रजत जयंती वर्ष 2023 से 2024 तक चलेगा
नालंदा. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह क्षेत्र है नालंदा.इस समय बिहारशरीफ स्थित सेक्रेड हार्ट चर्च में चहल पहल है.रोमन कैथोलिक के महामहिम पोप द्वारा निर्मित बक्सर धर्मप्रांत के कोवाथ में जन्म लेने वाले फादर प्रेम प्रकाश सेक्रेड हार्ट चर्च में पदस्थापित है.बिहारशरीफ पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर प्रेम प्रकाश हैं.उनका पुरोहित अभिषेक की रजत जयंती वर्ष का 14 मई को शुभारंभ किया गया है.यह रजत जयंती वर्ष 2023 से 2024 तक चलेगा. इसके आलोक में बिहारशरीफ और बक्सर धर्मप्रांत के भक्तों के बीच में रविवार 14 मई 2023 को काफी उत्साह देखा गया.बिहार शरीफ पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर प्रेम प्रकाश का पुरोहित अभिषेक की रजत जयंती वर्ष का शुभारंभ किया गया.वहीं केरल में जन्म लेने वाले फादर जेम्स अमाकट का पुरोहिताभिषेक का स्वर्ण जयंती समारोह का समापन हुआ. मालूम हो कि पटना महाधर्मप्रांत का विकर जनरल फादर प्रेम प्रकाश थे.उसी तरह बक्सर धर्मप्रांत के विकर जनरल फादर जेम्स अमाकट थे. पुरोहित अभिषेक की रजत जयंती वर्ष के शुभारंभ के अवसर पर सेक्रेड हार्ट चर्च,बिहार शरीफ में फादर प्रेम प्रका...