संदेश

प्रगति ग्रामीण विकास समिति 25 वंसत देखे

चित्र
सन् चौहतर आंदोलन के दौरान अहम भूमिका अदा करने वाले अधिकांश लोग राजनीति में चले गए औेर जो बाकी रहे एनजीओ खोल दिए। उन्हीं में से एक प्रगति ग्रामीण विकास समिति के सचिव प्रदीप प्रियदर्शी नामक हस्ती हैं। जो प्रगति ग्रामीण विकास समिति नामक गैर सरकारी संस्था खोलकर समाज के किनारे रह गए लोगों की सेवा में जुड़ गए। पेश है आलोक कुमार की खास रिपोर्ट। लोकनायक जयप्रकाश नारायण के संपूर्ण क्रांति आंदोलन में जुझारूपन दिखाने वाले लोग राजनीति में चले गए। प्रधनमंत्री , मुख्यमंत्री , मंत्री , सांसद , विधायक आदि बन गए। जो उक्त मुकाम तक नहीं पहुंच सके। ऐसे लोग सामान्य जनता के हितेषी बनने के लिए गैर सरकारी संस्था बना लिए। गैर सरकारी संस्था के अध्यक्ष , सचिव , कोषाध्यक्ष आदि बन बैठे। उसी श्रेणी में प्रदीप प्रियदर्शी हैं। जो बोधगया के मठाधीशों के द्वारा हड़पी जमीन को भूमिहीनों के बीच में वितरण करने के सवाल पर जेल गए। सन् चौहतर आंदोलन के दौरान गिरफ्तार होकर फुलवा...