21 जनवरी को आयोजित होने वाले जॉब कैम्प की तैयारी प्रारंभ
* 21 जनवरी को डीआरसीसी में जॉब कैंप का आयोजन * स्थानीय स्तर पर 50 अभ्यर्थियों को दी जानी है नौकरी बेतिया.श्रम संसाधन विभाग जिला नियोजनालय के तत्वावधान में दिनांक-21.01.2023 को स्थानीय डीआरसीसी (जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र) के प्रांगण में जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है. इस दिन पूर्वाह्न 11.00 बजे से अपराह्न 04.00 बजे तक इच्छुक अभ्यर्थी जॉब कैंप में नियोजक से जॉब के विषय में जानकारी प्राप्त कर अपना आवेदन/बायोडाटा जमा कर सकते हैं. पश्चिम चंपारण जिले के जिला नियोजन पदाधिकारी, श्री अंकित राज द्वारा बताया गया कि प्रभारी जिलाधिकारी, श्री अनिल कुमार के दिशा-निर्देश के आलोक में 21 जनवरी को आयोजित होने वाले जॉब कैम्प की तैयारी प्रारंभ कर दी गयी है तथा ससमय सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जायेगी. उन्होंने बताया कि निजी नियोजक, पद, योग्यता, उम्र, मानदेय, रिक्ति, कार्यस्थल आदि की विस्तृत जानकारी का प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है ताकि लक्ष्य के अनुरूप बेरोजगार युवक-युवतियों को नौकरी दिलाई जा सके. उन्होंने बताया कि निती राज मोटर्स (टाटा मोट...