संदेश

प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में गांधी मैदान के गांधी मूर्ति के नीचे सत्याग्रह

चित्र
  पटना.अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को संसद में बोलने नहीं दिया गया.एक कोर्ट के द्वारा राहुल गांधी को दोषी करार कर दो साल की सजा दे दी. इसके चलते लोकसभा के अध्यक्ष ने राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता समाप्त कर दी.इसके बाद लोकसभा के आवास कमेटी ने राहुल से 30 दिनों के अंदर बंगला खाली करने का फरमान जारी कर दिया है.इस तरह राहुल गांधी के साथ मोदी सरकार ने चट मंगनी, पट ब्याह की पूरानी कहावत को चरितार्थ किया.    मोदी सरकार की बर्बरतापूर्ण नीतियों एवं लोकतंत्र को समाप्त करने की मंशा के विरोध में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में गांधी मैदान के गांधी मूर्ति के नीचे सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया गया.   सत्याग्रह को सम्बोधित करते हुए बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि सत्याग्रह से बड़ी लड़ाई नहीं हो सकती है. देश के वर्तमान दौर में तानाशाही के खिलाफ सत्याग्रह की जरूरत है और तभी यह अहंकार से ग्रस्त केंद्र सरकार और उसके मुखिया नरेंद्र मोदी को जन भावनाओं की कद्र समझ आएगी. ...

आज बक्सर धर्मप्रांत को युवा धर्माध्यक्ष के रूप में जेम्स शेखर के रूप में मिला

चित्र
बक्सर. आज बक्सर धर्मप्रांत के लिए महान दिवस है.यह बक्सर धर्मप्रांत 20 मई,2021 से प्रेरितिक प्रशासक आर्चबिशप विलियम डिसूजा,येसु समाजी के जिम्मे था.आज 25 मार्च,2023 को बक्सर धर्मप्रांत को युवा धर्माध्यक्ष के रूप में जेम्स शेखर के रूप में मिला है.इसके साथ ही पटना महाधर्मप्रांत के 6 धर्मप्रांतों में धर्मप्रांतीय पुरोहितों के हाथों में धर्मप्रांत आ गया है.सबसे पहले येसु समाज के हाथ से पटना महाधर्मप्रांत के आर्चबिशप का पद मुक्त हुआ.अब बक्सर धर्मप्रांत भी मुक्त हो गया है.    बताते चले कि आज बक्सर धर्मप्रांत के प्रेरितिक प्रशासक, पुरोहित, धर्मसंघी एवं लोकधर्मी काफी खुश थे.यहां पर खुशनुमा माहौल में श्रद्धेय फादर जेम्स शेखर का बक्सर धर्मप्रांत के तीसरे धर्माध्यक्ष का धर्माध्यक्षीय अभिषेक एवं पदग्रहण समारोह में हुआ.आज 25 मार्च,2023 को सुबह 09ः00 बजे से समारोह शुरू हुआ.    इस अवसर बक्सर धर्मप्रांत के स्थापना दिवस संत मेरीज महागिरजाघर, बक्सर के प्रांगण में मनाया गया.इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान बक्सर धर्मप्रांत के प्रथम धर्माध्यक्ष व प्रेरितिक प्रशासक महाधर्माध्यक्ष विलियम डिसूजा ...

हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के संदर्भ में दिशा निर्देश दिए

चित्र
  पटना .पटना जिला ग्रामीण कांग्रेस -1  की बैठक जिला अध्यक्ष डॉ आशुतोष कुमार शर्मा के अध्यक्षता में आयोजित की गयी, जिसमें जिला प्रभारी सम्मानित विधायक डॉ अजय कुमार सिंह ( जमालपुर) के दिशा निर्देश में सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रतिनिधियों को हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के संदर्भ में दिशा निर्देश दिए गए.     सर्वप्रथम इस बैठक में सामूहिक रूप से राहुल गांधी जी की सदस्यता रद्द करने पर केंद्र की मोदी सरकार की निंदा करते हुए कहा गया यह सरकार लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली है ,डॉ आशुतोष शर्मा ने कहा कि इसके विरोध में प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह जी के दिशा निर्देश के अनुसार 27 मार्च को कारगिल चौक से जिला कांग्रेस के सभी साथी आंदोलन में शरीक होंगे.     जिला प्रभारी व विधायक डॉ अजय कुमार सिंह ने हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम को घर-घर तक पहुंचाने के लिए रूपरेखा की जानकारी दी एवं कहा कि इसके माध्यम से हम नरेंद्र मोदी की सरकार की भ्रष्टाचार एवं राहुल गांधी जी के प्रति दुर्भावना से प्रेरित कार्यों को आम जनत तक पहुंचाना है जिससे कि पूरे बिहार की जनता केंद्र की ...

जन सरोकार के मसलों पर जागरूकता लाने के लिए सक्रिय

चित्र
 पटना. पटना महानगर जिला कांग्रेस की अति आवश्यक बैठक जिला महानगर कांग्रेस कार्यालय नेशनल हाल कदमकुंआ में आयोजित किया गया.बैठक की अध्यक्षता पटना महानगर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि रंजन जी ने की.      इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सह पटना जिला प्रभारी श्री सुबोध कुमार ने कहा कि कांग्रेस ‘ हाथ से हाथ जोडो कार्यक्रम‘  के तहत जनता के बीच बीजेपी के तानाशाही प्रवृत्ति एवं कुशासन के खिलाफ़ तथा जन सरोकार के मसलों  पर जागरूकता लाने के लिए सक्रिय है आम अवाम भी इस कार्यक्रम का स्वागत करते हुए,बड़ी संख्या में हाथ से हाथ जोडो कार्यक्रम में उत्साह पूर्वक भागीदारी निभा रही है.      बैठक की अध्यक्षता  करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष शशि रंजन जी ने कहा कि इसी बीच केंद्र की बीजेपी सरकार ने सभी प्रजातांत्रिक मूल्यों को तार तार करते हुए विरोध के मुखर स्वर, लोकतंत्र की आवाज श्री राहुल गांधी जी की संसद सदस्यता को कानूनी पेच के तहत रद्द करवाने के कुचक्र को अंजाम दिया है उन्होंने आगे बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक कानूनी मसल...

राहुल गांधी पर की गई कार्रवाई निंदनीय : एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष चुन्नू सिंह

चित्र
 * मोदी सरकार के इशारे पर लोकसभा अध्यक्ष द्वारा राहुल गांधी पर की गई कार्रवाई निंदनीय : एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष चुन्नू सिंह * राहुल गांधी के संसद सदस्यता रद्द करने पर एनएसयूआई ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला पटना. कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष  राहुल गांधी के संसद सदस्यता रद्द करने के खिलाफ बिहार एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष चुन्नू सिंह के नेतृत्व में पटना विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया. पुतला दहन करने के उपरांत बिहार एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष शशि कुमार उर्फ चुन्नू सिंह ने कहा कि जनता के हित में सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करने वाले हमारे नेता राहुल गांधी सहित विपक्ष की आवाज को दबाने की कुत्सित प्रयास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की जा रही है. नेता राहुल गांधी के सदस्यता को रद्द करने की जल्दबाजी जिस प्रकार से लोकसभा अध्यक्ष द्वारा दिखाई गई वो हास्यास्पद है और लोकतंत्र के काले अध्याय के रूप में इसे याद रखा जाएगा. एनएसयूआई देशव्यापी आंदोलन चलाएगी और प्रदेश में सभी जगह विरोध मार्च निकाला जाएगा. हमारे नेता राहुल गांधी के साथ हम सड़...

जनविरोधी कदमों के खिलाफ कांग्रेस का विरोध एवं प्रदर्शन

चित्र
  * मोदी सरकार के गलत नीतियों एवं अडानी महाघोटाला के खिलाफ कांग्रेस का इनकम टैक्स पर विरोध प्रदर्शन एवं मोदी का पुतला दहन * मोदी सरकार के गलत व्यापार नीति और जनविरोधी कदमों के खिलाफ कांग्रेस का विरोध एवं प्रदर्शन पटना. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के द्वारा केंद्र की मोदी सरकार के देशविरोधी फैसलों के खिलाफ एवं अडानी के पक्ष में भाजपा सरकार की क्रोनी कैपिटलिज्म की नीति के विरोध में  इनकम टैक्स गोलंबर पर कांग्रेस नेताओं के द्वारा जोड़दार विरोध प्रदर्शन एवं आयकर विभाग के मुख्य द्वार के सामने नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया. विरोध प्रदर्शन के दौरान बिहार कांग्रेस के नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के जनविरोधी नीतियों, महंगाई, भ्रष्टाचार एवं बेरोजगारी सहित अडानी सहित कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों  के पक्ष में काम करने की उनकी व्यापार नीतियों के खिलाफ गगनभेदी नारे लगाएं. इस विरोध प्रदर्शन के दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजीत शर्मा और विधान परिषद में दल के नेता पूर्व अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने संयुक्त रूप से कहा कि देश के तमाम बैंकों में जमा आम भार...

जलवायु परिवर्तन, सुखाड़, जीविकोपार्जन को बढ़ावा देने पर कार्य किया जा रहा है

चित्र
पटना.देश के कई हिस्सों में इन दिनों तेज आंधी, तूफान और बिजली गिरने से जान माल की भारी क्षति हो रही है. ऐसे में अब लोगों को बिजली गिरने की सूचना समय से पहले ही मिल जाएगी. जिससे जान-माल का नुकसान कम किया जा सकता है. बिहार आपदा प्रबंधन विभाग (Disaster Management Department) की ओर से बिजली से बचाव के लिए इंद्रवज्र मोबाइल एप (Indravajra Mobile App) लॉन्च किया गया है. सभी लोगों से इस एप को अपने फोन में डाउनलोड करने की अपील की गई है. बिहार दिवस के अवसर पर कारितास इंडिया और बिहार वाटर डेवलपमेंट सोसाइटी,सेवा केंद्र के द्वारा गांधी मैदान में इंद्रवज्र एप का प्रदर्शन किया गया है.दोनों संस्थाओं के द्वारा प्रथम प्रस्तुति है.इंद्रवज्र एप की जानकारी होने से आपदा को रोकने में सहुलियत मिलेगी. यह जरूरी है कि जब कभी आकाश में गरज व चमक की स्थिति बने तो सुरक्षित जगहों पर रहना ही एक बेहतर उपाय होता है.मौसम विभाग ने एक ऐसा एप लोगों को समर्पित किया है, जिससे एक क्लिक में वज्रपात की जानकारी मिल जाएगी.मौसम वैज्ञानिक बताते हैं कि ठनका गिरने से जन-धन की बहुत हानि होती है.       इसलिए ‘इंद्रवज्र’ एप ...