संदेश

अतिथियों का स्वागत ताली बजाकर किया

चित्र
  श्योपुर.भारत में चीतों का इंतजार खत्म हो चुका है. करीब 11 घंटे का सफर करने के बाद चीते भारत शनिवार की सुबह ग्वालियर पहुंच चुके हैं. पांच मादा और तीन नर चीतों को लेकर विमान ने शुक्रवार रात कोनामीबिया की राजधानी होसिया से उड़ान भरी. मॉडिफाइड बोइंग 747 विमान से लाए गए इन चीतों में रेडियो कॉलर लगे हुए हैं. यहां से इन्हें भारतीय वायुसेना के चिनूक हेलीकॉप्टर के जरिये श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क पहुंचाया गया.इसके साथ ही भारत से 1952 में विलुप्त घोषित हुए चीतों का आगमन 70 साल बाद भारत  में हुआ. अपने जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नामीबिया से आए 8 चीते. जिनमें दो नर चीतों की उम्र साढ़े पांच साल है.दोनों भाई हैं. पांच मादा चीतों में एक दो साल, एक ढाई साल, एक तीन से चार साल तो दो पांच-पांच साल की हैं.चीते की औसत उम्र 12 साल होती है.इन अतिथि चीतों को मध्यप्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में रखा गया है.इन अतिथियों का स्वागत ताली बजाकर किया गया. पूर्व केंद्रीय पर्यावरण व वन मंत्री रमेश ने कहा कि वे 25 अप्रैल 2010 को केपटाउन गए थे. यह यात्रा इसी चीता परियोजना का हिस्सा थी. ...

संत ज़ेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में टैलेंट हंट प्रतियोगिता

चित्र
  पटना.संत ज़ेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में टैलेंट हंट प्रतियोगिता  आयोजित की गयी. जिसमें प्रथम वर्ष के छात्र- छात्राओं ने बढ़ -चढ़ कर हिस्सा लिया और अपने हुनर और कला का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम को तीन श्रेणियों में बांटा गया जिसमें मोनोएक्ट, नृत्य तथा संगीत (गायन) आदि कार्यक्रम थे. इन प्रतिभाओं का मूल्यांकन करने के लिए बतौर निर्णायक फादर रेक्टर सेबेस्टियन एस जे, सिस्टर जया, फादर  केनेकटल एस जे  मौजूद थे. मोनो एक्ट मे दीक्षा को प्रथम और अभिजीत को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ, वहीं नृत्य कला में आईशा अहमद को पहले तथा आयुषी को दूसरा स्थान हासिल हुआ, संगीत में छात्रा आकांक्षा प्रथम और खुशी दूसरे स्थान पर आई. कार्यक्रम का संचालन वर्षा एवं अभिराज द्वारा किया गया. विजेताओं को फादर रेक्टर द्वारा मेडल से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की समाप्ति निवेदिता शर्मा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुई. आलोक कुमार

पिंडदानियों से बात कर उनका फीडबैक लिया

चित्र
  गया. ऐतिहासिक स्थल गया में पितृपक्ष मेला 2022 जारी है.तीर्थ यात्रियों का विष्णुपद, देवघाट तथा सीता कुंड क्षेत्र में एकाएक बढ़ते सैलाब तथा मेला के व्यवस्था का जायजा जिला पदाधिकारी द्वारा स्वयं लिया गया.पितृपक्ष मेला में हजारों हजार की संख्या में तीर्थयात्री पहुंच चुके हैं. हर प्रकार की व्यवस्था की गई है. व्यवस्था में कहीं कोई चूक न जाए इसको लेकर डीएम ने खुद कमान संभाली हुई है. घाटों पर गए और पिंडदानियों से बात कर उनका फीडबैक लिया.   डीएम ने बताया कि बाहर से आने वाले श्रद्धालु यहां किए गए इंतजाम से बेहद खुश हैं.इसके बाद जहां-जहां वेदियों के लिए महत्वपूर्ण तिथियां हैं वहां विशेष इंतजाम भी किए जा रहे हैं.नदी के किनारे भीड़ को देखकर जिला पदाधिकारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक स्वयं एसडीआरएफ की बोट/ नाव पर बैठकर फल्गु नदी के सभी घाटों तथा सीता कुंड के क्षेत्र का घूम घूम कर जायजा लिया. जिला पदाधिकारी ने सरोवर में स्नान कर रहे तीर्थयात्रियों से अनुरोध किया कि बैरिकेडिंग के अंदर ही स्नान करे, बैरिकेडिंग के बाहर कोई भी तीर्थयात्री ना जाए. बैरिकेडिंग के बाहर गहरा पानी का संकेत फ्लेक्स बोर्ड के ...

सत्ता से बेदखली के बाद बौखलाई भाजपा की भी हो सकती है साजिश, इसकी भी जांच हो

चित्र
 * बेगूसराय घटना की उच्चस्तरीय जांच कराए सरकार, घायलों का सरकारी खर्च पर इलाज कराए * सत्ता से बेदखली के बाद बौखलाई भाजपा की भी हो सकती है साजिश, इसकी भी जांच हो पटना. भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने बेगूसराय जिले में अपराधियों द्वारा 10 लोगों को सरेआम गोली मारने, जिसमें एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है, की घटना की कड़ी निंदा की है. उन्होंने घटना के चरित्र को देखते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. यह भी कहा कि जांच में भाजपाई साजिश के भी बिंदुओं की जांच होनी चाहिए क्योंकि बिहार की सत्ता से बेदखली के बाद भाजपा पूरी तरह बौखलाई हुई है और इस बात से कत्तई इंकार नहीं किया जा सकता कि ऐसी कार्रवाइयां उसकी साजिश का भी नतीजा हो सकती हैं. अभी हाल में बिहार में गरीबों की झोपड़ियां उजाड़ने की जितनी कार्रवाइयां हुई हैं, उसमें भाजपा किसी न किसी रूप में शामिल पाई गई है. सिवान के बड़हरिया में भी सांप्रदायिक उन्माद फैलाने में वह शामिल थी. उधर, गोलीबारी की घटना में घायलों से मिलने माले के बेगूसराय जिला सचिव दिवाकर प्रसाद, आरवाइए के राष्ट्रीय महासचिव नीरज कुमार, पार्टी नेता नवल किशोर, किसान न...

ब अपने दूसरे कार्यकाल में योगी जी उस स्क्वाड का नाम भी नहीं लेते:राष्ट्रीय महासचिव

चित्र
  पटना.बिहार भाजपा के  राज्य अध्यक्ष द्वारा बिहार में एंटी रोमियो स्क्वायड बनाने की मांग का ऐपवा ने विरोध किया है.भाजपा द्वारा बिहार में एंटी रोमियो स्क्वायड बनाने की मांग का विरोध करते हुए ऐपवा की राष्ट्रीय महासचिव मीना तिवारी ने कहा है कि जायसवाल जी को पता होना चाहिए कि उत्तर प्रदेश में अपने पहले कार्यकाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एंटी रोमियो स्क्वायड बनाया था लेकिन यह महिलाओं के उत्पीड़न का ही स्क्वायड बन गया था जिसकी भारी आलोचना हुई और अब अपने दूसरे कार्यकाल में योगी जी उस स्क्वाड का नाम भी नहीं लेते.  मीना तिवारी ने कहा कि बिहार में महिला उत्पीड़न पर अंकुश लगाने के लिए जरूरी है कि वर्तमान पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त किया जाए. साथ ही ऐसे अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण मिलना बंद हो और समाज में  महिला विरोधी मानसिकता को बदलने के लिए माहौल बनाया जाए. लेकिन यह काम भाजपा से नहीं होने वाला है. भाजपा द्वारा ऐसे अपराधियों को संरक्षण मिलता रहा है. बिहार की महिलाएं भूली नहीं हैं कि अपने विधायक बलात्कारी राजकिशोर केसरी का भाजपा ने महिमामंडन किया था. बला...

छात्रों को हिंदी भाषा के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए वाक प्रतियोगिता

चित्र
   पटना.संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, पटना में हिंदी दिवस के अवसर पर वाक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. वाक प्रतियोगिता का विषय था. “समृद्ध भारत, सफल भारत”. इस प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों बीबीए, बीसीए, बीबीए (इंटरनेशनल बिजनेस), बीएजेएमसी और बीसीपी के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया.  प्रतियोगिता में अनिशा भारती (बीसीपी 2) और स्वाति मिश्रा (बीएजेएमसी 2) ने प्रथम मनन चंद्रा (बीएजेएमसी 2) ने दूसरा और प्रीति कुमारी (बीसीए 3) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. निर्णायक कमिटी में फादर पुलीकल एसजे और डॉ. माला कुमारी उपाध्याय, डीन एकेडमिक थे. कार्यक्रम का संचालन बीएजेएमसी द्वितीय वर्ष की छात्रा उपासना ने किया. बीएजेएमसी तृतीय वर्ष के छात्र विकास ने राष्ट्रकवि दिनकर जी की रचना रश्मिरथी से उद्धत काव्य-पाठ किया. बीबीई की प्रांजल प्रिया ने धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम के अंत में कॉलेज के प्राचार्य फादर डॉ. मार्टिन पोरस एसजे ने प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा करते हुए छात्रों को हिंदी भाषा के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए प्रेरित किया. वाक प्रतियोगिता का आयोजन कॉलेज की एकेड...

गरीब बच्चों के बीच शिक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कॉपी,कलम और पेंसिल का वितरण

चित्र
   सोनो. मंगलवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय लखनकयारी में अवधेश कुमार निराला के सहयोग से सैकड़ों गरीब बच्चों के बीच शिक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कॉपी,कलम और पेंसिल का वितरण किया गया जिसमें प्रबोध जन सेवा संस्थान के संस्थापक सदस्य सुमन सौरभ, जिला सचिव सह कार्यक्रम समन्वयक रक्तवीर विनोद कुमार, संस्थान सहयोगी रक्तवीर हरेराम सिंह, रक्तवीर विकास कुमार, रक्तवीर ललन रावत, रक्तवीर संजीत कुमार, उमेश मण्डल आदि उपस्थित रहे।  आलोक कुमार