नफरत और बर्बादी का दूसरा नाम मोदी सरकार : राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा
पटना.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नौ वर्षों के शासन काल पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी ने देशभर में संवाददाता सम्मेलन करके उनकी सरकार से नौ सवालों को रखा. इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित किया. संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि देश के लिए महत्वपूर्ण तीन नीतियों समाज नीति, अर्थ नीति और विदेश नीति को छोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केवल भाषण और मन की बात के अलावे उनकी सरकार ने नौ वर्षों में कुछ नहीं दिया. पेट्रोल, डीजल, आटा, दाल महंगे हो गए, दो करोड़ रोजगार देने के बजाए हर साल उतने ही बेरोजगारी को बढ़ावा दिया. डिफेंस में अग्निपथ योजना लाकर युवाओं को परेशान किया और विरोध करने पर उनपर मुकदमे लाद दिए उनसे कब छुटकारा देंगे उन प्रतियोगी छात्रों को, यूपीएससी में जाने का रास्ता कठिन कर दिया. नोटबन्दी पर जब पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 2016 में बताया कि यह संगठित लूट है तो इसे झुठलाया गया लेक...