करवाने के लिए बैठक कर संबंधित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी तय करावे.

बैठक में कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा बताया गया कि 30 जून 2021 को औसतन भूगर्भ जल स्तर 22.44 फीट दर्ज किए गए थे परंतु 30 जून 2022 को औसतन भूगर्भ जलस्तर 32.02 फीट अंकित किए गए हैं. जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को सख्त हिदायत दिया कि जिले के वैश्य क्रिटिकल वार्ड जहां अभी भी पानी की समस्या है वह निरंतर रूप से टैंकर चल बाय तथा लगातार मॉनिटरिंग करते रहें. उन्होंने यह भी कहा कि जिले में पीएचडी के कुल 202 वैसे अक्रियाशील योजनाएं थी, उसे गुणवत्तापूर्ण रिव्यू/ जांच करते हुए पेयजल व्यवस्था को चालू करवाएं.

गंगा उद्धव प्रोजेक्ट के समीक्षा के दौरान बताया गया कि 31 जुलाई तक राजगीर से मोहरा प्रखंड के तेतर में बने डैम में पानी आने की संभावना है. जब ट्रैक्टर डैम में लगभग 30 प्रतिशत पानी जमा होने के पश्चात अर्थात 15 अगस्त तक तेतर से अफगिल्ला में पानी लाने का कार्य किया जाएगा.इसके पश्चात 1 सप्ताह के बाद अफगिल्ला से विभिन्न ब्रह्म योनि तथा भूसूंडा के ओवरहेड टैंक में पानी सप्लाई किया जाएगा. यह प्रक्रिया वर्तमान में ट्रायल मोड में रखा जाएगा.

गंगा उउद्धव  प्रोजेक्ट देख रहे अभियंता ने यह भी बताया कि अफगिल्ला से ब्रह्मयोनी पहाड़ के ओवरहेड टैंक  तक कुल 9 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाया जा रहा है, जिसमें लगभग 3रू30 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूर्ण हो गया है शेष 20 दिनों के अंदर पूर्ण कर लिया जाएगा.

रबर डैम के कार्यों की समीक्षा में यह बताया गया कि 31 अगस्त तक रबड़ डैम के कार्य पूर्ण किए जाएंगे तथा साथ ही साथ घाट का निर्माण भी पूर्ण करने का कार्य किया जा रहा है. घाट निर्माण के क्रम में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के अस्थाई ढांचे में निर्मित स्नानागार बीच में पड़ने के कारण उसे किसी अन्यत्र स्थान पर शिफ्ट करवाने का अनुरोध किया गया. जिला पदाधिकारी ने पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता तथा जल संसाधन के अभियंता को आपस में समन्वय करते हुए स्थल निरीक्षण कर अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिए.

इसके उपरांत तिलैया नहर प्रमंडल वजीरगंज, उत्तर कोयल नहर प्रमंडल गया, सोन उच्च स्तरीय नहर प्रमंडल कुर्था, उत्तर कोयल नहर प्रमंडल मदनपुर के कार्यपालक अभियंता से बारी-बारी से नहर में पानी की उपलब्धता तथा सिंचाई से संबंधित वस्तु स्थिति से अवगत करवाया. बैठक में संबंधित पदाधिकारी से लगभग यह स्पष्ट हो रहा है कि वर्षा के अभाव में नहर में लगभग 15 से 20 प्रतिशत ही पानी उपलब्ध है. जिसके कारण किसानों को सिंचाई करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.


आलोक कुमार

गया जिले को कुल 21 वाहन प्राप्त हुए

 राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा गया जिले को कुल 21 नए एंबुलेंस उपलब्ध कराए गए हैं

क्रिटिकल मरीजों को इन एम्बुलेंस के माध्यम से आसानी से अब अस्पताल में कराए जाएंगे भर्ती’


गया: इस जिले के जिला पदाधिकारी, गया डॉ० त्यागराजन एसएम ने आज समाहरणालय परिसर में (102) नए आतुर वाहन जो राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार पटना द्वारा बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड पटना के द्वारा गया जिले को कुल 21 वाहन प्राप्त हुए हैं, उसे हरी झंडी दिखाकर जिला पदाधिकारी द्वारा रवाना किया गया. इसके पूर्व जिला पदाधिकारी ने एंबुलेंस के अंदर जाकर विस्तार से जानकारी देते हुए एडवांस लाइफ सपोर्ट एवं वेंटिलेटर कैसे कार्य करता है इत्यादि के बारे में उपस्थित चिकित्सक से जानकारी लिया.

जिला पदाधिकारी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा कुल 21 एंबुलेंस जिले को प्राप्त हुए हैं. उन्होंने कहा कि पूर्व के पुराने एंबुलेंस जो कार्यरत नहीं थे उसे हटाते हुए नये एंबुलेंस दिया जा रहा है.यह एंबुलेंस विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भेजी जा रही है.उन्होंने बताया कि 21 एंबुलेंस में 12 एंबुलेंस एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम से उपर्युक्त है इसमें वेंटिलेटर सहित अन्य अत्याधुनिक मशीनों से लैस है, जिससे मरीजों को काफी बेहतर तरीके से अस्पताल पहुंचाया जा सकता है. इसके साथ ही 09 बेसिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस है.

आमस, मगध मेडिकल, बाराचट्टी, बेलागंज, बोधगया, डोभी,  डुमरिया, कोच, शेरघाटी, टेकारी, वजीरगंज तथा प्रभावती अस्पताल में एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस दिया गया है.

इसके साथ ही अतरी, मगध मेडिकल, गुरारू, गुरुआ, मोहनपुर, मोहरा, नीमचक बथानी, परैया एवं टनकुप्पा में बेसिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस दिया गया है.

आलोक कुमार

सोमवार, 11 जुलाई 2022

माले विधायक दल प्रधानमंत्री को सौंपेगा अपना ज्ञापन

 ◆ बिहार में स्वतंत्रता आंदोलन म्यूजियम की स्थापना करने की भी करेगा मांग


पटना: भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल और विधायक दल नेता महबूब आलम ने आज संयुक्त प्रेस बयान जारी करके कहा है कि कल 12 जुलाई को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के पटना आगमन पर माले विधायक दल पटना जंक्शन का नामकरण भगत सिंह के साथी बटुकेश्वर दत्त के नाम पर किए जाने की मांग को प्रमुखता से उठाएगा.

उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा के शताब्दी वर्ष और आजादी के 75 वर्ष पर आयोजित इस कार्यक्रम में उक्त मांग के साथ-साथ बिहार में किसान आंदोलन के महान नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती के नाम पर बिहटा रेलवे स्टेशन और महात्मा गांधी की जान बचाने वाले बतख मियां के नाम पर मोतिहारी रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार का नामकरण किए जाने की भी मांग की जाएगी.

प्रधानमंत्री से बिहार में चले आजादी के आंदोलन की विरासत के दस्तावेजीकरण के लिए स्वतंत्रता आंदोलन म्यूजियम की भी स्थापना की मांग की जाएगी.

राजद्रोह और यूएपीए जैसे कानूनों को खत्म करने, राजनीतिक-सामाजिक कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न, देश में अभिव्यक्ति की आजादी पर हो रहे हमले, मुस्लिम समुदाय के खिलाफ घृणा प्रचार आदि मांगों को भी माले विधायक दल अपने ज्ञापन में शामिल करेगा.

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, देशविरोधी अग्निपथ योजना की वापसी, पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा, युवाओं के लिए स्थायी रोजगार की व्यवस्था आदि मांगें भी शामिल हैं.

माले विधायक दल नेता महबूब आलम ने कहा कि यह आयोजन बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी वर्ष के मौके पर हो रहा है, लेकिन यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस मौके पर जो स्मारक बन रहा है, उसमें राजकीय चिन्ह के साथ खिलवाड़ किया गया है. उर्दू में लिखे बिहार शब्द को हटाना संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ है. हम प्रधानमंत्री के समक्ष इस मुद्दे को भी उठाएंगे. बिहार विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह करते हैं कि राजकीय चिन्ह के साथ की गई इस सुनियोजित छेड़छाड़ को अविलंब ठीक करवाया जाए.

आलोक कुमार

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अन्तर्गत खाद्यान्न का वितरण लाभुकों के बीच जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के माध्यम से समय करने का निर्देश

 


किशनगंजः श्री श्रीकांत शास्त्री भा0प्र0से0, जिला पदाधिकारी, किशनगंज की अध्यक्षता में वर्चुअल मोड़ में ‘जिला आपूर्ति टास्क फोर्स” एवं “धान अधिप्राप्ति टास्क फोर्स” की समीक्षात्मक बैठक आहुत की गई.

समीक्षात्मक बैठक में सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी / प्रखण्ड आपूर्ति निरीक्षक को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अन्तर्गत खाद्यान्न का वितरण लाभुकों के बीच जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के माध्यम से समय करने का निर्देश दिया गया. जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा बताया गया कि सरकार द्वारा उक्त दोनों योजना गरीबों के कल्याण के लिए चलाया जा रहा है, ऐसी स्थिति में हर जरूरतमंद को इसका लाभ शत-प्रतिशत प्राप्त हो .

बैठक में जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम, किशनगंज को निर्देश दिया गया कि समय रहते भारतीय खाद्य निगम के गोदामों से खाद्यान्न राज्य खाद्य निगम के गोदामों में समय प्राप्त कराना सुनिश्चित करेंगे.

समीक्षा के क्रम में सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के दुकान का प्रत्येक माह शत-प्रतिशत निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया.

जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी, ठाकुरगंज को निर्देश दिया गया कि अपने क्षेत्रान्तर्गत आ रही शिकायतों का निपटारा सुनिश्चित कराएंगे.

इसी क्रम में “धान अधिप्राप्ति टास्क फोर्स” की बैठक में जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा जिला सहकारिता पदाधिकारी किशनगंज एवं जिला प्रबंधक रा० खा० निगम किशनगंज को निर्देश दिया गया कि वे दिनांक 15.07.2022 तक अचूक रूप से निगम के सी०एम०आर० संग्रहण केन्द्र पर सी०एम०आर० जमा कराना सुनिश्चित करेंगे.

बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी किशनगंज अनुमंडल पदाधिकारी किशनगंज, जिला प्रबंधक रा० खा० निगम किशनगंज, जिला सहकारिता पदाधिकारी किशनगंज, सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी, सभी सहायक गोदाम प्रबंधक रा० खा० निगम किशनगंज, परिवहन अभिकर्ता मुख्य एवं डी. एस. डी. आदि उपस्थित थे.


आलोक कुमार

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया


किशनगंजः किशनगंज जिले के जिला पदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री भा0प्र0से0, की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन एवं नीलाम पत्र से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई.उक्त बैठक में किशनगंज जिलांतर्गत सभी अंचलाधिकारी वर्चुअल मोड में वीसी से जुड़े.

सभी अंचलाधिकारियों के साथ बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा की गई. बैठक में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में में एसओपी के अनुसार दवाई की आपूर्ति, बिलिचिंग का छिड़काव नियमित रूप से कराने का निर्देश देते हुए प्रगति की समीक्षा की गई. सभी अंचलाधिकारियों को लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया गया ताकि किसी भी शिकायत का स्थानीय स्तर पर निष्पादन हो सके.

सभी अंचल अधिकारियों को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के साथ लगातार संपर्क में रहने का निर्देश जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा दिया गया ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में चिकित्सा व दवाई की व्यवस्था आम जनों को उपलब्ध हो सके.

बैठक में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के सड़कों की मरम्मति से संबंधित समीक्षा की गई. अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया कि वे संबंधित विभाग के कनीय अभियंता, सहायक अभियंता एवं कार्यपालक अभियंता से समन्वय कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मति कराकर परिवहन योग्य बनाने का निर्देश दिया गया.

समीक्षा के क्रम में पाया गया कि ठाकुरगंज अंचल का संपूर्ति पोर्टल पर प्रविष्टि के लिए अधिक डाटा लंबित पाया गया. संबंधित को निर्देश दिया गया कि वे संपूर्ति पोर्टल पर डाटा की प्रविष्टि कर अद्यतन करना सुनिश्चित करेंगे.

बैठक में यू.सी. / डी.सी. के लंबित विपत्रों की समीक्षा की गई तथा निर्देश दिया गया कि जिन यू.सी./ डी.सी. विपत्रों का समायोजन लंबित है, शीघ्र ही समायोजन के लिए महालेखागार पटना को यू.सी. / डी.सी. विपत्र भेजना सुनिश्चित करेंगे.

जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा नीलाम पत्र शाखा के कार्यों की समीक्षा की गई. बैठक में अग्रणी बैंक प्रबंधक, सभी बैंकों के प्रतिनिधिगण एवं नीलाम पत्र पदाधिकारी के साथ नीलाम पत्र वादों की समीक्षा की गई. समीक्षा बैठक में नीलाम पत्र पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि बैंकों के द्वारा दायर वाद में पंजी - - IX एवं X  का मिलान करने में बैंक प्रतिनिधि द्वारा अभिरूची नहीं ली जाती है, जिससे वादों की निष्पादन की स्थिति का पता नहीं चल पाता है. बैंक प्रतिनिधियों के पास नीलाम पत्र वाद के अद्यतन स्थिति उपलब्ध नहीं था, जिससे संबंधित नीलाम पत्र की अद्यतन स्थिति की समीक्षा नहीं हो पायी. सभी बैंक प्रतिनिधियों को निर्देश दिया गया कि वे आगामी बैठक में नीलाम पत्र वाद से संबंधित अद्यतन प्रतिवेदन के साथ उपस्थित रहेंगे. समीक्षा के क्रम में सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों को आवंटित वादों का निष्पादन करने का निर्देश जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा दिया गया तथा उन्हें अगली बैठक में प्रतिवेदन के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया.

बैठक में अपर समाहर्ता, प्रभारी पदाधिकारी जिला आपदा प्रबंधन किशनगंज,  जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी किशनगंज जिला, अग्रणी बैंक प्रबंधक, सभी बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

आलोक कुमार

The Configure Featured Post option in Blogger allows you to highlight a selected post prominently on

“आयुष्मान भारत योजना का लाभ कैसे लें

  “ आयुष्मान भारत योजना का लाभ कैसे लें – पूरी जानकारी” Narendra Modi द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना भारत की सबसे बड़ी स्वास्थ्य ...

How to Configure Popular Posts in Blogger The Popular Posts widget highlights your most viewed post