तीन आरोपियों के यहां बुलडोजर चलाने की तैयारी में
बेगूसराय.बिहार के बेगूसराय में पुलिस पत्रकार सुभाष कुमार हत्याकांड में तीन आरोपियों के यहां बुलडोजर चलाने की तैयारी में है. 24 घंटे का वक्त दिया है कि वे तीनों सरेंडर नहीं करते हैं तो घर पर बुलडोजर चला दिया जाएगा. बीते गुरुवार की शाम पुलिस ने गांव में डुगडुगी बजाकर एवं उनके आवास पर नोटिस चस्पा कर कुर्की से पूर्व मुनादी की कार्यवाही पूरी की है. अभी तक सभी आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. . बेगूसराय जिले में वेब पोर्टल पत्रकार सुभाष कुमार (26 वर्ष) की गोली मारकर बदमाशों ने हत्या कर दी. घटना परिहारा ओपी क्षेत्र के सांखू गांव की है. बदमाशों की संख्या चार बताई जा रही है.गोली लगने के बाद इलाज के लिए सुभाष कुमार को पीएचसी में भर्ती कराया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बहुआरा पंचायत के वार्ड संख्या एक के सांखू गांव निवासी सुभाष कुमार शुक्रवार की देर शाम अपने घर से कुछ ही दूरी पर एक शादी समारोह में पिता और चाचा क...