उत्तरप्रदेश के एन0एच0 730 के सेवराही में मिलेगी 727 एए फोर लेन सड़क.
बेतिया.03 हजार करोड़ की लागत से बनेगी एन0एच0 727 एए फोर लेन सड़क.29.22 किमी लंबी सड़क में 11.2 किमी ब्रिज का भी होगा निर्माण.बेतिया के पटजिरवा, पखनाहा होते हुए पिपरा घाट और उत्तरप्रदेश के एन0एच0 730 के सेवराही में मिलेगी 727 एए फोर लेन सड़क. जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में माननीय जनप्रतिनिधियों की सम्पन्न हुयी बैठक में सड़क निर्माण के लिए अनुमोदित मार्गरेखन हुआ स्वीकृत. पश्चिम चम्पारण जिला में पटजिरवा, पखनाहा को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-727 पर बेतिया से पिपराघाट और उतरप्रदेश में एन0एच0 730 के साथ सेवराही को जोड़ने वाली राष्ट्रीय उच्च पथ 727 एए (फोर लेन सड़क) का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है. उक्त सड़क की कुल लंबाई 29.22 किलोमीटर है तथा इसकी लागत 03 हजार करोड़ रूपये है। इस पथ में 11.2 किलोमीटर लंबा ब्रिज भी बनना है. राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-727 एए के विस्तृत परियोजना परामर्शी के अनुशंसित मार्गरेखन पर लोक सहमति प्राप्त करने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में बैठक सम्पन्न हुयी. इस बैठक में माननीय विधायक, नौतन, श्री नारायण प्रसाद, माननीय विधायक, चनपटिया, ...