संदेश

ईसाई समुदाय के दुखभोग अंतिम चरण में

चित्र
                                                    * दुखभोग का पांचवां रविवार 3 अप्रैल को पटना. ईसाई समुदाय के दुखभोग अंतिम चरण में पहुंचने लगा है.दुखभोग का पांचवां रविवार 3 अप्रैल को है.जानकारी के अनुसार संत पापा फ्रांसिस के धर्मविधिक अनुष्ठानों के संचालक मोनसिन्योर डियेगो रावेल्ली ने 31 मार्च को एक सूचना जारी करते हुए कहा है कि पुण्य सप्ताह में संत पापा फ्राँसिस के धर्मविधिक अनुष्ठानों का कार्यक्रम प्रकाशित कर दिया गया है.जो इस प्रकार से कार्यक्रम है- 10 अप्रैल 2022- खजूर रविवार एवं प्रभु का दुःखभोग संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में पूर्वाहन 10.00 बजे संत पापा फ्राँसिस खजूर रविवार का समारोही जूलूस एवं ख्रीस्तयाग अर्पित करेंगे. 14 अप्रैल 2022 - पुण्य बृहस्पतिवार प्रातः 9.30 बजे संत पेत्रुस महागिरजाघर में क्रिज्मा मिस्सा होगा, जिसमें संत पापा कार्डिनलों, महाधर्माध्यक्षो और पुरोहितों (रोम के धर्मप्रांतीय एवं धर्मसमाजी) के साथ ख्रीस्तयाग अर्पित करेंगे. 15 ...

‘मुसीबत‘ नामक गीत तथा प्रार्थना का भक्तिमय कार्यक्रम

 पटना. आज (30 मार्च 2022) एस. के. लॉरेंस के नेतृत्व में भक्त जनों के साथ, रोमा जॉर्ज के आग्रह पर विन्सेंट लुइस के निवास स्थान बालुपर  शाम 06.30 बजे प्रभु येसु के दुरूखभोग (प्राणदंड की आज्ञा से लेकर सूली पर चढ़ाए जाने तक की कष्टमय यात्रा) से सम्बन्धित ‘मुसीबत‘ नामक गीत तथा प्रार्थना का भक्तिमय कार्यक्रम है. आलोक कुमार

संत पापा फ्राँसिस द्वारा दान की गई एक एम्बुलेंस

चित्र
 रोम.संत पापा फ्रांसिस ने कार्डिनल कोनराड क्रेजेवस्की को एक बार फिर भेजा है जीवन रक्षक सहायता के साथ.वे लोगों की सहायता करने के लिए यूक्रेन गये, इस बार संत पापा फ्राँसिस द्वारा दान की गई एक एम्बुलेंस साथ लेकर यूक्रेन के लवीव शहर पहुँचे. प्रस्थान करने से पहले शनिवार की सुबह संत पापा फ्राँसिस ने एम्बुलेंस को आशीष दिया. कार्डिनल क्रेजेवस्की शनिवार सुबह फातिमा मरिया तीर्थालय से रोम लौटे, जहां शुक्रवार शाम को उन्होंने माता मरियम के निष्कलंक हृदय को सारी मानवता को, विशेष रूप से रूस और यूक्रेन के लोगों को समर्पित करने की धर्मविधि की अध्यक्षता की. शनिवार को पत्रकारों को बताया कि कार्डिनल, जो संत पापा की ओर से परमधर्मपीठीय कोष के दानदाता हैं, यूक्रेन के लवीव शहर की यात्रा कर रहे हैं.संत पापा फ्राँसिस द्वारा आशीष किये गये एम्बुलेंस को शहर के अधिकारियों को दिया जाएगा, जो इसे सबसे ज्यादा जरूरत वाले क्षेत्रों की सेवा में लगाएंगे. दान की गई एम्बुलेंस आबादी के लिए मदद का एक ठोस संकेत है, जिसकी संख्या कई आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों के आने के कारण बहुत बढ़ गई है. इधर बिहार की राजधानी पटना में सामा...

आज स्टेला साह की दूसरी पुण्यतिथि

चित्र
     पटना.आज स्टेला साह की दूसरी पुण्यतिथि है.इस अवसर पर पुत्र राजन क्लेमेंट साह ने कब्रिस्तान में जाकर मोमबत्ती और अगरबत्ती जलाएं.वहींं सर्वेश्रर से प्रार्थना की मेरी मां के साथ सभी मृत आत्मा को शांति प्रदान करें. कौन हैं स्टेला साह? कुर्जी होली फैमिली हॉस्पिटल में सर्विस करने वाले इग्नासियुस फिदेलिश उर्फ अनिल साह की धर्मपत्नी थीं.इसी हॉस्पिटल में कार्यरत थे सिसिल साह की मां थीं.राजन क्लेमेंट साह नेताजी की मां थीं.वे हार्टमन बालिका उच्च विघालय की टीचर थीं.पटना धर्मप्रांतीय महिला संघ की प्रथम अध्यक्ष थी.जदयू की कार्यकर्ता भी थी.पश्चिमी मैनपुरा ग्राम पंचायत की मुखिया प्रत्याशी थीं.कुर्जी पल्ली में संचालित बाबा ग्रेगरी सिलाई-कटाई केंद्र की संस्थापिका संचालिका थीं.बिशप से लेकर आम व्यक्तियों के बीच पहचान रखने वाली संम्रांत महिला थीं. माँ आज भी है,  मेरे संस्कार में, मेरे आधार में. माँ का शरीर विलय हुआ है पंचतत्व में,  पर माँ आज भी मौजूद है मेरे हर महत्व में. माँ की दूसरी पुण्यतिथि पर मेरा सादर प्रणाम..! आलोक कुमार

मधु और विनोद के वैवाहिक जीवन के 33 साल

चित्र
  बेतिया. पश्चिम चम्पारण जिले के बेतिया क्रिश्चियन काॅलोनी में विनोद रफायल और मधु देवी रहते हैं.दोनों के वैवाहिक बंधन में बंधे 33 साल हो गया है.बेतिया नगर परिषद के वार्ड नम्बर- वार्ड नंबर 21 की वार्ड पार्षद मधु देवी हैं. वहीं वार्ड नम्बर-21 की वार्ड पार्षद मधु देवी वार्ड पार्षद पति विनोद रफायल हैं.दोनों के वैवाहिक जीवन शानदार रहा.सामाजिक दायित्व बेहतर ढंग से निभाने के कारण वार्ड नम्बर-21 से मधु देवी लगातार दो बार विजयी घोषित हुई हैं. इस बार तीसरी बार मैदान में उतरने वाली है. मालूम हो कि बेतिया नगर परिषद को बेतिया नगर निगम बना दिया गया है. बेतियावासी खासकर वार्ड के लोग वार्ड पार्षद मधु देवी को शादी के 33 सालगिरह का उपहार बेतिया नगर परिषद के वार्ड पार्षद बनाकर देंगे.33 साल का उत्साव मनाने वाले मधु देवी और विनोद रफायल ने सारे अनुपमाओं के लिए ईश्वर को धन्यवाद दिये हैं.  आलोक कुमार

शातिर युद्ध के सामने असहाय मानव

चित्र
  संत पापा फ्रांसिस ने खेद प्रकट किया कि यूक्रेन में शातिर युद्ध ने बहुतों को मारा और भारी पीड़ा उत्पन्न की है.उन्होंने कहा, ‘इन दिनों, मौत की खबरें एवं दृश्य हमारे घरों में मिलना जारी हैं, यहाँ तक कि यूक्रेन के हमारे बहुत सारे असहाय भाइयों एवं बहनों के घर बमों द्वारा ध्वस्त किये जा रहे हैं.‘संत पापा ने कहा, ‘युद्ध हमारी लाचारी और हमारी अपर्याप्तता की याद दिलाती है, साथ ही साथ, ईश्वर के निकट आने की आवश्यकता एवं उनकी क्षमाशीलता की निश्चितता को दर्शाता है‘सिर्फ ईश्वर बुराई को दूर, नाराजगी को वश में एवं हमारे हृदयों में शांति बहाल कर सकते हैं. संत पापा ने याद किया कि ईश्वर ने कुँवारी मरियम को चुना ताकि मुक्ति और शांति की नई कहानी से इतिहास बदले. ‘यदि हम दुनिया बदलना चाहते हैं तो सबसे पहले अपना हृदय बदलना होगा.‘ संत पापा ने स्वर्गदूत के कुँवारी मरियम के संदेश पर चिंतन की, जिसमें ईश्वर उन्हें ईश्वर के पुत्र की माता होने का निमंत्रण देते हैं.‘प्रभु आपके साथ हैं‘कहकर गाब्रिएल दूत ने कुँवारी मरियम को आनन्द का सच्चा समाचार दिया. संत पापा ने कहा कि मेल-मिलाप संस्कार में ख्रीस्तीय भी यही अनुभव...

ईसाई समुदाय के लोग भक्ति भाव से शामिल हुए

चित्र
पटना.संत मेरी चर्च,फ्रेंड्स कॉलोनी (ए.जी. कॉलोनी) में एस.के.लॉरेंस के नेतृत्व में शुक्रवार को ‘मुसीबत‘ नामक गीत एवं प्रार्थना का भक्तिमय कार्यक्रम संपन्न हुआ.ईसाई समुदाय के द्वारा गुड फ्राइडे की तैयारी के संबंध में प्रार्थना तथा भक्तिमय कार्यक्रम जारी है.यह 2 मार्च से प्रारम्भ हुआ है. इसी क्रम में एस.के. लॉरेंस के नेतृत्व में अन्य ईसाई बहुल इलाका के अलावा आज संत मेरी चर्च, फ्रेंड्स कॉलोनी (ए.जी.कॉलोनी)में पहली बार प्रभु येसु के दुःखभोग से संबंधित उनकी कष्टमय यातना भरी यात्रा तथा उनके सूली पर चढ़ाए जाने का वृतांत ‘मुसीबत‘ नामक गीत तथा प्रार्थना के भक्तिमय कार्यक्रम के जरिये संपन्न हुआ.जिसमें काफी संख्या में वहां के ईसाई समुदाय के लोग भक्ति भाव से शामिल हुए.  इस ‘मुसीबत‘ नामक गायन में विभिन्न क्षेत्रों से आए गायन मंडली के बहुत सारे भक्तजन शामिल हुए.जिनमें एस.के. लॉरेंस के साथ पुरुष गायकों में क्लारेंस हेनरी, इग्नासियुस पीटर, सिरिल मरान्डी, सुजीत ओस्ता,विजय कुमार पॉल, एम्ब्रोस जॉन,जॉर्ज विन्सेंट माइकल, प्रकाश अब्राहम,प्रदीप केरोबिन,प्रवीण साह,रॉड्रिक इग्नासियुस तथा महिला गायकों में...