पिंडदानियों से बात कर उनका फीडबैक लिया
गया. ऐतिहासिक स्थल गया में पितृपक्ष मेला 2022 जारी है.तीर्थ यात्रियों का विष्णुपद, देवघाट तथा सीता कुंड क्षेत्र में एकाएक बढ़ते सैलाब तथा मेला के व्यवस्था का जायजा जिला पदाधिकारी द्वारा स्वयं लिया गया.पितृपक्ष मेला में हजारों हजार की संख्या में तीर्थयात्री पहुंच चुके हैं. हर प्रकार की व्यवस्था की गई है. व्यवस्था में कहीं कोई चूक न जाए इसको लेकर डीएम ने खुद कमान संभाली हुई है. घाटों पर गए और पिंडदानियों से बात कर उनका फीडबैक लिया. डीएम ने बताया कि बाहर से आने वाले श्रद्धालु यहां किए गए इंतजाम से बेहद खुश हैं.इसके बाद जहां-जहां वेदियों के लिए महत्वपूर्ण तिथियां हैं वहां विशेष इंतजाम भी किए जा रहे हैं.नदी के किनारे भीड़ को देखकर जिला पदाधिकारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक स्वयं एसडीआरएफ की बोट/ नाव पर बैठकर फल्गु नदी के सभी घाटों तथा सीता कुंड के क्षेत्र का घूम घूम कर जायजा लिया. जिला पदाधिकारी ने सरोवर में स्नान कर रहे तीर्थयात्रियों से अनुरोध किया कि बैरिकेडिंग के अंदर ही स्नान करे, बैरिकेडिंग के बाहर कोई भी तीर्थयात्री ना जाए. बैरिकेडिंग के बाहर गहरा पानी का संकेत फ्लेक्स बोर्ड के ...