गांधी परिवार ने सौंपी देश को अपनी सम्पत्तियाँ, मोदी बताएं उन्होंने क्या दान किया
* कांग्रेस की लड़ाई सत्ता की नहीं बल्कि लोकतंत्र के लिए है * गांधी परिवार ने सौंपी देश को अपनी सम्पत्तियाँ, मोदी बताएं उन्होंने क्या दान किया * संवैधानिक व्यवस्था को तहस-नहस करने की जिम्मेदार है मोदी सरकार पटना.राजधानी पटना में महाराष्ट्र के अध्यक्ष व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले आए थे.उन्होंने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित किया. प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने भी संबोधित किया. मोदी सरकार के निरंकुशता, लोकतंत्र की हत्या, अडानी को गैर कानूनी तरीके से देश की संपत्ति देने और तानाशाही सहित कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी के संसद सदस्यता को खत्म करने के खिलाफ संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए महाराष्ट्र के अध्यक्ष व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विधायक नाना पटोले ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी भाषा को मर्यादित नहीं रख पाते हैं कभी वें आंदोलित किसानों को आतंकवादी कहते हैं, कांग्रेस की महिला सांसद को सूपर्णखा बोलते हैं वो देश के विकास को लेकर वैश्विक मंचों पर बार-बार अपमानित करते रह...