संदेश

शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया

चित्र
 स्मृति भवन में दशरथ मांझी द्वारा उपयोग में लाये गए छेनी हथौड़ा को रखने के लिए  लगाए गए डिस्प्ले यूनिट का हुआ लोकार्पण गया:पर्वत पुरूष दशरथ मांझी के 15वीं पुण्यतिथि के अवसर पर दशरथ मांझी महोत्सव, 2022 का आयोजन मोहड़ा प्रखंड के गहलोर पंचायत में आज किया गया.कार्यक्रम में सर्वप्रथम जिलाधिकारी, गया डॉ त्यागराजन एसएम द्वारा कार्यक्रम के उपस्थित मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ एवं मोमेंटो देकर स्वागत किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया. स्वागत भाषण में जिला पदाधिकारी, गया डॉ त्यागराजन एसएम द्वारा बताया गया की आज माउन्टेन मैन के नाम से जग में विख्यात दशरथ मांझी की स्मृति में आयोजित दशरथ मांझी महोत्सव में उपस्थित माननीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री जीतन राम मांझी, माननीय मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग श्री श्रवण कुमार, माननीय मंत्री, अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग श्री संतोष कुमार सुमन, मंचासीन माननीय सांसद, माननीय विधायक एवं गणमान्य व्यक्ति, देवियों, सज्जनों, बच्चों एवं मीडिया के प्रतिनिधिगण। इस कार्यक्रम में अपना बहुमूल्य समय देकर श...

जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक

चित्र
  जिलाधिकारी ने पितृ तर्पण के लिए आने वाले यात्रियों के बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रेलवे के पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए स्टेशन परिसर का घूम घूम कर निरीक्षण किया.. गया: पितृपक्ष मेला 2022 के अवसर पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं जो खासकर विभिन्न ट्रेन के माध्यम से आएंगे उनकी सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर तथा सुगमता बनाने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी गया डॉक्टर त्यागराजन एसएम तथा वरीय पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर की अध्यक्षता में रेलवे स्टेशन के सभागार में रेलवे स्टेशन के तमाम वरीय पदाधिकारियों जीआरपी आरपीएफ तथा जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई. बैठक में स्टेशन मैनेजर गया ने बताया कि वर्तमान समय में 84 जोड़ी ट्रेन का परिचालन है. 15 हजार से 16 हजार यात्री प्रतिदिन गया रेलवे स्टेशन से यात्रा कर रहे हैं. पितृपक्ष मेला के समय लगभग 30000 से 35000 यात्री प्रतिदिन गया जिला आते हैं. इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र तथा हरियाणा राज्य से ज्यादातर तीर्थयात्री आते हैं. बैठक में बताया गया कि ज्यादातर ट्रेनें रात्रि 09 से सुबह 04 ब...

तिरंगा जिम्मेदारी और एकता का प्रतीक : भक्तचरण दास

चित्र
   * तिरंगा जिम्मेदारी और एकता का प्रतीक : भक्तचरण दास * कांग्रेस ने फहराया तिरंगा, निकाला तिरंगा मार्च * कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष ने फ़हराया तिरंगा, निकला तिरंगा मार्च पटना:प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने 76 वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र ध्वज को प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने फहराया. इस दौरान बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्तचरण दास एवं सह प्रभारी बृजलाल खबरी भी मौजूद रहें. इसके बाद कांग्रेस सेवादल ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा को सलामी दी. झंडोतोलन के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने संबोधन में कहा कि कांग्रेस ने देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने के लिए बहुत संघर्ष किये हैं. आज देश में तिरंगा शान से फहराया जा रहा है तो इसमें लाखों वीरों की शहादत की देन है. भारतीयों का आत्मबोध लेकर हमने इस तिरंगे के नीचे पूरे देश को एकजुट किया है.उन्होंने पंडित नेहरू और महात्मा गांधी के महत्व को बताते हुए कहा कि वर्तमान पीढ़ी को इस तिरंगे की गौरव यात्रा को बताना बेहद जरूरी हो चुका है.देश में आजादी के दीवानों का सर्वाेच्च प्रतीक ...

हाजत में ही सोनमंती ने दम तोड़ दिया

चित्र
गया: इस जिले से करीब 50 किलोमीटर दूर नीमचक बथानी थाने के हाजत में सोनमंती देवी नामक एक महिला की मौत हो गई है.पुलिस हाजत में दम तोड़ने वाली महिला को थाने की पुलिस ने बीती 13 अगस्त से पकड़ रखा था.इस बीच 15 अगस्त को साढ़े तीन बजे सोनंमती देवी के परिजनों को भनक लगी की हाजत में ही सोनमंती ने दम तोड़ दिया है. जानकार लोगों का कहना है कि दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 167 के मुताबिक पुलिस किसी भी व्यक्ति को 24 घंटे से ज्यादा हिरासत में नहीं रख सकती है. गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को 24 घंटे के भीतर पुलिस को नजदीकी न्यायालय के समक्ष पेश करना जरूरी होता है.जो नीमचक बथानी थानाध्यक्ष के द्वारा नहीं किया गया.वहीं पुलिस रेगुलेशन के मुताबिक अगर पुलिस किसी व्यक्ति को हिरासत में या गिरफ्तार करके थाने लाती है तो उसको समय पर भोजन कराना पुलिस की जिम्मेदारी है और इसके लिए पुलिस को भत्ता भी मिलता है.परिजनों का आरोप है कि सोनमंती देवी से परिवार वालों से नहीं मिलने दिया जा रहा था. तीन दिनों से पुलिस हिरासत में रहने वाली सोनमंती देवी को नीमचक बथानी थाना की पुलिस न तो उसे रिहा कर रही थी और न ही उसे जेल भेज रही थी. इस बीच...

युवा वर्ग में खुशी की लहर दौड़ गयी

चित्र
  पटना: बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष सैयद एहसान अहमद ने महागठबंधन के कांग्रेस विधायक श्री मुरारी गौतम एवं अफाक आलम को मंत्री बनाये जाने पर कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी एवं श्री राहुल गांधी जी को हार्दिक बधाई दिया है.उन्होंने कहा कि श्री मुरारी गौतम एवं अफाक आलम के मंत्री बनाये जाने से युवा वर्ग में खुशी की लहर दौड़ गयी है.विशेषकर रोहतास जिला के लोगों में उत्साह देखा जा रहा है कि मुरारी गौतम के मंत्री बनने के बाद इस क्षेत्र का चहोमुखी विकास अवश्य होगा. आलोक कुमार

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा मार्च

चित्र
 पटना: आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर, 76वें स्वतन्त्रता दिवस के शुभ अवसर पर दीघा में अनेक कार्यक्रम किया गया. महादलित टोला दीघा के झंडोत्तोलन कार्यक्रम में ज़िलाधिकारी डॉ चन्द्रशेखर सिंह और वरीय पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो मौजूद रहे. सरकार के निर्देशानुसार टोले के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति जामुन मांझी के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया. आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोमवार को पटना नगर निगम के निवर्तमान उप महापौर रजनी देवी ने दीघा से प्रातः 8:00 बजे तिरंगा मार्च को रवाना किया. तिरंगा मार्च का नेतृत्व करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता पप्पू राय ने कहा कि देशभक्ति एक जज्बा है, जुनून है. युवाओं के इसी जज्बा व जुनून ने उन्हें देश के लिए मर मिटने को प्रेरित किया.15 अगस्त 2022 को देश की आजादी मिलने का 75 साल पूरा हुआ.यह पल एक स्पंदन है उस अहसास का, जिसे नई पीढ़ी के युवाओं ने महसूस किया.      उन्होंने कहा कि आज़ादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर, आइए हम सब मिलकर देश की आज़ादी के लिए, देश की सुरक्षा, संप्रभुता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले...

महादलित टोला दीघा के झंडोत्तोलन कार्यक्रम में ज़िलाधिकारी डॉ चन्द्रशेखर सिंह और वरीय पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो मौजूद रहे.

चित्र
  पटना:आज धूमधाम से 76 वें स्वाधीनता दिवस मनाया गया.मुख्य राजकीय समारोह राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित हुआ. विभिन्न विभागों की ओर से प्रदर्शित आकर्षक झांकियों से लोगों से मन मोह लिया. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के सभी महादलित समुदाय के गांवों व टोला में झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.डीएम डॉ चन्द्रशेखर सिंह के द्वारा जिले के महादलित समुदायों के गांवों व टोलों में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष समारोह आयोजित करने का निर्देश दिया गया था. उन्होंने कहा कि विशेष समारोह में महादलित समुदाय के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा झंडोत्तोलन किया जाएगा. डीएम डॉ सिंह द्वारा झंडोत्तोलन कार्यक्रम के अनुश्रवण करने के लिए महादलित टोलों में पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया.कुल 60 महादलित टोलों में पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया. सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी भी अपने अपने क्षेत्रान्तर्गत सभी महादलित टोलों में झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किये. ये सभी पदाधिकारी संबंधित महादलित टोलों में सरकार के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन, झंडोत्तोलन एवं...