गर्मी के मौसम में संभावित होने वाले पेयजल समस्या को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से बैठक
वजीरगंज. गया जिले के जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम ने आगामी गर्मी के मौसम में संभावित होने वाले पेयजल समस्या को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से माननीय विधायक वजीरगंज, स्थानीय जनप्रतिनिधियों / मुखिया जी, प्रखंड के अधिकारी, पीएचइडी के सभी अभियंता गण, जिला पंचायत राज पदाधिकारी के साथ वजीरगंज प्रखंड के सभागार में समीक्षा बैठक की गई. जिला पदाधिकारी ने माननीय विधायक वजीरगंज सहित सभी जनप्रतिनिधियों का बैठक में स्वागत करते हुए उनके क्षेत्र में पेयजल समस्या के वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त किए. उन्होंने सभी पंचायतों में संचालित नल जल योजना एवं सार्वजनिक चापाकल मरम्मती एवं अन्य योजनाओं की जानकारी पंचायतो के मुखिया एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से बारी बारी से वर्तमान स्थिति से अवगत हुए. जिला पदाधिकारी ने बताया कि वजीरगंज प्रखंड क्षेत्र पहाड़ी क्षेत्र रहने के कारण जल संकट में पड़ता है गर्मी भी यहां औसतन 1 से 2 डिग्री अधिक टेंपरेचर रहती है. इस वर्ष भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है जिसे लेकर आम लोगों को पेयजल की सम...