पटना नगर निगम में मेयर पद पर 33 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला
पटना.पटना में नगर निगम चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर है. पटना की नई मेयर कौन होगी इसके लिए पटनावासियों को 22 अक्टूबर तक का इंतजार करना होगा.पटना नगर निगम में मेयर पद पर 33 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा. नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी के बाद सभी नामांकन वैध पाए गए हैं. डिप्टी मेयर पद पर एक नामांकन निरस्त होने के बाद 16 प्रत्याशी मैदान में है. वहीं, पार्षद के 18 नामांकन पत्र रद्द किए गए हैं. बता दें कि मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए नामांकन करने वाले प्रत्याशियों के आवेदन पत्र की सोमवार को छंटनी की गई. मेयर के लिए सभी 33 नामांकन प्रत्याशियों के नाम जारी कर दिए गए हैं. प्रत्याशी मेयर अंजू देवी, अनुराधा चौधरी, आरती सिंह, कांति देवी, कुसुमलता वर्मा, नूतन कुमारी, पिंकी यादव, पुष्पलता सिन्हा, पुष्पा देवी, पूनम गुप्ता, बबिता कुमारी, बिनीता कुमारी, मधु मंजरी, महजबीं, माला सिन्हा, मोसर्रत परवीन, रजनी देवी, रत्ना पुरकायस्थ, रानी कुमारी, रीता रस्तोगी, रुचि अरोड़ा, विनीता सिंह उर्फ विनीता बिटटू सिंह, विनिता वर्मा, वीणा कुमारी, वीणा देवी, श्वेता झा, श्वेता कुमारी, सरिता नोपानी, सीता साह...