संदेश

अन्य अनुमंडल में भी आयोजकों को किया जाएगा सम्मानित

चित्र
* हिलसा अनुमंडल में मुहर्रम के अवसर लाइसेन्स की शर्तों के अनुपालन के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम अखाड़ा जुलूस निकालने वाले आयोजकों एवं शांति समिति के सदस्यों को जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित  व  अन्य अनुमंडल में भी आयोजकों को किया जाएगा सम्मानित हिलसा। मुहर्रम के अवसर पर  सम्पूर्ण जिला में अनेक अखाड़ों द्वारा जुलूस निकालने के लिए लाइसेन्स लिया गया था। अधिकांश अखाड़ों द्वारा लाइसेन्स की शर्तों का अनुपालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकाला गया।  ऐसे सभी अखाड़ों एवं शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग करने वाले शांति समिति के सदस्यों को अनुमण्डलवार सम्मानित किया जा रहा है। इस क्रम में सबसे पहले आज हिलसा अनुमंडल के 30 अखाड़ा आयोजकों तथा शान्ति समिति के 20 सदस्यों को सम्मानित किया गया। अनुमंडलीय सभागार में आयोजित समारोह में जिलाधिकारी ने सभी लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।   इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि हिलसा अनुमंडल में मुहर्रम का जुलूस काफी शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न किया गया इसके लिए सभी अखाड़ों के आयोजक एवं शांति समिति के स्थानीय सद...

बेतिया पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर हेनरी फर्नांडो के कहा

चित्र
  *  12 दिनों तक नेटिविटी ऑफ दी ब्लेस्ड विर्जिन मेरी चर्च में धार्मिक कार्यक्रम बेतिया.ईसाई समुदाय का उद्गम स्थल बेतिया में आध्यात्मिक प्रार्थना सभा कार्यक्रम 25 अगस्त से होने जा रहा है.जो तीन दिनों का है, वह 27 अगस्त तक चलेगा.उसके बाद 30 अगस्त से नोवेना प्रार्थना शुरू होगी.वह 7 सितंबर तक जारी रहेगा. 8 सितंबर को धन्य वर्जिन मेरी चर्च (नेटिविटी ऑफ दी ब्लेस्ड विर्जिन मेरी) बेतिया चर्च में महापर्व का मिस्सा पूजा होगा.बेतिया धर्मप्रांत के बेतिया पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर हेनरी फर्नांडो के कहा कि पल्ली में होने वाले धार्मिक आयोजन में सपरिवार भारी संख्या में भाग ले.लंच और टी सर्व किया जाएगा. आध्यात्मिक प्रार्थना सभा कार्यक्रम दिनांक 25 अगस्त दिन शुक्रवार दोपहर 3 बजे आध्यात्मिक प्रार्थना सभा का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन से होगा. आध्यात्मिक प्रार्थना सभा संख्या 4ः30 तक, उसके बाद संध्या 5 बजे से मिस्सा बलिदान, उसके बाद पुनः आध्यात्मिक प्रार्थना संध्या 7ः00 बजे तक होगी.26 अगस्त दिन शनिवार को सुबह 9ः00 बजे से दोपहर 12ः30 तक तथा दोपहर 2 बजे से संध्या 4ः30 तक आध्यात्मिक प्रार्थना, उसके बाद स...

जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक

चित्र
  * जिला में अल्पवृष्टि से उत्पन्न स्थिति को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक * विधायकगण के साथ-साथ जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी रहे मौजूद  हिलसा । जिले में अल्पवृष्टि से उत्पन्न स्थिति को लेकर  जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज हरदेव भवन सभागार में जिला के विधायक एवं जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक किया।बताया गया कि अल्पवृष्टि के कारण भू जल स्तर में  गिरावट हुई  है। हिलसा अनुमंडल में जल स्तर में सर्वाधिक गिरावट हुई है।        जिला के सभी पंचायत के वार्डों में नल जल योजना का क्रियान्वयन पंचायती राज विभाग एवं पीएचईडी द्वारा किया गया है। अद्यतन जिला के विभिन्न वार्डों के 7223 परिवार नल जल कनेक्शन से वंचित हैं।इनमें से अधिकांश परिवार सामान्य बसावट से कुछ दूरी पर बसे हैं। ऐसे परिवारों को आच्छादित करने के लिए नल जल की नई योजनाएं ली गई है या नए चापाकल के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। नई ली गई 257 योजनाओं में से 136 योजनाओं का कार्य पूर्ण हुआ है, शेष को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया। विगत त...

लोगों से अपील-आपसी सौहार्द, सद्भावना के साथ रहें

चित्र
   * रतन माला, बगहा में स्थिति सामान्य, शांति-व्यवस्था कायम * कई शरारती तत्वों को किया गया है गिरफ्तार, अन्य की गिरफ्तारी के लिए की जा रही है छापेमारी * लोगों से अपील-आपसी सौहार्द, सद्भावना के साथ रहें * किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान नहीं दें * लगातार करायी जा रही है मॉनिटरिंग, संवेदनशील स्थलों पर ड्रोन से रखी जा रही है नजर बगहा। पश्चिम चंपारण जिले में है बगहा। बगहा के रतनमाला में आपसी विवाद के पश्चात वर्तमान में वस्तुस्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है तथा शांतिपूर्ण है।  इस दौरान कई शरारती तत्वों एवं अफवाह फैलाने वालों को गिरफ्तार किया है। साथ ही अन्य चिन्हित शरारती तत्वों की गिरफ्तारी हेतु सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।     शांति-व्यवस्था कायम होने के पश्चात आज रतन माला की स्थिति सामान्य हो गयी है ।   व्यवसायियों द्वारा अपनी दुकान खोली गई। लोगों की आवाजाही सामान्य रही। सभी स्थानीय निवासी अपने-अपने दिनचर्या में मशगुल रहें।        स्थानीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा भ्रमणशील रहकर रेगुलर मॉनिटरिंग की जा रही है। संवे...

बगहा के रतन माला में आपसी विवाद

चित्र
  बगहा में 22 से 24 तक इंटरनेट सेवा बंद  बगहा ।आज नागपंचमी, महावीरी झंडा त्योहार के दौरान बगहा के रतन माला में आपसी विवाद की सूचना प्रशासन को मिली। सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस प्रशासन द्वारा घटना स्थल पर पहुंच कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया।        इस घटना के संबंध में कई प्रकार की अफवाह कतिपय लोगों द्वारा फैलाई जा रही थी। जिसमें मुख्यतः हनुमान जी की प्रतिमा तोड़े जाने से संबंधित था। जाँच के क्रम में प्रतिमा सही पाया गया है। इसके साथ ही अन्य प्रकार के भी अफवाह फैलाये जा रहे थे, जो बिल्कुल सही नहीं थे।इस विवाद में तीन-चार लोगों को मामूली चोटें आयी है, जिसका इलाज कराया गया है। फिलहाल चोटिल व्यक्ति ठीक हैं।        जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय, पुलिस अधीक्षक, अमरकेश डी सहित अन्य जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों द्वारा घटनास्थल पर पहुंच कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया। साथ ही दोनों पक्षों के लोगों को समझाया गया कि आपसी सौहार्द, सद्भावना के साथ रहें। किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान नहीं दें।    क्षेत्र के निवास...

अच्छी हालत में एक एंबुलेंस की प्रतिनियुक्ति चिकित्सक दल

चित्र
   कदाचार मुक्त सम्पन्न करायी जायेगी अध्यापक प्रतियोगिता परीक्षा 24 एवं 25 अगस्त को दो पालियों में जिला मुख्यालय अवस्थित 21 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा बेतिया। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय अध्यापक प्रतियोगिता परीक्षा दिनांक-24.08.2023 एवं 25.08.2023 को दो पालियों (प्रथम पाली 10.00 बजे पूर्वाह्न से 12.00 बजे मध्याह्न तक एवं द्वितीय पाली 03.30 बजे अपराह्न से 05.30 बजे अपराह्न तक) में सम्पन्न करायी जायेगी। इसके लिए जिला मुख्यालय में कुल-21 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की कुल संख्या-37756 है। दिनांक-24.08.2023 को प्रथम पाली में सामान्य अध्ययन (वर्ग-1 से 5 तक के महिला अभ्यर्थियों को छोड़कर शेष सभी अभ्यर्थियों के लिए) तथा द्वितीय पाली में सामान्य अध्ययन (वर्ग-1 से 5 तक के महिला अभ्यर्थियों के लिए) आयोजित किये जायेंगे। इसी तरह दिनांक-25.08.203 को प्रथम पाली में भाषा (अर्हता) (महिला अभ्यर्थियों को छोड़कर शेष सभी अभ्यर्थियों के लिए) तथा द्वितीय पाली में भाषा (अर्हता) (सभी महिला अभ्यर्...

पप्पू यादव द्वारा किए गए अनर्गल प्रलाप की घोर निंदा

चित्र
पटना। आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में एक संयुक्त प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया । जनाधिकार पार्टी के अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव के द्वारा बिहार प्रदेश काँग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ० अखिलेश प्रसाद सिंह के बारे में अमर्यादित भाषा  का इस्तेमाल और ओछी टिप्पणी के खिलाफ आयोजित इस प्रेसवार्ता को पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधान पार्षद डॉ० समीर कुमार सिंह, पूर्व विधान पार्षद श्री लाल बाबू लाल एवं प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिलदेव प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से सम्बोधित किया। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने पप्पू यादव द्वारा किए गए अनर्गल प्रलाप की घोर निंदा की एवं अविलंब माफ़ी की मांग की। इस कांग्रेस प्रतिकार का नेतृत्व करते हुए डॉ. समीर सिंह ने कहा कि हम पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के द्वारा घोर निन्दा करते हैं और पप्पू यादव से अविलम्ब माफ़ी की मांग करते है। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव ने अपनी ओछी भाषा औरघटिया बयानबाजी से एक बार फिर प्रमाणित कर दिया है कि वह कभी राजनीतिक व्यक्ति के रूप में नहीं जाने गए।  और वे न राजनेता थे, न आज हैं और न कभी होंगे। प...