संदेश

ऐपवा एवं भाकपा माले के बैनर तले शहर के मालगोदाम चौक से प्रतिरोध मार्च

चित्र
 अग्निपथ योजना वापस लेने समेत अन्य मांगों को लेकर ऐपवा- माले ने निकाला जुलूस.बथुआ बुजुर्ग में दलित के घर उजाड़ने वाले को जेल में बंद करे प्रशासन- उपेंद्र राय.खानपुर के वर्मा विस्थापित  से जमीन छीनना बंद करे सीओ- उमेश कुमार.विभूतिपुर नाबालिग रेप कांड के दोषी को गिरफ्तार करे पुलिस- बंदना सिंह... समस्तीपुर.अग्निपथ योजना वापस लेने समेत सरायरंजन के बथुआ बुजुर्ग में दलितों के घर उजाड़ने, खानपुर के वर्मा विस्थापित से सीओ द्वारा जमीन छीनने, विभूतिपुर नावालिग के कांड के दोषी को गिरफ्तार नहीं करने के खिलाफ ऐपवा एवं भाकपा माले के बैनर तले शहर के मालगोदाम चौक से प्रतिरोध मार्च निकाला गया.  अपने- अपने हाथों ने झंडे, बैनर एवं सरायरंजन के थानाध्यक्ष, खानपुर के सीओ का संयुक्त पुतला लेकर नारे लगाते हुए कार्यकर्ता स्टेशन चौराहा पहुंचकर जोरदार नारेबाजी के बाद मार्च सभा में तब्दील हो गया. सभा की अध्यक्षता ऐपवा के जिलाध्यक्ष   बंदना सिंह एवं खेग्रामस के जिलाध्यक्ष  उपेंद्र राय ने किया. माले जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार, जिला कमिटी सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह, अनिल चौधरी, प्रेमानंद स...

तीस्ता सीतलवाड़ और आरबी श्रीकुमार की गिरफ्तारी बदले की कार्रवाई

चित्र
 *अविलंब रिहाई की मांग पर 28 जून को माले-एआइपीएफ-इंसाफ मंच द्वारा संयुक्त प्रतिवाद पटना. भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने 2002 के गुजरात जनसंहार पीड़ितों के लिए न्याय का अभियान चलाने वाले तीस्ता सीतलवाड़ और आरबी श्रीकुमार की गिरफ्तारी को बदले की कार्रवाई बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है और उन दोनों के अविलंब रिहाई की मांग की है.उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि आज के प्रधानमंत्री और तब के गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के दौरान 2002 का बर्बर गुजरात जनसंहार हुआ था, जिसमें हजारों मुसलमानों को मौत के घाट उतार दिया गया था. तीस्ता सीतलबाड़ और अन्य सत्ता के संरक्षण में घटित इस मुस्लिम विरोधी हिंसा में निचली अदालत द्वारा नरेन्द्र मोदी को दी गई क्लीन चिट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गए थे, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उस अपील को खारिज कर दिया. उसके महज 24 घंटे के अंदर बदले की भावना से प्रेरित होकर तीस्ता सीतलबाड़ और अन्य के खिलाफ का मुकदमा दायर कर उनलोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. यह न्याय का मजाक नहीं तो और क्या है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा नरेंद्र मोदी को दोषमुक्त करने पर रोक तो नहीं लगी ले...

अब तक चार नौजवानों ने आत्महत्या कर ली

चित्र
 पटनाः केंद्र सरकार के द्वारा अग्निपथ सैन्य भर्ती योजना की घोषणा पिछले 14 जून को की गई थी जिसके बाद से देश के विभिन्न हिस्सों में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं.वहीं अग्निपथ योजना से क्षुब्ध होकर नौजवानों ने जिंदगी की लीला समाप्त करने पर उतारू हो गये हैं.प्राप्त सूचनानुसार अब तक चार नौजवानों ने आत्महत्या कर ली है.   इसी बीच हरियाणा के रोहतक से एक दुखद खबर सामने आ रही है.मृतक की पहचान जींद जिले के लिजवाना गांव के रहने वाले सचिन (23 वर्ष ) के रूप में हुई.वह युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी.बिलौठी गांव निवासी कन्हैया गुर्जर (22) पुत्र महाराज सिंह गुर्जर 12वीं कक्षा पास करने के बाद से ही सेना भर्ती की तैयारी में जुट गया था.बालासोर जिले के सोरों के तेंतेई गांव के रहने वाले व्यक्ति की पहचान धनंजय मोहंती के रूप में हुई है. धनंजय भारतीय सेना में शामिल होने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा था.कल्याणपुर क्षेत्र के विसना मऊ गांव में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे छेदालाल  पटेल के 22 वर्षीय पुत्र विकास पटेल ने नौकरी न मिलने की आशंका से परेशान होकर पेड़ में रस्सी का फंदा बनाकर जान दे दी. दो साल से सेना ...

जिलाधिकारी ने बैंकरों को जिले के विकास योजनाओं के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए

चित्र
 *जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैंकिंग समन्वय समिति की बैठक आयोजित सीतामढ़ी.इस जिले के जिला पदाधिकारी मणेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति सह जिला समन्वय समिति की समीक्षा बैठक समाहरणालय के परिचर्चा भवन में आयोजित की गई.जिलाधिकारी ने बैंकरों को जिले के विकास योजनाओं के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए.जिलाधिकारी ने सर्टिफिकेट केस में बैंकों के एन पी ए बकायेदारों की सूची जिला नीलाम पदाधिकारी को उपलब्ध कराने को कहा ताकि उन पर त्वरित करवाई की जा सके.  अग्रणी जिला प्रबंधक लाल बहादुर पासवान के द्वारा बैंक के दिसंबर तिमाही यानी कि 31 मार्च 2022 तक की उपलब्धि पर चर्चा की गई.इस दौरान सभी बैंक के द्वारा मार्च 2022 महीने तक प्राप्त की गई उपलब्धियों की बारी-बारी से समीक्षा की गई.समीक्षा के क्रम में यह तथ्य सामने आया कि मार्च 2022 तिमाही तक लक्ष्य के विरुद्ध जिले की उपलब्धि 71.56% रही साथ ही साख-जमा अनुपात में जिले की उपलब्धि 50.76%रही है।. जिसपर जिलाधिकारी ने सभी बैंकों के जिला समन्वयकों को जिले में साख-जमा अनुपात को बढ़ाने के लिए निर्देशित किया ह...

पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय द्वारा प्रभातफेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

चित्र
  पटना.अंतरराष्ट्रीय नशा विमुक्ति दिवस पर सीतामढ़ी शहर के नाहर  चौक  से समाहरणालय के परिचर्चा भवन तक प्रभातफेरी निकालकर जागरूकता अभियान चलाया गया.पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय द्वारा प्रभातफेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. जिसमें उनके नेतृत्व में कमला बालिका उच्च विद्यालय, सीतामढ़ी उच्च विद्यालय, भारती पब्लिक स्कूल, भारती उच्चागंल स्कूल, आर्या प्रेप्टट्री के छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों के साथ जिला कबड्डी टीम के खिलाड़ी, तालिमी मरकज के साधन सेवी, जिला पुलिस बल सहित हजारों प्रतिभागियों ने भाग लिया. वहीं विभिन्न चौक चौराहों  पर प्रभातफेरी का पुष्प एवं तिलक से स्वागत किया गया.समाहरणालय के परिचर्चा भवन में पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय ने बताया कि 12 से 26 जून तक यह पखवाड़ा नशा विमुक्ति जन जागरूकता अभियान के कई कार्यक्रमों के साथ चलता रहा. जिसमें पौधरोपण, नशा मुक्ति से संबंधित निबंध, चित्रांकन प्रतियोगिता, आशुभाषण प्रतियोगिता का आयोजन जिला स्तर पर किया गया, जिसमें सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया.उन्होंने बताया कि वर्तमान में नशा उन्मूलन के लिए किए जा रहे प्रयास से काफी बदलाव...

बिहार में 11 वर्षो से रक्तदान जागरूकता का अलख जगा रही है

चित्र
जमुई.प्रबोध जन सेवा संस्थान जमुई ही नहीं बल्कि पूरे बिहार में 11 वर्षो से रक्तदान जागरूकता का अलख जगा रही है. वहीं संस्थान के रक्तदान शिविरों में हर बार लोग उत्साह के साथ रक्तदान करते हैं. इस बार भी जमुई के रक्तदाता रक्तदान के लिए बढ़ चढ़कर पहुंचे. संस्था के सतत प्रयास से ग्रामीण क्षेत्रों में भी रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है. प्रबोध जन सेवा संस्थान (मानव रक्षक रक्तदाता परिवार/मेडिको मित्र/फ्री लीगल एड) के द्वारा शनिवार को रक्त अधिकोष,जमुई में स्वर्गीय रक्तवीर शिवजीत सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए रक्तदान शिविर सह सम्मान समारोह की शुरुआत की गई. कैंप का उद्घाटन सेवा निर्वित सिविल सर्जन डॉ अरुण कुमार सिंह व सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ सैयद नौशाद अहमद ने संयुक्त रूप से किया. अतिथि के तौर पर मौजूद रहे जमुई के प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ एस एन झा, पुलिस उपाधीक्षक डॉ राकेश कुमार,डॉ सौरभ सुमन, डॉ विशाल आनंद, बरहट थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार व जिला संघ प्रचारक रंजीत कुमार मौजूद रहे. इस कैंप में कुल 27 यूनिट रक्तदान हुआ. जिसमें 22 लोगों ने पहली बार रक्तदान किया.कार्यक्रम को सफल बनाने ...

पंचायत स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई

चित्र
मोतिहारी.जिला परिषद सभागार, मोतिहारी में प्रभारी जिलाधिकारी, श्री कमलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं स्वच्छता सर्वेक्षण से संबंधित प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई.  इस बैठक में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास प्लस के तहत आवास स्वीकृति के विरुद्ध प्रथम किस्त एवं द्वितीय किस्त का अविलंब भुगतान कराने का निर्देश दिया गया.प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2020-21 में आवंटित शत प्रतिशत आवास को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया.इंदिरा आवास योजना अंतर्गत पूर्व में आवंटित आवास पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया.  सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को नियमित रूप से आवास कर्मियों एवं लाभुकों के साथ बैठक कर कार्य में वृद्धि लाने का निर्देश दिया गया.उन्होंने कहा कि आवास योजना अंतर्गत राशि उठाव के पश्चात आवास निर्माण नहीं कराने वाले लाभुकों पर नोटिस करें.                                    ...