कार्यक्रम में देश - विदेश के अनेक पर्यटकों के आने की संभावना
नालंदा. पर्यटन विभाग के सौजन्य से जिला प्रशासन नालंदा के तत्वावधान में तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आयोजन 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक किया जा रहा है. आयोजन की अवधि के संदर्भ में पर्यटन विभाग द्वारा सहमति प्रदान की जा चुकी है.महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर पूर्व से तैयारी की जा रही है.जिलाधिकारी द्वारा महोत्सव से संबंधित अलग-अलग 32 प्रकार के कार्यों के लिए समितियों का गठन किया गया है. इन समितियों से संबंधित कार्यों के लिए एक वरीय पदाधिकारी, एक नोडल पदाधिकारी एवं अन्य सहयोगी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है. महोत्सव का आयोजन आरआईसीसी एवं हॉकी ग्राउंड के बीच स्थित स्टेट गेस्ट हाउस के भूखंड परिसर में कराया जाएगा. महोत्सव के साथ-साथ सात दिवसीय ग्राम श्री मेला का भी आयोजन उसी परिसर में किया जाएगा.इसके साथ कृषि मेला,व्यंजन मेला का भी आयोजन होगा. इसके लिए कार्यक्रम स्थल के समतलीकरण के लिए कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद राजगीर को दिया गया.इस महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए कलाकारों के आमंत्रण के लिए पर्यटन विभाग के स्तर से क...