एस.के.लौरेंस के नेतृत्व में प्रभु येसु के दुखभोग से सम्बन्धित मुसीबत गायन करते लोग
पटना. कुर्जी पल्ली में एक भक्त हैं.उनका नाम है शैल कुमार लौरेंस. मगर शैल कुमार लौरेंस एस.के.लौरेंस के नाम से विख्यात हैं.एस.के.लौरेंस के नेतृत्व में प्रत्येक साल प्रभु येसु ख्रीस्त के दुखभोग के अवसर पर मुसीबत नामक गीत तथा प्रार्थना प्रस्तुत की जाती है.परम्परागत गीत को घर-घर पहुंचाने का श्रेय एस.के.लौरेंस और उनकी टीम को जाता है. आज बुधवार 23 मार्च को पूर्व सूचनानुसार फेयर फील्ड कॉलोनी में फ्रैंक अन्थोनी के निवास स्थान पर प्रभु येसु के दुखभोग से सम्बन्धित मुसीबत नामक गीत,तथा प्रार्थना का भक्तिमय कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ.जिसमें कॉलोनी के काफी लोग भक्तिभाव से शामिल हुए. गुड फ्राईडे से सम्बन्धित चालीसा के दिनों में पूर्व की तरह प्रत्येक बुधवार तथा शुक्रवार को एस.के. लौरेंस के नेतृत्व में भक्त जनों के सहयोग से मुसीबत नामक गीत तथा प्रार्थना का भक्तिमय प्रार्थना प्रारम्भ 02 मार्च 2022 से प्रारम्भ हो गया.यह मुसीबत गायन बारह वर्षों से ईसाई बहुल इलाकों तथा चर्चों में एस.के. लौरेंस के नेतृत्व में सफलता पूर्वक कराया जा रहा है.इसी ...