बराबरी व न्याय के नजरिए से कानूनों में सुधार की जरूरत विषयक गोष्ठी आयोजित

 * एक कानून से ज्यादा जरूरी है कि हर कानून में महिलाओं के लिए न्याय और बराबरी के लिए सुधार किए जाएं


पटना.अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन ऐपवा के बैनर तले महिलाओं के लिए बराबरी व न्याय के नजरिए से कानूनों में सुधार की जरूरत विषयक गोष्ठी आयोजित की गई.  

        इस गोष्ठी को संबोधित करते हुए ऐपवा की महासचिव मीना तिवारी ने कहा कि समान नागरिक संहिता की चर्चा जिस तरह से गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव के समय में गृह मंत्री ने शुरू की. इससे साफ जाहिर है कि महिलाओं को  न्याय व बराबरी देना भाजपा का उद्देश्य नहीं है. देश में बने पैम राजपूत कमीशन  और 2018 में बने लॉ कमीशन ने कहा कि  समान नागरिक संहिता से ज्यादा जरूरी है कि सभी पर्सनल लॉ  महिलाओं के लिए न्यायपूर्ण बनाए जाएं.मीना तिवारी ने कहा कि कानूनों में सुधार के लिए सरकार को महिलाओं की राय  जानने के बाद कदम उठाना चाहिए.

   

गोष्ठी को प्रो. भारती एस कुमार, अधिवक्ता मंजू शर्मा, एडवोकेट नीलिमा सिन्हा, प्रो. मनिता यादव, ऐपवा की नगर अध्यक्ष मधु , सहसचिव अनुराधा, वैष्णवी, दमयंती कुशवाहा, पूनम कुमारी,  अफ्शां जबीं, अंकिता मिश्रा, विभा गुप्ता, समता राय, रश्मि श्रीवास्तव समेत कई महिलाओं ने संबोधित किया.


आलोक कुमार

मानव सेवा को समर्पित ‘प्रबोध जन सेवा संस्थान‘

  


जमुई. इस जिले के सहिया में शंकर यादव रहते हैं.उनकी बीस वर्षीय पत्नी सिंकु कुमारी है.वह गर्भवती है.वह जमुई के एक निजी अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती हुई थी.जहां प्रसव के दौरान ही बच्चे की मौत पेट में ही हो गई.इस अवस्था में जच्चा की जान बचाने के लिए चिकित्सक ने एक यूनिट रक्त चढ़ाने की सलाह दी.

       चिकित्सक द्वारा खून चढ़ाने की बात कहने पर  सिंकु कुमारी के पति शंकर यादव घबरा गये थे.किसी तरह से खबर मानव सेवा को समर्पित ‘प्रबोध जन सेवा संस्थान‘ से जुड़े सहयोगियों को मिली.एक गर्भ में बच्चे की मौत होने और दूसरी मां को मौत के मुंह में समा जाने का भय से परेशान चरघरा, झाझा निवासी दीपक कुमार ने रक्तदान कर एक मां की जिंदगी बचाने में सफल हो गया.

       बताया जाता है कि शंकर यादव की पत्नी  सिंकु कुमारी के गर्भ में सात माह का शिशु पल रहा था.उसने प्रसवावस्था के दौरान सात महीने के नवजात शिशु को खो दिया.बीस वर्षीय पत्नी सिंकु कुमारी जमुई के एक निजी अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती हुई थी. जहां प्रसव के दौरान अनहोनी हो गयी.इसके बाद चिकित्सक ने एक यूनिट रक्त चढ़ाने को कह गये. जैसे ही इसकी जानकारी मानव सेवा को समर्पित ‘प्रबोध जन सेवा संस्थान‘से जुड़े सहयोगियों को हुई. पीड़िता की जान बचाने के लिए दीपक कुमार बिना देर किए हुए रक्तदान करने के लिए तीस किलोमीटर दूर से आकर रक्तवीर दीपक कुमार ने रक्त अधिकोष,जमुई में रक्तदान कर प्रसूता की जान बचाने को लेकर सार्थक प्रयास किया.

        रक्तवीर ने बताया कि संस्थान ने इस वर्ष मई माह में मेरी पत्नी को जब विकट परिस्थिति में एबी निगेटिव ब्लड की जरुरत थी तब इस संस्थान के साथियों ने मेरी मदद की थी. तब से मैं इस संस्थान से जुड़ गया हूँ आगे भी जब किसी जरुरतमंद को जरुरत होगी मैं निःस्वार्थ भाव से रक्तदान करूंगा.

        संस्थान सहयोगी सूरज कुमार ने बताया की हमारी संस्था हर जरूरतमंद की मदद को लेकर सार्थक प्रयास करती है वहीं मल्लेपुर,जमुई निवासी राजकुमार ठाकुर जो आईजीआईएमएस, पटना में इलाजरत है उनके लिए पटना में रहकर शिक्षा ग्रहण कर रहे पीर हिंडा,सिकंदरा निवासी अठारह वर्षीय किशु सिंह ने अपने मित्र शांतनु सिंह की उपस्थिति में रक्तदान किया जो उनका पहला रक्तदान रहा है.

       संस्थान सचिव व सामाजिक कार्यकर्त्ता सुमन सौरभ ने समस्त रक्तदाता व सहयोगियों को बधाई दिया व कहा रक्तदान हम सभी की सामुदायिक जिम्मेदारी है. सेवा भावी रक्तदाता को रक्तदान करने पर पीड़ित मरीज के परिजन सहित विनोद कुमार, हरे राम सिंह, शिवजीत सिंह, अमर कुमार, विश्वरंजन सिंह, सचिन कुमार, पिंटू कुमार, अरविंद यादव, नीरज शाह, रंजन कुमार, राजेश यादव, कुंदन कुमार, सूरज कुमार, आलोक कुमार, राजेंद्र कुमार सिन्हा, प्रदीप कुमार यादव, सुमित कुमार आदि रक्तवीरों ने खुशी जतायी.


आलोक कुमार

सूखे कचरे के निस्तारण में एनजीटी 2016 के नियमों का कड़ाई से पालन पर जोर


मोतिहारी. आजकल पूर्वी चंपारण जिले के प्रभारी जिलाधिकारी, श्री समीर सौरभ हैं.उनकी अध्यक्षता में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई.इस बैठक में मुख्य रूप से जिला आपदा प्रबंधन के तत्वावधान में जिले भर में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए नियमित रूप से अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निम्न बिंदुओं पर उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

    नगर निगम क्षेत्रों में पटाखो के प्रयोग को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करना, सूखा कचरा /पराली जलाने को प्रतिबंधित करना,सूखे कचरे के निस्तारण में एनजीटी 2016 के नियमों का कड़ाई से पालन करना, भवन निर्माण संबंधित सभी प्रकार के सामग्रियों को ढंककर तथा पानी का छिड़काव कराते हुए कार्य को निष्पादन करना, सड़क से सटे जगहों पर निर्माण संबंधी सामग्री के रखरखाव पर रोक लगाना, मोतिहारी एवं बंजरिया क्षेत्र के  अवधेश चौक से लेकर चौलाहां  रैक पॉइंट के मार्गों पर धूल से निजात पाने के लिए लगातार नियमित अंतराल पर पानी का छिड़काव करना, 15 वर्षों से ज्यादा पुराने वाहनों के प्रयोग पर रोक तथा अधिक दुआ देने वाले वाहनों पर तुरंत कार्रवाई करना, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र की निरंतर जांच करना,मोतिहारी  क्षेत्र में वायु प्रदूषण के संबंध में जन जागरूकता अभियान नियमित रूप से चलाना, वायु प्रदूषण जनित रोग से ग्रसित मरीजों की देखभाल के लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था एवं अनुसरण करना.

       फसल अवशेष जलाने वाले किसानों पर जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा सीआरपीसी के सुसंगत धारा 133 के तहत एवं आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई की गई है.जिन किसानों का पंजीकरण संख्या को ब्लॉक किया गया है उनके नाम निम्नवत हैं मनोज कुमार, प्रखंड घोड़ासहन ,नरसिंह  यादव, प्रखंड हरसिद्धि ,मोहन ठाकुर ,प्रखंड रामगढ़वा,नथुनी मियां प्रखंड आदापुर, शिवपूजन महतो, प्रखंड सुगौली ,चंदेश्वर राम,  लालू सहनी,  धनलाल ठाकुर , यमुना सहनी, चंदेश्वर महतो , सुगतो देवी, प्रखंड सुगौली.

         प्रचार - प्रसार करने एवं जागरूकता फैलाने के बावजूद भी फसल अवशेष जलाने की घटना होने पर संबंधित किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं से प्राप्त लाभ से वंचित करने के लिए 3 वर्ष तक डीबीटी ब्लॉकिंग करने की कार्रवाई की गई है.

         इस अवसर पर अपर समाहर्ता आपदा, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर मोतिहारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, नगर आयुक्त , जिला खनन पदाधिकारी , कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल, यातायात निरीक्षक, वरीय प्रभारी आपदा शाखा आदि उपस्थित थे.

आलोक कुमार

कई प्रतिष्ठानों में चाइल्ड लेबर नहीं रखने के संबंध में शपथ पत्र भरवाया

  

मोतिहारी. आजकल पूर्वी चंपारण जिले में बाल अधिकार सप्ताह दिवस मनाया जा रहा है.जिसका उद्घाटन प्रभारी जिला पदाधिकारी द्वारा बाल श्रम उन्मूलन के लिए आम जनमानस के बीच जागरूकता का प्रचार करने के लिए दो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.

    उक्त मौके पर श्रम अधीक्षक, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी सत्य प्रकाश, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी ममता झा, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, कल्याणपुर प्रभारी मोतिहारी मोतिहारी सदर सरफराज अहमद खान, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, पिपराकोठी/ ढाका/ केसरिया, आशीष परियोजना, डंकन हॉस्पिटल, रक्सौल, सेव द चिल्ड्रन, प्रयास संस्था, चाइल्ड लाइन के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

     उक्त मौके पर सभी पदाधिकारी गण एवं यूनियन के प्रतिनिधियों द्वारा चाइल्ड लेबर नहीं रखने एवं सभी को जागरूकता फैलाने के लिए शपथ लिया गया. इस अवसर पर सत्य प्रकाश श्रम अधीक्षक, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी के द्वारा  कचहरी चौक स्थित कई प्रतिष्ठानों में चाइल्ड लेबर नहीं रखने के संबंध में शपथ पत्र भरवाया गया और साथ ही वाहन को बलुआ चौक, चांदमारी चौक, छतौनी चौक आदि स्थानों पर वाहनों से प्रचार-प्रसार कराया गया. यह अभियान पूरे सप्ताह चलाई जाएगी एवं इसके बीच बीच में धावा दल का भी संचालन किया जाएगा.


आलोक कुमार

कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में संजय सहनी निर्दलीय प्रत्याशी


कुढ़नी.कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव का चुनाव महागठबंधन के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है.हालांकि यह सीट राजद का है. महागठबंधन धर्म निभाते हुए राजद ने जदयू के हवाले कुढ़नी की सीट कर दी है.इस बीच जदयू प्रत्याशी मनोज कुशवाहा व निर्दलीय उम्मीदवार संजय सहनी ने नामांकन कराया है.उसी तरह भाजपा प्रत्याशी श्री केदार प्रसाद गुप्ता जी ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. 

  कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में संजय सहनी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में किस्मत अजमाने मैदान में उतरे है.हालांकि साहनी ग्रासरूट से जुड़े हैं.जन सरोकार के मुद्धे उठाते हैं.आम से खास लोग साहनी के कार्यों का मुरीद है.मौजूं सवाल है कि भाजपा व जदयू प्रत्याशियों के सामने निर्दल प्रत्याशी टिक पाते है अथवा नहीं वह तो आने वाले कल ही पता चल जाएगा.मनरेगा मैन के नाम से पहचाने जाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता व कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार संजय कुमार उर्फ संजय सहनी  जी व मनरेगा वॉच बिहार की कार्यकर्ता के साथ चुनाव कैंपेन की रणनीति पर चर्चा करते हुए.

    इस मौके पर वैशाली व मुजफ्फरपुर के विभिन्न प्रखंडों के अलग-अलग पंचायतों से दर्जनों साथी मौजूद रहें.कुढ़नी-विधानसभा-उपचुनाव-2022 कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार संजय कुमार उर्फ संजय सहनी जी अपने कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव कैंपेन के लिए झंडा,बैनर,पोस्टर आदि तैयार कर रहे हैं.

आप लोग भी संजय कुमार उर्फ संजय सहनी जी के समर्थन में चुनाव कैंपेन में मदद करें व भाग लें. सरकार की सबसे बड़ी नाकामी हैं बिहार में राज्याश्रित विभागों और संस्थाओं में सीटे खाली हैं किंतु सरकार उन रिक्तियों पर आज तक बहाली नहीं करवा पायी है. अगर वे विधायक बनकर आएंगे तो शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति, ट्रेनिंग और जवाबदेही सुनिश्चित कराएंगे. वे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग को बढ़ावा देंगे जिससे घरेलू उद्योगों को मजबूती मिलेगी. संजय साहनी खुद एक मनरेगा मजदूर है वे सालों से इसके सही इम्प्लीमेंटेशन के लिए काम कर रहे हैं. वे इसकी  मजदूरी बढ़वाने के लिए विधानसभा में आवाज उठाएंगे.संजय साहनी अपने भाषणों और घोषणापत्र में यह दावा किये है कि सभी सरकारी अनुबंध कर्मचारियों, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सेविका, सहायिका, रोजगार सेवक सहित अन्य कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की मांग करेंगे तथा साथ ही इनके मूलभूत अधिकारों के लिए संघर्ष करेंगे. वे संगठित और असंगठित दोनों क्षेत्रों में रोजगार सृजित करेंगे.महिलाओं को सुरक्षा और सशक्तिकरण उनके संघर्षों के मूल में होगा. उनके घोषणा पत्र में यह भी दावा किया गया है कि सभी योग्य व्यक्तियों के लिए वृद्ध, विधवा और विकलांग पेंशन स्वीकृति करवाना तथा इसकी राशि बढ़वाना. सभी को राशन कार्ड निर्गत करवाना तथा उस पर सरकार द्वारा निर्धारित पूरा राशन उपलब्ध करवाना. यह अच्छी खबर है कि वैश्विक ख्याति प्राप्त अर्थशास्त्री प्रोफेसर ज्यां द्रेज जिन्होंने नरेगा योजना निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, वे संजय सहनी के पक्ष में कैम्पेन कर रहें हैं.

    इस बीच वीआई से कुढ़नी में निलाभ कुमार उम्मीदवार होंगे. वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने घोषणा की है.निलाभ कुमार वीआईपी के टिकट पर कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में मैदान में उतरेंगे. वीआईपी के कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में मैदान में आने के बाद मुकाबला दिलचस्प हो गया है. वहीं उम्मीदवार के आधिकारिक घोषणा के साथ लड़ाई त्रिकोणीय होने की संभावना है.                          

     इस सीट पर जदयू के तरफ से मनोज कुशवाहा उम्मीदवार हैं वहीं बीजेपी की ओर से केदार गुप्ता को एक बार फिर से मौका दिया है. दोनों तरफ से जीत के दावे हो रहे हैं. मनोज कुशवाहा कुढ़नी से पहले भी तीन बार विधायक रह चुके हैं. वहीं केदार गुप्ता बीजेपी की तरफ से 2015 में चुनाव जीते थे. उस समय भी नीतीश कुमार महागठबंधन में थे. 2020 में भी केदार गुप्ता को ही बीजेपी ने टिकट दिया था. लेकिन, आरजेडी के अनिल सहनी से चुनाव हार गए. अब अनिल सहनी की सदस्यता समाप्त होने के बाद यहां उप चुनाव हो रहा है.

     आरजेडी के पूर्व विधायक अनिल सहनी पर 31 अक्टूबर 2013 को सीबीआई ने केस किया था. कोर्ट ने सजा सुनाई उसके बाद यह सीट खाली हुई है.महागठबंधन के साथ 7 दलों की एकजुटता है. वहीं भाजपा को एनडीए के  घटक दलों के साथ चिराग पासवान की पार्टी एलजेपीआर का भी समर्थन है. इसी बीच अगर वीआईपी से टिकट की रेस में निलाभ कुमार अगर कुढ़नी से मैदान में आते हैं तो यहां का मुकाबला दिलचस्प होगा.

      कुढ़नी उपचुनाव में भी असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी, गुलाम मुर्तजा अंसारी को ब एआईएमआईएम का उम्मीदवार बनाया है.बिहार उपचुनाव में कुढ़नी विधानसभा सीट से एआईएमआईएम के गुलाम मुर्तजा अंसारी चुनाव लड़ेंगे. पार्टी ने उनके नाम का ऐलान कर दिया है. 


आलोक कुमार


गाली सुनकर खुले आकाश में शौच क्रिया करने के बाध्य

  

पटना. काफी प्रयास करने के बाद महादलित मुहल्ले में शौचालय निर्माण कार्य शुरू हुआ. रूक रूक कर कई चरणों में कार्य हुआ.परंतु कार्य को अंतिम चरण तक पहुंचने के पहले ही शौचालय का उद्घाटन कर दिया गया.महादलित जमीन मालिकों को अश्लील हरकत और गाली सुनकर खुले आकाश में शौच क्रिया करने के बाध्य हैं.                                                         

 यह मामला पटना नगर निगम के वार्ड नम्बर-22 ए का है.यह पाटलिपुत्र अंचल में पड़ता है.वार्ड नम्बर-22 ए के निवर्तमान पार्षद दिनेश कुमार के द्वारा अनुशंसा करने पर पटना नगर निगम ने स्वच्छ भारत मिशन योजना अंतर्गत बालूपर मुसहरी में शौचालय निर्माण कराया.इसका संवेदक अविनाश कुमार है.इस संवेदक ने इस वरीय संवाददाता आलोक कुमार के सवाल के जवाब में कहा कि महोदय अन्य संवेदकों की तरह नहीं हूं जो अधूरा शौचालय निर्माण कर नौ दो ग्यारह हो गए.यह तीसरी प्रयास है.जो फिलवक्त अधूरा ही है.   

    बता दें कि पटना नगर निगम में 75 वार्ड है.इसका चुनाव 2017 में हुआ था.पटना नगर निगम का पांच वर्षीय कार्यकाल खत्म होने के बाद 19 जून के बाद प्रशासक नियुक्त कर दिए गये.इस समय पटना नगर निगम का पूरा काम काज प्रशासक ही संभाल रहे हैं.दरअसल समय पर नगरपालिका का चुनाव नहीं होने के कारण नगर पालिका अधिनियम के तहत सरकार को यह व्यवस्था करनी पड़ी.पटना नगर निगम के मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षदों का कार्यकाल 19 जून को समाप्त हो गया. बिहार नगर पालिका अधिनियम 2007 के तहत किसी भी नगरपालिका का आम निर्वाचन कराना अगर संभव नहीं हो तो कार्यकाल समाप्त होने के बाद वह नगरपालिका भंग हो जाएगी और सरकार को प्रशासक या प्रशासक पार्षद की नियुक्ति कर देगी.सभी 245 नगरपालिकाओं में जून अंत तक प्रशासक नियुक्त कर दिये गए.              

बालूपर मुसहरी में रहने वाले मंगल मांझी ने अधूरा शौचालय के बारे में बताया कि अव्वल शौचालय निर्माण कार्य मंथर गति से चला.शौचालय के हट से जलापूर्ति करने के लिए बोरिंग किया गया.यह कोना में रह गया.इसका संयोजन शौचालय में नहीं किया गया.इसके अलावे टंकी भी नहीं बैठाया गया.और तो और शौचालय और स्नानघर में दरवाजा नहीं लगाया गया है.सरकार के द्वारा शौचालय को ‘इज्जत घर‘ कहा जाता है.यहां बेइज्जत करने का इंतजाम कर दिया गया है.

    उन्होंने कहा कि बिना किसी समारोह के ही उद्घाटन पट लगा दिया गया है.उद्घाटन पट में स्थानीय विधायक संजीव चौरसिया,पटना नगर निगम की महापौर सीता साहू, उप महापौर रजनी देवी,पार्षद दिनेश कुमार का अंकित है.संवेदक अविनाश कुमार का भी नाम है.इससे साबित होता है कि 19 जून के पहले ही उद्घाटन पट तैयार कर लिया गया था.केवल लाकर लगा दिया गया है.इस ओर जांच करने की आवश्यकता है.वहीं अधूरे कार्य पूरा करें ताकि महादलितों को खुले मैदान में जाकर शौचा क्रिया करना नहीं पड़े.

     इस समय बिहार में नगरपालिका चुनाव के पहले आरक्षण की स्थिति स्पष्ट करने को लेकर विशेष आयोग का गठन नहीं होने के कारण चुनाव टल रहे हैं.दरअसल पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बिहार में भी नगर पालिका चुनाव के पहले आरक्षण की स्थिति स्पष्ट करने के लिए विशेष आयोग की आवश्यकता जताई गई है.        

      इस संदर्भ में पटना नगर निगम के वार्ड नंबर -22 ए के निवर्तमान पार्षद उमेश कहते हैं कि इस वार्ड में कुल 08 प्रत्याशी हैं.कहा गया कि उन सभी प्रत्याशियों में उमेश कुमार जनसंपर्क में आगे हैं.वार्ड नंबर -22 ए के प्रत्याशी उमेश कुमार कहते हैं कि सब कुछ  सकारात्मक हो जाएगा.बस थोड़ा इंतजार कीजिए. इन सब अधूरे कार्यों को हम पूर्ण करेंगे. इस प्रत्याशी ने वादा किया.यह वादा पत्रकार आपसे ,जनता से और अपने आप से कर रहे हैं.


आलोक कुमार

32 महापौर प्रत्याशियों में रजनी देवी भी शामिल हैं

 

पटना.बिहार में आदर्श चुनाव संहिता लागू है.आरक्षण रोस्टर में बदलाव को लेकर माननीय उच्च न्यायालय के फैसले के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव को स्थगित कर दिया है.लेकिन जिन क्षेत्रों में नगर निकाय चुनाव होना है अभी भी आदर्श आचार संहिता एवं निषेधाज्ञा लागू है.   

     चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को आदर्श आचार संहिता का अनुपालन अभी भी करना पड़ रहा है. माननीय न्यायालय के फैसले के बाद नगर निकाय चुनाव स्थगित कर दिया गया है तो आदर्श आचार संहिता और निषेधाज्ञा भी समाप्त हो गया है.     

      बता दें कि निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता तथा निषेधाज्ञा हटाए जाने को लेकर अब तक कोई गाइडलाइन नहीं आया है. प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए चुनावी अधिसूचना भी अभी कायम है.     

    दीघा विधानसभा वार्ड नंबर 02 के लालू नगर में अपने समर्थकों के साथ समाजसेवी पप्पू राय जनसंपर्क अभियान जारी रखा है.जनसंपर्क के दरम्यान पटना नगर निगम की निवर्तमान उप महापौर रजनी देवी को अपार जनसमर्थन मिल रहा.32 महापौर प्रत्याशियों में रजनी देवी भी शामिल हैं.   

    दीघा विधानसभा वार्ड नंबर 02 के लालू नगर में बीजेपी के बिहार प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य संजय राय की अध्यक्षता में नुक्कड़ सभा की गयी.इस अवसर पर संजय राय ने कहा कि कोरोना काल में निवर्तमान पार्षद रजनी देवी और उनकी टीम के द्वारा काफी कार्य किया गया. 

    समाजसेवी पप्पू राय ने कहा कि पटना नगर निगम के महापौर पद के 32 प्रत्याशी मैदान में है.सभी लोग लुभावने नारा और वादा करते होंगे.यह जरूर ही मुर्गा और भात भी खिलाते होंगे.इसमें वार्ड नंबर-2 के निवर्तमान पार्षद भी है.जो आपकी समस्याओं का समाधान न करा सकें. देखिए मैं आपके समक्ष आग्रह करने आए हैं जो आपके दुख और दर्द में राउंद द क्लॉक खड़ा रहता है और खड़ा रहेगा.उसे ही वोट दें.आपको यकीन नहीं है कि वार्ड नम्बर-22 सी में दो हजार की संख्या में झोपड़पट्टी है.वहां से लोगों से पूछताछ कर सकते हैं. मैं ज्यादा बोलने में यकीन नहीं करता हूं वरण कार्य करने में विश्वास करता हूं.इसलिए सबकी पसंद रजनी देवी हैं.जो पटना नगर निगम के महापौर पद की प्रत्याशी हैं.


समाजसेवी पप्पू राय ने कहा कि जब भी आवश्यकता हो बुलावा देकर देखे.अब अपनी समस्याओं को बताएं.एक महिला ने कहा कि बेरोजगारी की समस्या है.इस पर उन्होंने कहा कि पटना नगर निगम में दस हजार पद है. परंतु पूर्व के मेयर ने आउटसोर्सिंग बहाली करने का प्रावधान बना रखा है. बाहर के एजेंसी बहाल करते हैं और स्थानीय उपेक्षित हो जाते है.उन्होंने वादा किया कि अगर आप लोगों की शक्ति से महापौर रजनी देवी बनती हैं तो आउटसोर्सिंग बहाली करने के प्रावधान को खत्म करा देंगे.एक व्यक्ति ने कहा कि दबंग लोग आने जाने के लिए रास्ता नहीं देते हैं.इस पर समाजसेवी पप्पू राय ने कहा कि यह चुटकी में हो जाएगा.संभव हो तो चुनाव के पहले ही रास्ता का समाधान हो जाए.एक ने कहा कि हम लोग गैरमजरूआ जमीन पर रहते हैं परंतु सीओ वासगीत पर्चा नहीं देते हैं. आप लोगों का सहयोग से चुनाव जीतने के बाद सीओ को बुलाकर वासगीत पर्चा बनवा देंगे. अब आपको किसी के दरवाजे पर जाकर गिड़गिड़ाना नहीं पड़ेगा.आठ माह के उप महापौर कार्यकाल में रजनी देवी ने यादगार कार्य किया है.हम लोग देखते चलते हैं कि कही कच्ची गली तो नहीं रह गया है.सब गली को पक्कीकरण कर दिया गया है.इस समय बिहार में आदर्श चुनाव संहिता लागू है.ज्यादा नहीं बोलूंगा.


आलोक कुमार


India : अब नाराज फूफा का शगूफा छोड़ा गया

  अब नाराज फूफा का शगूफा छोड़ा गया है, बेरोजगारी, लाचारी और महंगाई ताक पर रख दी गई पटना। चुनावी मौसम आते ही राजनीति का माहौल बदलने लगता है।...