संदेश

 4
 3
 2
 1

3 A अडाणी, अम्बानी और अहमदाबाद- आखिर यह रिश्ता क्या कहलाता है?

चित्र
   पटना. पटना महानगर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शशि रंजन ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि 25 फरवरी को गृह मंत्री अमित शाह जी पटना आ रहे हैं. हम बिहारियों को उनसे सवाल करना चाहिए कि 3 A अडाणी, अम्बानी और अहमदाबाद- आखिर यह रिश्ता क्या कहलाता है? उन्होंने कहा कि टाटा, बिरला और डालमिया ये भी तो भारत के नामचीन उद्योगपति हैं, लेकिन मोदी सरकार सिर्फ अम्बानी, अडानी की ही सेवा करती रही है ताकि स्वतंत्र रूप से  खुलकर भ्रष्टाचार कर सके और जो उन्होंने किया. उन्हें रिश्ता नहीं व्यापार ईमानदारी के साथ करना था. मोदी जी ने वादा किया किया था कि देशवासियों के खाते में पैसे डालेंगे , काला धन वापस लाएंगे कहीं हमलोग उल्टा तो नहीं समझ बैठे.....देशवासियों के खाते  एस.बी.आई को लुटा देंगे.      उन्होंने कहा कि क्या देशवासियों को इतना भी अधिकार नहीं है कि वो जान जाएँ कि उनकी बर्बादी में पीछे बैठा इंसान का सही चरित्र क्या है ? वित्तमंत्री साहिबा से उम्मीद करें तो ऐसा जवाब देती है कि रेगुलर काम कर रहा है. मतलब क्...

सार्वजनिक संस्थानों को निवेश करने के लिए मजबूर कर रहे हैं

चित्र
  पटना. हिंडनबर्ग की हालिया रिपोर्ट ने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा सरकार की अडानी के पक्ष में क्रोनी कैपिटलिज्म की नीति की पोल खोल दी है. गहरी आर्थिक संकट के समय में पीएम मोदी देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को अडानी समूह को बेच रहे हैं, देश की विदेश नीति को झुका रहे हैं और एसबीआई और एलआईसी जैसे सार्वजनिक संस्थानों को निवेश करने के लिए मजबूर कर रहे हैं. इन्हीं मुद्दों को लेकर कल दिनांक 22 फरवरी, 2023 को अपराह्न 2.00 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय,सदाकत आश्रम,पटना में पटना महानगर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शशि रंजन जी प्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे. अतः आपसे आग्रह है कि अपने प्रेस प्रतिनिधि, कैमरा टीम एवं छायाकार को कल दिनांक 22 फरवरी,2023 को अपराह्न 2.00 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम,पटना में भेजने का कष्ट करेंगे. आलोक कुमार 

बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक

चित्र
  पटना. बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पटना में सम्पन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने किया और संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने किया.         बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित भारतीय युवा कांग्रेस के सचिव  एवं बिहार प्रभारी राजेश सिन्हा सन्नी ने कहा कि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यक्रम “यूथ जोड़ो,वूथ जोड़ो”पूरे देश में युवा कांगग्रेस के द्वारा चलाया जा रहा है जिसको बिहार में मजबूती के साथ हम सभी साथियों को मिलकर करना होगा और हमारा हर हमें बूथ तक पहुंचने के लक्ष्य को पूरा करना होगा. युवा कांग्रेस के प्रभारी ने सभी प्रदेश पदाधिकारियों को निर्देश दिया.             बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम जो पूरे बिहार में चलाया जा रहा है उसमें स्थानीय स्तर पर कई कार्यक्रम का आयोजन करेगा जैसे युवा महापंचायत, बाईक रैली तथा पुराने कांग्रेसी एवं स्वतंत्रता आन्दोलन में...