संदेश

जलवायु परिवर्तन, सुखाड़, जीविकोपार्जन को बढ़ावा देने पर कार्य किया जा रहा है

चित्र
पटना.देश के कई हिस्सों में इन दिनों तेज आंधी, तूफान और बिजली गिरने से जान माल की भारी क्षति हो रही है. ऐसे में अब लोगों को बिजली गिरने की सूचना समय से पहले ही मिल जाएगी. जिससे जान-माल का नुकसान कम किया जा सकता है. बिहार आपदा प्रबंधन विभाग (Disaster Management Department) की ओर से बिजली से बचाव के लिए इंद्रवज्र मोबाइल एप (Indravajra Mobile App) लॉन्च किया गया है. सभी लोगों से इस एप को अपने फोन में डाउनलोड करने की अपील की गई है. बिहार दिवस के अवसर पर कारितास इंडिया और बिहार वाटर डेवलपमेंट सोसाइटी,सेवा केंद्र के द्वारा गांधी मैदान में इंद्रवज्र एप का प्रदर्शन किया गया है.दोनों संस्थाओं के द्वारा प्रथम प्रस्तुति है.इंद्रवज्र एप की जानकारी होने से आपदा को रोकने में सहुलियत मिलेगी. यह जरूरी है कि जब कभी आकाश में गरज व चमक की स्थिति बने तो सुरक्षित जगहों पर रहना ही एक बेहतर उपाय होता है.मौसम विभाग ने एक ऐसा एप लोगों को समर्पित किया है, जिससे एक क्लिक में वज्रपात की जानकारी मिल जाएगी.मौसम वैज्ञानिक बताते हैं कि ठनका गिरने से जन-धन की बहुत हानि होती है.       इसलिए ‘इंद्रवज्र’ एप ...

केंद्र प्रायोजित योजनाओ की क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई

चित्र
    सीतामढ़ी। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के संयुक्त सचिव श्री ज्ञानेश्वर कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्थानी परिचर्चा भवन में अनुसूचित जातियों  से संबंधित विभिन्न केंद्र प्रायोजित योजनाओ की क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई एवं उक्त योजनाओं को धरातल पर उतारने के मद्देनजर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को गंभीरतापूर्वक प्रयास करने का निर्देश दिया गया ताकि सरकार की महत्वपूर्ण फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम आदमी तक पहुंच सके।      बैठक में डीडीसी विनय कुमार, एलडीएम ,सिविल सर्जन ,जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला उद्योग प्रबंधक, डीपीएम जीविका जिला आपूर्ति अधिकारी एवं आईसीडीएस के पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तार से जानकारी दी गई।  संयुक्त सचिव ने लीड बैंक प्रबंधक को निर्देशित किया कि केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी वीकर सेक्शन तक पहुंच सके इस बाबत बैंक के द्वारा समय-समय पर अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया जाए ताकि अधिक से अधिक अनुसूचित जाति /विकर सेक्शन के लाभुकों को योजनाओं का लाभ मिल सके। इसक...

पू.च.की टीम ने लीजेंड्स ऑफ पू.च.टीम को रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से पराजित कर दिया

चित्र
 रोमांचक मुकाबले में जिला प्रशासन की टीम 3 विकेट से विजयी... मोतिहारी. स्थानीय गांधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-3 पर बिहार दिवस के अवसर पर आयोजित दोस्ताना क्रिकेट मैच में जिला प्रशासन पू.च.की टीम ने लीजेंड्स ऑफ पू.च.टीम को रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से पराजित कर दिया.       निर्धारित 15 ओवर के मुकाबले में लीजेंड्स ऑफ पू.च.टीम के कप्तान रामप्रकाश सिन्हा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।लीजेंड्स ऑफ पू.च. टीम ने सलामी बल्लेबाज प्रीतेश रंजन के नाबाद 29 रन(रिटायर्ड हर्ट),गुलाब खान 26 रन,विकास कुमार(बेस्ट बैट्समैन व फिल्डर) के नाबाद 57 रन,ऐयाज अहमद के 14 रन के बदौलत 15 ओवर में 146/2 रन का एक अच्छा स्कोर खड़ा कर दिया।जिलाप्रशासन पू.च.के गेंदबाज खेल पदाधिकारी गौरव कुमार ने 1 और राशिद जमाल खान ने 1 विकेट चटकाया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिला प्रशासन की टीम ने लगातार विकेट गिरने के बावजूद रन गति को हमेशा बनाये रखा जिसका फायदा आखिरकार टीम को मिला और जिला प्रशासन की टीम ने 14.5 ओवर में 147/7 रन का स्कोर बनाकर मैच 3 विकेट से अपने नाम कर लिया.       ...

जिला पदाधिकारी, गया डॉ० त्यागराजन एसएम द्वारा स्टॉल का उद्घाटन फीता काटकर किया

चित्र
    गया। ’बिहार का 111 वां स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर आज हरिहर सुब्रह्मण्यम स्टेडियम, गांधी मैदान, गया में सरकार के कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं से संबंधित विभागों का स्टॉल लगाया गया, जहां आम जन योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।’    इसी परिप्रेक्ष्य में जिला पदाधिकारी, गया डॉ० त्यागराजन एसएम द्वारा स्टॉल का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। इसके उपरांत वहां लगे विभिन्न स्टॉल यथा जीविका, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, उद्योग विभाग, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, महिला एवं बाल विकास निगम, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, नगर विकास एवं आवास विभाग अंतर्गत दीनदयाल अंत्योदन योजना, जिला प्रोग्राम कार्यालय, डीआरसीसी एवं 159वीं वाहिनी सीआरपीएफ का निरीक्षण किया गया। साथ ही स्टॉल में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों से योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त किया। गांधी मैदान स्टेडियम में आपदा विभाग द्वारा भूकंप से सुरक्षा एवं बचाव से संबंधित नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, जिसका जिलाधिकारी द्वारा अवलोकन किया गया।   कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, ज़िला शिक्षा पदाधिकारी...

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों को किया गया सम्मानित

चित्र
  * बिहार दिवस के अवसर पर श्रम कल्याण मैदान में विकास मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन * सुबह में स्कूली बच्चों द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी *उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों को किया गया सम्मानित नालंदा। बिहार दिवस के अवसर पर आज जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।मुख्य कार्यक्रम स्थानीय श्रम कल्याण मैदान में आयोजित किया गया।      इस अवसर पर श्रम कल्याण मैदान में विकास मेला का आयोजन किया गया जिसमें 21 विभागों द्वारा स्टॉल के माध्यम से विभाग से संबंधित कार्यों/योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया जिसमें लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। मुख्य समारोह का शुभारंभ सांसद श्री कौशलेंद्र कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक,उप विकास आयुक्त,अपर समाहर्त्ता आदि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।      इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि बड़े गौरव की बात है कि आज हम बिहार शरीफ की धरती पर बिहार दिवस का समारोह मना रहे हैं, जिसके नाम पर अपने राज्य...

युवा क्रांति बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन

चित्र
   पटना। भारतीय युवा कांग्रेस के द्वारा दो दिवसीय 21 और 22 मार्च को युवा क्रांति बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का  सफल आयोजन आज पटना के जगजीवन राम शोध संस्थान में बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।              अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के प्रशिक्षण टीम ने आज युवा प्रदेश कमेटी एवं प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष को संगठन के बुनियादी ढांचे  और कांग्रेस की इतिहास प्रशिक्षण के माध्यम से लोगों को अवगत कराया।इस प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीबदास जी सभी पदाधिकारी तथा विधानसभा प्रभारी को धन्यवाद दिया और यह बताया कि युवाओं की भागीदारी कितनी अहम भूमिका निभाने वाली है ,साथ ही में उन्होंने यह भी बताया की सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश के मुद्दों को भी प्रमुख रूप से उठाएं ,गांव गली चौराहे में जाकर हम सभी के नेता आदरणीय श्री राहुल गांधी जी के संदेश को पहुंचने का काम करें और यह कहा कि हाथ जोड़ो और बूथ जोड़ो कार्यक्रम को वास्तविकता में जमीन पर उतरने की जो प्राण हमारे नेता ने लिया है उसको...

उप विकास आयुक्त ने समय-समय पर सेविका का मनोबल बढ़ा रहे थे

चित्र
  उप विकास आयुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण नालंदा। नालंदा जिला के अस्थावां प्रखंड क़े कैला पंचायत के बहादीबीघा केंद्र का निरीक्षण श्री वैभव श्रीवास्तव, उप विकास आयुक्त नालन्दा द्वारा किया गया।  उप विकास आयुक्त ने बच्चों के सर्वागीण विकास के तहत शारीरिक एवं क्रियात्मक विकास, बौद्धिक विकास, भाषा विकास, सामाजिक एवं भावनात्मक विकास एवं रचनात्मक विकास के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों में बच्चों के साथ खुद भी प्रतिभाग दिखे। बच्चों ने मुक्त खेल के माध्यम से अलग -अलग समूह में घर, खिलोने, पेड़, क्रम में सजना तथा कई रचनाये कर रहे थे। बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र में बने प्रिंट रीच वातावरण के तहत रंगों की पहचान, चित्रों के माध्यम से कहानी सुना रहे थे।  ग्रुविंग पर उभरे अक्षरों पर बच्चो द्वारा अंगुलियों के माध्यम से बताया गया ,यह देखकर उप विकास आयुक्त काफी खुश दिखे।   इस मौके पर पूजा किरण बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, अस्थावां को केंद्र संचालन से काफी खुश दिखे तथा शेष आंगनबाड़ी केंद्रों पर इस तरह की गतिविधियों का संचालन करने का निर्देश भी दिए।      जैसा कि विदित ह...