संदेश

बिहार में महागठबंधन की सरकार

चित्र
पटनाः बिहार में महागठबंधन की सरकार है.फिलवक्त यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव की सरकार है.अब राज्य में 7 दलों के गठबंधन के मुखिया नीतीश कुमार हैं. नई सरकार में मंत्रिपरिषद का गठन बाद में किया जाएगा.  फिलहाल, 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में कांग्रेस के 19 विधायक हैं. जबकि, जदयू के 43 विधायक हैं. इसके अलावा राजद के सदस्यों की संख्या 79 और  सीपीआई एमएल के 12 विधायक हैं. इनके अलावा सीपीआई और सीपीआई (एम) के दो-दो सदस्य, जीतन राम मांझी के नेतृत्व वाली हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के चार और निर्दलीय विधायक है. जबकि, सीट खाली है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में बीजेपी के नेताओं का कहना है कि अटल बिहारी वाजपेयी,लालकृष्ण आडवाणी और जौर्ज फर्नांडिस के द्वारा 1996 में निर्मित एनडीए के द्वारा नीतीश कुमार सीएम छह बार और महागठबंधन के द्वारा दो बार सीएम बने हैं.कुल मिलाकर आठ बार सीएम की शपथ ले चुके हैं. महागठबंधन से दो बार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव बने हैं. एनडीए से महागठबंधन में आने में जो कुछ भी हुआ वो ऑपरेशन लोटस से कितना अलग है! न कैश पकड़ा ग...

राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक हासिल किया

चित्र
    मोतिहारी: भारतीय तलवारबाजी संघ के द्वारा महाराष्ट्र के नासिक में पांच से सात अगस्त तक आयोजित होने वाले ग्यारहवीं मिनी (अंडर-12) राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन पूर्वी चंपारण की केशर राज ने तलवारबाजी (फेंसिंग) के बालिका वर्ग में फॉयल इवेंट में भाग लेकर बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक हासिल किया है. जिलाधिकारी, श्री शीर्षत कपिल अशोक ने राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता मे कांस्य पदक विजेता केशर राज एवं उनके माता पिता को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है.वही जिलाधिकारी महोदय द्वारा मोतिहारी में तलवारबाजी खेल को बढ़ावा दिया गया है. मोतिहारी के अम्बिकानगर निवासी कुमारी रानी और सूरज कुमार की पुत्री है.वहीं शहर के जीवन पब्लिक स्कूल की छात्रा है.मोतिहारी पहुंचने पर पूर्वी चंपारण तलवारबाजी संघ की ओर से केशर राज को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. इस मौके पर पूर्वी चंपारण तलवारबाजी संघ के अध्यक्ष साजिद रज़ा, उपाध्यक्ष जीवेश कुमार सिंह, अमित कश्यप, सचिव अशफाक अहमद, कोषाध्यक्ष विकास कुमार,  सदस्य रवि कुमार, यशवंत सिंह, मुकेश सिंह, राहुल रं...

विरोध प्रदर्शन में दमखम से उतरे कांग्रेसी

चित्र
    * विरोध प्रदर्शन में दमखम से उतरे कांग्रेसी * महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार को अपना रवैया सुधारना होगा: प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा पटनाःबिहार में महागठबंधन के द्वारा आहूत भीषण महंगाई, बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं पर बढ़ते जीएसटी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में बिहार कांग्रेस पूरे दमखम के साथ सड़कों पर उतरी. प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा के नेतृत्व में सैंकड़ों कांग्रेसजन इनकम टैक्स गोलंबर से डाकबंगला चौराहे तक सुबह से सड़कों पर अपनी दमदार उपस्थिति दिखाई. बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने कहा कि केंद्र सरकार पूरी तरह से निरंकुश होकर आम जनता को कयकन का काम कर रही है. देश में जब से भाजपा सत्ता में आई तब से उसने देश में अपने पूंजीपति मित्रों के हिसाब से नियम कानून बनाने का काम किया है. लोकतांत्रिक देश में आम लोगों को ही प्रताड़ित किया जा रहा है. रसोई गैस सिलिंडर के बाद अब आटा-चावल पर अतिरिक्त टैक्स लगाकर आम लोगों का निवाला छिनने का प्रयास किया जा रहा है.भीषण महंगाई के खिलाफ महागठबंधन आज बिहार की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन में उतरी है और कांग्रेस पार्टी भी ...

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विद्यालय की बहनों ने सैनिक भाइयों की कलाई पर प्यार बांधा

चित्र
  दानापुरः इस साल बहन और भाई के बीच प्यार का सबसे बड़ा त्यौहार रक्षाबंधन  11 अगस्त को पड़ रहा है. वैसे तो यह पर्व हमेशा ही खास रहा है, हो भी क्यों न यह रिश्ता दुनिया का सबसे अनमोल रिश्ता जो है.सरहद पर रहकर देश को सुरक्षा प्रदान करने वाले 250 से अधिक सेना के जवानों को राखी भाई मानकर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विद्यालय की बहनों ने सैनिक भाइयों की कलाई पर प्यार बांधा है.यह सब तेजी से प्रगति करते देश में देखने को मिल रहा है और पहले के मुकाबले काफी बदलाव देखने को मिलेगा. माननीय पटना उच्च न्यायालय की अधिवक्ता प्रतिमा कुमारी कहती हैं कि  ब्रह्माकुमारी  ईश्वरीय विघालय 140 देशों में काम कर रही है. इसकी 9000 शाखा है.जो यूएनओ से मान्यता प्राप्त है.इसमें 10 सालों से जुड़ी हैं. उन्होंने कहा कि यहां पर  मुझे अच्छा लगता है.यहां पर किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं है.वन गॉड,वन वर्ल्ड और वन फैमिली के फार्मूला पर चला जाता है. अधिवक्ता प्रतिमा कुमारी कहती हैं यहां पर राजयोग सिखाया जाता है.राजयोग की शिक्षा है खुद पर राज करना.जिस दिन खुद पर राज करना आ गया. उसी दिन से जीवन में शांति और खुशी आ जाए...

द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में जिलाधिकारी ने आज 8 मामलों की सुनवाई

चित्र
 बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत  द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में जिलाधिकारी ने आज 8 मामलों की सुनवाई.कई मामलों में शिकायतों का हुआ निवारण.. नालंदा:लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में जिलाधिकारी द्वारा आज 8 मामले की सुनवाई की गई. इनमें से कुछ मामलों का निवारण सुनवाई से पूर्व ही संबंधित लोक प्राधिकार द्वारा किया गया तथा कुछ मामलों में निवारण के लिए संबंधित लोक प्राधिकार के पदाधिकारियों को आदेश दिया गया. तेतरावाँ के राजेश कुमार पांडेय द्वारा भूमि विवाद से संबंधित मामले में थाना द्वारा कार्रवाई नहीं किये जाने से संबंधित परिवाद के आलोक में थाना प्रभारी मानपुर को कार्रवाई प्रतिवेदन के साथ अगली सुनवाई में तलब किया गया. हिलसा के परिवादी कृष्ण देव सिंह यादव द्वारा एक वार्ड की योजना का कार्य दूसरे वार्ड में किए जाने से संबंधित दायर परिवाद के संबंध में कार्यपालक अभियंता स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के माध्यम से 1 सप्ताह में जांच करा कर जांच रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश दिया गया. एकंगरसराय के अमरेंद्र कुमार गर्ग द्वारा पंचाय...

कोरोना के दौरान का बकाया पैसे का भुगतान करो

चित्र
 *आशा फैसिलिटेटर को 21000 रुपये मासिक मानदेय के सवाल पर राज्य स्तरीय कार्यशाला * आशाओं को स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी घोषित करे सरकार, फैसिलिटेटर को देना होगा सम्मानजनक वेतनमान. * कोरोना के दौरान का बकाया पैसे का भुगतान करो पटना: बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ,सम्बद्ध महासंघ गोप के नेतृत्व में आज महासंघ कार्यालय, पुनाईचक, पटना में राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन एक्टू महासचिव आर.एन.ठाकुर ने किया. कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के बतौर भाकपा-माले के पोलित ब्यूरो के सदस्य धीरेन्द्र झा, वक्ता सरोज चौबे, बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ की महासचिव, सुरेश जी, रामबली प्रसाद, जितेंद्र कुमार आदि ने अपनी बातों को विस्तार से रखीं. कार्यशाला में रोहतास से विद्यावती से देवंती देवी, कटिहार की जूही महबूबा, कंचन राय, खगड़िया से कविता, सुनैना, सीतामढ़ी से चन्द्रकला ,सुपौल से उषा, जहानाबाद से सुनीता भारती, अरवल से उर्मिला, आशा, बेतिया से प्रतिमा, सिवान से मालती राम सहित दर्जनों नेताओं ने संबोधित किया. पूरे कार्यक्रम का संचालन संघ की अध्यक्ष शशि यादव ने किया. कार्यशाला में मुख्य रूप से...

रविवार को 10ः00 बजे उद्घाटन

चित्र
  Pranshi Stationeries  प्रांशी स्टेशनरीज This Sunday 10 am opening रविवार को 10ः00 बजे उद्घाटन है Shop no-11, Aparna Complex, P.O.-Digha Ghat,Patna-11 शॉप नंबर-11, अपर्णा कॉम्प्लेक्स, पीओ-दीघा घाट, पटना-11 Pradeep John thakur प्रदीप जॉन ठाकुर