सीतामढ़ी एवं शिवहर में विकास कार्यों की प्रगति के संबंध में संयुक्त समीक्षात्मक बैठक की

  


सीतामढ़ी.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘समाधान यात्रा के क्रम में शुक्रवार को सीतामढ़ी समाहरणालय के परिचर्चा भवन में सीतामढ़ी एवं शिवहर में विकास कार्यों की प्रगति के संबंध में संयुक्त समीक्षात्मक बैठक की.बैठक में शामिल जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने क्षेत्र की समस्याएं रखी गईं जिनके त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया.

        मुख्यमंत्री ने शिवहर जिला स्थित पिपराही प्रखंड के शेख बसहिया गांव के वार्ड संख्या-11 में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने गुलशन जीविका स्वयं सहायता समूह की मदद से खोली गई राफिया जेनरल स्टोर, समेकित बाल विकास परियोजना, पिपराही, मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, स्मार्ट प्रीपेड मीटर आदि विकास कार्यों के संबंध में अधिकारियों से पूरी जानकारी ली.

     बिहार महादलित विकास मिशन के तहत संचालित शारदा किशोरी समूह से जुड़ी महिलाओं, ग्रामीणों एवं दिव्यांगजनों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं रखी, जिसके समाधान के लिए मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया.

     


 मुख्यमंत्री ने शिलापट्ट का अनावरण कर तथा फीता काटकर राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, शिवहर ( छतौना विशुनपुर ) का उद्घाटन किया. उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने क्लास रूम, एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक, एन्वॉयरनमेंट इंजीनियरिंग लेबोरेट्री, गर्ल्स हॉस्टल, मेस आदि का मुआयना कर अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए.         उन्होंने कहा कि इस राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय परिसर में छात्र – छात्राओं के खेलकूद की सुविधा एवं प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को फ़िल्म देखने की प्रबंध सुनिश्चित कराएं.खेल-कूद बहुत आवश्यक है, इससे युवाओं का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है. मुख्य सड़क से इस अभियंत्रण महाविद्यालय तक सुगमतापूर्वक आवागमन के लिए पथ का निर्माण कराएं.महाविद्यालय भवन का नियमित रूप से मेंटेनेंस एवं साफ-सफाई होनी चाहिए. क्लास रूम में छात्र सुविधापूर्वक बैठकर अध्ययन कर सके, इसका विशेष रूप से ख्याल रखें.                प्रोफेसर एवं स्टाफ के साथ-साथ छात्रों के पढ़ने एवं उनके आवासन की व्यवस्था भी होनी चाहिए.स्थानीय लोगों की मांग पर मुख्यमंत्री ने राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय शिवहर के पास स्थित महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में छात्रावास का निर्माण एवं शिवहर पॉलीटेक्निक संस्थान की चहारदीवारी बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया.राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, शिवहर के प्रांगण में मुख्यमंत्री ने पौधारोपण किया.स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नेताओं ने मुख्यमंत्री को फूल माला भेंटकर उनका स्वागत किया.

            निरीक्षण के पश्चात् शिवहर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के सभी जिलों में इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने का हमलोगों ने निर्णय लिया था. इसी सिलसिले में शिवहर में इंजीनियरिंग कॉलेज बनकर तैयार हो गया है.इसे देखने हम यहां आये हैं। शिवहर में इंजीनियरिंग कॉलेज काफी अच्छे ढंग से बनाया गया है. इंजीनियरिंग कॉलेज का निरीक्षण करने के बाद कुछ चीजों को लेकर हमने अधिकारियों को सुझाव दिया है.यहां पढ़नेवाले बच्चे एवं बच्चियों के लिए सभी तरह की सुविधा होनी चाहिए. खेलकूद की भी व्यवस्था जरुरी है.बिल्डिंग का मेंटेनेंस भी होते रहना चाहिए ताकि कभी किसी को कोई दिक्कत नहीं हो.हमने सुझाव दिया है कि बच्चे बच्चियों को फिल्म देखने के लिए कैंपस में ही इंतजाम कर दीजिए.युवा अवस्था में लोगों को फिल्म देखने की आदत रहती है तो उसके लिए किसी को बाहर नहीं जाना पड़े, यहां पर ही देख सके. शनिवार और रविवार को फिल्म देखने का इंतजाम कर दीजिए.हमलोग जब पढ़ते थे तो फिल्म देखने जाया करते थे.

        शिवहर की यात्रा काफी अच्छी रही है.हमलोग पहले से भी यहां आकर एक-एक चीज को देखते रहे हैं.हमने एक बार फिर तय किया कि एक बार फिर से चल कर देख लें कि विकास का कार्य कैसा चल रहा है.

          रीगा चीनी मिल के बंद होने से किसानों को हो रही परेशानी के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोग चाह रहे हैं मिल फिर से चालू कर दिया जाए. मिल के मालिक छोड़ के चले गये हैं तो हमलोग चाह रहे हैं नया लोग इसे चालू करें. इसको लेकर हमने प्रशासनिक अधिकारियों को भी निर्देश दे दिया है. चीनी मिल बंद होने से किसानों को काफी दिक्कत हो जाती है. गन्ना को दूसरी जगहों पर जाकर बेचने के लिए सरकार के द्वारा इंतजाम किया जाना अलग बात है.पहले काफी अच्छा से रीगा चीनी मिल चलता था लेकिन अब इसका मालिक भाग गया है. हमलोग चाह रहे हैं कि दूसरा कोई इस मिल को चालू करे.                

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेलवा बांध का निर्माण कार्य भी चल रहा है.बांध के ऊपर सड़क का निर्माण किया जायेगा ताकि लोगों को आने-जाने में सुविधा हो.शिवहर जिले में निरीक्षण के पश्चात् मुख्यमंत्री ने सीतामढ़ी जिला अंतर्गत प्रखंड डुमरा के राघोपुर बखरी स्थित राजकीय अंबेदकर आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने बालक छात्रावास, लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास, मेस, क्लासरूम आदि का मुआयना किया. मुख्यमंत्री ने अध्ययरत छात्रों से मिलकर उनके पठन-पाठन, आवासन सहित उपलब्ध अन्य सुविधाओं के विषय में बात कर पूरी जानकारी ली.मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका विशेष रूप से ख्याल रखें.

     


मुख्यमंत्री ने जिला सीतामढ़ी के डुमरा प्रखंड स्थित बेरवास पंचायत में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया. इस दौरान विकास जीविका महिला ग्राम संगठन, बेरवास से जुड़ी जीविका दीदियों के बीच मुख्यमंत्री ने सतत् जीविकोपार्जन योजना का किट वितरित किया .मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना के 4 लाभुकों को मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से चेक प्रदान किया.बेरवास पंचायत में चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के तहत सुविधाओं के संबंध में मुख्यमंत्री ने ग्रामवासियों से जानकारी प्राप्त की और उनकी समस्याएं भी सुनी.गामीणों के समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देश दिया.जिला अतिथि गृह, सीतामढ़ी में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नेताओं ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ एवं फूल माला भेंटकर उनका अभिनंदन किया.

        इस अवसर पर बिहार विधान परिषद् के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सह सीतामढ़ी एवं शिवहर जिले के प्रभारी मंत्री मो० जमां खान, विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह, सांसद सुनील कुमार पिंटू, विधायक पंकज कुमार मिश्रा, विधायक दिलीप राय, विधायक चेतन आनंद, विधान पार्षद  रामेश्वर महतो, विधान पार्षद खालिद अनवर, विधान पार्षद रेखा कुमारी, पूर्व मंत्री रंजू गीता, पूर्व सांसद रामकुमार शर्मा के अलावा कई वरीय अधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.


 इस बीच समाधान यात्रा के क्रम में सीतामढ़ी और शिवहर जिले की जीविका दीदियों के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल हुआ.

सीतामढ़ी के डुमरा में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में जीविका दीदियों ने हिस्सा लिया और जीविका समूह से जुड़ने के बाद जीवन स्तर में हुए बदलावों एवं अपेक्षाओं को साझा किया.समाधान यात्रा के क्रम में सीतामढ़ी और शिवहर जिले की जीविका दीदियों के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल हुआ.                                           

आलोक कुमार

शनिवार को 35 वें दिन बेगूसराय के वार्ड सचिव धरना -प्रदर्शन पर बैठे

  


पटना . इस समय बिहार में लोग मौसम विभाग का मुंह ताक रहे हैं.विभाग की ओर से कम से कम घोषणा हो जाए कि अब ठंड में कमी आएगी. फिलहाल ऐसा होता दिख नहीं रहा है. शीतलहर का प्रकोप जारी है.इस शीतलहर वातावरण में बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के द्वारा 13 दिसंबर 20.21 को 1 लाख 14 हजार 691 वार्ड सचिवों को दूध में से मक्खी की तरह निकालकर फेंक दिया गया. अपने पद पर पुनः बहाल करने की मांग को लेकर गर्दनीबाग पटना में धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य हैं. गुरुवार को 33 वें दिन मधेपुरा के, शुक्रवार को 34 वें दिन मोतिहारी के और आज शनिवार को 35 वें दिन बेगूसराय के वार्ड सचिव धरना -प्रदर्शन पर बैठे रहे.

    गर्दनीबाग धरना स्थल पर वार्ड सचिव संघ पटना बिहार के प्रदेश अध्यक्ष कामदेव कुमार ने कहा कि हम लोग बिहार सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट सात निश्चय योजना अंतर्गत नल-जल एवं नली-गली योजना क्रियान्वयन थे. हमलोग दसवीं पास योग्यता के आधार पर पूरे बिहार में लगभग 1 लाख 14 हजार 691 हैं. सभी वार्ड सचिवों का चयन प्रखंड विकास पदाधिकारी के प्रतिनियुक्ति पर पंचायत स्तरीय कर्मी के उपस्थिति में वार्ड सभा के माध्यम से चयन किया गया था.उन्होंने कहा कि वार्ड सचिवों ने पिछले 4 वर्षों से ईमानदारी पूर्वक वार्ड के विकास कार्य को करते-कराते आ रहे हैं.इसके एवज में वार्ड सचिवों को बिहार सरकार के द्वारा किसी भी प्रकार की सहायता राशि वार्ड सचिवों को नहीं दिया गया.इसी बीच पंचायती राज विभाग बिहार सरकार के द्वारा एक पत्र जारी किया जाता है.जिसका पत्रांक संख्या-7219 एवं दिनांक 13.12.2021 है.

उन्होंने कहा कि इस पत्र में पंचायती राज विभाग के निदेशक डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने तुगलकी फरमान जारी कर सभी जिला पदाधिकारियों को 13 दिसंबर 2021 को निर्देशित किया कि  बिहार पंचायत आम निर्वाचन-2021 के घोषित निर्वाचन परिणाम के आलोक में 15 जनवरी 2022 तक वार्ड सचिव,सहित वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति का गठन पूर्ण करने को कहा कि बिहार पंचायत आम निर्वाचन-2021 प्रक्रियागत है एवं 15 दिसंबर 2021 तक राज्य  के सभी त्रिस्तरीय पंचायती राज निकायों का निर्वाचन परिणाम घोषित हो जाने की संभावना है.

  आगे वार्ड सचिव संघ पटना बिहार के प्रदेश अध्यक्ष कामदेव कुमार ने कहा कि बिहार पंचायत आम निर्वाचन.2021 के घोषित निर्वाचन परिणाम के आलोक में वार्ड सचिव, सहित वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति का गठन पूर्ण किया जाए.इसके पश्चात पूरे बिहार में नये सिरे से वार्ड सचिवों का चयन किया जा रहा है साथ ही साथ पहले से कार्यरत वार्ड सचिवों को अपने पद से मुक्त कर दिया गया.जो वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति कार्य  नियमावली 2017 के विरूद्ध है.

   उन्होंने कहा कि निदेशक पंचायती राज विभाग बिहार सरकार के द्वारा जारी पत्र जिसका पत्रांक 7219 एवं दिनांक 13.12.21 पत्र को निरस्त करते हुए पुनः वार्ड सचिवों को अपने पद पर बहाल कर उचित न्याय देने की कृपा की जाए.इसके लिए बिहार के समस्त वार्ड सचिव 114691 आपका सदा आभारी रहेगा.


आलोक कुमार

सामुदायिक भवन सह वर्कशेड का शिलान्यास एवं कार्यारंभ किया


 बगहा. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरूवार को पश्चिम चंपारण (बेतिया) जिले से ‘समाधान यात्रा‘ का शुभारंभ किया. बगहा- 2 में संतपुर सोहरिया पंचायत स्थित दरुआबारी गांव में हो रहे विकास कार्यों का जायजा लिया.वहां समेकित थरुहट विकास अभिकरण अंतर्गत सामुदायिक भवन सह वर्कशेड का शिलान्यास एवं कार्यारंभ किया.

    इस क्रम में लाभुकों के बीच सतत् जीविकोपार्जन योजना अंतर्गत किट का वितरण किया.दरुआबारी ग्राम में मुख्यमंत्री सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, नल-जल योजना एवं जल-जीवन-हरियाली योजना अंतर्गत पोखरा के सौंदर्यीकरण कार्य का जायजा लिया.

       


बिहार महादलित विकास मिशन के तहत संचालित रमाबाई किशोरी समूह, दरुआबारी की छात्राओं से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी और उसके त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया.ग्रामीणों की मांग पर सुगमतापूर्वक आवागमन के लिए सड़क बनाने का अधिकारियों को निर्देश दिया.                

   बगहा नगर परिषद् अंतर्गत पारसनगर में गंडक नदी से हुए कटाव का स्थल निरीक्षण किया.पारसनगर में बांध की ऊंचाई और अधिक बढ़ाने का निर्देश दिया ताकि नदी तट के आस-पास रहनेवाले लोग प्रभावित न हो. लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बांध को मजबूत और ऊंचा रखना काफी आवश्यक है.              

    ‘समाधान यात्रा’ के क्रम में प० चंपारण समाहरणालय सभागार में जीविका दीदियों के साथ समीक्षा बैठक की. जीविका समूह से जुड़ने के बाद विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प० चंपारण जिले की जीविका दीदियों ने बैठक में हिस्सा लिया.जीविका दीदियों ने बताया कि जीविका समूह से जुड़ने के बाद अब उनके परिवार को न सिर्फ साहूकारों के कर्ज से मुक्ति मिली है बल्कि आज वे आत्मनिर्भर बन चुकी हैं.

     


परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है.जीविका समूहों से वर्तमान में 1 करोड़ 27 लाख महिलाएं जुड़ी हुई हैं. जीविका दीदियों को बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के विरूद्ध तथा शराबबंदी के संबंध में लोगों को जागरूक करना है और उन्हें समझाना है.जीविका समूहों को आगे बढ़ाने के लिए जो भी आवश्यकताएं होंगी उसे सरकार पूर्ण करेगी.


आलोक कुमार

त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल प्रो0 सिद्धेश्वर प्रसाद का आज अचानक ज्यादा तबीयत खराब

  पटना। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल प्रो0 सिद्धेश्वर प्रसाद का आज अचानक ज्यादा तबीयत खराब होने के कारण नई दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है जहां उनकी गहन चिकित्सा चल रही है।बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने पूर्व राज्यपाल प्रो0 सिद्धेश्वर प्रसाद के जल्द स्वस्थ होने की कामना ईश्वर से की है।

कांग्रेस विधायक दल के नेता अजित शर्मा, विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डा0 मदन मोहन झा, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष विधान पार्षद डा0 समीर कुमार सिंह एवं प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने भी प्रो0 सिद्धेश्वर प्रसाद के जल्द स्वस्थ होने की मंगल कामना की है।


आलोक कुमार

“बेनेडिक्ट, दुल्हे (ख्रीस्त) के विश्वासी मित्र, आपका आनन्द उनकी आवाज सुनकर पूर्ण हो जाए, अब और अनन्त काल तक ”

  


वेटिकन.5 जनवरी को कैथोलिक कलीसिया ने अपने पूर्व परमाध्यक्ष ससम्मान सेवानिवृत संत पापा बेनेडिक्ट 16 वें को अंतिम विदाई दी.संत पापा फ्राँसिस ने समारोही ख्रीस्तयाग अर्पित कर संत पापा फ्राँसिस ने समारोही ख्रीस्तयाग अर्पित कर दिवंगत आत्मा को ईश्वर के हाथों सौंप दिया.


संत पापा ने एक ट्वीट में लिखा, “बेनेडिक्ट, दुल्हे (ख्रीस्त) के विश्वासी मित्र, आपका आनन्द उनकी आवाज सुनकर पूर्ण हो जाए, अब और अनन्त काल तक.”

  पोप फ्राँसिस के साथ मिलकर पूरी कलीसिया ने पोप बेनेडिक्ट 16 वें की आत्मा की आनन्द शांति के लिए प्रार्थना की एवं उन्हें अंतिम विदाई दी.अंतिम संस्कार के बाद संत पापा बेनेडिक्ट 16 वें के पार्थिव शरीर को संत पेत्रुस महागिरजाघर में दफनाया गया.


वेटिकन के सेंट पीटर्स स्क्वायर में पोप फ्रांसिस के नेतृत्व में पोप बेनेडिक्ट सोलहवें (95) के अंतिम संस्कार में दुनिया भर के नेताओं समेत हजारों लोग कतार में खड़े हैं. 600 वर्षों में यह पहली बार है कि किसी मौजूदा पोप ने किसी पूर्व पोप के अंतिम संस्कार की अध्यक्षता की है.

   

बेनेडिक्ट XVI का मकबरा सेंट पीटर बेसिलिका के क्रिप्ट में जॉन पॉल II के मूल दफन स्थल के पास स्थित है. वेटिकन ने अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए केवल इटली और जर्मनी के प्रतिनिधियों को आधिकारिक रूप से आमंत्रित किया है.

जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक-वाल्टर स्टीनमीयर, इतालवी राष्ट्रपति सर्जियो मटेरेला, इतालवी प्रधान मंत्री जियोर्जिया मेलोनी, हंगरी के राष्ट्रपति कटालिन नोवाक, पोलिश राष्ट्रपति आंद्रे डूडा, बेल्जियम के राजा फिलिप, स्पेन की रानी सोफिया और विभिन्न देशों के राजदूत भी अंतिम संस्कार समारोह में भाग ले रहे हैं. बेनेडिक्ट सोलहवें के पार्थिव शरीर के दर्शन कल सेंट पीटर्स बेसिलिका में भारतीय समयानुसार रात 11.30 बजे तक जारी रहे. 



इतालवी प्रधान मंत्री के कार्यालय ने घोषणा की कि अंतिम संस्कार के दौरान देश की सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा. कार्डिनल कॉलेज के डीन, इतालवी कार्डिनल जियोवन्नी बतिस्ता रे, वेदी पर मुख्य अनुष्ठाता होंगे.कार्डिनल मार जॉर्ज एलेनचेरी, कार्डिनल मार बेसलियस क्लीमिस कैथोलिकोस, मार एंड्रयूज थज़थ, मार कुरियाकोस भर्निकुलंगरा और अन्य अंतिम संस्कार सेवा में भाग ले रहे हैं..

         संत पापा ने एक ट्वीट में लिखा, “बेनेडिक्ट, दुल्हे (ख्रीस्त) के विश्वासी मित्र, आपका आनन्द उनकी आवाज सुनकर पूर्ण हो जाए, अब और अनन्त काल तक.”


 *अनुसूचित जाति-जनजाति समिति की बैठक में माले विधायकों ने उठाया बेदखली व दलितों के उत्पीड़न का मुद्दा


*बेदखली, दलित उत्पीड़न व दलित छात्रावासों से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा


पटना.अनुसूचित जाति-जनजाति बिहार राज्य समिति की बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में विगत 4 जनवरी को हुई बैठक में भाकपा-माले विधायक दल के उपनेता सत्यदेव राम, फुलवारी विधायक गोपाल रविदास और अगिआंव विधायक मनोज मंजिल ने हिस्सा लिया.


माले विधायकों ने पूरे राज्य में जल-जीवन हरियाली योजना के तहत दलितों-गरीबों पर चलाए जा रहे बुलडोजर के मसले को पूरी मजबूती के साथ उठाया. माले विधायक सत्यदेव राम ने कहा कि सरकार कहती है कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए किसी भी गरीब का घर तोड़ा नहीं जाएगा, लेकिन कहीं भी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है. सरकार के बारंबार आश्वासन के बाद भी राज्य के कई जिलों में बरसो बरस से बसे दलित-गरीबों पर बुलडोजर की मार पड़ रही है. उन्हें उजाड़ दिया गया है या उजाड़ने की नोटिस थमा दी गई है. सरकार इसपर रोक लगाए और नया सर्वे कराकर दलितों-भूमिहीनों के लिए नया वास-आवास कानून बनाए. 


उन्होंने पूर्णिया, दरभंगा, बक्सर, पूर्वी चंपारण, नवादा, मुजफ्फरपुर, दानापुर, अररिया आदि जगहों पर दलितों के उजाड़ने की चल रही प्रक्रिया से प्रभावित परिवारों की सूची मुख्यमंत्री को सौंपी. मुख्यमंत्री ने बैठक में आश्वासन दिया कि विस्थापन की समीक्षा की जाएगी. यह भी कहा कि सभी विस्थापितों के पुनर्वास करने का दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिया गया है.


गोपाल रविदास ने राज्य में इस बीच हुए दलित उत्पीड़न व हाजत में हुई मौतों का मसला उठाया. उन्होंने मसौढ़ी के हांसाडीह गांव में शराबबंदी के नाम पर महादलित टोले पर बर्बर पुलिसिया दमन का मामला उठाते हुए दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की. उन्होंने समस्तीपुर के सातनपुर में एक दलित लड़की के साथ बलात्कार व हत्या का भी मामला उठाया. जहानाबाद में हाजत में हुई मौत और बेगूसराय में दलित उत्पीड़न की घटनाओं को सविस्तार रखते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की. 


उन्होंने बाथे-बथानी-नगरी जैसे दलित जनसंहारों की अद्यतन रिपोर्ट सरकार से मांगी और टाडा के तहत जेल में बंदियों की रिहाई की भी मांग की. कहा कि टाडा के तहत अरवल के 14 दलित व अन्य जाति समुदाय के लोगों ने बीस वर्षों की अपनी सजा की अवधि पूरी कर ली है, लेकिन अब भी कई दलित लोग जेल से रिहा नहीं हुए हैं. उनके नाम हैं - 1. श्याम चैधरी 2. माधव चैधरी और 3. अरविंद चैधरी. इन्हें अविलंब रिहा किया जाए.


मनोज मंजिल ने चांदी लाॅज आरा, अंबेदकर छात्रावास पटना समेत बिहार के दलित छात्रावासों की ग्राउंड रिपोर्ट से मुख्यमंत्री को अवगत करवाया. उन्होंने भोजपुर के जगदीशपुर में महादलितों के सुअर की हुई मौत का मसला उठाते हुए उसके मुआवजे की मांग की. महादलित टोले तक पहुंच पथ की स्थिति से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया और इस संबंध में एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा.


भाकपा-माले विधायकों ने कहा कि हमें उम्मीद है कि हमारे ज्ञापन पर मुख्यमंत्री गंभीरता से विचार करेंगे और ठोस कार्रवाई करेंगे.


आलोक कुमार 


राज्य कर्मी ए.एन.एम. को पांच माह से वेतन भुगतान नहीं

  पटना.बिहार सरकार की उदासीनता के कारण राज्य कर्मी ए.एन.एम. को पांच माह से वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है.आज गुरूवार को कड़ाके की सर्दी में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया. इस सर्द वातावरण में परिवार कल्याण क्षेत्रीय कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करने को बाध्य हो गई.

   


 परिवार कल्याण क्षेत्रीय कार्यकर्ता एएनएम का वेतन भुगतान विगत 5 महीनों से नहीं हो रहा है.जबकि सभी सरकारी सेवक गंभीर से गंभीर परिस्थितियों में भी विभाग के सभी निर्देशों का पालन करते हुए 24 x 7 सेवा प्रदान कर रहे हैं.बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ शाखा पटना प्रमंडल, पटना के बैनर तले दिनांक 5 जनवरी 2023 अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग,बिहार सरकार पटना के समक्ष अपनी मांगों की पूर्ति के लिए एक दिवसीय धरना गर्दनीबाग, पटना में दिया गया. धरना स्थल पर सभा की अध्यक्षता बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, पटना प्रमंडल के प्रमंडल अध्यक्ष लाल बाबूराम ने की.   

    सभा को पटना प्रमंडल के प्रमंडल मंत्री विनोद यादव,बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के मानद सचिव विश्वनाथ सिंह, जिला मंत्री नालंदा सह राज्याध्यक्ष संजय कुमार,जिला मंत्री भोजपुर सह महामंत्री सुवेश सिंह, जिला मंत्री पटना सह सहायक महामंत्री अमित कुमार मिश्रा, जिला मंत्री बक्सर सह राज्य संयुक्त मंत्री आनंद सिंह, सहायक महामंत्री दिनेश कुमार आदि  नेताओं ने संबोधित किया.   सभा को संबोधित करते हुए सभी नेताओं ने कहा कि


आवंटन के अभाव में शीर्ष 2211 के महिला कर्मियों का वेतन विगत कई माह से अवरुद्ध है अभिलंब पर्याप्त आवंटन उपलब्ध कराकर वेतन,मानदेय एवं प्रोत्साहन राशि का भुगतान कराना सुनिश्चित किया जाए.   संघीय पत्रांक -764 दिनांक 24.9.2022 के द्वारा डॉक्टर जितेंद्र नाथ, सिविल सर्जन,बक्सर के प्रशासनिक अराजकता, लूट-खसोट, सरकारी आदेशों के विपरीत कनीय चिकित्सकों को प्रतिनियुक्ति कर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी घोषित करने के प्रमाण दिए गए, पत्र के आलोक में कार्रवाई करना सुनिश्चित किया जाए.डॉ विभा कुमारी सिंह, तत्कालीन असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, पटना के द्वारा किए गए  अनियमित स्थानांतरण के विरोध में संघ के द्वारा समर्थित परिवाद पत्र के आलोक में निदेशालय स्वास्थ्य सेवाएं बिहार,पटना के द्वारा गठित जांच कमिटी के  निष्कर्ष के आलोक में स्थानांतरण को रद्द किया जाए.डॉ विभा कुमारी सिंह, क्षेत्रीय अपर निदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं, पटना प्रमंडल, पटना के द्वारा फर्जी आवेदन पत्र डलवा कर संघ के चुनिंदा पदाधिकारियों को किए जा रहे तंग तबाह  एवं दमनात्मक कार्रवाई  से सुरक्षा प्रदान किया जाए.तत्कालीन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, विहियां, भोजपुर, डॉक्टर नंदकिशोर प्रसाद के द्वारा फरार चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य

कर्मियों को वेतन का भुगतान करने, आवासों का आवंटन सहित अन्य वित्तीय अनियमितताओं को जांच के दौरान आरोप प्रमाणित होने पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, विहियां, भोजपुर के पद पर से उन्हें मुक्त किया जाए.1 सितंबर 2005 के बाद नियुक्त सभी कर्मियों को पुराना पेंशन दिया जाए. ठेके,संविदा,आउटसोर्सिंग,स्कीम वर्कस की सेवा अभिलंब नियमित किया जाए आदि मांगों की पूर्ति अभिलंब नहीं किया गया तो बाध्य होकर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा जिसकी जवाबदेही सरकार की होगी.


 बिहार राज्य कर्मचारी महासंघ के महासचिव अशोक कुमार सिंह ने कहा कि सरकार /विभागीय पदाधिकारियों एवं महासंघ के साथ हुए समझौते और निर्णय के बावजूद राज्य की राजधानी में काम करने वाले परिवार कल्याण  क्षेत्रीय कार्यकर्ता एएनएम का वेतन भुगतान  विगत 5 महीनों से नहीं हो रहा है.जबकि सभी सरकारी सेवक गंभीर से गंभीर परिस्थितियों में भी विभाग के सभी निर्देशों का पालन करते हुए 24 X 7 सेवा प्रदान कर रहे हैं.आप भी अवगत है कि सरकारी आवास मुहैया नहीं कराए जाने के कारण सभी कर्मी को किराए के मकान में रहकर कार्य करना पड़ता है.वेतन /मानदेय का भुगतान महीनों लंबित रहने के कारण बच्चों के स्कूल से नाम काट दिया गया है. राशन दुकानदार द्वारा बकाया नहीं दिए जाने के कारण  नहीं दी जा रही है, इतना ही नहीं अगर तन वेतन पर्ची के अभाव में बैंकों द्वारा ऋण भी नहीं दी जा रही है.कर्मियों के इलाज एवं दवा भी काफी योगदान है पूर्व से लिए गए बैंक ऋण की वसूली नहीं हो पाने के कारण बैंकों द्वारा तरह-तरह की यातनाएं भी दी जा रही है. ऐसी स्थिति में कलियों में भुखमरी के साथ रोग का भी प्रभाव बढ़ रहा है जिससे कर्मचारियों में काफी क्षोभ है. यदि दिनांक 10 जनवरी 2023 तक परिवार कल्याण क्षेत्रीय कार्यकर्ता एएनएम का सभी लंबित भुगतान सुनिश्चित करें अथवा बाद से होकर दिनांक 11. 1.23 से सभी संबंधित कर्मी कार्य बहिष्कार करेंगे जिसकी संपूर्ण जवाबदारी आपकी राज्य सरकार की होगी.


आलोक कुमार


Bihar : पवित्र मिस्सा और आठ बच्चों के प्रथम परमप्रसाद के साथ मनाया गया पल्ली दिवस

  बेतिया पल्ली में मरियम के जन्मोत्सव पर आस्था का उत्सव प्रार्थना, पवित्र मिस्सा और आठ बच्चों के प्रथम परमप्रसाद के साथ मनाया गया पल्ली दिवस...