शुक्रवार, 16 जनवरी 2026

हमारी पहली इच्छा

 

हमारी Wishlist और भविष्य की दिशा

Chingari Prime News (https://chingariprimenews.blogspot.com/) केवल एक न्यूज़ ब्लॉग नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार डिजिटल मंच बनने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। हमारी Wishlist यानी भविष्य की आकांक्षाएँ उसी सोच का प्रतिबिंब हैं, जिनके आधार पर हम पाठकों के लिए बेहतर, विश्वसनीय और प्रभावशाली कंटेंट प्रस्तुत करना चाहते हैं।

हमारी पहली इच्छा है कि Chingari Prime News निष्पक्ष, तथ्यात्मक और ज़मीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद नाम बने। आने वाले समय में हम राजनीति, समाज, शिक्षा, खेल और धर्म से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च आधारित लेख प्रकाशित करना चाहते हैं, ताकि पाठकों को सिर्फ खबर नहीं, उसका संदर्भ और असर भी समझ में आए।

दूसरी Wishlist डिजिटल विस्तार की है। हम चाहते हैं कि हमारा ब्लॉग मोबाइल-फ्रेंडली, तेज़ और उपयोगकर्ता-अनुकूल बने, ताकि हर वर्ग का पाठक आसानी से कंटेंट तक पहुँच सके। भविष्य में वीडियो, इन्फोग्राफिक्स और एक्सप्लेनर कंटेंट जोड़ने की भी योजना है।

तीसरी और सबसे महत्वपूर्ण इच्छा पाठकों के साथ संवाद बढ़ाने की है। कमेंट्स, फीडबैक और सोशल मीडिया के ज़रिए हम चाहते हैं कि Chingari Prime News एकतरफ़ा मंच न रहकर विचारों के आदान-प्रदान का स्थान बने।

इसके अलावा, हम चाहते हैं कि हमारा ब्लॉग Google AdSense और Blogger की सभी नीतियों का पूरी तरह पालन करते हुए एक स्थायी और पारदर्शी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म बने।

हमारी Wishlist का सार यही है—
सच के साथ खड़े रहना, सवाल पूछना और समाज को जागरूक करना।
यही Chingari Prime News की पहचान है, और यही हमारा भविष्य।

गुरुवार, 15 जनवरी 2026

संत फ्रांसिस ऑफ असीसी की 800वीं पुण्यतिथि

 “जब दुनिया थक जाए, तब आशा की तीर्थयात्रा शुरू होती है”

जयंती वर्ष 2025 का समापन और संत फ्रांसिस का नया आध्यात्मिक आह्वान


अभी-अभी “आशा के तीर्थयात्री” (Pilgrims of Hope)—कैथोलिक चर्च के जयंती वर्ष 2025—का औपचारिक समापन हुआ है.यह वही पवित्र वर्ष था, जिसकी घोषणा पोप फ्रांसिस ने ऐसे समय में की थी, जब दुनिया युद्ध, महामारी, जलवायु संकट और सामाजिक विभाजन से जूझ रही थी. इस जयंती वर्ष ने मानवता को एक सीधा संदेश दिया—निराशा के अंधकार में भी आशा की लौ बुझनी नहीं चाहिए.

हर 25 वर्षों में आने वाला यह विशेष कैथोलिक वर्ष 24 दिसंबर 2024 को आरंभ हुआ था और 6 जनवरी 2026, प्रभु प्रकाश महापर्व के दिन, इसका समापन हुआ.यह केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं था, बल्कि एक वैश्विक नैतिक पुकार थी—कि हर व्यक्ति अपने जीवन में आशा को पुनर्जीवित करे और उसे दूसरों तक पहुँचाए.

जयंती के बाद भी अनुग्रह का द्वार खुला                                     

जयंती वर्ष के समापन के साथ ही पोप लियो XIV ने कलीसिया को एक और आध्यात्मिक उपहार दिया है. उन्होंने संत फ्रांसिस ऑफ असीसी की 800वीं पुण्यतिथि की स्मृति में “संत फ्रांसिस का विशेष वर्ष” घोषित किया है, जो जनवरी 2027 तक चलेगा.यह फ्रांसिस्कन जयंती वर्ष केवल स्मृति का समय नहीं, बल्कि वास्तविक आध्यात्मिक नवीनीकरण का अवसर है. 10 जनवरी को पवित्र सीन की अपोस्टोलिक पेनिटेंशरी द्वारा जारी निर्णय के अनुसार, विश्वासी इस अवधि में सामान्य शर्तों—साकारमेन्टल कन्फेशन,यूखरिस्त में सहभागिता पोप की मनोकामनाओं के लिए प्रार्थना के साथ पूर्ण क्षमा (Plenary Indulgence) प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें किसी भी फ्रांसिस्कन मठ या संत फ्रांसिस को समर्पित तीर्थस्थल की यात्रा करनी होगी.

जो चल नहीं सकते, उनके लिए भी रास्ता खुला है

इस निर्णय की मानवीय संवेदनशीलता उल्लेखनीय है.वृद्ध, रोगी और वे लोग जो गंभीर कारणों से अपने घर से बाहर नहीं जा सकते, वे भी आध्यात्मिक रूप से इस जयंती में सहभागी होकर—अपनी प्रार्थनाएँ, पीड़ा और कष्ट ईश्वर को अर्पित करके—पूर्ण क्षमा प्राप्त कर सकते हैं. यह संदेश स्पष्ट है: ईश्वर का अनुग्रह दूरी या असमर्थता से बंधा नहीं है.

हिंसा और अविश्वास के समय में संत फ्रांसिस की पुकार

निर्णय में आज की दुनिया का यथार्थ चित्रण भी किया गया है—“जब आभासी वास्तविक को प्रभावित कर रहा है, सामाजिक हिंसा सामान्य हो गई है और शांति दिन-ब-दिन दूर होती जा रही है…”ऐसे समय में संत फ्रांसिस का जीवन हमें फिर से आमंत्रित करता है—अस्सीसी के उस गरीब पुरुष की तरह जीने के लिए, जिसने मसीह को अपने जीवन का केंद्र बनाया.

पोप लियो XIV ने फ्रांसिस्कन फैमिली कॉन्फ्रेंस के नाम अपने पत्र में लिखा कि आज के युग में, जो अंतहीन युद्धों, विभाजनों और भय से भरा है, संत फ्रांसिस की वाणी इसलिए प्रासंगिक है क्योंकि वह तकनीकी समाधान नहीं, बल्कि शांति के वास्तविक स्रोत की ओर संकेत करती है.उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि—“ईश्वर के साथ शांति, लोगों के बीच शांति और सृष्टि के साथ शांति—ये तीनों एक ही सार्वभौमिक मेल-मिलाप के अविभाज्य आयाम हैं.”

आशा की यात्रा जारी है

जयंती वर्ष भले ही समाप्त हो गया हो, लेकिन उसका संदेश अभी जीवित है। संत फ्रांसिस का यह विशेष वर्ष कलीसिया और विश्व को याद दिलाता है कि सच्ची शांति न तो शक्ति से आती है, न ही प्रभुत्व से—वह आती है विनम्रता, करुणा और विश्वास से.आज, जब दुनिया थक चुकी है, यही समय है कि हम फिर से तीर्थयात्री बनें—आशा के, शांति के और मानवता के.

आलोक कुमार

बुधवार, 14 जनवरी 2026

मकर संक्रांति भारतीय संस्कृति का वह दुर्लभ उत्सव

 

मकर संक्रांति: जब सूर्य उत्तरायण होता है और जीवन में उजास उतरता है

सर्द हवाओं के बीच जब आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से भर जाता है, तिल-गुड़ की मिठास हर रिश्ते में घुलने लगती है और सूर्य देव उत्तरायण की यात्रा शुरू करते हैं—तब आता है मकर संक्रांति, एक ऐसा पर्व जो केवल त्योहार नहीं, बल्कि परिवर्तन, सकारात्मकता और नई शुरुआत का प्रतीक है.

मकर संक्रांति भारतीय संस्कृति का वह दुर्लभ उत्सव है, जो धर्म, विज्ञान और प्रकृति—तीनों को एक सूत्र में पिरोता है. इस दिन सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करता है। वैज्ञानिक दृष्टि से यह समय दिन के बड़े होने और रातों के छोटे होने का संकेत है, जबकि सांस्कृतिक रूप से यह अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने का संदेश देता है.

तिल-गुड़ क्यों कहते हैं ‘मीठा बोलो’?

मकर संक्रांति पर तिल और गुड़ का विशेष महत्व है. तिल शरीर को गर्मी देता है और गुड़ ऊर्जा. लेकिन इन दोनों से जुड़ा संदेश केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं—यह सामाजिक सौहार्द का प्रतीक भी है। “तिल-गुड़ खाओ, मीठा बोलो” का अर्थ है कि पुराने गिले-शिकवे भूलकर रिश्तों में मिठास घोलो.

पतंगों में उड़ते सपने

छतों पर उड़ती पतंगें सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि उम्मीदों और सपनों की उड़ान हैं. हर पतंग जैसे कहती है—हौसला बुलंद रखो, डोर थामे रखो और आसमान छूने की कोशिश करते रहो.

कृषि और श्रम का उत्सव

यह पर्व किसानों के लिए भी खास है.नई फसल के आगमन के साथ यह मेहनत के फल और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है. इसलिए देश के अलग-अलग हिस्सों में यह पोंगल, खिचड़ी, उत्तरायण और बिहू जैसे नामों से मनाया जाता है.

संदेश जो आज भी उतना ही प्रासंगिक है

मकर संक्रांति हमें सिखाती है कि जीवन में परिवर्तन स्थायी है. जैसे सूर्य अपनी दिशा बदलता है, वैसे ही हमें भी नकारात्मकता छोड़कर सकारात्मक राह चुननी चाहिए.

 इस मकर संक्रांति पर संकल्प लें—

बीती कड़वाहट को पीछे छोड़ें,

रिश्तों में मिठास भरें,

और अपने सपनों को पतंग की तरह खुली उड़ान दें


मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं!


आलोक कुमार

मंगलवार, 13 जनवरी 2026

बुर्का–नकाब पर ‘नो एंट्री’ का आह्वान और संविधान के सामने खड़े सवाल

 जब सुरक्षा के नाम पर पहचान कटघरे में खड़ी हो जाए

बुर्का–नकाब पर ‘नो एंट्री’ का आह्वान और संविधान के सामने खड़े सवाल


जब सुरक्षा के नाम पर किसी की पहचान पर पहरा लगाया जाने लगे, तब सवाल केवल अपराध का नहीं रहता—वह सीधे संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़ जाता है. बिहार की ज्वेलरी दुकानों में बुर्का या नकाब पहनकर आने वाली महिलाओं के लिए “No Entry” का आह्वान इसी चिंता को जन्म देता है. यह महज़ एक व्यापारिक निर्णय नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और संवैधानिक अधिकारों पर पड़ने वाला गहरा असर है.

ऑल इंडिया ज्वेलर्स एवं गोल्ड फेडरेशन (AIJGF) की बिहार इकाई के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दिया गया यह वक्तव्य राज्य के उस सामाजिक ताने-बाने पर अनावश्यक दबाव डालता है, जो पहले से ही संवेदनशील दौर से गुजर रहा है.

सुरक्षा बनाम संदेह: रेखा कहां खिंचनी चाहिए?                                                                                            सुरक्षा की आवश्यकता से कोई इंकार नहीं कर सकता. अपराध रोकना राज्य और समाज—दोनों की साझा जिम्मेदारी है. लेकिन सुरक्षा के नाम पर किसी विशेष समुदाय की महिलाओं को संदेह की श्रेणी में खड़ा कर देना न तो तार्किक है और न ही न्यायसंगत.यदि कुछ आपराधिक घटनाओं में नकाब या बुर्का का दुरुपयोग हुआ है, तो क्या इसका समाधान यह है कि पूरे पहनावे को ही अपराध का प्रतीक बना दिया जाए? सवाल यह भी है कि क्या अपराध रोकने का सबसे आसान रास्ता हमेशा कमज़ोर पहचान पर प्रतिबंध ही होता है?

तर्क की कसौटी पर ‘नो एंट्री’ की सोच                                                                                                          यदि यही तर्क व्यापक रूप से लागू किया जाए, तो फिर हेलमेट पहनकर अपराध करने वालों के उदाहरण देकर क्या दोपहिया चालकों के लिए हेलमेट पर ही प्रतिबंध लगा देना उचित होगा? जवाब साफ है—नहीं.अपराध से निपटने के लिए जरूरत होती है कानून के भय, तकनीकी निगरानी, प्रशिक्षित सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की सक्रियता की, न कि सामाजिक भेदभाव की. पहचान को अपराध से जोड़ देना समस्या का समाधान नहीं, बल्कि एक नई समस्या को जन्म देता है.

संविधान क्या कहता है?                                                                                                                                भारत का संविधान नागरिकों को न केवल अधिकार देता है, बल्कि गरिमा की गारंटी भी देता है.अनुच्छेद 19 नागरिकों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता देता है.अनुच्छेद 21 गरिमा के साथ जीवन जीने का अधिकार सुनिश्चित करता है.किसी महिला के पहनावे को संदेह की दृष्टि से देखना इन दोनों अधिकारों पर सीधा प्रहार है. यह सोच केवल मुस्लिम महिलाओं को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की जमीन नहीं तैयार करती, बल्कि समाज में धार्मिक वैमनस्य और आपसी अविश्वास को भी बढ़ावा देती है.

खामोश असर, दूरगामी खतरे                                                                                                                     सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि ऐसे बयानों से आम नागरिकों के बीच यह संदेश जाता है कि संदेह करना स्वाभाविक है और भेदभाव स्वीकार्य.यही मानसिकता आगे चलकर तानों, सामाजिक बहिष्कार और अंततः कानून-व्यवस्था की चुनौती में बदल जाती है.

संतुलन की ज़रूरत                                                                                                                                  बिहार की पहचान हमेशा से साझी संस्कृति और सामाजिक समरसता रही है। सुरक्षा और सौहार्द के बीच संतुलन बनाए रखना राज्य, समाज और व्यापारिक संगठनों—तीनों की जिम्मेदारी है.जरूरत इस बात की है कि अपराध के खिलाफ कठोर, निष्पक्ष और समान कार्रवाई हो, न कि किसी समुदाय की महिलाओं के पहनावे को कटघरे में खड़ा किया जाए.क्योंकि इतिहास गवाह है—जब पहचान को अपराध से जोड़ दिया जाता है, तब लोकतंत्र शोर नहीं मचाता, लेकिन भीतर ही भीतर घायल हो जाता है.

आलोक कुमार


सोमवार, 12 जनवरी 2026

यात्राओं का मुख्यमंत्री: 21 साल में 15 यात्राएं

 सत्ता, संघर्ष और सड़कें: फिर यात्रा पर निकल रहे हैं नीतीश कुमार

10 बार मुख्यमंत्री, 21 साल की सियासत और अब ‘समृद्धि यात्रा’ का नया अध्याय


बिहार की राजनीति में अगर कोई चेहरा लगातार दो दशकों से केंद्र में रहा है, तो वह हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार. सत्ता बदली, गठबंधन बदले, राजनीति के मौसम बदले—लेकिन नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री पद पर बने रहना अपने आप में एक राजनीतिक रिकॉर्ड है. अब एक बार फिर वे जनता के बीच जाने की तैयारी में हैं.17 जनवरी से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ‘समृद्धि यात्रा’ पर निकल रहे हैं, जो 22 मार्च तक चलेगी.

10 बार मुख्यमंत्री, सबसे लंबा कार्यकाल                                                                                                         नीतीश कुमार ने अब तक 10 बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है और वे राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता हैं.उनका पहला कार्यकाल मार्च 2000 में सिर्फ 7 दिनों का रहा. इसके बाद नवंबर 2005 में सत्ता में लौटे और फिर यह सिलसिला लगातार चलता रहा—नवंबर 2005 ,नवंबर 2010, फरवरी 2015,नवंबर 2015,जुलाई 2017,नवंबर 2020,अगस्त 2022,जनवरी 2024नवंबर 2025 (वर्तमान कार्यकाल).इस दौरान उन्होंने एनडीए और महागठबंधन, दोनों के साथ सरकार चलाई—जो बिहार की राजनीति को अलग पहचान देता है।

समृद्धि यात्रा: क्या है मकसद?                                                                                                               मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा सिर्फ एक औपचारिक दौरा नहीं है। इस यात्रा के दौरान नीतीश कुमार—राज्य की समृद्धि योजनाओं की समीक्षा करेंगे,जीविका दीदियों से मुलाकात करेंगे,₹10,000 सहायता के बाद रोजगार की प्रगति जानेंगे,सत्ता में भागीदारी और सहयोग के लिए जनता का धन्यवाद करेंगे.सरकार का दावा है कि यह यात्रा विकास, रोजगार और भागीदारी की ज़मीनी हकीकत को परखने का प्रयास है.

यात्राओं का मुख्यमंत्री: 21 साल में 15 यात्राएं                                                                                                  नीतीश कुमार को यूं ही “यात्राओं का मुख्यमंत्री” नहीं कहा जाता। अपने लगभग 21 साल के राजनीतिक कार्यकाल में उन्होंने 15 बड़ी यात्राएं की हैं.प्रमुख यात्राएं एक नज़र में:                                                                                न्याय यात्रा (12 जुलाई 2005) – सत्ता में आने से पहले                                                                                          विकास यात्रा (9 जनवरी 2009) – विकास कार्यों का लेखा-जोखा                                                                          धन्यवाद यात्रा (17 जून 2009) – लोकसभा जीत के बाद                                                                                      प्रवास यात्रा (25 दिसंबर 2009) – जिलों में रुककर समस्याएं सुनीं                                                                        विश्वास यात्रा (28 अप्रैल 2010) – जनता का भरोसा मजबूत करने के लिए                                                            सेवा यात्रा (9 नवंबर 2011) – पुनः सरकार बनने के बाद                                                                                      अधिकार यात्रा (19 सितंबर 2012) – विशेष राज्य के दर्जे की मांग                                                                        संकल्प यात्रा (5 मार्च 2014) – लोकसभा चुनाव से पहले                                                                                      सम्पर्क यात्रा: 13 नवंबर 2015-भेदभावपूर्ण बर्ताव को जनता के समक्ष उठाएंगे                                                  निश्चय यात्रा (9 नवंबर 2016) – सात निश्चय योजनाओं की समीक्षा                                                                        समीक्षा यात्रा (7 दिसंबर 2017) – विकास कार्यों का जमीनी जायजा                                                                      जल-जीवन-हरियाली यात्रा (3 दिसंबर 2019) – पर्यावरण और चुनावी संदेश                                                          समाज सुधार यात्रा (22 दिसंबर 2021) -  शराबबंदी की जमीनी स्थिति की समीक्षा करेंगे                                        समाधान यात्रा (5  जनवरी 2023)- सरकारी योजनाओं के बारे में उनकी राय जानना था                                        प्रगति यात्रा (23 दिसंबर 2024 – 30 जनवरी 2025)-लोगों के बीच संवाद करने जा रहे हैं                                        और अब—समृद्धि यात्रा (16 जनवर 2026)-

राजनीति या प्रशासन? दोनों का मिश्रण                                                                                                              आलोचक कहते हैं कि ये यात्राएं चुनावी रणनीति होती हैं, जबकि समर्थकों का मानना है कि नीतीश कुमार की सियासत की सबसे बड़ी ताकत जनता से सीधा संवाद है। सच चाहे जो हो, लेकिन यह तय है कि बिहार की राजनीति में कोई भी यात्रा सिर्फ यात्रा नहीं होती—वह संदेश होती है.

निष्कर्ष: यात्रा जारी है                                                                                                                                        नीतीश कुमार की यह नई समृद्धि यात्रा केवल विकास की समीक्षा नहीं, बल्कि बिहार की राजनीति में उनकी निरंतर मौजूदगी का संकेत भी है। सवाल यही है— क्या यह यात्रा बिहार की समृद्धि का नया रास्ता खोलेगी,या आने वाले चुनावों की जमीन तैयार करेगी? जवाब सड़क पर मिलेगा—जहां नीतीश कुमार फिर जनता के बीच होंगे.

आलोक कुमार

The Configure Featured Post option in Blogger allows you to highlight a selected post prominently on

चिंगारी प्राइम न्यूज़

 About Us | चिंगारी प्राइम न्यूज़ Chingari Prime News एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ और विचार मंच है, जिसका उद्देश्य सच्ची, तथ्यपरक और ज़मी...

How to Configure Popular Posts in Blogger The Popular Posts widget highlights your most viewed post