संदेश

जांच के लिए जिला में 26 जांच दलों का किया गया था गठन

चित्र
* जिलाधिकारी द्वारा जिला में संचालित  अल्ट्रासाउंड   केंद्रों के जाँच की समीक्षा * जांच के लिए जिला में 26 जांच दलों का किया गया था गठन नालंदा. भ्रूण लिंग परीक्षण एवं भ्रूण हत्या को रोकने के लिए देश एवं राज्य में पीसी और पीएनडीटी  ( प्री-कन्सेप्शन एंड प्री-नेटल  डायग्नोस्टिक टेस्टिंग) अधिनियम लागू है. इस अधिनियम के तहत भ्रूण का लिंग परीक्षण प्रतिबंधित है.      कुछ अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालकों द्वारा इस अधिनियम के प्रावधानों के उल्लंघन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है. इसी उद्देश्य से  जिला के सभी प्रखंडों में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच कराई गई.    जांच के लिए 26 अलग अलग जांच दलों का गठन किया गया था। प्रत्येक जाँच दल में पाँच सदस्य थे। इनमें से तीन प्रशासनिक पदाधिकारी/कर्मी, एक चिकित्सा पदाधिकारी एवं एक पुलिस पदाधिकारी शामिल थे. जांच से पूर्व 26 मई को सभी जांच दल सदस्यों की ब्रीफिंग प्रभारी जिलाधिकारी -सह- उप विकास आयुक्त श्री वैभव श्रीवास्तव द्वारा की गई थी. ब्रीफिंग में जांच का उद्देश्य एवं पीसी और पीएनडीटी अधिनि...

आडलीन को एम० एच० एम० के स्टार 2023 अवार्ड से सम्मानित

चित्र
 पटना.महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार द्वारा चाणक्या होटल पटना में एम० एच० एम० के स्टार 2023 अवार्ड का आयोजित किया गया. जिसमें जिले के राजकीय +2 उच्च विद्यालय कुमारबाग, चनपटिया की शिक्षिका -सह- माहवारी स्वच्छता प्रबंधन की नोडल सुश्री मेरी आडलीन को एम० एच० एम० के स्टार 2023 अवार्ड से सम्मानित किया गया.              सुश्री आडलीन ने बताया कि माहवारी स्वच्छता प्रबंधन दिवस के अवसर पर पटना में आयोजित अवार्ड समारोह में राज्य के सभी जिले में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए चयनित शिक्षिका, शिक्षक, जीविका कर्मी, बाल विकास परियोजना कर्मी को सम्मानित किया गया.                सुश्री मेरी आडलीन को मुख्य अतिथि श्री विवेक कुमार, विकास आयुक्त, बिहार, विशिष्ट अतिथि श्री प्रत्यय अमृत, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग, बिहार, श्री दीपक कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग, श्री विनय कुमार, अध्यक्ष सह प्रबंधन निदेशक, बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम, बिहार एवं श्रीमती हरजौत कौर बम्हरा, अध्यक्ष सह...

धृतराष्ट्र बन कर सीएम बोल रहे ताबूत वालों की भाषा

चित्र
* नीतीश कुमार को नहीं दिखते केंद्र सरकार के बड़े-बड़े काम *  बरौनी कारखाना चालू होना, नया कोइलवर पुल, दरभंगा एयर पोर्ट क्या कोई काम नहीं? *  75 वें साल में देश को नया संसद भवन मिलना कोई छोटी उपलब्धि नहीं *  बिहार में सड़क, रेलवे और हवाई अड्डों के तेज विकास से हजारों लोगों को मिला रोजगार *  धृतराष्ट्र बन कर सीएम बोल रहे ताबूत वालों की भाषा पटना.पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार की आँखों  पर अहंकार का इतना मोटा परदा पड़ा है कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के बड़े-बड़े काम भी नहीं दिखते.     श्री मोदी ने कहा कि आजादी के 75वें साल में देश को भव्य संसद भवन मिलना कोई काम नहीं है क्या?श्री मोदी ने कहा कि क्या नीतीश कुमार को बिहार में 54000 करोड़ की लागत से 6 लेन सड़कों का निर्माण कार्य भी कोई काम नहीं लगता है ?उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 2000 करोड़ रुपये खर्च कर पटना के गाँधी सेतु को अपग्रेड कराया और नियमित महाजाम से मुक्ति दिलायी। क्या यह कोई काम नहीं है? श्री मोदी ने कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट चालू करवाना कोई ...

दिल्ली में महिला आंदोलनकारियों पर आज हुए पुलिस दमन का विरोध किया

चित्र
 * महिला पहलवानों के समर्थन में पटना में ऐपवा ने लगाई महिला पंचायत * दिल्ली में महिला आंदोलनकारियों पर आज हुए पुलिस दमन का विरोध किया पटना.अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन ऐपवा ने पटना में महिला सम्मान पंचायत का आयोजन किया महिला खिलाड़ियों के यौन उत्पीड़न के आरोपी भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग पर आंदोलनरत महिला खिलाड़ियों के समर्थन में यह कार्यक्रम  आयोजित किया गया था.  ऐपवा की राष्ट्रीय महासचिव मीना तिवारी ने दिल्ली में आज महिला पहलवानों के आंदोलन पर पुलिस द्वारा किए गए दमनात्मक कार्रवाई की निंदा की.पटना में आयोजित कार्यक्रम को ऐपवा की राष्ट्रीय महासचिव मीना तिवारी, राष्ट्रीय सचिव शशि यादव, राज्य सचिव अनीता सिन्हा, आइसा की प्रीति कुमारी, कुमार दिव्यम, एआइसीएफ के कमलेश शर्मा,अभय कुमार पांडेय, आरवाइए के पुनीत कुमार, जसम के अनिल अंशुमन, अनुराधा देवी, रीता देवी,पूनम कुमारी समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया.  आलोक कुमार

महिला व आदिवासी उत्थान और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध

चित्र
   * डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के जन्मदिन के पूर्व संध्या पर पाठ्य सामग्री का हुआ वितरण पटना.बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम के मुख्य सभागार में केक काटकर मनाया गया. इस बीच पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष व विधान पार्षद डॉ समीर कुमार सिंह, पूर्व विधायक बंटी चौधरी और रीता सिंह के द्वारा आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के हाथों से जन्मदिन में आएं सैंकड़ों बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण प्रदेश अध्यक्ष के हाथों किया गया.साथ ही बच्चों को केक और मिठाई खिलाकर प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने अपने जन्मदिन के पूर्व संध्या पर महिला और आदिवासी समाज के सम्मान की प्रतिज्ञा लेकर कहा कि देश के वर्तमान माहौल में कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता महिला व आदिवासी उत्थान और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है.       जन्मदिन की पूर्व संध्या पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधान परिषद् में कांग्रेस दल के नेता डॉ मदन मोहन झा, पूर्व मंत्री कृपान...

नफरत और बर्बादी का दूसरा नाम मोदी सरकार : राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा

चित्र
पटना.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नौ वर्षों के शासन काल पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी ने देशभर में संवाददाता सम्मेलन करके उनकी सरकार से नौ सवालों को रखा. इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित किया.    संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि  देश के लिए महत्वपूर्ण तीन नीतियों समाज नीति, अर्थ नीति और विदेश नीति को छोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केवल भाषण और मन की बात के अलावे उनकी सरकार ने नौ वर्षों में कुछ नहीं दिया.    पेट्रोल, डीजल, आटा, दाल महंगे हो गए, दो करोड़ रोजगार देने के बजाए हर साल उतने ही बेरोजगारी को बढ़ावा दिया. डिफेंस में अग्निपथ योजना लाकर युवाओं को परेशान किया और विरोध करने पर उनपर मुकदमे लाद दिए उनसे कब छुटकारा देंगे उन प्रतियोगी छात्रों को, यूपीएससी में जाने का रास्ता कठिन कर दिया.    नोटबन्दी पर जब पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 2016 में बताया कि यह संगठित लूट है तो इसे झुठलाया गया लेक...

कांग्रेस नेताओं ने पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

चित्र
 पटना.देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 59 वीं पुण्यतिथि आज प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनाई गई.   इस अवसर पर पंडित नेहरू के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह, सांसद ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे जब भारत एक स्वतंत्र देश के रूप में 1947 में आया, उस समय देश में एक सूई का भी निर्माण नहीं होता था, लेकिन नेहरू जी ने देश के नवनिर्माण की जिम्मेवारी उठाया एवं देश के कोने-कोने में बड़े-बड़े कल कारखाने, विद्युत उत्पादन, पावर स्टेशन, सड़क, स्कूल, कॉलेज,विश्वविद्यालय, तकनीकी संस्थाओं के निर्माण पर ध्यान केंद्रित किया.          डा0 सिंह ने कहा कि देश के जनमानस में पंडित नेहरू की छवि एक उत्कृष्ट राजनेता, सफलतम प्रशासक एवं देश के सर्वांगीण विकास के लिये समर्पित राजनेता की रही है. आज कृतज्ञ राष्ट्र पंडित नेहरू के योगदान को स्मरण कर उनकी स्मृति को नमन करती है.इसके पूर्व सदाकत आश्रम के उद्यान में स्थित पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया.     ...