संदेश

नफरत और झूठ का कोई वजूद नहीं होता, कांग्रेस के कार्यकर्ता एकजुट होकर नफरत के खिलाफ लड़ेंःतुषार गांधी

चित्र
  वर्तमान दौर में युवाओं तक महात्मा गांधी के विचारों को  पहुँचाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि : तुषार गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी के आवाज को बुलंद करना होगा:तुषार गांधी नफरत और झूठ का कोई वजूद नहीं होता, कांग्रेस के कार्यकर्ता एकजुट होकर नफरत के खिलाफ लड़ेंःतुषार गांधी पटना. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को वर्तमान दौर में युवा पीढ़ी तक पहुंचाना ही उस महान विभूति के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी ये बातें बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित संगोष्ठी “वर्तमान राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में गाँधी की प्रासंगिकता” पर बोलते हुए  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने कही.  उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में देश बेहद नाजुक राजनीतिक दौर से गुजर रहा है जहां कुछ अति उत्साही राजनीतिक विचारधारा के लोग परस्पर विपरीत विचारों के लिए कोई जगह नहीं छोड़ना चाहते हैं. ऐसे में गांधीवादी विचारधारा को पुष्ट करने की जरूरत है और नफरत व डर के माहौल को खत्म कर सामाजिक सामंजस्यता स्थापित करने की आवश्यकता है.  ...

विभिन्न विभागों की अहम बैठक

चित्र
 *प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने लिया विभिन्न विभागों की अहम बैठक  *अनुसूचित जाति विभाग,रिसर्च विभाग व पंचायती राज विभाग की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने ली अहम बैठक  पटना। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में अनुसूचित जाति विभाग, रिसर्च विभाग और पंचायती राज विभाग की अहम बैठक आज सम्पन्न हुई।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने आज अनुसूचित जाति विभाग,  रिसर्च विभाग और पंचायती राज विभाग के चेयरमैन व उनकी टीम के साथ अहम बैठक लेकर इन तीनो  विभागों को धार देने को लेकर कई जरूरी सुझाव दिया और निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने बूथ लेवल तक इन विभागों के टीम को गठित करने का निर्देश दिया जिसमें आगामी चुनाव तक सभी प्रभागों को मजबूती से जमीनी स्तर पर कार्य करने को लेकर कहा।                            उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मजबूती के लिए इसके प्रकोष्ठों का प्रभावी और सक्रिय होना जरूरी है। इस दिशा में पूरी सक्रियता से काम करने की ज...

कांग्रेस सेवा दल की स्थापना 28 दिसंबर 1923 को

चित्र
   पटना.अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का फ्रंटल संगठन है कांग्रेस सेवादल. इसे कांग्रेस के रीढ़ की हड्डी कहा जाता है.कांग्रेस सेवा दल के यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मुझे आदित्य कुमार पासवान अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष श्री लालजी देसाई के द्वारा दायित्व सौंपा गया है.    कांग्रेस सेवा दल की स्थापना 28 दिसंबर 1923 को डॉक्टर एन एस हार्डिकर के द्वारा की गई थी और तब से यह संगठन राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित है. कांग्रेस सेवा दल ने आजादी की लड़ाई भी लड़ी है, शहीद राजगुरु जिन्होंने हंसते-हंसते फांसी के फंदे को गले लगा लिया था. वह हमारे कांग्रेस सेवादल के प्रशिक्षक थे उस समय के अंग्रेज अगर किसी संगठन से खौफ खाते थे. वह कांग्रेस सेवा दल का खौफ था उनके दिल में.सेवा दल का मूल उद्देश्य था.भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के समय में कांग्रेस पार्टी के विचारों और आदर्शों को लोगों तक पहुंचाना और लोगों को स्वतंत्रता संग्राम के लिए तैयार करना था. सेवा दल ने देश के अलग-अलग हिस्सों में जागरूकता फैलाई और लोगों को स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया.  ...

नया अस्पताल भवन का निरीक्षण किया गया एवं मरीजों का हाल-चाल पूछा गया

चित्र
  सहरसा. आज जिलाधिकारी श्री वैभव चौधरी द्वारा सदर अस्पताल सहरसा का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने विभिन्न वार्डों यथा-आपाकालीन कक्ष,ऑपरेशन कक्ष,प्रसव कक्ष,मातृत्व कक्ष,एस.एन.सी.पू.,रक्त केन्द्र,पुरुष वार्ड,महिला वार्ड, गैर संचारी रोग वार्ड, डायलिसिस सेंटर, डिजिटल एक्स-रे सेंटर,फिजियोथेरेपी केंद्र, दीदी की रसोई,आरटी पीसीआर लैब, रक्त जाँच लैब, ओपीडी सहित नया अस्पताल भवन का निरीक्षण किया गया एवं मरीजों का हाल-चाल पूछा गया.    सरकार द्वारा उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं के बारे में मरीजों से जानकारी ली गई. वार्ड का निरीक्षण के क्रम में बर्न वार्ड का एसी खराब पाया गया जिसे अविलम्ब बदलने के लिए निर्देशित किया गया. आईसीयू में निरंतर बिजली आपूर्ति होते रहे इसके लिए बेकअप के लिए यूपीएस सिस्टम अधिष्ठापित करने के लिए निर्देशित किया गया. मरीजों का प्रतिदिन चिकित्सक द्वारा वार्ड राउंड कराकर समुचित इलाज एवं दवा उपलब्ध हो इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.    आउटडोर में चिकित्सक सरकार के निर्देश के आलोक में समय बैठकर मरीजों का उपचार करें इसे सुनिश...

गंगा की सहायक नदियों को प्रदूषण से बचाने के लिए बैठक

चित्र
 सुपौल.आज अपराह्न में नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत जिला गंगा समिति, सुपौल की बैठक आयोजित की गई. उक्त बैठक में श्री मुकेश कुमार, उप विकास आयुक्त सुपौल, सिविल सर्जन के प्रतिनिधि, निदेशक, डी0आर0डी0ए0 सुपौल, वन प्रमंडल पदाधिकारी सुपौल, कार्यपालक अभियंता पी0एच0ई0डी0 सुपौल, सहायक अभियंता पूर्वी तटबंध प्रमंडल सुपौल एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित हुए. उक्त बैठक में गंगा की सहायक नदियों को प्रदूषण से बचाने के लिए सभी विभागों के पदाधिकारी के साथ विचार विमर्श किया गया. वन प्रमंडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सहायक नदियों को प्रदूषण मुक्त करने के लिए सभी विभागों द्वारा कार्य योजना बनाकर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता है. आलोक कुमार

प्लास्टिक के उपयोग एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए नियमित छापेमारी

चित्र
   सुपौल.आज एकल उपयोग प्लास्टिक पर रोक लगाए जाने संबंधी टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई. उक्त बैठक में श्री मुकेश कुमार, उप विकास आयुक्त सुपौल, जिला पंचायत राज पदाधिकारी सुपौल, वन प्रमंडल पदाधिकारी सुपौल, सिविल सर्जन सुपौल के प्रतिनिधि, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत /वीरपुर /निर्मली/सिमराही एवं अन्य संबंधित विभाग के पदाधिकारी उपस्थित हुए. उक्त बैठक में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रभावी रोक लगाने के लिए संबंधित विभाग के पदाधिकारी के साथ विचार विमर्श किया गया. वन प्रमंडल पदाधिकारी सुपौल द्वारा बताया गया कि विभागीय निर्देशानुसार नगर क्षेत्र में प्लास्टिक के उपयोग एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए संबंधित कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा नियमित छापेमारी किए जाने की आवश्यकता है, ताकि प्रभावी नियंत्रण हो सके. आलोक कुमार

गर्मी के मौसम में संभावित होने वाले पेयजल समस्या को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से बैठक

चित्र
    वजीरगंज. गया जिले के जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम ने आगामी गर्मी के मौसम में संभावित होने वाले पेयजल समस्या को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से माननीय विधायक वजीरगंज, स्थानीय जनप्रतिनिधियों / मुखिया जी, प्रखंड के अधिकारी, पीएचइडी के सभी अभियंता गण, जिला पंचायत राज पदाधिकारी के साथ वजीरगंज प्रखंड के सभागार में समीक्षा बैठक की गई.          जिला पदाधिकारी ने माननीय विधायक वजीरगंज सहित सभी जनप्रतिनिधियों का बैठक में स्वागत करते हुए उनके क्षेत्र में पेयजल समस्या के वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त किए. उन्होंने सभी पंचायतों में संचालित नल जल योजना एवं सार्वजनिक चापाकल मरम्मती एवं अन्य योजनाओं की जानकारी पंचायतो के मुखिया एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से बारी बारी से वर्तमान स्थिति से अवगत हुए.            जिला पदाधिकारी ने बताया कि वजीरगंज प्रखंड क्षेत्र पहाड़ी क्षेत्र रहने के कारण जल संकट में पड़ता है गर्मी भी यहां औसतन 1 से 2 डिग्री अधिक टेंपरेचर रहती है. इस वर्ष भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है जिसे लेकर आम लोगों को पेयजल की सम...