प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में गांधी मैदान के गांधी मूर्ति के नीचे सत्याग्रह
पटना.अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को संसद में बोलने नहीं दिया गया.एक कोर्ट के द्वारा राहुल गांधी को दोषी करार कर दो साल की सजा दे दी. इसके चलते लोकसभा के अध्यक्ष ने राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता समाप्त कर दी.इसके बाद लोकसभा के आवास कमेटी ने राहुल से 30 दिनों के अंदर बंगला खाली करने का फरमान जारी कर दिया है.इस तरह राहुल गांधी के साथ मोदी सरकार ने चट मंगनी, पट ब्याह की पूरानी कहावत को चरितार्थ किया. मोदी सरकार की बर्बरतापूर्ण नीतियों एवं लोकतंत्र को समाप्त करने की मंशा के विरोध में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में गांधी मैदान के गांधी मूर्ति के नीचे सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सत्याग्रह को सम्बोधित करते हुए बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि सत्याग्रह से बड़ी लड़ाई नहीं हो सकती है. देश के वर्तमान दौर में तानाशाही के खिलाफ सत्याग्रह की जरूरत है और तभी यह अहंकार से ग्रस्त केंद्र सरकार और उसके मुखिया नरेंद्र मोदी को जन भावनाओं की कद्र समझ आएगी. ...